• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Indian Railways: सावन में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन! IRCTC लाया 14 दिन का शानदार पैकेज, जानें किराया

    Indian Railways: सावन में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन! IRCTC लाया 14 दिन का शानदार पैकेज, जानें किराया

    Rajesh Exports: ₹15 लाख करोड़ की हेराफेरी का आरोप! जानिए कौन हैं राजेश मेहता, जिनकी कंपनी की वजह से LIC को भी लगा तगड़ा झटका

    Rajesh Exports: ₹15 लाख करोड़ की हेराफेरी का आरोप! जानिए कौन हैं राजेश मेहता, जिनकी कंपनी की वजह से LIC को भी लगा तगड़ा झटका

    Share Market: RBI के फैसले से पहले सहमा बाजार! उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी

    Share Market: RBI के फैसले से पहले सहमा बाजार! उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी

    India vs Afghanistan Test: R Ashwin की नज़र Harsh Dubey पर, क्या मिलेगा डेब्यू का मौका?

    India vs Afghanistan Test: R Ashwin की नज़र Harsh Dubey पर, क्या मिलेगा डेब्यू का मौका?

    उत्तर प्रदेश को जल्द मिलेंगे 2 नए एक्सप्रेसवे! कानपुर, बाराबंकी समेत 8 जिलों की बदलेगी किस्मत

    उत्तर प्रदेश को जल्द मिलेंगे 2 नए एक्सप्रेसवे! कानपुर, बाराबंकी समेत 8 जिलों की बदलेगी किस्मत

    जोजिला सुरंग 9 जून को रचेगी इतिहास! 3 घंटे का सफर सिर्फ 15 मिनट में होगा पूरा, बर्फबारी में भी नहीं थमेगी गाड़ियों की रफ्तार

    जोजिला सुरंग 9 जून को रचेगी इतिहास! 3 घंटे का सफर सिर्फ 15 मिनट में होगा पूरा, बर्फबारी में भी नहीं थमेगी गाड़ियों की रफ्तार

    rohit sharma participation in afghanistan odi series is doubtful

    rohit sharma participation in afghanistan odi series is doubtful

    मारुति ने लॉन्च की देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, क्या अब सस्ता होगा गाड़ी चलाने का खर्च?

    मारुति ने लॉन्च की देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, क्या अब सस्ता होगा गाड़ी चलाने का खर्च?

    Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में अचानक आया उछाल! MCX पर चढ़े दाम, जानें आज क्या है नया रेट

    Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में अचानक आया उछाल! MCX पर चढ़े दाम, जानें आज क्या है नया रेट

    Sri Lanka vs West Indies 1st ODI | श्रीलंका की धमाकेदार शुरुआत! पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से रौंदा

    Sri Lanka vs West Indies 1st ODI | श्रीलंका की धमाकेदार शुरुआत! पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से रौंदा

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    नोएडा वालों की मौज! सिर्फ ₹50 में पहुंचेंगे जेवर एयरपोर्ट, 15 जून से सड़कों पर दौड़ेंगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें

    नोएडा वालों की मौज! सिर्फ ₹50 में पहुंचेंगे जेवर एयरपोर्ट, 15 जून से सड़कों पर दौड़ेंगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें

    लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 तो निफ्टी 70 अंक टूटकर खुला; आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

    लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 तो निफ्टी 70 अंक टूटकर खुला; आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

    NHAI Toll Tax Rule: हाईवे पर VIP कल्चर खत्म करने की तैयारी! टोल फ्री सफर करने वालों की लिस्ट में सरकार करेगी बड़ा बदलाव

    NHAI Toll Tax Rule: हाईवे पर VIP कल्चर खत्म करने की तैयारी! टोल फ्री सफर करने वालों की लिस्ट में सरकार करेगी बड़ा बदलाव

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Rubina Dilaik Struggle Success Story; Chotti Bahu – Bigg Boss KKK 15

    Rubina Dilaik Struggle Success Story; Chotti Bahu – Bigg Boss KKK 15

    Nusrat Bharucha RCB Video Controversy

    Nusrat Bharucha RCB Video Controversy

    Black Buck Producer Shreds Salman Khans Legal Notice

    Black Buck Producer Shreds Salman Khans Legal Notice

    Black Buck Producer Shreds Salman Khans Legal Notice

    Black Buck Producer Shreds Salman Khans Legal Notice

    मूवी रिव्यू – ‘मां बहन’:माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी भी नहीं बचा पाईं यह बिखरी हुई डार्क कॉमेडी, हंसी से ज्यादा सिर पकड़ने पर मजबूर करती है

    मूवी रिव्यू – ‘मां बहन’:माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी भी नहीं बचा पाईं यह बिखरी हुई डार्क कॉमेडी, हंसी से ज्यादा सिर पकड़ने पर मजबूर करती है

    India vs Afghanistan Test: R Ashwin की नज़र Harsh Dubey पर, क्या मिलेगा डेब्यू का मौका?

    India vs Afghanistan Test: R Ashwin की नज़र Harsh Dubey पर, क्या मिलेगा डेब्यू का मौका?

    rohit sharma participation in afghanistan odi series is doubtful

    rohit sharma participation in afghanistan odi series is doubtful

    कंगना रनोट के बयान पर भड़के अशोक पंडित:बोले- वो बकवास करती है, इसलिए बैन किया था; एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया था

    कंगना रनोट के बयान पर भड़के अशोक पंडित:बोले- वो बकवास करती है, इसलिए बैन किया था; एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया था

    Sri Lanka vs West Indies 1st ODI | श्रीलंका की धमाकेदार शुरुआत! पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से रौंदा

    Sri Lanka vs West Indies 1st ODI | श्रीलंका की धमाकेदार शुरुआत! पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से रौंदा

    Team India में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट! Suryakumar Yadav से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा रेस में सबसे आगे

    Team India में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट! Suryakumar Yadav से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा रेस में सबसे आगे

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    पद्म भूषण से सम्मानित संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष कश्यप का निधन, संसद से 37 साल तक जुड़े रहे

    पद्म भूषण से सम्मानित संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष कश्यप का निधन, संसद से 37 साल तक जुड़े रहे

    सीएम डीके शिवकुमार ने मंत्रियों को बांटे विभाग, खुद के पास रखा वित्त और प्रियांक खरगे को दिया गृह मंत्रालय; जानें किसको क्या मिला

    सीएम डीके शिवकुमार ने मंत्रियों को बांटे विभाग, खुद के पास रखा वित्त और प्रियांक खरगे को दिया गृह मंत्रालय; जानें किसको क्या मिला

    BJP के बाद कांग्रेस ने भी जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें मल्लिकार्जुन खरगे समेत किस-किस पर खेला दांव?

    BJP के बाद कांग्रेस ने भी जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें मल्लिकार्जुन खरगे समेत किस-किस पर खेला दांव?

    INDIA Alliance, DMK, Congress, DMK Congress Rift, INDIA Bloc Meeting, June 8 Meeting | INDI अलायंस को बड़ा झटका देते हुए अलग हुई DMK, 8 जून की मीटिंग में नहीं लेगी हिस्सा

    INDIA Alliance, DMK, Congress, DMK Congress Rift, INDIA Bloc Meeting, June 8 Meeting | INDI अलायंस को बड़ा झटका देते हुए अलग हुई DMK, 8 जून की मीटिंग में नहीं लेगी हिस्सा

    Coffee Par Kurukshetra: राहुल गांधी को कौन पहुंचा रहा है ‘खुफिया इनपुट’? देखें पूरी चर्चा

    Coffee Par Kurukshetra: राहुल गांधी को कौन पहुंचा रहा है ‘खुफिया इनपुट’? देखें पूरी चर्चा

    केरल में ‘इस्लामिक-फ्रेंडली’ जिम के प्रचार पर शुरू हुआ विवाद, मालिक को देनी पड़ी सफाई

    केरल में ‘इस्लामिक-फ्रेंडली’ जिम के प्रचार पर शुरू हुआ विवाद, मालिक को देनी पड़ी सफाई

    राज्यसभा चुनाव: तरुण चुग, अलका गुर्जर के अलावा और कौन-कौन, BJP ने घोषित किए 11 उम्मीदवार

    राज्यसभा चुनाव: तरुण चुग, अलका गुर्जर के अलावा और कौन-कौन, BJP ने घोषित किए 11 उम्मीदवार

    5 जून को गुजरात और दमन दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ₹22,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे

    5 जून को गुजरात और दमन दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ₹22,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे

    रजत शर्मा का ब्लॉग | दिल्ली में मौत के कुएं: लालच, लापरवाही और रिश्वतखोरी

    रजत शर्मा का ब्लॉग | दिल्ली में मौत के कुएं: लालच, लापरवाही और रिश्वतखोरी

    be ready for heavy rain thunderstorm Monsoon enters via Kerala IMD issues alert झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार: केरल के रास्ते पहुंचा मानसून, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    be ready for heavy rain thunderstorm Monsoon enters via Kerala IMD issues alert झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार: केरल के रास्ते पहुंचा मानसून, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Rubina Dilaik Struggle Success Story; Chotti Bahu – Bigg Boss KKK 15

by Dainik Mirror
June 4, 2026
in Entertainment
247 5
0
Rubina Dilaik Struggle Success Story; Chotti Bahu – Bigg Boss KKK 15
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

21 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
कंजरवेटिव माहौल से निकलकर रुबीना दिलैक ने टीवी इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। - Dainik Bhaskar

कंजरवेटिव माहौल से निकलकर रुबीना दिलैक ने टीवी इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई।

पहले शॉट में 17 रीटेक, डायरेक्टर की फटकार और शिमला लौट जाने के ताने से रुबीना दिलैक ने करियर की शुरुआत में अपमान और संघर्ष झेले। बाद में एक प्रोड्यूसर की कथित धोखाधड़ी से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ और घर-कार बेचनी पड़ी।

ब्रेकअप हुआ तो डिप्रेशन में चली गईं। सुसाइड तक के ख्याल आए। मुश्किलों का सामना करते हुए रुबीना ने खुद को संभाला। आज वह टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस में शुमार हैं और बिग बॉस 14 जीतने के बाद खतरों के खिलाड़ी 15 तक पहुंची हैं।

आज की सक्सेस स्टोरी में जानते हैं रुबीना दिलैक के करियर और निजी जीवन से जुड़ी बातें।

रुबीना दिलैक का जन्म 26 अगस्त 1987 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था।

रुबीना दिलैक का जन्म 26 अगस्त 1987 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था।

पढ़ाई के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहीं

रुबीना दिलैक ने शुरुआती पढ़ाई शिमला पब्लिक स्कूल और सेंट बेड्स कॉलेज से की। उनके पिता लेखक हैं और हिंदी में कई किताबें लिख चुके हैं। स्कूल और कॉलेज के दिनों में रुबीना पढ़ाई के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहीं।

वह राष्ट्रीय स्तर की डिबेट चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया। इसमें राजनीति विज्ञान भी उनका विषय था। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टैस्ट में हिस्सा लिया। 2006 में उन्हें ‘मिस शिमला’ और 2008 में ‘मिस नॉर्थ इंडिया’ का खिताब मिला।

IAS बनने का सपना था, ऑडिशन ने बदल दी जिंदगी

रुबीना दिलैक का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाने का था और वह इसकी तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान चंडीगढ़ में एक ऑडिशन के लिए उनका सिलेक्शन हुआ, जिसने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। उन्होंने 2008 में जी टीवी के शो ‘छोटी बहू’ से अभिनय की शुरुआत की।

जब रुबीना ने एक्टिंग में जाने का फैसला किया, तो उनके पिता ने काफी समय तक उनसे बात करना बंद कर दिया था। परिवार को एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का माहौल सुरक्षित नहीं लगता था। ‘मिस शिमला’ और ‘मिस नॉर्थ इंडिया’ का खिताब जीतने के बाद पिता का नजरिया बदला और उन्होंने रुबीना को अपनी राह चुनने की इजाजत दी।

इंडस्ट्री को बहुत अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था

रुबीना कहती हैं- मैं कंजरवेटिव माहौल से आती हूं। उस समय इस इंडस्ट्री को बहुत अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। जब मैं पहली बार मुंबई आई तो मेरे अंदर बहुत डर था। पढ़ाई, करियर और नए शहर में खुद को स्थापित करना, हर चीज डराती थी। हर डर को पार करने की कोशिश ने मुझे मजबूत बनाया।

‘छोटी बहू’ में राधिका शास्त्री के किरदार ने रुबीना को घर-घर में पहचान दिलाई। बाद में उन्होंने इसके सीक्वल ‘छोटी बहू 2’ में भी यही भूमिका निभाई।

‘छोटी बहू’ में राधिका शास्त्री के किरदार ने रुबीना को घर-घर में पहचान दिलाई। बाद में उन्होंने इसके सीक्वल ‘छोटी बहू 2’ में भी यही भूमिका निभाई।

डायरेक्टर से सुननी पड़ी थी गाली

‘छोटी बहू’ की शूटिंग के दौरान रुबीना अपमानित भी हुई थीं। वे बताती हैं कि पहले शॉट में मैंने 17 रीटेक दिए थे। यह देख डायरेक्टर नाराज हो गए और गाली देते हुए कहा था- ‘ये सेब की पेटी कहां से ले आए, इसे वापस भेजो।’

करियर के शुरुआती दिनों में रुबीना के लुक को लेकर भी उनकी बेइज्जती की जाती थी। लुक टेस्ट के दौरान उन्हें कहा जाता था कि नेगेटिव भूमिका करें, क्योंकि लीड रोल उन पर सूट नहीं करेगा। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी। काम के प्रति गंभीरता के कारण उन्हें धीरे-धीरे सफलता मिलने लगी। इसी दौरान 2011 में वह एक प्रोड्यूसर की कथित धोखाधड़ी का शिकार भी हुई थीं।

प्रोड्यूसर ने पेमेंट रोकी, 16 लाख का जुर्माना लगाया

प्रोड्यूसर ने उन पर काम में देरी और गैर-पेशेवर होने का आरोप लगाकर 16 लाख का जुर्माना लगाया था और उनकी पेमेंट भी रोक ली थी। इस नुकसान की भरपाई के लिए रुबीना को घर और गाड़ियां बेचनी पड़ीं।

‘बॉलीवुड बबल’ को दिए एक इंटरव्यू में रुबीना ने बताया था, ‘यह 2011 की बात है। मैंने करीब 9 महीने तक काम किया, लेकिन मुझे मेरी पेमेंट रोक दी गई। मैंने कई बार प्रोडक्शन हाउस और डायरेक्टर को फोन किया। उनके ऑफिस के चक्कर लगाए और उनसे गुजारिश की कि मेरा भुगतान कर दिया जाए।

करीब नौ महीने बाद उन्हें एक रिकॉर्ड दिखाया गया, जिसमें शूटिंग में देरी और उससे हुए नुकसान का हिसाब था। रुबीना के मुताबिक, इसी आधार पर मुझ पर करीब 16 लाख की पेनाल्टी लगा दी गई।

रुबीना का दावा है कि रिकॉर्ड में दर्ज कई घटनाएं गलत थीं। उन्होंने बताया कि मड आइलैंड में शूटिंग के दौरान एक कीड़े ने उन्हें काट लिया था, जिससे उन्हें कुछ घंटों तक तेज बुखार रहा। उनके अनुसार, इसी देरी का करीब 1.45 लाख रुपए का नुकसान उनके खाते में जोड़ दिया गया था और उन्हें इसकी भरपाई करनी पड़ी।

घर और गाड़ी बेचनी पड़ी

इस मामले ने उनकी आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया। रुबीना ने कहा कि मैं होम लोन की ईएमआई तक नहीं भर पा रही थी। मजबूरी में मुंबई में खरीदे अपने दोनों घर बेचने पड़े। अपनी कारें भी बेच दीं, ताकि कमिटमेंट्स पूरे कर सकूं।

रुबीना का कहना है कि यह दौर उनके लिए बड़ी सीख साबित हुआ। मुझे अपने फैसलों का कोई पछतावा नहीं है। इस दौरान मैं पूरी तरह टूट गई थीं और करीब दो साल तक कोई काम नहीं था। ऐसे में उन्होंने किराए के घर में रहने का फैसला किया।

डिप्रेशन का शिकार हुई, आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे

‘छोटी बहू’ के सेट पर रुबीना की मुलाकात अविनाश सचदेव हुई थी। दोनों कई साल रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद रुबीना बुरी तरह टूट गई थीं। ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मुझे डिप्रेशन हुआ था। आत्महत्या जैसे विचारों आए थे।

Bigg Boss 14 के दौरान भी उन्होंने स्वीकार किया था कि करीब 9 साल पहले उनके मन में आत्महत्या के विचार आते थे। बाद में योग, मेडिटेशन और सेल्फ-हीलिंग की मदद से उन्होंने खुद को उस दौर से बाहर निकाला।

‘छोटी बहू’ और ‘छोटी बहू 2’ के बाद रुबीना ने ‘सास बिना ससुराल’, ‘पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद’, ‘देवों के देव…महादेव’ और ‘जैनी और जूजू’ जैसे सीरियल्स में काम किया।

‘शक्ति’ ने बदली किस्मत, ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया

रुबीना के करियर का बड़ा मोड़ 2016 में आया, जब उन्होंने कलर्स टीवी के शो ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या सिंह का किरदार निभाया। ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इस भूमिका के लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिले। यह शो 2020 तक चला और 2021 में उन्होंने इसमें वापसी भी की।

बिग बॉस 14 जीतकर और मशहूर हुई

अक्टूबर 2020 में रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला के साथ ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लिया। शो के दौरान उन्होंने निजी जिंदगी और वैवाहिक संघर्षों पर खुलकर बात की। रुबीना ने बताया था कि शो में आने से पहले उनकी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही थी और दोनों ने रिश्ते को बचाने के लिए खुद को छह महीने का समय दिया था। शो के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और उनका रिश्ता पहले से मजबूत हुआ। रुबीना बिग बॉस 14 की विजेता बनीं।

रुबीना और अभिनव की मुलाकात कैसे हुई थी?

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की पहली मुलाकात 2015 में एक कॉमन दोस्त के घर गणपति पूजा के दौरान हुई थी। अभिनव ने उन्हें पहली बार पारंपरिक साड़ी में देखा और पहली नजर में ही पसंद कर लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली मुलाकात में ही रुबीना उन्हें पसंद आ गई थीं। बाद में दोनों की बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई।

रुबीना ने Bigg Boss 14 में बताया था कि रिश्ते की शुरुआत में वह अभिनव को लेकर काफी सीरियस थीं, जबकि अभिनव अक्सर मैसेज का देर से जवाब देते थे। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और कई साल डेटिंग के बाद 21 जून 2018 को शिमला में शादी कर ली।

रुबीना दिलैक ने 21 जून 2018 को अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी की थी।

रुबीना दिलैक ने 21 जून 2018 को अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी की थी।

शादी के बाद तलाक की नौबत क्यों आई?

शादी के करीब दो साल बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। Bigg Boss 14 के दौरान रुबीना ने खुलासा किया था कि वह और अभिनव तलाक लेने के बारे में सोच रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे को नवंबर 2020 तक का समय दिया था। हालात नहीं सुधरते तो वे अलग हो जाते।

हालांकि दोनों ने कभी विस्तार से नहीं बताया कि समस्या क्या थी। इंटरव्यूज में उन्होंने स्वीकार किया कि लगातार मतभेद, कम्युनिकेशन गैप और रिश्ते को लेकर अलग-अलग सोच की वजह से दूरी बढ़ गई थी।

Bigg Boss 14 ने कैसे बचाई शादी?

रुबीना और अभिनव ने शादी को एक आखिरी मौका देने के लिए Bigg Boss 14 में साथ एंट्री ली थी। शो के दौरान दोनों ने काफी समय साथ बिताया, एक-दूसरे के नजरिए को समझा और रिश्ते पर खुलकर बात की। शो खत्म होने के बाद अभिनव ने साफ कहा था, ‘अब कोई तलाक नहीं हो रहा है। शो ने रिश्ते को नए नजरिए से देखने में मदद की।’

Bigg Boss 14 के बाद दोनों का रिश्ता पहले से मजबूत हुआ। लॉकडाउन और साथ बिताए समय ने उन्हें करीब लाने में मदद की। बाद में दोनों ने कई रियलिटी शोज में साथ हिस्सा लिया और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की।

नवंबर 2023 में रुबीना और अभिनव जुड़वां बेटियों के माता-पिता बने। उनकी बेटियों के नाम एधा और जीवा हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर फैमिली मोमेंट्स शेयर करते हैं और अपने रिश्ते को सेकेंड चांस की सफलता मानते हैं।

रुबीना दिलैक 27 नवंबर 2023 को जुड़वा बेटियों की मां बनी थीं।

रुबीना दिलैक 27 नवंबर 2023 को जुड़वा बेटियों की मां बनी थीं।

फिल्मों और रियलिटी शोज में भी दिखाया दम

2022 में रुबीना ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में हिस्सा लिया था। फिनाले से पहले एक अहम टास्क में उन्हें चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं। इसी साल उन्होंने राजपाल यादव और हितेन तेजवानी के साथ फिल्म ‘अर्ध’ से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म पलाश मुछाल के निर्देशन में बनी थी और जी5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

इसके बाद रुबीना ‘झलक दिखला जा 10’ में नजर आईं, जहां वे फर्स्ट रनर-अप रहीं। 2025 में उन्होंने पति अभिनव शुक्ला के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा- जोड़ियों का रियलिटी चेक’ में हिस्सा लिया और दोनों इसके विजेता बने। अब रुबीना ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगी।

_________________________________________________ पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़िए…

राम चरण ने संघर्ष को बनाया करियर की ताकत:फैंस से बेहतर फिल्मों का वादा किया, ‘RRR’ के बाद बने ग्लोबल स्टार

मेगास्टार पिता चिरंजीवी की विरासत के बीच अपनी अलग पहचान बनाना राम चरण के लिए आसान नहीं था। करियर की शुरुआती ब्लॉकबस्टर सफलता ने उन्हें स्टार बनाया, लेकिन फ्लॉप फिल्मों ने उन्हें गहरे अवसाद और आत्म-संदेह में धकेल दिया। एक समय वह खुद को कमरे में बंद कर लेते थे और फैंस से माफी तक मांगनी पड़ी।पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: Abhinav ShuklabahuBiggBigg Boss 14BossChottiDilaikKhatron Ke Khiladi 15KKKRubinaRubina DilaikRubina Dilaik Breakup StoryRubina Dilaik CareerRubina Dilaik Personal LifeRubina Dilaik Success StoryStoryStruggleSuccess
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In