14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सलमान खान इस वक्त अपने ‘दबंग: द टूर रीलोडेड’ को लेकर मिडिल ईस्ट में हैं। कतर में टूर के दौरान एक ऐसा मौका आया, जब सलमान का सामना अपने डुप्लीकेट से हुआ। अपने डुप्लीकेट को अपनी परफेक्ट नकल उतारते देख एक्टर की हंसी छूट गई।
दरअसल, दबंग टूर के कतर इवेंट को मनीष पॉल होस्ट कर रहे थे। एक सेशन के दौरान मनीष सलमान को स्टेज पर ले गए और उनसे कहा कि वो पहचाने कि दूसरी तरफ से कौन आ रहा है।

तभी दूसरी तरफ से एक्टर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की एंट्री होती है। सुनील सलमान के हावभाव की नकल उतारते हुए ब्लू सूट में स्टेज पर आते हैं। पहले सुनील और सलमान एक-दूसरे को ऊपर से नीचे तक निहारते हुए देखते हैं। कुछ सेकंड के लिए एक-दूसरे के इर्द गिर्द घूमते हैं। फिर सलमान के बॉडीगार्ड शेरा सलमान बने सुनील को स्टेज से हटा देते हैं।
इस दौरान ऑडियंस की तरफ से मजेदार रिएक्शन मिलता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक फैन ने कॉमेंट किया- ‘वह असली सलमान से भी अधिक सलमान लग रहे हैं।’ एक दूसरे फैन ने लिखा- ‘शानदार पल! सुनील ग्रोवर टू गुड यार।’

बता दें कि सलमान खान का ‘दबंग: द टूर रीलोडेड’ 14 नवंबर से शुरू हुआ है। इसमें इसका पहला पड़ाव दोहा था। इस टूर में प्रभु देवा, एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीस, सोनाक्षी सिन्हा, सिंगर स्टेबिन बेन और मनीष पॉल जैसे कलाकार शामिल हैं। शो को सोहेल खान एंटरटेनमेंट और जेए इवेंट्स ने तैयार किया है।

सलमान की अगली फिल्म की बात करें तो वो डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया की ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं।







































