SBI FD Calculation: भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एफडी खातों पर शानदार रिटर्न दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक अलग-अलग अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक कम से कम 7 दिनों की एफडी स्कीम पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 3.65 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक सबसे ज्यादा 10 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 6.05 प्रतिशत से लेकर सबसे ज्यादा 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। आइए जानते हैं कि भारतीय स्टेट बैंक में 444 दिनों की एफडी में 4 लाख रुपये जमा करें तो कितना ब्याज मिलेगा।
444 दिनों की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। जबकि, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉडिट करा सकते हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर 6.45 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। एसबीआई 444 दिनों की अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक में 444 दिनों की एफडी में 4 लाख रुपये जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- भारतीय स्टेट बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 32,377 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 4,32,377 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, भारतीय स्टेट बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 34,972 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 4,34,972 रुपये मिलेंगे। जबकि, अति वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय स्टेट बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करने पर 35,492 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 4,35,492 रुपये मिलेंगे।







































