• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, August 31, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Vaibhav Suryavanshi बने Duleep Trophy के नए बाजीगर, बेंगलुरु में 57 साल पुराना Cricket Record किया अपने नाम

    Vaibhav Suryavanshi बने Duleep Trophy के नए बाजीगर, बेंगलुरु में 57 साल पुराना Cricket Record किया अपने नाम

    Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना

    Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना

    ‘आज की कमाई नहीं, कल की ताकत भी देखिए’, विकसित भारत कैसे बनेगा… गौतम अदानी से सुनिए

    ‘आज की कमाई नहीं, कल की ताकत भी देखिए’, विकसित भारत कैसे बनेगा… गौतम अदानी से सुनिए

    Lords Test में Pakistan की हार के बीच सियासी बवाल, Imran Khan के बेटों के इंटरव्यू पर Babar Azam की सफाई

    Lords Test में Pakistan की हार के बीच सियासी बवाल, Imran Khan के बेटों के इंटरव्यू पर Babar Azam की सफाई

    अप्रैल-जून तिमाही में 7.8% की दर से बढ़ी देश की GDP, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत का दबदबा कायम

    अप्रैल-जून तिमाही में 7.8% की दर से बढ़ी देश की GDP, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत का दबदबा कायम

    Rohit Sharma का TV Debut: 'Family Full House' से करेंगे मनोरंजन की नई पारी शुरू

    Rohit Sharma का TV Debut: 'Family Full House' से करेंगे मनोरंजन की नई पारी शुरू

    SBI में 211 दिनों की FD में कितना मिलेगा ब्याज, अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश

    SBI में 211 दिनों की FD में कितना मिलेगा ब्याज, अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश

    चोट के बाद Josh Hazlewood का दमदार कमबैक, बोले- अब आक्रामकता कम नहीं होगी

    चोट के बाद Josh Hazlewood का दमदार कमबैक, बोले- अब आक्रामकता कम नहीं होगी

    31 August, 2026 Stock Market Highlights: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार- अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी में भारी नुकसान

    31 August, 2026 Stock Market Highlights: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार- अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी में भारी नुकसान

    BCCI से सकारात्मक बातचीत के बाद BCB को India Tour की उम्मीद, क्या इंतजार होगा खत्म!

    BCCI से सकारात्मक बातचीत के बाद BCB को India Tour की उम्मीद, क्या इंतजार होगा खत्म!

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    ‘आज की कमाई नहीं, कल की ताकत भी देखिए’, विकसित भारत कैसे बनेगा… गौतम अदानी से सुनिए

    ‘आज की कमाई नहीं, कल की ताकत भी देखिए’, विकसित भारत कैसे बनेगा… गौतम अदानी से सुनिए

    अप्रैल-जून तिमाही में 7.8% की दर से बढ़ी देश की GDP, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत का दबदबा कायम

    अप्रैल-जून तिमाही में 7.8% की दर से बढ़ी देश की GDP, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत का दबदबा कायम

    honor robot phone launched with 200mp camera

    honor robot phone launched with 200mp camera

    SBI में 211 दिनों की FD में कितना मिलेगा ब्याज, अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश

    SBI में 211 दिनों की FD में कितना मिलेगा ब्याज, अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश

    31 August, 2026 Stock Market Highlights: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार- अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी में भारी नुकसान

    31 August, 2026 Stock Market Highlights: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार- अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी में भारी नुकसान

    90 डॉलर के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ने से चढ़े भाव

    90 डॉलर के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ने से चढ़े भाव

    VETO ने Billie Jean King Cup 2026 के लिए हासिल किए एक्सक्लूसिव OTT राइट्स, लाइव स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    VETO ने Billie Jean King Cup 2026 के लिए हासिल किए एक्सक्लूसिव OTT राइट्स, लाइव स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    सरकार ने अधिसूचित की ₹1.27 लाख करोड़ की सेमीकॉन 2.0 योजना, पूरी वैल्यू चेन को दी जाएगी वित्तीय सहायता

    सरकार ने अधिसूचित की ₹1.27 लाख करोड़ की सेमीकॉन 2.0 योजना, पूरी वैल्यू चेन को दी जाएगी वित्तीय सहायता

    74 रुपये तक पहुंचा चीनी का भाव, कीमतें कम करने की सरकार की कोशिशें जारी, लेकिन अभी तक नहीं मिली राहत

    74 रुपये तक पहुंचा चीनी का भाव, कीमतें कम करने की सरकार की कोशिशें जारी, लेकिन अभी तक नहीं मिली राहत

    डेयरी किसानों को एक लीटर दूध के मिलेंगे 44 रुपये, तमिलनाडु सरकार 12 दिनों में 6 रुपये बढ़ाई खरीद कीमत

    डेयरी किसानों को एक लीटर दूध के मिलेंगे 44 रुपये, तमिलनाडु सरकार 12 दिनों में 6 रुपये बढ़ाई खरीद कीमत

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Vaibhav Suryavanshi बने Duleep Trophy के नए बाजीगर, बेंगलुरु में 57 साल पुराना Cricket Record किया अपने नाम

    Vaibhav Suryavanshi बने Duleep Trophy के नए बाजीगर, बेंगलुरु में 57 साल पुराना Cricket Record किया अपने नाम

    Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना

    Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना

    Lords Test में Pakistan की हार के बीच सियासी बवाल, Imran Khan के बेटों के इंटरव्यू पर Babar Azam की सफाई

    Lords Test में Pakistan की हार के बीच सियासी बवाल, Imran Khan के बेटों के इंटरव्यू पर Babar Azam की सफाई

    Rohit Sharma का TV Debut: 'Family Full House' से करेंगे मनोरंजन की नई पारी शुरू

    Rohit Sharma का TV Debut: 'Family Full House' से करेंगे मनोरंजन की नई पारी शुरू

    Neem Karoli Baba Story; Hanuman Ansh Box Office Collection Record Reason

    Neem Karoli Baba Story; Hanuman Ansh Box Office Collection Record Reason

    चोट के बाद Josh Hazlewood का दमदार कमबैक, बोले- अब आक्रामकता कम नहीं होगी

    चोट के बाद Josh Hazlewood का दमदार कमबैक, बोले- अब आक्रामकता कम नहीं होगी

    कृति सेनन एड विवाद, करीना कपूर का बोलने से इनकार:सवाल पर डायरेक्टर से जवाब देने को कहा; राहुल गांधी कृति को सपोर्ट कर चुके

    कृति सेनन एड विवाद, करीना कपूर का बोलने से इनकार:सवाल पर डायरेक्टर से जवाब देने को कहा; राहुल गांधी कृति को सपोर्ट कर चुके

    BCCI से सकारात्मक बातचीत के बाद BCB को India Tour की उम्मीद, क्या इंतजार होगा खत्म!

    BCCI से सकारात्मक बातचीत के बाद BCB को India Tour की उम्मीद, क्या इंतजार होगा खत्म!

    श्रीलंका से बाहर न शिफ्ट हो महिला Champions Trophy, ICC को मनाने के लिए बोर्ड उठाएगा सुधारात्मक कदम

    श्रीलंका से बाहर न शिफ्ट हो महिला Champions Trophy, ICC को मनाने के लिए बोर्ड उठाएगा सुधारात्मक कदम

    England ने Lord's में Pakistan को Test में चटाई धूल, Joe Root बोले- दमदार थी जीत

    England ने Lord's में Pakistan को Test में चटाई धूल, Joe Root बोले- दमदार थी जीत

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    जाति के ‘चक्रव्यूह’ में सियासत, ‘कोटे में कोटा’ किसके लिए फायदे का सौदा, किसके लिए खतरा? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    जाति के ‘चक्रव्यूह’ में सियासत, ‘कोटे में कोटा’ किसके लिए फायदे का सौदा, किसके लिए खतरा? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    ‘फुटपाथ पर बाल काटने वाले नाई की गलती नहीं’, हाईकोर्ट ने ट्रक ड्राइवर को ठहराया जिम्मेदार, सुनाया चौंकाने वाला फैसला

    ‘फुटपाथ पर बाल काटने वाले नाई की गलती नहीं’, हाईकोर्ट ने ट्रक ड्राइवर को ठहराया जिम्मेदार, सुनाया चौंकाने वाला फैसला

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ीं 13 FIR रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, 2873 लोगों को बताया था क्रिमिनल

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ीं 13 FIR रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, 2873 लोगों को बताया था क्रिमिनल

    पार्टी में चिकन के ज्यादा टुकड़े खाने को लेकर हुआ 2 दोस्तों के बीच झगड़ा, एक ने दूसरे की हत्या की

    पार्टी में चिकन के ज्यादा टुकड़े खाने को लेकर हुआ 2 दोस्तों के बीच झगड़ा, एक ने दूसरे की हत्या की

    महाजन इमेजिंग एंड लैब्स और न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के बीच रणनीतिक साझेदारी, उत्तर भारत में पैथोलॉजी कारोबार को मिलेगी रफ्तार

    महाजन इमेजिंग एंड लैब्स और न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के बीच रणनीतिक साझेदारी, उत्तर भारत में पैथोलॉजी कारोबार को मिलेगी रफ्तार

    लोहे की ग्रिल पर गिरी फूल तोड़ने गई बच्ची, हाथ में घुस गया सरिया, AIIMS में हुई सर्जरी

    लोहे की ग्रिल पर गिरी फूल तोड़ने गई बच्ची, हाथ में घुस गया सरिया, AIIMS में हुई सर्जरी

    हैदराबाद में AIMIM नेता की हत्या, पांच लोगों ने चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

    हैदराबाद में AIMIM नेता की हत्या, पांच लोगों ने चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

    उज्बेकिस्तान में हिट हैं PM मोदी की कविताएं, ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों ने 3 उज्बेक में ट्रांसलेट कीं, डिनर में गाकर सुनाई

    उज्बेकिस्तान में हिट हैं PM मोदी की कविताएं, ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों ने 3 उज्बेक में ट्रांसलेट कीं, डिनर में गाकर सुनाई

    5 सितंबर को CJP के प्रस्तावित मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से किया इनकार

    5 सितंबर को CJP के प्रस्तावित मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से किया इनकार

    हिमाचल में बारिश का कहर जारी, मानसून के कारण 253 मौतें, 98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफॉर्मर ठप

    हिमाचल में बारिश का कहर जारी, मानसून के कारण 253 मौतें, 98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफॉर्मर ठप

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Shikha Joshi Suicide Mystery; BA Pass Actress | Breast Implant Surgery | BA पास एक्ट्रेस, जिसने अपना ही गला काटा: वो खून से लथपथ तड़पती रही, दोस्त वीडियो बनाने में लगी थी; आखिरी शब्द थे- मर्दों की गलती

by krutikadalvibiz
August 8, 2025
in Entertainment
242 10
0
Shikha Joshi Suicide Mystery; BA Pass Actress | Breast Implant Surgery | BA पास एक्ट्रेस, जिसने अपना ही गला काटा: वो खून से लथपथ तड़पती रही, दोस्त वीडियो बनाने में लगी थी; आखिरी शब्द थे- मर्दों की गलती
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

5 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

  • कॉपी लिंक

मॉडल शिखा जोशी फर्श पर खून से लथपथ तड़प रही थी। गला काटा था और हर तरफ खून ही खून था। सफेद टाइल्स वाला बाथरूम सुर्ख लाल हो चुका था। साथ रहने वाली फ्लैटमेट मधू को कुछ समझ नहीं आया और उसने झट से मोबाइल निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

शिखा जोशी की आखिरी तस्वीर।

शिखा जोशी की आखिरी तस्वीर।

कंपकंपाती आवाज में लड़की ने पूछा- शिखा तुमने ये क्यों किया? बताओ?

शिखा ने दर्द में कहा- मुझे नहीं पता।

मधू ने फिर कहा- शिखा, शिखा, शिखा, बताओ क्यों किया, पुलिस हमसे पूछेगी।

कराहती आवाज में शिखा ने कहा- डॉक्टर शर्मा…

मधू ने फिर पूछा- और?

शिखा ने आवाज संभालते हुए लड़खड़ाती आवाज में कहा- शादीशुदा मर्द।

मधू ने फिर आवाज तेज में पूछा- शादीशुदा मर्द कौन-कौन?

शिखा ने कुछ देर कुछ नहीं कहा, फिर धीमी आवाज में कहा- बहुत सारे।

मधू ने फिर कहा- जहां कटा है, वहां रूमाल रखो, वर्ना खून निकलेगा।

शिखा जोशी का वो वीडियो जो मधु भारती ने रिकॉर्ड किया था।

शिखा जोशी का वो वीडियो जो मधु भारती ने रिकॉर्ड किया था।

इसके बाद पूरे फ्लैट में हलचल मच गई और वीडियो में शिखा के कराहने की आवाजें तेज होने लगीं। भीड़ लग चुकी थी और आस-पड़ोस के लोगों में फुसफुसाहट बढ़ रही थी। अरे! बच्ची को यहां मत लाओ। क्या एम्बुलेंस आ रही है? क्या कहा उसने? कौन डॉक्टर शर्मा? वीडियो में उसने कहा है? पूरा खून-खून हो रहा है गाड़ी में कैसे लेकर जाएंगे? हम इसे कैसे ले जा सकते हैं? ये पुलिस केस है।

करीब एक घंटे तक शिखा तड़पती रहीं, जिसके बाद उन्हें घर से महज चंद मीटर की दूरी पर स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण था एक्सेसिव ब्लड लॉस। कुछ देर पहले अगर शिखा को हॉस्पिटल लाया जाता तो उनके बचने की कुछ उम्मीद हो सकती थी।

अब सवाल ये थे कि क्या कोई शख्स अपना ही गला इतनी बेरहमी से काट सकता है। उनका वीडियो बनाने की बजाय उन्हें अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया और क्या वाकई गला कटने के बाद कोई इस तरह बयान रिकॉर्ड करवा सकता था?

इन सभी सवालों के जवाबों और शिखा जोशी की मौत की वीभत्स कहानी को पढ़िए, अनसुनी दास्तान के इन 4 चैप्टर्स में-

दिल्ली में पली-बढ़ीं शिखा जोशी हीरोइन बनने का ख्वाब लिए मायानगरी मुंबई पहुंची थीं। शुरुआत मॉडलिंग से हुई और फिर समय के साथ टीवी शोज में काम मिलने लगा। साल 2013 में शिखा जोशी अवॉर्ड विनिंग फिल्म BA पास में नजर आई थीं। हालांकि कुछ समय से उनके पास कोई काम नहीं था, जिसके चलते उनका मुंबई में गुजारा करना मुश्किल होता जा रहा था।

मौत के समय शिखा जोशी की उम्र 40 साल थी।

मौत के समय शिखा जोशी की उम्र 40 साल थी।

वो वर्सोवा की न्यू MHADA कॉलोनी के एक फ्लैट में रहती थीं। वो ये फ्लैट दोस्त मधू भारती और उनके पति रियाज पठान के साथ शेयर करती थीं।

दरअसल, मधू भारती भी एक एक्ट्रेस हैं। वो महाभारत जैसे कई शोज में काम कर चुकी थीं। एक टीवी शो के सेट पर ही उनकी शिखा से मुलाकात हुई थी।

16 मई 2015 की बात है

शिखा जोशी कुछ दिनों से बेहद परेशान थीं। दो हफ्तों तक वो घर से निकली भी नहीं थीं। सिर्फ अपने परिवार से कॉल पर बात किया करती थीं। उस रोज वो देरी से उठी थीं। दोपहर के साढ़े 12 बजे ही थे कि शिखा ने शराब पीना शुरू कर दिया। मधू ने भी उन्हें कंपनी दी और उनकी एक दोस्त अनू भी घर आ गई थी। मधू के पति रियाज पठान सुबह ही काम पर निकल चुके थे। शाम 4 बजे तक सभी लिविंग रूम में बैठकर बातें करते रहे और शाम करीब साढ़े 4 बजे मधु की आंख लग गई।

करीब 5 बजकर 45 मिनट पर मधू की नींद खुली तो उसने देखा कि दोस्त अनू पास बैठी मोबाइल चला रही थी, लेकिन शिखा नजर नहीं आ रही थीं। वो शिखा को आवाज देते हुए फ्लैट में इधर-उधर ढूंढने लगीं, तभी उन्हें बाथरूम से सामान गिरने की आवाज आई।

उन्होंने तुरंत बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन शिखा अंदर से कोई जवाब नहीं दे रही थीं। मधू ने अब जोर-जोर से दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। इतने में अंदर से आवाज आई- ‘I Am Finish (मैं खत्म हो गई हूं)।’

ये सुनकर मधू घबरा गईं और वो लगातार शिखा से बाहर आने की जिद करने लगीं।

शिखा ने फिर कहा- लोग मुझे पकड़ लेंगे।

मधू ने फिर कहा- तुम डर क्यों रही हो, हम लोग हैं तुम्हारे साथ, पूरी दुनिया है तुम्हारे साथ।

शिखा ने फिर धीमी आवाज में कहा- अब तुम लोग मुझे नहीं बचा पाओगे।

ये सुनकर मधू डर गईं और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए कहने लगीं- तुम जल्दी बाहर आओ, दरवाजा खोलो। वर्ना मैं दरवाजा तोड़ दूंगी।

खून से लथपथ तड़प रही थीं शिखा

कुछ देर के लिए शांति हुई और फिर शिखा ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही मधू के सामने एक भयावह मंजर था। पूरा बाथरूम खून से लाल हो चुका था। शिखा का गला कटा हुआ था और उसके मुड़ते ही किचन का एक चाकू उसके हाथ से छूट कर जमीन पर आ गिरा। मधू सिहर उठीं और जोर से चीख मारकर अनू के पास पहुंचीं। उन्होंने अनू से कहा- देखो शिखा ने क्या कर लिया है। अनू भागती हुई बाथरूम पहुंची और सहम गईं। वो बिना कुछ कहे फ्लैट से बाहर भाग गईं।

अकेली पड़ चुकीं मधू ने तुरंत अपने पति रियाज पठान को कॉल पर पूरी घटना के बारे में बताया। पति मलाड में था, जिन्हें घर पहुंचने में समय लग रहा था। रियाज ने तुरंत मधू से कहा कि पुलिस आएगी तो सीधा इल्जाम तुम पर आ जाएगा, तुम उसका वीडियो बना लो। तब तक उनकी दोस्त अनू भी बिल्डिंग के 4-5 लोगों को मदद के लिए ला चुकी थी। मधू ने तुरंत अनू का मोबाइल लिया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मधू बार-बार शिखा से उनके इस कदम की वजह पूछती रहीं।

मधू ने 2 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया, तब तक शिखा का काफी खून बह चुका था। 10 मिनट बाद रियाज पठान भी पहुंच गए।

वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि पड़ोसी बार-बार पूछ रहे हैं कि एम्बुलेंस बुलाई गई है या नहीं, लेकिन 10 मिनट बाद भी एम्बुलेंस नहीं बुलाई गई थी। वीडियो में मधू बार-बार आसपास के लोगों से ये कहती सुनाई दीं कि वो बोल रही है कि डॉक्टर शर्मा की वजह से मैं मर रही हूं। शादीशुदा मर्दों ने मेरा शोषण किया। इतने में एक पड़ोसी की आवाज आई- गाड़ी में ले चलो। इस पर मधू ने कहा, तो ले चलो न, हम थोड़ी लेकर जाएंगे। इतने में एक और महिला की आवाज आई, जिसने कहा- गाड़ी में कैसे लेकर जाएंगे, इतना खून हो रहा है।

शिखा के गले में थे चाकू के 3 कट

अफरातफरी के बीच रियाज पठान ने पड़ोसियों की मदद से शिखा को अपनी कार में रखा और हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद उनका पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनूसार, गले में कट के तीन निशान थे, जिनमें से दो हल्के और एक 8 सेंटीमीटर गहरा।

वर्सोवा पुलिस ने मधू और वहां मौजूद लोगों के बयान के आधार पर ADR (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दायर कर जांच शुरू कर दी। शिखा जोशी के परिवार ने मुंबई पहुंचकर हत्या की आशंका जताई। उनके भाई विशेष जोशी का कहना था कि अगर शिखा खून से तड़प रही थीं, तो 1 घंटे तक उन्हें अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया। इसकी बजाय उनकी रिकॉर्डिंग क्यों की गई। अगर समय रहते उन्हें हॉस्पिटल पहुंचा दिया जाता, तो वो बच सकती थीं।

मौत से पहले मां से कॉल पर बात की, कहा- घर आना चाहती हूं

पुलिस पूछताछ में शिखा की मां ने बताया कि मौत से पहले दोपहर करीब 3-4 बजे शिखा से उनकी बात हुई थी। शिखा ने उनसे कहा था कि एक केस की सुनवाई है। इसके बाद वो जल्दी मुंबई छोड़कर दिल्ली शिफ्ट हो जाएंगी। उनके पास पैसे नहीं थे, तो उन्होंने मां से कहा था कि दिल्ली की टिकट के लिए मैं अपना मोबाइल बेच दूंगी।

शिखा के पिता ने पुलिस को बताया कि मौत से एक रोज पहले शिखा ने उन्हें मैसेज कर बताया था कि वो कोडरेड की शूटिंग में आई हैं, जहां कुछ गड़बड़ है। साजिश है।

पुलिस ने जांच में उस वीडियो को अहम सबूत माना, जो मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया थी और डॉक्टर शर्मा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को वीडियो से छेड़छाड़ होने का भी संदेह था, इसलिए वीडियो को टेक टीम के पास भेजा गया, जिससे साफ हो सके कि वीडियो में शिखा की ही आवाज है।

अब सवाल ये था कि आखिर डॉक्टर शर्मा कौन हैं और उनका शिखा से क्या लेना-देना था।

डॉक्टर विजय शर्मा मुंबई के मशहूर कॉस्मेटिक सर्जन हैं, जिन्होंने हेलन, टीना मुनीम, रेखा, श्रीदेवी, प्रियंका चोपड़ा, रवीना टंडन समेत कई एक्ट्रेसेस का ट्रीटमेंट किया है। प्रियंका चोपड़ा और हेमा मालिनी भी डॉक्टर विजय शर्मा के इवेंट्स में शामिल हो चुकी हैं। विजय शर्मा ने पॉडकास्ट में खुद एक्ट्रेसेस पर सर्जरी करने की बात स्वीकारी थी।

इंटरव्यू में डॉक्टर विजय शर्मा ने हेलन की एंटी एजिंग सर्जरी पर भी बात की थी। उन्होंने बिना नाम लिए कहा था कि वो एंग्लो इंडियन थीं। सर्जरी के बाद जब उनके चेहरे से पट्टी खोली गई तो उनकी स्किन पर्पल हो गई थी। सब डर गए थे, जिसके बाद उन्हें कई तरह की दवाएं दी गई थीं, लेकिन तीसरे हफ्ते रिजल्ट देख हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि वो बहुत यंग दिख रही थीं। सर्जरी के पांचवे हफ्ते वो फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में गई थीं। वो इतनी सुंदर थीं कि देश के सबसे बड़े सुपरस्टार (सलमान) के पिता (सलीम) उनकी खूबसूरती देख खुद को रोक नहीं सके और उनसे निकाह कर लिया।

हेमा मालिनी, डॉक्टर विजय शर्मा और प्रियंका चोपड़ा।

हेमा मालिनी, डॉक्टर विजय शर्मा और प्रियंका चोपड़ा।

डॉक्टर विजय शर्मा का दावा है कि 4 नवंबर 1987 को उन्होंने भारत का पहला सिलिकॉन ब्रेस्ट इम्प्लांट किया था।

साल 2006 में भी डॉक्टर विजय शर्मा पर रेप के आरोप लग चुके थे। खार पुलिस स्टेशन में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि क्लिनिक में डॉक्टर शर्मा ने सर्जिकल नाइफ से धमकाते हुए उनका रेप किया था।

शिखा ने डॉक्टर शर्मा से करवाया था ब्रेस्ट इम्प्लांट

शिखा जोशी ने साल 2006 में मुंबई के अंधेरी में स्थित जाने-माने कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर विजय शर्मा के क्लिनिक में ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाए थे। इसके बाद से ही वो उनकी रेगुलर क्लाइंट बन चुकी थीं। साल 2011 में शिखा ने खार पुलिस स्टेशन में डॉक्टर शर्मा के खिलाफ बदसलूकी करने और इलाज के दौरान गलत तरीके से छूने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उस समय डॉक्टर के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी।

उन्होंने नेशनल कमीशन फॉर विमेन को भी लेटर लिखा था, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इस बात से नाराज शिखा ने अपने भाई विशेष के साथ मिलकर उनके घर में पत्थर फेंके थे। डॉक्टर ने इसकी शिकायत की तो शिखा और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में शिखा के भाई ने बताया कि वो डॉक्टर के खिलाफ एक्शन न लिए जाने से काफी परेशान चल रही थीं, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि इस न्याय की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगी। शिखा की मौत के कुछ दिनों बाद ही इस शोषण के केस की सुनवाई होनी थी।

वीडियो की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने डॉक्टर शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शिकायत दर्ज की। उनकी तलाश की गई, लेकिन डॉक्टर शर्मा से संपर्क नहीं हो सका। वहीं शिखा के परिवार ने इसे आत्महत्या की जगह हत्या कहा और जांच सीबीआई को सौंपे जाने का दबाव बनाया।

शिखा की मौत के 4 दिन बाद डॉक्टर शर्मा खुद वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे और बयान दर्ज करवाया। उनके बयान के अनूसार 2005 में उनकी मुलाकात शिखा से हुई थी। 2006 में उन्होंने शिखा के ब्रेस्ट इम्प्लांट किए थे। साल 2011 में शिखा ब्रेस्ट इम्प्लांट रिप्लेस करवाना चाहती थीं। उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि इस रिप्लेसमेंट सर्जरी के वो पैसे नहीं देंगी। जब डॉक्टर ने मुफ्त में सर्जरी करने से इनकार कर दिया, तो शिखा उन्हें ब्लैकमेल करने लगीं। शिखा ने कई बार उन्हें धमकी दी थी कि अगर सर्जरी नहीं की, तो वो आत्महत्या कर लेंगी।

डॉक्टर को लगातार धमका रही थीं शिखा जोशी

डॉक्टर शर्मा ने ये भी कहा कि साल 2012 में उन्हें अपने घर के मेल बॉक्स में एक सीडी मिली थी, जिसमें शिखा हॉस्पिटल बेड में नजर आ रही थीं। उस समय उन्होंने पिल्स के ओवरडोज से आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन परिवार ने उन्हें बचा लिया था। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद शिखा ने डॉक्टर को कई कॉल किए और कहा कि वो उनका नाम सुसाइड कर फंसा देंगी।

शिखा जोशी की मौत के 17 महीने बाद डॉक्टर विजय शर्मा को उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए दोषी पाते हुए गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई। कोर्ट के फैसले के बाद शिखा जोशी के परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया और मर्डर के लिए CBI जांच की मांग की। उन्होंने कई बार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और भूख हड़ताल भी की, लेकिन केस को कई री-ओपन नहीं किया गया।

शिखा जोशी महज 16 साल की थीं, तब उन्होंने दिल्ली के एक कला मंच में दाखिला लिया था। वो कई किलोमीटर पैदल चलकर अभिनय सीखने जाया करती थीं। वो महज 19 साल की ही थीं, जब उनकी शादी हो गई। शादी के एक साल बाद उन्होंने बेटी श्रावणी को जन्म दिया। कुछ समय बाद ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई और शिखा ने पति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद बेटी की कस्टडी हासिल करने के लिए शिखा ने लंबी लड़ाई लड़ी थी।

इसके बाद ही वो बेटी का खर्च उठाने के लिए मुंबई आ गईं। उनकी बेटी नाना-नानी के साथ दिल्ली में ही रहती थी। शिखा के आखिरी पलों का वीडियो रिकॉर्ड करने वालीं एक्ट्रेस और रूममेट मधू ने एपीबी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी 5 साल पहले शिखा से एक शो के सेट पर मुलाकात हुई थी। दोनों कई बार साथ काम कर चुके थे, जिससे दोनों का अक्सर मिलना-जुलना हो जाया करता था।

साल 2015 में एक दिन अचानक शिखा ने उन्हें कॉल कर कहा कि उन्हें मदद की जरूरत है। उनके पास पैसे नहीं हैं, उनकी बेटी कॉलेज में है, जिसकी फीस भी भरनी होती है। यही वजह थी कि मधू ने उन्हें अपने घर में ही जगह दे दी और आर्थिक मदद भी की। मौत से महज 3 महीने पहले ही शिखा उनके साथ रहने आई थीं।

मधू ने ये भी बताया था कि शिखा ने मौत से 2 साल पहले एक शख्स से शादी की थी, जिसके साथ वो मलाड में रहती थीं, लेकिन फिर अचानक उनका पति अमेरिका चला गया और शिखा अकेली पड़ गईं।

खबरें और भी हैं…
Tags: actressBreastClassical DancerDoctor SharmaImplantJoshimodelModel Shikha JoshiMysteryPassShikhaShikha Joshi death reasonShikha Joshi Death StoryShikha Joshi suicidesuicideSurgeryअपनआखरएकटरसककटखनगलगलतजसनतडपतथदसतपसबननममरदरहलगलथपथववडयशबदसह
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
जाति के ‘चक्रव्यूह’ में सियासत, ‘कोटे में कोटा’ किसके लिए फायदे का सौदा, किसके लिए खतरा? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

जाति के ‘चक्रव्यूह’ में सियासत, ‘कोटे में कोटा’ किसके लिए फायदे का सौदा, किसके लिए खतरा? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

August 31, 2026
Vaibhav Suryavanshi बने Duleep Trophy के नए बाजीगर, बेंगलुरु में 57 साल पुराना Cricket Record किया अपने नाम

Vaibhav Suryavanshi बने Duleep Trophy के नए बाजीगर, बेंगलुरु में 57 साल पुराना Cricket Record किया अपने नाम

August 31, 2026
‘फुटपाथ पर बाल काटने वाले नाई की गलती नहीं’, हाईकोर्ट ने ट्रक ड्राइवर को ठहराया जिम्मेदार, सुनाया चौंकाने वाला फैसला

‘फुटपाथ पर बाल काटने वाले नाई की गलती नहीं’, हाईकोर्ट ने ट्रक ड्राइवर को ठहराया जिम्मेदार, सुनाया चौंकाने वाला फैसला

August 31, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In