• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 2, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Mohammad Yousuf बोले Babar Azam घरेलू Cricket के बजाय Australia जाकर सुधारें तकनीक

    Mohammad Yousuf बोले Babar Azam घरेलू Cricket के बजाय Australia जाकर सुधारें तकनीक

    बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन, कल से शुरू होंगी सेवाएं- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    बेंगलुरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन, कल से शुरू होंगी सेवाएं- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    कैसी होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई सॉलिड बॉडी वाली ट्रेन की पहली झलक

    कैसी होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई सॉलिड बॉडी वाली ट्रेन की पहली झलक

    वाराणसी और साबरमती के बीच 2 नवंबर से चलेगी नई ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    वाराणसी और साबरमती के बीच 2 नवंबर से चलेगी नई ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    GST कलेक्शन में 23% की जोरदार उछाल, अक्टूबर में सरकार के खाते में आए 2.31 लाख करोड़ रुपये

    GST कलेक्शन में 23% की जोरदार उछाल, अक्टूबर में सरकार के खाते में आए 2.31 लाख करोड़ रुपये

    FPIs ने अक्टूबर में 34,843 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर पैसे निकाले, आखिरी हफ्ते 6300 करोड़ रुपये का किया निवेश

    FPIs ने अक्टूबर में 34,843 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर पैसे निकाले, आखिरी हफ्ते 6300 करोड़ रुपये का किया निवेश

    एक बार फिर महंगा हुआ ATF, लगातार चौथे महीने बढ़े दाम- एयरलाइन कंपनियों को फिलहाल कोई राहत नहीं

    एक बार फिर महंगा हुआ ATF, लगातार चौथे महीने बढ़े दाम- एयरलाइन कंपनियों को फिलहाल कोई राहत नहीं

    वंदे भारत से भी सस्ता है वंदे भारत स्लीपर का किराया, चेक करें दिल्ली से वाराणसी का टिकट प्राइस

    वंदे भारत से भी सस्ता है वंदे भारत स्लीपर का किराया, चेक करें दिल्ली से वाराणसी का टिकट प्राइस

    108 रुपये पर पहुंचा CNG का भाव, यूपी के अलग-अलग शहरों में 2.25 रुपये तक बढ़े दाम

    108 रुपये पर पहुंचा CNG का भाव, यूपी के अलग-अलग शहरों में 2.25 रुपये तक बढ़े दाम

    LPG सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी- जानें किसके दाम बढ़े और किसके भाव में आई गिरावट

    LPG सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी- जानें किसके दाम बढ़े और किसके भाव में आई गिरावट

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    Jio के नए Voice-Only Recharge Plans में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS

    Jio के नए Voice-Only Recharge Plans में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Amitabh Bachchan Slams Media Over Misquoted Statement

    Amitabh Bachchan Slams Media Over Misquoted Statement

    Sunanda Sharma Jaipur Performance | Security Breach Video

    Sunanda Sharma Jaipur Performance | Security Breach Video

    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

    उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

    Mohammad Yousuf बोले Babar Azam घरेलू Cricket के बजाय Australia जाकर सुधारें तकनीक

    Mohammad Yousuf बोले Babar Azam घरेलू Cricket के बजाय Australia जाकर सुधारें तकनीक

    Amitabh Bachchan Jalsa Security Increased

    Amitabh Bachchan Jalsa Security Increased

    Sanjay Gupta Funeral Mumbai: Daughter Gestures At Paparazzi

    Sanjay Gupta Funeral Mumbai: Daughter Gestures At Paparazzi

    दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

    दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

    Bombay Times Fashion Week 2026

    Bombay Times Fashion Week 2026

    संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

    संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    जूस की दुकान चलाने से लेकर दुबई में 200 करोड़ की शादी तक, सौरभ चंद्राकर ने कैसे बनाई इतनी संपत्ति? ED की जांच में खुलासा

    जूस की दुकान चलाने से लेकर दुबई में 200 करोड़ की शादी तक, सौरभ चंद्राकर ने कैसे बनाई इतनी संपत्ति? ED की जांच में खुलासा

    आ रहा है चक्रवात ‘मुरासु’, दो राज्यों में हाई अलर्ट, 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

    आ रहा है चक्रवात ‘मुरासु’, दो राज्यों में हाई अलर्ट, 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

    छात्रा पर आरी से हमला करने के मामले में एक्शन, पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर; भागने की कोशिश में हुआ जख्मी

    छात्रा पर आरी से हमला करने के मामले में एक्शन, पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर; भागने की कोशिश में हुआ जख्मी

    PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो मामले में एक्शन, बिहार कांग्रेस दफ्तर की जांच, नोटिस चस्पा

    PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो मामले में एक्शन, बिहार कांग्रेस दफ्तर की जांच, नोटिस चस्पा

    ‘बेजुबानों की बलि देकर किसका फायदा?’ लैब टेस्टिंग के नए ड्राफ्ट पर अजय जो ने उठाए गंभीर सवाल

    ‘बेजुबानों की बलि देकर किसका फायदा?’ लैब टेस्टिंग के नए ड्राफ्ट पर अजय जो ने उठाए गंभीर सवाल

    नशे के अवैध कारोबार पर NCB की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ से ज्यादा की 25 संपत्तियां फ्रीज

    नशे के अवैध कारोबार पर NCB की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ से ज्यादा की 25 संपत्तियां फ्रीज

    अलर्ट! आंध्र तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात ‘मुरासु’, 120 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें कब और कहां होगा लैंडफॉल

    अलर्ट! आंध्र तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात ‘मुरासु’, 120 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें कब और कहां होगा लैंडफॉल

    भाजपा का आरोप, ‘राहुल की रैली वेस्ट ऑफ टाइम, रामलीला मैदान 40% खाली, 10 लाख लोगों का दावा फेल’

    भाजपा का आरोप, ‘राहुल की रैली वेस्ट ऑफ टाइम, रामलीला मैदान 40% खाली, 10 लाख लोगों का दावा फेल’

    महादेव ऐप केस का किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI कल रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    महादेव ऐप केस का किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI कल रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ा बदलाव! CISF ने अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए लागू की ‘फंक्शनल कमांड’ प्रणाली

    राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ा बदलाव! CISF ने अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए लागू की ‘फंक्शनल कमांड’ प्रणाली

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Sholay Director Success Story; Ramesh Sippy | Mumbai Karachi | ट्रेड पेपर ने ‘शोले’ को डिजास्टर बताया था: फिर सफलता बनी बोझ; ‘बुनियाद’ से रमेश सिप्पी ने फिर रचा इतिहास, साबित किया जज्बा जिंदा है

by krutikadalvibiz
October 16, 2025
in Entertainment
250 2
0
Sholay Director Success Story; Ramesh Sippy | Mumbai Karachi | ट्रेड पेपर ने ‘शोले’ को डिजास्टर बताया था: फिर सफलता बनी बोझ; ‘बुनियाद’ से रमेश सिप्पी ने फिर रचा इतिहास, साबित किया जज्बा जिंदा है
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

16 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
रमेश सिप्पी वो निर्माता-निर्देशक हैं जिन्होंने सपनों को परदे पर हकीकत का रूप दिया और भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। - Dainik Bhaskar

रमेश सिप्पी वो निर्माता-निर्देशक हैं जिन्होंने सपनों को परदे पर हकीकत का रूप दिया और भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

रमेश सिप्पी भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज निर्देशकों में से हैं जिन्होंने कराची से मुंबई तक का सफर तय करते हुए फिल्म जगत की विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। रमेश सिप्पी फिल्म निर्माता जी.पी. सिप्पी के बेटे हैं, जिनकी फिल्म इंडस्ट्री में गहरी पकड़ थी। बचपन से ही फिल्म सेट पर जाते-जाते रमेश ने निर्देशन की बारीकियां सीखीं और मात्र 19 साल की उम्र में ‘मेरे महबूब’ से सातवें असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की।

1971 में रिलीज हुई ‘अंदाज’ रमेश सिप्पी के निर्देशन की पहली फिल्म थी, जिसने हेमा मालिनी और राजेश खन्ना दोनों को सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद ‘सीता और गीता’ ने उनकी सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, और फिर ‘शोले’ ने इतिहास रच दिया।

भारतीय सिनेमा के स्वर्ण अध्याय में दर्ज ‘शोले’ ने न केवल एक उत्कृष्ट रचना के रूप में पहचान बनाई, बल्कि रमेश सिप्पी को एक दिग्गज फिल्मकार के रूप में अमर कर दिया। हालांकि आगे चलकर इसी फिल्म की अपार सफलता उनके लिए एक बोझ भी बन गई। कई बार उनका हौसला टूटा, लेकिन उन्होंने हर बार नई ऊर्जा के साथ सफलता की एक नई कहानी लिखी।

आज के सक्सेस स्टोरी में जानेंगे कि कैसे रमेश सिप्पी ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया..

रमेश सिप्पी, क्लासिक फिल्मों के जादूगर।

रमेश सिप्पी, क्लासिक फिल्मों के जादूगर।

कराची से मुंबई तक का सफर: पिता की विरासत से फिल्मी दुनिया में ढले

रमेश सिप्पी का जन्म 23 जनवरी 1944 को वर्तमान पाकिस्तान के कराची में हुआ था। उनके जन्म के समय यह इलाका भारत का हिस्सा था, लेकिन 1947 में देश के विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आकर मुंबई (तत्कालीन बंबई) में बस गया। रमेश सिप्पी का पूरा नाम रमेश सिफियामलानी सिप्पी है और वे एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जी. पी. सिप्पी (गोपालदास परमानंद सिप्पी) स्वयं एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और वितरक थे, जो भारतीय फिल्म उद्योग के एक प्रतिष्ठित हस्ताक्षर माने जाते थे। पिता की फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ और अनुभव ने रमेश सिप्पी के करियर को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रमेश सिप्पी ने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों से जुड़ना शुरू कर दिया था। मात्र छह वर्ष की आयु में वे अपने पिता की फिल्मों की शूटिंग देखने जाने लगे थे और वहीं से उन्होंने फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखनी शुरू कर दीं।

‘मेरे महबूब’ से सातवें असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में करियर की शुरुआत

रमेश सिप्पी ने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में डायरेक्टर एच.एस. रवैल की फिल्म ‘मेरे महबूब’ (1963) से की थी। इस फिल्म में रमेश सिप्पी सातवें और आखिरी असिस्टेंट थे। इसके बाद आई एस जौहर की फिल्म ‘जौहर महमूद इन गोवा’ और डायरेक्टर अमर कुमार की फिल्म ‘मेरे सनम’(1965) जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इस फिल्म को रमेश सिप्पी के पिता जे पी सिप्पी ने खुद प्रोड्यूस की थी। जिसमें आशा पारेख और बिस्वजीत जैसे सितारों ने काम किया था। रमेश सिप्पी कहते हैं- ‘मेरी महबूब’ में कुछ दिनों तक काम किया। वहां मैं साधना जी की चप्पल उठाता था, यानी एक छोटा असिस्टेंट था। धीरे-धीरे मैं सातवें असिस्टेंट तक पहुंचा। इन छोटे-छोटे कामों से मुझे काफी अनुभव मिला।

हेमा के ‘अंदाज’ से शुरू हुआ सफर, ‘शोले’ से इतिहास बना

रमेश सिप्पी ने अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत फिल्म ‘अंदाज’ (1971) से की। इस फिल्म को रमेश सिप्पी के पिता जे पी सिप्पी ने प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर, हेमा मालिनी और राजेश खन्ना जैसे सितारों ने काम किया था। इसी फिल्म के राजेश खन्ना सुपर स्टार बन गए। ‘अंदाज’ के बाद रमेश सिप्पी ने ‘सीता और गीता’ बनाई जिसमें हेमा मालिनी ने दोहरी भूमिका निभाई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई, इसके बाद तो ‘शोले’ ने इतिहास रच दिया। रमेश सिप्पी कहते हैं- ‘सीता और गीता’ बनाने का विचार आया तो पहले मुमताज को लेने की बात चली, लेकिन उनके डेट्स नहीं मिले। इसके बाद मैंने हेमा जी से बात की और वो फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गईं।

शोले.. भारतीय सिनेमा का पर्व

रमेश सिप्पी ने ‘सीता और गीता’ जैसी सफल फिल्म बनाने के बाद एक्शन जॉनर की ओर रुख किया और हॉलीवुड वेस्टर्न फिल्मों जैसा एक्शन पर आधारित फिल्म बनाने की इच्छा जताई। इसी दौरान उन्हें सलीम-जावेद की एक छोटी सी कहानी मिली, जिसमें उन्हें बहुत संभावनाएं नजर आईं। रमेश सिप्पी ने इस कहानी को विकसित कर एक बड़ी फिल्म बनाने का फैसला किया, जो अंततः ‘शोले’ बनी। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं,बल्कि भारतीय सिनेमा का वो पर्व है, जिसकी चमक आज भी हर दिल में जलती है।

रमेश सिप्पी कहते हैं- सलीम-जावेद ने पहले ‘शोले’ की कहानी मनमोहन देसाई को सुनाई थी, लेकिन उन्हें लगा कि यह उनकी टाइप की फिल्म नहीं है। उस समय उनकी लॉस्ट एंड फाउंड जैसी फिल्मों की अलग शैली थी।

फिल्म शोले के ट्रायल शो का जिक्र करते हुए रमेश सिप्पी कहते हैं- दिलीप कुमार ने ट्रेन लूट वाले सीन पर कहा कि ये तो किसी फिल्म का क्लाइमेक्स लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि सीन बहुत भयानक और शानदार है। फिल्म रिलीज के शुरुआती दिनों में ट्रेड पेपर्स ने इसे फ्लॉप बताया और हेडलाइंस छपीं – डिजास्टर। उस समय इंडस्ट्री तो ट्रेड पेपर के हिसाब से चलती थी। बाद में जब फिल्म हिट हुई, तो उन सबने अपनी गलती मानी।

‘शोले’ का नए वर्जन या सीक्वल क्यों नहीं बन सकत है?

रमेश सिप्पी ने ‘शोले’ जैसी दूसरी फिल्म बनाने में इसलिए दिलचस्पी या योजना नहीं बनाई क्योंकि उन्हें लगता है कि ‘शोले’ अपनी जगह एक ऐसी ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है जिसकी सफलता और जादू को फिर दोबारा प्राप्त करना मुश्किल है। रमेश सिप्पी कहते हैं- कई बार पार्ट 2 या प्रीक्वल बनाने का प्रयास होता है, लेकिन ‘शोले’ जैसी अमर फिल्म की कहानी में फिर छेड़छाड़ करने से वह जादू और प्रभाव कम हो सकता है। इसलिए ‘शोले’ को उसी रूप में रहने देने का फैसला किया है ताकि उसकी विरासत और लोकप्रियता बनी रहे।​ कुछ कहानियां पूरी हो जाती हैं और उन्हें वैसी ही रहने देना चाहिए, बजाय नए वर्जन या सीक्वल बनाने के।

पांच साल के ब्रेक के बाद ‘शोले’ से भी महंगी फिल्म बनाई

‘शोले’ के बाद रमेश सिप्पी ने करीब पांच साल का ब्रेक लिया और फिर 1980 में फिल्म ‘शान’ बनाई। इस फिल्म का बजट ‘शोले’ से बहुत ज्यादा था। ‘शान’ को उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जाता था, जिसका बजट लगभग ₹6 करोड़ था, जबकि ‘शोले’ का बजट ₹3 करोड़ था। ‘शान’ को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप माना जाता है। हालांकि यह फिल्म बाद में टीवी पर देखने के बाद एक कल्ट क्लासिक बन गई थी।

रमेश सिप्पी से जब पूछा गया कि अगर ‘शोले’ से पहले ‘शान’ पहले आती तो क्या नतीजा अलग होता? रमेश सिप्पी ने कहा- हो सकता है, अगर ‘शान’ पहले रिलीज होती तो वो भी हिट रहती। लेकिन ‘शोले’ जैसी फिल्म को कोई नहीं रोक सकता था। ‘शोले’ की जबरदस्त सफलता के कारण बाकी फिल्में उसके बोझ तले दब गईं। हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है।

रमेश सिप्पी ‘शान’, ‘शक्ति’ और ‘सागर’ का जिक्र करते हुए कहते हैं- ‘शान’ और ‘शक्ति’ बनाने में उतना ही मजा आया था जितना की ‘शोले’ बनाने में। मेरी फिल्म ‘सागर’ राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के साथ लगभग एक ही समय रिलीज हुई थी। ‘राम तेरी गंगा मैली’ ज्यादा हिट हुई, जबकि ‘सागर’ से उम्मीदें थीं। क्रिटिक्स ने कहा कि दर्शकों की पसंद समझना आसान नहीं, फिल्म तो अच्छी थी। ‘सागर’ में कमल हासन, ऋषि कपूर और सभी कलाकारों ने बढ़िया काम किया।

‘शोले’ के बाद फीकी पड़ गई चमक: 25 साल बाद ‘शिमला मिर्ची’ से लौटे फिर भी मिली नाकामी

फिल्म ‘शान’ के बाद रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शक्ति’ हिट रही थी। यह फिल्म उस साल की आठवीं सबसे सफल फिल्म थी, लगभग ढाई करोड़ रुपए के बजट में बनी और 4 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। इसमें दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों ने काम किया था। इसके बाद फिल्म ‘सागर’ को औसत सफलता मिली, जो रमेश सिप्पी के लिए संतोषजनक नहीं थी। बाद में ‘भ्रष्टाचार’, ‘अकेला’ और ‘जमाना दीवाना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें ‘शोले’, ‘सीता और गीता’ जैसी हिट फिल्मों जैसा प्रभाव नहीं दिखा। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।​ ‘जमाना दीवाना’ के बाद रमेश सिप्पी लंबे समय तक फिल्म डायरेक्शन से दूर हो गए। 25 साल के बाद जब ‘शिमला मिर्ची’ से वापसी की तो एक बार फिर असफलता हाथ लगी। रमेश सिप्पी कहते हैं- मैंने जब भी कोई फिल्म बनाई है, पूरी मेहनत और दिल से बनाई है। जैसे बनानी चाहिए थी, वैसे ही बनाई है।

‘शोले’ की छाया से निकलकर ‘बुनियाद’ तक, टीवी के जरिए पाई नई पहचान

रमेश सिप्पी के लिए उनकी फिल्म ‘शोले’ इतनी बड़ी सफलता थी कि हर उनकी नई फिल्म की तुलना इसी से होने लगी। ‘शोले’ की सफलता की छाया उनके लिए एक बड़ा बोझ बन गई थी, क्योंकि लोग लगातार उनसे अपेक्षा करते थे कि वे फिर से वैसी ही हिट फिल्म बनाएंगे। हालांकि उनके बाद की कई फिल्में उस स्तर की सफलता हासिल नहीं कर पाईं, जिससे उन्हें मानसिक तौर पर गहरा आघात पहुंचा। इस निराशाजनक दौर में, रमेश सिप्पी ने फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बना ली और टीवी की दुनिया में कदम रखा।

1986 में वे टीवी सीरियल ‘बुनियाद’ लेकर आए, जो दर्शकों को नई दिशा और पहचान देने में सफल रहा। इस टीवी सीरियल ने उन्हें एक बार फिर से मान्यता दिलाई और उन्होंने अपने करियर को नए सिरे से स्थापित किया। यह उनके लिए सिर्फ एक कार्यक्षेत्र का बदलाव नहीं था, बल्कि उनकी मानसिक स्थिति में सुधार लाने वाला एक मोड़ था। इस प्रकार ‘शोले’ की भारी छाया और बाद की असफलताओं के बीच रमेश सिप्पी ने अपने लिए टीवी सीरियल ‘बुनियाद’ में नई उम्मीद जगाई और फिल्मी दुनिया में लौटने का नया रास्ता बनाया।

‘बुनियाद' का प्रसारण 1986 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था।

‘बुनियाद’ का प्रसारण 1986 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था।

‘बुनियाद’ भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित एक बेहद लोकप्रिय और संवेदनशील धारावाहिक था। इसकी कहानी 1915 से 1970 के कालखंड में स्वतंत्रता संग्राम, विभाजन और इसके बाद आए विस्थापन की कठिनाइयों को दर्शाती है। यह सीरियल इसलिए भी यादगार है क्योंकि इसने विभाजन की पीड़ा को एक पारिवारिक दृष्टिकोण से गहराई से पेश किया। यह सीरियल रमेश सिप्पी के दिल के बहुत करीब था, क्योंकि उन्होंने विभाजन की पीड़ा को बहुत करीब से देखा था। रमेश सिप्पी कहते हैं- यह बात उस जमाने की है जब टीवी लोगों के घरों में नया-नया आया था। धीरे-धीरे सब इसके दीवाने हो गए। ऐसा वक्त आया जब दिल्ली की सड़कों पर रात 8 बजे सन्नाटा छा जाता था, क्योंकि सब लोग अपने घरों में बैठकर टीवी देखते थे।

पहली पत्नी से तीन बच्चे, दूसरी शादी अभिनेत्री किरण जुनेजा से

रमेश सिप्पी ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी गीता सिप्पी थीं और उनसे उनके तीन बच्चे हैं. बेटे रोहन सिप्पी, जो फिल्म निर्देशक हैं, और दो बेटियां शीना सिप्पी और सोनया सिप्पी हैं।

रमेश सिप्पी की दूसरी पत्नी अभिनेत्री किरण जुनेजा हैं, जिससे उनकी शादी 1991 में हुई थी। किरण जुनेजा उनसे 17 साल छोटी हैं। रमेश सिप्पी की बेटी शीना सिप्पी की शादी शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर से हुई थी, लेकिन 2004 में उनका तलाक हो गया।

______________________________________________

पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़िए…

10 महीने जेल में रहे नवजोत सिंह सिद्धू:स्कूल में छुट्टी शब्द तक नहीं बोल पाते थे, बने रियलिटी शो के मशहूर जज और कमेंटेटर

क्रिकेट की पिच पर जुनून, राजनीति की गलियों में संघर्ष और टीवी की दुनिया में ठहाकों की गूंज। नवजोत सिंह सिद्धू की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। एक बल्लेबाज, नेता, टीवी स्टार और प्यार में डूबा जीवनसाथी। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…
Tags: DirectorkarachimumbaiRameshRamesh SippyRamesh Sippy NewsRamesh Sippy StorysholaySholay DirectorSippyStorySuccessइतहसककयजजबजदटरडडजसटरथनपपरफरबझबतयबनबनयदरचरमशशलससपपसफलतसबतह
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Amitabh Bachchan Slams Media Over Misquoted Statement

Amitabh Bachchan Slams Media Over Misquoted Statement

November 2, 2026
जूस की दुकान चलाने से लेकर दुबई में 200 करोड़ की शादी तक, सौरभ चंद्राकर ने कैसे बनाई इतनी संपत्ति? ED की जांच में खुलासा

जूस की दुकान चलाने से लेकर दुबई में 200 करोड़ की शादी तक, सौरभ चंद्राकर ने कैसे बनाई इतनी संपत्ति? ED की जांच में खुलासा

November 2, 2026
आ रहा है चक्रवात ‘मुरासु’, दो राज्यों में हाई अलर्ट, 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

आ रहा है चक्रवात ‘मुरासु’, दो राज्यों में हाई अलर्ट, 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

November 2, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In