• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 3, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Rohit Sharma के आलोचकों को जवाब, BCCI ने कहा- शानदार खेल रहे, अफवाहें न फैलाएं

    Rohit Sharma के आलोचकों को जवाब, BCCI ने कहा- शानदार खेल रहे, अफवाहें न फैलाएं

    Mithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली Indian Player बनीं

    Mithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली Indian Player बनीं

    Mohammad Rizwan और Imam-ul-Haq पर गिरी गाज, PCB के कड़े रुख से Pakistan Cricket में मचा भारी हड़कंप

    Mohammad Rizwan और Imam-ul-Haq पर गिरी गाज, PCB के कड़े रुख से Pakistan Cricket में मचा भारी हड़कंप

    South Africa में Towhid Hridoy का ऐतिहासिक Triple Century, 350* रन बनाकर तोड़ा Tamim Iqbal का Record

    South Africa में Towhid Hridoy का ऐतिहासिक Triple Century, 350* रन बनाकर तोड़ा Tamim Iqbal का Record

    Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी

    Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी

    भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अटका आखिरी पेंच, पीयूष गोयल ने बताया कब फाइनल होगा समझौता

    भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अटका आखिरी पेंच, पीयूष गोयल ने बताया कब फाइनल होगा समझौता

    शेयर बाजार में फिर छाए बिकवाली के बादल! सेंसेक्स में आई बड़ी गिरावट, पर अडानी का ये स्टॉक दो दिन में 3% भागा

    शेयर बाजार में फिर छाए बिकवाली के बादल! सेंसेक्स में आई बड़ी गिरावट, पर अडानी का ये स्टॉक दो दिन में 3% भागा

    सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, 1% से ज्यादा उछले भाव; जानें आज 24 कैरेट ग्लोड का क्या है रेट?

    सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, 1% से ज्यादा उछले भाव; जानें आज 24 कैरेट ग्लोड का क्या है रेट?

    बंगाल में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर धंसी मिट्टी, 4 ट्रेनें कैंसिल और 13 का बदला रूट; देखें लिस्ट

    बंगाल में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर धंसी मिट्टी, 4 ट्रेनें कैंसिल और 13 का बदला रूट; देखें लिस्ट

    rohit sharma unhappy with selectors retirement directive battle lines drawn over 2027 world cup

    rohit sharma unhappy with selectors retirement directive battle lines drawn over 2027 world cup

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    कार-बाइक इंडस्ट्री को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी ने बताया कैसे भारत बनेगा ग्लोबल ऑटो हब

    कार-बाइक इंडस्ट्री को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी ने बताया कैसे भारत बनेगा ग्लोबल ऑटो हब

    4 सितंबर को यूपी-बिहार समेत देश के 15 से ज्यादा राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    4 सितंबर को यूपी-बिहार समेत देश के 15 से ज्यादा राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    सफेद नंबर प्लेट वाली टू-व्हीलर से चला सकेंगे Bike Taxi, नितिन गडकरी ने किया ऐलान; राज्य सरकारों से की परमिट देने की अपील

    सफेद नंबर प्लेट वाली टू-व्हीलर से चला सकेंगे Bike Taxi, नितिन गडकरी ने किया ऐलान; राज्य सरकारों से की परमिट देने की अपील

    शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 300 अंक तो निफ्टी 100 अंक चढ़ा; अडानी पोर्ट्स का स्टॉक भागा

    शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 300 अंक तो निफ्टी 100 अंक चढ़ा; अडानी पोर्ट्स का स्टॉक भागा

    SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: 4 सितंबर को UPI सर्विस रहेगी डाउन, इस टाइम पर भूलकर भी न करें लेन-देन

    SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: 4 सितंबर को UPI सर्विस रहेगी डाउन, इस टाइम पर भूलकर भी न करें लेन-देन

    Uber करने जा रहा छंटनी, कंपनी करीब 3400 कर्मचारियों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता

    Uber करने जा रहा छंटनी, कंपनी करीब 3400 कर्मचारियों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ

    अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ

    Rohit Sharma के आलोचकों को जवाब, BCCI ने कहा- शानदार खेल रहे, अफवाहें न फैलाएं

    Rohit Sharma के आलोचकों को जवाब, BCCI ने कहा- शानदार खेल रहे, अफवाहें न फैलाएं

    Mithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली Indian Player बनीं

    Mithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली Indian Player बनीं

    Mohammad Rizwan और Imam-ul-Haq पर गिरी गाज, PCB के कड़े रुख से Pakistan Cricket में मचा भारी हड़कंप

    Mohammad Rizwan और Imam-ul-Haq पर गिरी गाज, PCB के कड़े रुख से Pakistan Cricket में मचा भारी हड़कंप

    South Africa में Towhid Hridoy का ऐतिहासिक Triple Century, 350* रन बनाकर तोड़ा Tamim Iqbal का Record

    South Africa में Towhid Hridoy का ऐतिहासिक Triple Century, 350* रन बनाकर तोड़ा Tamim Iqbal का Record

    Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी

    Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी

    बिग बॉस 20 का घर बना ‘हाउस ऑफ इल्यूजन’:गार्डन में शार्क से लेकर बेडरूम में बिच्छू तक, हर कोना सुनाएगा नई कहानी

    बिग बॉस 20 का घर बना ‘हाउस ऑफ इल्यूजन’:गार्डन में शार्क से लेकर बेडरूम में बिच्छू तक, हर कोना सुनाएगा नई कहानी

    Virender Sehwag Praises Hanuman Ansh Movie

    Virender Sehwag Praises Hanuman Ansh Movie

    rohit sharma unhappy with selectors retirement directive battle lines drawn over 2027 world cup

    rohit sharma unhappy with selectors retirement directive battle lines drawn over 2027 world cup

    Amitabh Bachchan Reveals Family Connection with Saif Ali Khan & Shweta

    Amitabh Bachchan Reveals Family Connection with Saif Ali Khan & Shweta

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    दोहा-बेंगलुरु IndiGo फ्लाइट में क्रू मेंबर की तबीयत बिगड़ी, मस्कट डायवर्ट हुई उड़ान

    दोहा-बेंगलुरु IndiGo फ्लाइट में क्रू मेंबर की तबीयत बिगड़ी, मस्कट डायवर्ट हुई उड़ान

    असम में कांग्रेस का बड़ा कदम! किया अखिल गोगोई के रायजोर दल से नाता तोड़ने का ऐलान

    असम में कांग्रेस का बड़ा कदम! किया अखिल गोगोई के रायजोर दल से नाता तोड़ने का ऐलान

    तमिलनाडु में सस्ता बिक रहा प्याज, इन दुकानों से खरीद सकते हैं 35 रुपये में एक किलो

    तमिलनाडु में सस्ता बिक रहा प्याज, इन दुकानों से खरीद सकते हैं 35 रुपये में एक किलो

    कांग्रेस अध्यश्र मल्लिकार्जुन खरगे का हल्द्वानी ‘शुद्धीकरण’ विवाद अब पहुंचा हाई कोर्ट, मामले ने पकड़ा कानूनी तूल

    कांग्रेस अध्यश्र मल्लिकार्जुन खरगे का हल्द्वानी ‘शुद्धीकरण’ विवाद अब पहुंचा हाई कोर्ट, मामले ने पकड़ा कानूनी तूल

    मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष के घर के पास धमाका, पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद, सर्च ऑपरेशन जारी

    मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष के घर के पास धमाका, पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद, सर्च ऑपरेशन जारी

    मिशन मथुरा से यूपी चुनाव में BJP का नया दांव, हिंदुत्व के साथ विकास भी बनेगा चुनौती; Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    मिशन मथुरा से यूपी चुनाव में BJP का नया दांव, हिंदुत्व के साथ विकास भी बनेगा चुनौती; Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    “हर सवाल का जवाब दूंगा, उठकर मत जाना”, विधानसभा में भिड़े सीएम विजय और उदयनिधि

    “हर सवाल का जवाब दूंगा, उठकर मत जाना”, विधानसभा में भिड़े सीएम विजय और उदयनिधि

    जब खंभे पर चढ़े बिजली विभाग के CMD, बोले- “कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता नहीं”

    जब खंभे पर चढ़े बिजली विभाग के CMD, बोले- “कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता नहीं”

    भारत की तरफ से IPU ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे राघव चड्ढा, उपराष्ट्रपति को शुक्रिया कहते हुए दी जानकारी

    भारत की तरफ से IPU ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे राघव चड्ढा, उपराष्ट्रपति को शुक्रिया कहते हुए दी जानकारी

    राम मंदिर में CEO: राम मंदिर की प्रतिष्ठा लौटाओ

    राम मंदिर में CEO: राम मंदिर की प्रतिष्ठा लौटाओ

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Sonali Bendre Success Story; Salman Khan | Hamma Hamma Song – Cancer | फिल्मों में आने पर मां बोलीं- हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ: लुक्स पर ताने पड़े, सलमान को पसंद नहीं करती थीं; एक गाने ने बनाया सुपरस्टार

by krutikadalvibiz
November 13, 2025
in Entertainment
245 7
0
Sonali Bendre Success Story; Salman Khan | Hamma Hamma Song – Cancer | फिल्मों में आने पर मां बोलीं- हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ: लुक्स पर ताने पड़े, सलमान को पसंद नहीं करती थीं; एक गाने ने बनाया सुपरस्टार
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

15 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
1 जनवरी 1975 को जन्मी सोनाली बेंद्रे ने सपनों की उड़ान भरते हुए हर चुनौती को  पार किया। - Dainik Bhaskar

1 जनवरी 1975 को जन्मी सोनाली बेंद्रे ने सपनों की उड़ान भरते हुए हर चुनौती को पार किया।

सोनाली बेंद्रे की मुस्कान आज भी उतनी ही ताजी और प्यारी है जितनी 90 के दशक में थी। एक मिडिल-क्लास महाराष्ट्रीयन घर से आने वाली बेटी ने अपने दिल में हमेशा फिल्मों में काम करने का एक ख्वाब संजोया था। उन्होंने अपने पिता से कहा था, ‘बस तीन साल का मौका दो, नहीं तो मैं पढ़ाई पूरी करके आईएएस की तैयारी करूंगी।’ वह तीन साल नहीं बल्कि अपनी पूरी जिंदगी इस सपने के लिए समर्पित कर गईं। बिना किसी गॉडफादर के, सिर्फ अपने आत्मविश्वास और मेहनत के सहारे सोनाली ने मॉडलिंग से शुरुआत की और फिर फिल्मों की दुनिया में अपनी जगह बनाई।

सोनाली के लिए संघर्ष कभी आसान नहीं था। लुक के लिए मिले तानों या असफल फिल्मों ने उनके हौसले को कम नहीं किया। बल्कि हर चुनौती ने उनके इरादों को और मजबूत किया। ‘हम्मा हम्मा’ के आइटम डांस ने उन्हें रातोंरात मशहूर कर दिया, लेकिन वह हमेशा अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने अपने सपनों को जिया और साबित किया कि किस्मत से ज्यादा आत्मविश्वास और मेहनत जरूरी है ।

फिल्मों के अलावा जब जिंदगी ने सबसे बड़ा संघर्ष कैंसर की बीमारी दिया, तब भी सोनाली ने हार नहीं मानी। मुश्किल दौर में भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई जीती। उनके साथ खड़े रहे सलमान खान जैसे दोस्त और परिवार ने उन्हें नई ताकत दी।

आज की सक्सेस स्टोरी में मिलिए सोनाली बेंद्रे से और जानिए उनकी जिंदगी के वे दिलचस्प किस्से जो हिम्मत और उम्मीद की नई मिसाल बन गए।

एक्टिंग में करियर बनाने के लिए सिर्फ तीन साल का समय मिला

अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए सोनाली कहती हैं- मैं एक मिडिल‑क्लास महाराष्ट्रीयन परिवार से आती हूं। हमारे घर में कभी किसी ने नहीं सोचा था कि मैं फिल्मों में काम करूंगी। ये सब एक तरह से किस्मत की बात थी। जब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो खुद को भी यकीन नहीं होता कि ये सब कैसे हुआ?

मैंने अपने पापा से कहा था कि मुझे बस तीन साल का समय दो, अगर कुछ नहीं हुआ तो मैं पढ़ाई पूरी करके आईएएस की परीक्षा दूंगी। उन्होंने मुझे इजाजत दी और जब मैंने शुरुआत की, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब इतने साल बीत चुके हैं, लगता है जैसे वो वक्त किसी और दुनिया का था।

लोग भूल गए तो समझो पहचान खत्म

सोनाली बेंद्रे ने मुंबई के रामनारायण लोहिया कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों में वे पढ़ाई में अच्छी थीं और हमेशा एक्टिविटी में हिस्सा लेती थीं। आत्मविश्वास ने ही उन्हें मॉडलिंग की ओर बढ़ाया। बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने विज्ञापनों से शुरुआत की। उनका ‘निरमा’ का विज्ञापन खूब लोकप्रिय हुआ। आज भी लोगों की जुबान पर वह विज्ञापन है।

सोनाली कहती हैं- वह कॉमर्शियल मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट था। एक एक्टर के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि लोग उसे याद रखें। अगर दर्शक आपको भूल जाएं तो फिर सब खत्म हो जाता है। हम कैमरे के सामने इसलिए काम करते हैं ताकि फैंस हमें पहचानें। जब तक हम लोगों के दिलों में जिंदा रहते हैं, तभी तक हमारी जिंदगी एक एक्टर के रूप में मायने रखती है। अगर लोग हमें भूल जाएं, तो समझो कि हमारी पहचान खत्म हो गई।

लुक पर ताने, मेहनत से बदली तकदीर

सोनाली को पहली फिल्म सोहेल खान के प्रोडक्शन में ‘राम’ ऑफर हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ये फिल्म बन नहीं पाई। इसके बाद साल 1994 में सोनाली ने फिल्म ‘आग’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ गोविंदा नजर आए थे। यह फिल्म नहीं चली।

उस दौरान कई प्रोड्यूसर्स ने उनके लुक के कारण ताने भी दिए, लेकिन सोनाली ने उस स्थिति को बहुत हार्ड वर्क और आत्मविश्वास के साथ संभाला। उन्होंने अपने आप पर भरोसा बनाए रखा और अपने टैलेंट से प्रूव किया कि सिर्फ लुक से ही लोगों का आकलन सही नहीं होता।

उन्होंने यह समझा कि संघर्ष हर करियर का हिस्सा होता है, इसलिए उन्होंने निराश होकर पीछे हटने के बजाय अपनी काबिलियत पर फोकस किया, जिससे वह सफल हो सकीं।

सोनाली बेंद्रे ने यह साबित किया कि सच्ची खूबसूरती काबिलियत में होती है, लुक्स में नहीं।

सोनाली बेंद्रे ने यह साबित किया कि सच्ची खूबसूरती काबिलियत में होती है, लुक्स में नहीं।

‘आग’ के बाद सोनाली, मिथुन चक्रवर्ती के साथ ‘नाराज’, ‘द डॉन’, और सुनील शेट्टी के साथ ‘गद्दार’ और ‘टक्कर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि ये फिल्में कुछ खास सफल नहीं रहीं, लेकिन फिल्म ‘टक्कर’ का गाना ‘आंखों में बसे हो तुम’ को लोगों ने खूब पसंद किया।

जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब दर्शक थिएटर में इस गाने में सोनाली को देखने के लिए जाते थे और गाना खत्म होते ही थिएटर से बाहर आ जाते थे। सोनाली कहती हैं- काश, मुझे तब पता होता कि लोग मुझे इतना पसंद करते हैं, तो मैं अपना रेट बढ़ा देती।

आइटम डांस हम्मा-हम्मा से हुईं मशहूर

सोनाली 1995 में मणिरत्नम की फिल्म ‘बॉम्बे के गाने ‘हम्मा हम्मा’ में नजर आईं थीं। इस गाने को ए. आर रहमान ने गाया था। इस गाने में अपने डांस मूव्स के कारण सोनाली चर्चा में आ गईं, दर्शक उनके दीवाने हो गए। सोनाली के करियर के लिए यह गाना स्पेशल साबित हुआ।

सोनाली कहती हैं- मैं बहुत डरी हुई थी, क्योंकि मैं प्रोफेशनल डांसर नहीं हूं। मेरे साथ प्रभु देवा के भाई थे और प्रभु देवा खुद कोरियोग्राफ कर रहे थे। उनके पिता भी सेट पर मौजूद थे, तो दबाव ज्यादा था। गाना एक टेक में शूट हुआ था, इसलिए मुश्किल था, लेकिन अंत में बहुत अच्छा बना।

‘हम्मा हम्मा’ गाने से मशहूर होने के बाद सोनाली 1996 में फिल्म ‘दिलजले’ में नजर आईं। इस फिल्म में सोनाली के साथ अजय देवगन थे। फिल्म में सोनाली के अभिनय को खूब पसंद किया गया। सोनाली की फिल्मों में एक ताजगी और खुशी दिखती थी। उनके लुक, स्माइल और गानों को खूब पसंद किया गया।

सोनाली कहती हैं- ‘यह सब किस्मत थी। मैं बहुत खुशकिस्मत रही कि मुझे अच्छे गाने और रोल मिले। मुझे अपने गाने बहुत अच्छे लगे।’ सोनाली ने महेश भट्ट की फिल्म ‘जख्म’ में अजय देवगन की पत्नी सोनिया माहेश्वरी देसाई का किरदार निभाया था। सोनाली कहती हैं- ‘आज भी मुझे ‘जख्म’ का गाना ‘हम यहां, तुम यहां’ बहुत प्यारा लगता है।’

1 नवंबर 1996 को मुंबई में माइकल जैक्सन का हिस्ट्री वर्ल्ड टूर शो हुआ था। सोनाली ने माइकल का एयरपोर्ट पर स्वागत किया था।

1 नवंबर 1996 को मुंबई में माइकल जैक्सन का हिस्ट्री वर्ल्ड टूर शो हुआ था। सोनाली ने माइकल का एयरपोर्ट पर स्वागत किया था।

माइकल जैक्सन को तिलक लगाकर आरती उतारी

सोनाली बेंद्रे सिर्फ अपने फिल्म करियर की वजह से ही चर्चा में नहीं रहीं, वह माइकल जैक्सन को तिलक लगाने के लिए भी जानी जाती हैं। साल 1996 की बात है, पॉप स्टार माइकल जैक्सन मुंबई आए, सोनाली ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। माइकल की आरती उतारी और उनके माथे पर तिलक लगा दिया। यह तस्वीरें उस समय के हर अखबार, मैगजीन में छपीं। खास बात यह रही कि सोनाली ने माइकल जैक्सन का स्वागत मराठी साड़ी पहनकर किया था।

सोनाली को मिला तीनों खान का साथ

सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड के तीनों खान,सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के साथ काम किया है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डुप्लीकेट’, सलमान खान के साथ ‘हम साथ साथ हैं’ और आमिर खान के साथ ‘सरफरोश’ में अभिनय किया । सोनाली ने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है।

सोनाली कहती हैं- ‘सभी के साथ काम करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। तीनों खान के अलावा मैंने अनिल कपूर, सनी देओल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जुगल हंसराज जैसे कई एक्टर्स के साथ काम किया है। साउथ में भी चिरंजीवी, नागार्जुन और महेश बाबू के साथ फिल्में की हैं। सबके साथ काम करना शानदार रहा।’

दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करके सोनाली ने उस दौर में भाषाई दीवारें तोड़ कर सफलता हासिल की। साउथ की फिल्मों में अपने काम करने के अनुभव को साझा करते हुए सोनाली कहती हैं- तब ऐसा नहीं सोचते थे, बस अच्छी कहानियां मिलती गईं तो काम करते गए।

एक तमिल फिल्म की थी ‘कादला दिनम’, उसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया था और आज भी वो मेरा पसंदीदा है। फिल्म की कहानी थी कि एक लड़का और लड़की इंटरनेट कैफे में एक-दूसरे से बात करते-करते प्यार करने लगते हैं, जबकि वे कभी मिले भी नहीं थे।

मां ने सिखाया था कि खाली मत बैठो

फिल्मों, टीवी और ओटीटी पर लोगों का प्यार पाने वाली सोनाली का कहना है कि उन्होंने कभी अपनी करियर जर्नी के लिए कोई बड़ा प्लान नहीं बनाया। वह मुस्कराते हुए कहती हैं- जो काम अच्छा लगा, वो करती गई। बचपन से काम करने की आदत है, इसलिए काम करते रहना जरूरी लगता है। मां हमेशा कहती थीं कि खाली मत बैठो, कुछ न कुछ करती रहो। बस वही करती रही, इसलिए आज तक इस सफर से जुड़ी रही।

मां ने कहा- हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ में है

सोनाली कहती हैं- मेरी मां ने मुझे हमेशा इंडिपेंडेंस दी। वो कभी मेरे साथ सेट पर नहीं आईं। उनका साफ कहना था कि अगर तुम ऑफिस जाती तो क्या तुम्हारे बगल में आकर बैठती? ​​​​वैसे ही तुम्हारे सेट पर भी नहीं आऊंगी। उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा था। वो हमेशा कहती थीं- ‘हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ में है।’ उनका यही भरोसा और आजादी ने मुझे जिम्मेदार बनाया। मां की उसी सोच ने मेरे अंदर अनुशासन और आत्मविश्वास पैदा किया, जो आज तक मेरे काम और जीवन दोनों में झलकता है।

इंडस्ट्री में शुरुआत का सबसे बड़ा चैलेंज था

इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरत और प्रेरणादायक जर्नी के बारे में बात करते हुए सोनाली बेंद्रे कहती हैं- अपने करियर की शुरुआत करना हर कलाकार के लिए एक बड़ा चैलेंज होता है और ऐसा ही मेरे लिए भी था। जब मैंने पहली बार इस दुनिया में कदम रखा, तो मुझे कुछ भी पता नहीं था। यह नया माहौल, नए लोग और काम करने का तरीका, सब कुछ मेरे लिए अनजाना था। ऐसे मुश्किल वक्त में खुद को ढूंढना और समझना वाकई चुनौतीपूर्ण था।

लेकिन आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो पता चलता है कि वही मुश्किल दौर मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इन कठिनाइयों ने मुझे न केवल संभाला, बल्कि आगे बढ़ने की ताकत भी दी। इसलिए शुरुआत के संघर्षों को अगर मैं एक प्रेरणा का रूप देना चाहूं, तो कहूंगी कि वही चुनौती मेरी खूबसूरत और प्रेरणादायक जर्नी का आधार बनी।

सलमान खान को पसंद नहीं करती थीं

सोनाली बेंद्रे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में अपने अच्छे दोस्त गोल्डी बहल से शादी की। साल 2005 में उनके बेटे का जन्म हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 2018 में सोनाली को कैंसर होने का पता चला। इस बीमारी ने उनकी जिंदगी बदल दी, पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। लंबे इलाज और संघर्ष के बाद, 2021 में सोनाली कैंसर से पूरी तरह ठीक हो गईं।

उन्होंने दिखा दिया कि वह असली जिंदगी की फाइटर हैं। उस दौरान सलमान खान ने उनकी बहुत मदद की थी। जबकि एक समय ऐसा था कि सोनाली सलमान को नहीं पसंद करती थीं। सोनाली बेंद्रे ने बताया कि 1999 में ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान उन्हें सलमान खान का मजाकिया व्यवहार पसंद नहीं था और वो उनसे बात भी नहीं करना चाहती थीं।

लेकिन बाद में समझ आया कि सलमान दिल के बहुत अच्छे और बच्चों जैसे हैं। जब सोनाली कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क गई थीं, तब सलमान ने उनकी और उनके पति की बहुत मदद की, डॉक्टरों के बारे में जानकारी भी दी और उनकी देखभाल की।

_____________________________________________________

पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़िए…

खराब एक्टिंग के कारण फिल्म से निकाले गए इमरान हाशमी:‘सीरियल किसर’ के टैग से परेशान हुए, एक्टर की सक्सेस का कनेक्शन पाकिस्तान से

इमरान हाशमी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और अलग अंदाज से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। इमरान ने ‘2001 में ‘ये जिंदगी का सफर’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन खराब व्यवहार और एक्टिंग के कारण उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया।पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Tags: BendrecancerHammaHumma-HammaKhanMichael Jacksonpati patni aur pangaSalmansalman khanSonaliSonali BendreSonali Bendre BehlSonali Bendre MoviesSonali Bendre NewsSonali Bendre StorysongStorySuccessआनइजजतएकककरतगनतनतमहरथननहपडपरपसदफलमबनयबलमलकससपरसटरसलमनहथहमर
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ

अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ

September 3, 2026
दोहा-बेंगलुरु IndiGo फ्लाइट में क्रू मेंबर की तबीयत बिगड़ी, मस्कट डायवर्ट हुई उड़ान

दोहा-बेंगलुरु IndiGo फ्लाइट में क्रू मेंबर की तबीयत बिगड़ी, मस्कट डायवर्ट हुई उड़ान

September 3, 2026
असम में कांग्रेस का बड़ा कदम! किया अखिल गोगोई के रायजोर दल से नाता तोड़ने का ऐलान

असम में कांग्रेस का बड़ा कदम! किया अखिल गोगोई के रायजोर दल से नाता तोड़ने का ऐलान

September 3, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In