12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। सोनम दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोमवार को अपनी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक काफी कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश नजर आ रहा है।
तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मामा’s डे आउट।”


तस्वीरों में सोनम ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। उन्होंने ब्लैक हाई-नेक क्रॉप टॉप पहना है, जिसके ऊपर स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर है।

ब्लेजर में डबल कॉलर और नॉच लैपल्स नजर आते हैं। नीचे उन्होंने पैंट की जगह पेंसिल स्टाइल मैक्सी स्कर्ट पहनी है।

सोनम की आउटफिट में एक्सेसरीज को सिंपल रखा गया है। उन्होंने डायमंड पेंडेंट, वेस्ट चेन, कुछ रिंग्स और ब्लैक हर्मेस बकेट बैग कैरी किया है।

मेकअप की बात करें तो सोनम ने फुल ग्लैम लुक सेलेक्ट किया है। आंखों पर हल्की शिमर, शार्प आईलाइनर और लंबी लैशेज दिखाई देती हैं।
बता दें कि सोनम के इस आउटफिट को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है। सोनम पहले से ही एक बच्चे की मां हैं। उनका बेटा वायु तीन साल का है, जिसका जन्म अगस्त 2022 में हुआ था। एक्ट्रेस ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी।

सोनम के पति आनंद, शाही एक्सपोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और फैशन ब्रांड भाने के मालिक हैं।
सोनम ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म सांवरिया से की थी। एक्ट्रेस की नीरजा, रांझणा और प्रेम रतन धन पायो प्रमुख फिल्में हैं। वह आखिरी बार फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थीं, जो 7 जुलाई 2023 को जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई थी।






































