• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 11, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड तोड़कर Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, इंदौर T20I में कमाल

    Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड तोड़कर Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, इंदौर T20I में कमाल

    स्मृति मंधाना बनीं यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट, लड़कियों के लिए करेंगी काम

    स्मृति मंधाना बनीं यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट, लड़कियों के लिए करेंगी काम

    Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

    Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

    Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त

    Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त

    भारत में ही इलेक्ट्रिक कार बनाएगा ऑडी! लग्जरी कार मार्केट में हिस्सेदारी दोगुना करना लक्ष्य

    भारत में ही इलेक्ट्रिक कार बनाएगा ऑडी! लग्जरी कार मार्केट में हिस्सेदारी दोगुना करना लक्ष्य

    FPIs ने अक्टूबर में अब तक ₹44,166 करोड़ के शेयर बेचे, इस साल ₹3.04 लाख करोड़ के पार पहुंची कुल निकासी

    FPIs ने अक्टूबर में अब तक ₹44,166 करोड़ के शेयर बेचे, इस साल ₹3.04 लाख करोड़ के पार पहुंची कुल निकासी

    ई-कॉमर्स कंपनियों ने सिर्फ 2 दिन में बेच दिया 2,40,00,00,00,000 रुपये का सामान, ऑर्डर की संख्या में जोरदार बढ़ोतरी

    ई-कॉमर्स कंपनियों ने सिर्फ 2 दिन में बेच दिया 2,40,00,00,00,000 रुपये का सामान, ऑर्डर की संख्या में जोरदार बढ़ोतरी

    36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

    36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

    भारत को जापान से मिला 5.71 अरब डॉलर का सबसे ज्यादा निवेश, कुल इक्विटी निवेश में करीब 29% रही हिस्सेदारी

    भारत को जापान से मिला 5.71 अरब डॉलर का सबसे ज्यादा निवेश, कुल इक्विटी निवेश में करीब 29% रही हिस्सेदारी

    एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 15 अक्टूबर तक के लिए रद्द कीं रियाद की सभी फ्लाइट्स, सऊदी में माहौल खराब

    एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 15 अक्टूबर तक के लिए रद्द कीं रियाद की सभी फ्लाइट्स, सऊदी में माहौल खराब

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    सूरत से मधुबनी तक चलेंगी 2-2 अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें, 8 स्लीपर और 11 जनरल डिब्बे होंगे- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    सूरत से मधुबनी तक चलेंगी 2-2 अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें, 8 स्लीपर और 11 जनरल डिब्बे होंगे- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड के आवेदनों में भारी गिरावट

    भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड के आवेदनों में भारी गिरावट

    दिल्ली में प्रोटेस्ट की वजह से 2000 करोड़ रुपये का कारोबार ठप, 10 अक्टूबर को 20 लाख से ज्यादा व्यापारी हुए प्रभावित

    दिल्ली में प्रोटेस्ट की वजह से 2000 करोड़ रुपये का कारोबार ठप, 10 अक्टूबर को 20 लाख से ज्यादा व्यापारी हुए प्रभावित

    अकासा एयर आज से शुरू करेगी जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के बीच डायरेक्ट फ्लाइट, चेक करें टाइमिंग्स

    अकासा एयर आज से शुरू करेगी जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के बीच डायरेक्ट फ्लाइट, चेक करें टाइमिंग्स

    सहरसा से मुजफ्फरपुर, सोनपुर, आरा, प्रयागराज, कटनी, नागपुर के रास्ते यशवंतपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

    सहरसा से मुजफ्फरपुर, सोनपुर, आरा, प्रयागराज, कटनी, नागपुर के रास्ते यशवंतपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड तोड़कर Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, इंदौर T20I में कमाल

    Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड तोड़कर Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, इंदौर T20I में कमाल

    स्मृति मंधाना बनीं यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट, लड़कियों के लिए करेंगी काम

    स्मृति मंधाना बनीं यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट, लड़कियों के लिए करेंगी काम

    Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

    Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

    Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त

    Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त

    मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के 'संडे दर्शन'

    मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के 'संडे दर्शन'

    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

    36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

    36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

    एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी

    एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी

    Kangana Ranaut Ayodhya Visit | Actress Offers Prayers at Ram Mandir

    Kangana Ranaut Ayodhya Visit | Actress Offers Prayers at Ram Mandir

    CJP प्रोटेस्ट पर भड़कीं कंगना रनोट:बोलीं- देशद्रोही और आतंकी ताकतें बेनकाब हो रहीं; देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही

    CJP प्रोटेस्ट पर भड़कीं कंगना रनोट:बोलीं- देशद्रोही और आतंकी ताकतें बेनकाब हो रहीं; देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    अभिजीत दिपके ने कहा- “दिल्ली पुलिस में इंसानियत नहीं, वे वर्दी पहने गुंडे हैं”, माता-पिता का भी सामने आया बयान

    अभिजीत दिपके ने कहा- “दिल्ली पुलिस में इंसानियत नहीं, वे वर्दी पहने गुंडे हैं”, माता-पिता का भी सामने आया बयान

    सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी को झटका, CJI सूर्यकांत ने विपक्ष के नेताओं से मिलने से इनकार किया

    सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी को झटका, CJI सूर्यकांत ने विपक्ष के नेताओं से मिलने से इनकार किया

    CISF ने गोवा एयरपोर्ट पर पकड़े ब्लूटूथ से परीक्षा में नकल करने वाले डिवाइस, दो यात्री भी दबोचे गए; जानें पूरा मामला

    CISF ने गोवा एयरपोर्ट पर पकड़े ब्लूटूथ से परीक्षा में नकल करने वाले डिवाइस, दो यात्री भी दबोचे गए; जानें पूरा मामला

    दिल्ली पुलिस ने PC में अभिजीत दिपके का VIDEO जारी किया, दादी के निधन पर मदद की पेशकश करते दिखे पुलिसकर्मी

    दिल्ली पुलिस ने PC में अभिजीत दिपके का VIDEO जारी किया, दादी के निधन पर मदद की पेशकश करते दिखे पुलिसकर्मी

    VIDEO: IndiGo फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    VIDEO: IndiGo फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    चेन्नई को 13,000 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- “सरकारें बदलीं, लेकिन तमिलनाडु के विकास का मेरा संकल्प नहीं”

    चेन्नई को 13,000 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- “सरकारें बदलीं, लेकिन तमिलनाडु के विकास का मेरा संकल्प नहीं”

    JMB की शाखा इमाम महमूद हबीबुल्लाह पर एक्शन, NIA ने आतंकी साजिश के मामले में दबोचा 1 और आरोपी

    JMB की शाखा इमाम महमूद हबीबुल्लाह पर एक्शन, NIA ने आतंकी साजिश के मामले में दबोचा 1 और आरोपी

    तमिलनाडु CM विजय ने मंच से ही PM मोदी से कीं 6 रिक्वेस्ट, जानें उनके सामने क्या-क्या मांगें रख दीं

    तमिलनाडु CM विजय ने मंच से ही PM मोदी से कीं 6 रिक्वेस्ट, जानें उनके सामने क्या-क्या मांगें रख दीं

    “परीक्षा के दिन रैलियों और जुलूसों की अनुमति न दें जिला प्रशासन”, NTA सुधारों पर बोली संसदीय समिति

    “परीक्षा के दिन रैलियों और जुलूसों की अनुमति न दें जिला प्रशासन”, NTA सुधारों पर बोली संसदीय समिति

    चेन्नई को PM मोदी का तोहफा, मेट्रो में किया सफर, CM विजय बने ‘हमसफर’

    चेन्नई को PM मोदी का तोहफा, मेट्रो में किया सफर, CM विजय बने ‘हमसफर’

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Sonu Mishra Quits Kala Hiran Film; Claims Threats Over Salman Khan Controversy

by Dainik Mirror
June 10, 2026
in Entertainment
242 10
0
Sonu Mishra Quits Kala Hiran Film; Claims Threats Over Salman Khan Controversy
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
सोनू मिश्रा फिल्म ‘काला हिरण’ में लीड रोल निभा रहे थे। - Dainik Bhaskar

सोनू मिश्रा फिल्म ‘काला हिरण’ में लीड रोल निभा रहे थे।

‘आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा किरदार आपको ऑफर किया जा रहा है…’ 14 अप्रैल को आए एक फोन कॉल से अभिनेता सोनू मिश्रा को लगा कि उनके करियर का बड़ा मोड़ आने वाला है। जल्दबाजी में टिकट भेजी गई, शूट के लिए यूपी बुलाया गया और बताया गया कि फिल्म एक बड़े सुपरस्टार से जुड़ी है।

लेकिन सेट पर पहुंचने के बाद चीजें वैसी नहीं निकलीं जैसी उन्हें समझाई गई थीं। स्क्रिप्ट नहीं मिली, एग्रीमेंट नहीं हुआ और कहानी को लेकर सवाल बढ़ते गए। दैनिक भास्कर से बातचीत में सोनू मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बीच में ही फिल्म ‘काला हिरण’ छोड़ने का फैसला क्यों लिया और इस विवाद के पीछे क्या हुआ।

सोनू मिश्रा 18 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

सोनू मिश्रा 18 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

फोन आया और कहा गया- आपकी लाइफ का सबसे बड़ा किरदार है

सोनू मिश्रा बताते हैं कि 14 अप्रैल को उन्हें अचानक फोन आया। उस वक्त वह एक बड़े प्रोजेक्ट की मीटिंग में थे। कॉल करने वालों ने कहा कि 16 तारीख को फ्री रहिए, आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा किरदार आपको ऑफर किया जा रहा है।

पहले उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। सिर्फ इतना बताया गया कि एक सुपरस्टार पर फिल्म बन रही है। सोनू के मुताबिक, वह पहले भी सलमान खान के साथ काम कर चुके थे, इसलिए उन्हें लगा कि यह उनके करियर का बड़ा मौका हो सकता है।

जल्दी-जल्दी बुलाया गया, टिकट के पैसे भेजे और सीधे शूटिंग पर पहुंचे

सोनू के मुताबिक, उन्हें कहा गया कि शूट बहुत तेजी से करना है और अगले ही दिन यूपी पहुंचना होगा। उन्हें टोकन मनी भेजी गई, जिससे फ्लाइट टिकट बुक हुई। मुंबई से दिल्ली और फिर सड़क मार्ग से शूटिंग लोकेशन पहुंचाया गया। उनका कहना है कि शुरुआत से सब कुछ जल्दबाजी में हो रहा था।

लीड रोल था, लेकिन न स्क्रिप्ट मिली, न एग्रीमेंट

सोनू कहते हैं कि जब वह सेट पर पहुंचे, तब भी उन्हें किरदार की पूरी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कई बार पूछा कि स्क्रिप्ट कहां है और एग्रीमेंट कब होगा। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में इतने साल काम करने के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि लीड रोल होने के बावजूद कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं हुई।

फिल्म ‘काला हिरण’ की शूटिंग का कोर्ट वाला सीन सोनू मिश्रा ने दैनिक भास्कर से शेयर किया है।

फिल्म ‘काला हिरण’ की शूटिंग का कोर्ट वाला सीन सोनू मिश्रा ने दैनिक भास्कर से शेयर किया है।

कोर्टरूम सीन करते-करते मुझे लगा मामला कुछ और है

सोनू मिश्रा के मुताबिक, शूटिंग के पहले दिन ज्यादातर हिस्सा कोर्टरूम सेटअप में फिल्माया जा रहा था। उनका दावा है कि उन्हें जिस किरदार के लिए बुलाया गया था, वह एक ऐसे व्यक्ति का था, जो कोर्ट के अंदर कटघरे जैसे माहौल में खड़ा दिखाया जा रहा था।

सोनू कहते हैं कि शुरुआत में उन्हें बताया गया था कि फिल्म एक घटना और उससे जुड़े पहलुओं पर आधारित होगी, लेकिन शूट के दौरान डायलॉग और सीन देखकर उन्हें लगा कि फिल्म सिर्फ घटनाओं का रीक्रिएशन नहीं कर रही थी।

उनके मुताबिक, कोर्टरूम वाले हिस्सों में वकीलों की बहस, आरोपों वाले संवाद और किरदार पर सवाल उठाने वाले सीन शूट किए जा रहे थे। सोनू का दावा है कि उन्हें लगा कि कहानी में एक पक्ष ज्यादा मजबूत तरीके से सामने आ रहा है।

सोनू कहते हैं कि उन्हें इसी दौरान पहली बार महसूस हुआ कि जिस तरह प्रोजेक्ट समझाकर बुलाया गया था और सेट पर जो शूट हो रहा था, दोनों में अंतर है।

उनके अनुसार, उसी दिन उन्होंने टीम से स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट मांगा, ताकि पूरी कहानी समझ सकें। लेकिन उन्हें कहा गया कि शूट जल्दी खत्म करना है और बाद में बाकी चीजें पूरी कर ली जाएंगी।

सोनू का कहना है कि पहले दिन के शूट के बाद उनके मन में सवाल उठने लगे और दूसरे दिन तक उन्होंने तय कर लिया कि बिना पूरी स्पष्टता के वह इस फिल्म का हिस्सा आगे नहीं बनना चाहते।

सोनू मिश्रा ने सलमान की फिल्म 'सिकंदर' में एक कॉन्स्टेबल का रोल प्ले किया था।

सोनू मिश्रा ने सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ में एक कॉन्स्टेबल का रोल प्ले किया था।

दूसरे दिन लगा कि मुझे पूरी बात नहीं बताई गई

सोनू मिश्रा बताते हैं कि पहले दिन के बाद उनके मन में कई सवाल थे। इसलिए दूसरे दिन वह इस उम्मीद के साथ सेट पर पहुंचे कि अब उन्हें स्क्रिप्ट, एग्रीमेंट और कहानी की पूरी दिशा समझाई जाएगी।

उनके मुताबिक, दूसरे दिन भी शूटिंग जारी रही, लेकिन चीजें पहले दिन जैसी ही रहीं। उन्होंने दोबारा टीम से पूछा कि फिल्म की कहानी क्या है, किरदार किस दिशा में जा रहा है और आधिकारिक प्रक्रिया कब पूरी होगी।

सोनू का दावा है कि उन्हें लगातार यही कहा गया कि शूट जल्दी खत्म करना है और बाकी औपचारिकताएं बाद में पूरी कर ली जाएंगी।

उनके मुताबिक, इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म का नैरेटिव उस तरह नहीं जा रहा था, जैसा शुरुआत में समझाया गया था।

सोनू कहते हैं कि दूसरे दिन तक उन्हें लगने लगा था कि वह पूरी जानकारी के साथ इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बने हैं। उनके मुताबिक, कहानी, शूट और बातचीत- तीनों में उन्हें स्पष्टता नहीं मिल रही थी।

उन्होंने कहा कि उसी दिन उन्होंने मन बना लिया था कि अगर स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट के जरिए पूरी तस्वीर साफ नहीं की गई, तो वह आगे फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे।

हालांकि उस समय उन्होंने तुरंत फिल्म छोड़ने की घोषणा नहीं की। उनके मुताबिक, वह प्रोफेशनल तरीके से चीजों को मौका देना चाहते थे और इंतजार कर रहे थे कि शायद आगे चीजें स्पष्ट हो जाएं। लेकिन दूसरे दिन तक उन्होंने लगभग तय कर लिया था कि वह इस प्रोजेक्ट से बाहर निकल जाएंगे।

एग्रीमेंट दिखाया गया, यहीं सबसे बड़ा झटका लगा

सोनू बताते हैं कि कुछ दिनों बाद मेकर्स से मुलाकात हुई। उन्हें लगा कि अब औपचारिक तरीके से आगे बढ़ेंगे। लेकिन उनके मुताबिक, एग्रीमेंट में प्रमोशन से जुड़ी कुछ शर्तें थीं, जिनसे वह सहमत नहीं थे।

“मैंने वहीं एग्रीमेंट फाड़ दिया।” सोनू कहते हैं कि उन्होंने उसी वक्त साफ कर दिया कि वह इस तरीके से काम नहीं करेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने वहीं फिल्म छोड़ने का फैसला ले लिया।

वॉइस नोट में सलमान का नाम लेकर कही गई बात, फिर लीगल एक्शन की चेतावनी

सोनू मिश्रा ने इंटरव्यू में दावा किया कि फिल्म छोड़ने और मीडिया में अपनी बात रखने के बाद उन्हें एक वॉइस नोट मिला। सोनू के मुताबिक, उन्होंने सिर्फ इतना पूछा था कि शूट किए गए दिनों का भुगतान कब मिलेगा।

उनका दावा है कि जवाब में उन्हें कहा गया कि अब उनसे सीधे बात नहीं की जाएगी और आगे लीगल टीम संपर्क करेगी। सोनू ने यह भी दावा किया कि वॉइस नोट में सलमान खान का नाम लेते हुए कहा गया कि अगर वह सलमान खान के साथ भी खड़े हो जाएं, तब भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

सोनू के मुताबिक, बातचीत में यह भी कहा गया कि उन्होंने बिना अनुमति शूट से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और मीडिया में बातें रखीं, जिस पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

हालांकि, सोनू का कहना है कि उनका उद्देश्य विवाद बढ़ाना नहीं था। वह सिर्फ अपना पक्ष और बकाया भुगतान को लेकर जवाब चाहते थे।

सोनू मिश्रा ने सलमान खान की टीम के नोटिस का सच बताया।

सोनू मिश्रा ने सलमान खान की टीम के नोटिस का सच बताया।

सलमान खान की टीम का नोटिस: कब आया, किसे मिला और मेकर्स ने इसे कब दिखाया?

सोनू मिश्रा ने इंटरव्यू में दावा किया कि जिस लीगल नोटिस को बाद में फिल्म के प्रमोशन के दौरान चर्चा में लाया गया, उसकी टाइमिंग और प्रस्तुति को लेकर सवाल हैं।

उनके मुताबिक, यह नोटिस 24 अप्रैल को फ्रीलांस कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे के पास पहुंचा था। सोनू का कहना है कि अक्षय पांडे फिल्म के लिए अलग-अलग कलाकारों से संपर्क कर रहे थे, लेकिन वह मेकर्स की टीम के साथ किसी औपचारिक एग्रीमेंट के तहत नहीं जुड़े थे।

फिल्म की जानकारी बाहर कैसे पहुंची?

सोनू के मुताबिक, कास्टिंग के दौरान कई एक्टर्स से संपर्क किया गया। इसी प्रक्रिया में इंडस्ट्री के कुछ लोगों तक यह जानकारी पहुंची कि एक ऐसी फिल्म बन रही है, जो ‘काला हिरण’ केस और सलमान खान के संदर्भ से जुड़ी बताई जा रही है।

सोनू का दावा है कि इसी दौरान यह जानकारी सलमान खान की टीम तक भी पहुंची।

नोटिस में क्या कहा गया था?

सोनू के मुताबिक, नोटिस का स्वर सीधे धमकी वाला नहीं था।

उनके दावे के अनुसार, नोटिस में कहा गया था कि जिस विषय पर फिल्म बनाई जा रही है, उससे जुड़ा मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया में है। अगर किसी व्यक्ति की छवि या व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाली सामग्री बनाई जाती है, तो कानूनी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखा जा सकता है।

सोनू का कहना है कि नोटिस का फोकस यही था कि मामला संवेदनशील है और किसी निष्कर्षात्मक प्रस्तुति से बचना चाहिए।

फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का पोस्टर 30 मई 2026 को जारी किया गया था।

फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का पोस्टर 30 मई 2026 को जारी किया गया था।

मेकर्स ने नोटिस कब सार्वजनिक किया?

सोनू के मुताबिक, जिस नोटिस को बाद में सार्वजनिक रूप से दिखाया गया, वह नोटिस मिलने के काफी समय बाद सामने लाया गया। उनका दावा है कि नोटिस 24 अप्रैल का था, लेकिन इसे फिल्म के पोस्टर लॉन्च और चर्चा शुरू होने के बाद सामने रखा गया।

सोनू सवाल उठाते हैं कि अगर नोटिस इतना महत्वपूर्ण था, तो उसे उसी समय सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया।

नोटिस को लेकर अलग नैरेटिव बनाया गया

सोनू का कहना है कि बाद में आम लोगों के बीच यह धारणा बनी कि नोटिस सीधे फिल्म या कलाकारों को रोकने के लिए आया था। जबकि उनके मुताबिक, नोटिस की वास्तविक स्थिति और समयरेखा को समझना जरूरी है।

___________________________________

इस फिल्म से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें..

फिल्म काला हिरण को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा का दावा:सलमान को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था; इसलिए बीच में फिल्म छोड़ी

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया है कि फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाने के लिए पहले उन्हें चुना गया था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया।पूरी खबर पढ़ें..

Tags: Actor Threatsbollywood controversyclaimscontroversyEntertainment newsFilmFilm DisputeHindi Film NewsHiranKalaKala HiranKhanMishraquitsSalmansalman khanSonuSonu Mishrathreats
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
अभिजीत दिपके ने कहा- “दिल्ली पुलिस में इंसानियत नहीं, वे वर्दी पहने गुंडे हैं”, माता-पिता का भी सामने आया बयान

अभिजीत दिपके ने कहा- “दिल्ली पुलिस में इंसानियत नहीं, वे वर्दी पहने गुंडे हैं”, माता-पिता का भी सामने आया बयान

October 11, 2026
सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी को झटका, CJI सूर्यकांत ने विपक्ष के नेताओं से मिलने से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी को झटका, CJI सूर्यकांत ने विपक्ष के नेताओं से मिलने से इनकार किया

October 11, 2026
Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड तोड़कर Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, इंदौर T20I में कमाल

Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड तोड़कर Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, इंदौर T20I में कमाल

October 11, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In