Stock Market Highlights 28 April 2026: सोमवार को अच्छी बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुआ बाजार, आज गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 416.72 अंकों (0.54 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 76,886.91 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 97.00 अंक (0.40 प्रतिशत) टूटकर 23,995.70 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज लाल निशान में ही कारोबार की शुरुआत की थी। आज सेंसेक्स 208.84 अंकों (0.27 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,094.79 अंकों पर और निफ्टी 42.80 अंक (0.18 प्रतिशत) टूटकर 24,049.90 अंकों पर खुला था।
एक्सिस बैंक के शेयरों में लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा गिरावट
आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 20 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 30 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, एक्सिस बैंक के शेयर लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा 2.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
इन शेयरों ने बढ़त के साथ बंद किया कारोबार
मंगलवार को सेंसेक्स के अन्य शेयरों में भारती एयरटेल के शेयर 1.43 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.95 प्रतिशत, सन फार्मा 0.80 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.73 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.70 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.42 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.24 प्रतिशत, आईटीसी 0.18 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.17 प्रतिशत और बीईएल के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
इन स्टॉक्स ने कराया निवेशकों का नुकसान
वहीं दूसरी ओर, आज एचसीएल टेक के शेयर 2.64 प्रतिशत, इंडिगो 2.59 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.53 प्रतिशत, एसबीआई 1.88 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.77 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.69 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.64 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.48 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.09 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.96 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.89 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.86 प्रतिशत, एटरनल 0.70 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.47 प्रतिशत, टाइटन 0.47 प्रतिशत, ट्रेंट 0.20 प्रतिशत, एलएंडटी 0.16 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।






































