• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    1 मई से इस कंपनी की कारें हो जाएंगी महंगी, 1 लाख रुपये तक ज्यादा चुकानी पड़ेगी कीमत

    1 मई से इस कंपनी की कारें हो जाएंगी महंगी, 1 लाख रुपये तक ज्यादा चुकानी पड़ेगी कीमत

    राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा लाखों का जुर्माना, नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

    राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा लाखों का जुर्माना, नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

    IPL 2024 में Prabhsimran-Iyer का धमाका, एक पारी से Orange Cap की रेस में मचाई खलबली

    IPL 2024 में Prabhsimran-Iyer का धमाका, एक पारी से Orange Cap की रेस में मचाई खलबली

    बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स 505 अंक उछलकर बंद, निफ्टी भी 24,300 के पार, ये प्रमुख स्टॉक्स चढ़े

    बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स 505 अंक उछलकर बंद, निफ्टी भी 24,300 के पार, ये प्रमुख स्टॉक्स चढ़े

    IPL 2026 में फ्लॉप क्यों हो रहे हैं जसप्रीत बुमराह? पांच मैच में 1 भी विकेट नहीं, ये है कारण

    IPL 2026 में फ्लॉप क्यों हो रहे हैं जसप्रीत बुमराह? पांच मैच में 1 भी विकेट नहीं, ये है कारण

    गुरुग्राम में घर खरीदना पड़ेगा महंगा! सर्किल रेट 75% तक बढ़े, जानिए अब कितनी महंगी होगी प्रॉपर्टी?

    गुरुग्राम में घर खरीदना पड़ेगा महंगा! सर्किल रेट 75% तक बढ़े, जानिए अब कितनी महंगी होगी प्रॉपर्टी?

    t20 world cup 2026 canada vs new zealand match fixing icc probe scandal

    t20 world cup 2026 canada vs new zealand match fixing icc probe scandal

    Air Taxi: हवा में दौड़ेगी टैक्सी, 15 मिनट में पूरा होगा गुरुग्राम-नोएडा का सफर! Indigo ने Sarla Aviation में किया ₹100000000 का निवेश

    Air Taxi: हवा में दौड़ेगी टैक्सी, 15 मिनट में पूरा होगा गुरुग्राम-नोएडा का सफर! Indigo ने Sarla Aviation में किया ₹100000000 का निवेश

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत का श्रेय कप्तान अय्यर ने खुद को दिया, फील्डिंग को लेकर पढ़ने लगे कसीदे

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत का श्रेय कप्तान अय्यर ने खुद को दिया, फील्डिंग को लेकर पढ़ने लगे कसीदे

    Ganga Expressway पर किस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां? 6 घंटे में पूरा होगा 594 KM का सफर, अच्छे से समझ लीजिए पूरा रूट

    Ganga Expressway पर किस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां? 6 घंटे में पूरा होगा 594 KM का सफर, अच्छे से समझ लीजिए पूरा रूट

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    wi fi calling explained boost your signal now

    wi fi calling explained boost your signal now

    उत्तर प्रदेश में सड़कों का महा-जाल! योगी सरकार के इन 5 सबसे बड़े एक्सप्रेसवे ने बदल दी प्रदेश की तस्वीर

    उत्तर प्रदेश में सड़कों का महा-जाल! योगी सरकार के इन 5 सबसे बड़े एक्सप्रेसवे ने बदल दी प्रदेश की तस्वीर

    Gautam Adani Net Worth: भारत ही नहीं, एशिया के सबसे रईस बने गौतम अडानी; मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, अब इनती हो गई नेटवर्थ

    Gautam Adani Net Worth: भारत ही नहीं, एशिया के सबसे रईस बने गौतम अडानी; मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, अब इनती हो गई नेटवर्थ

    Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत! सेंसेक्स में मामूली बढ़त तो निफ्टी फिसला; ITC और अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर चमके

    Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत! सेंसेक्स में मामूली बढ़त तो निफ्टी फिसला; ITC और अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर चमके

    इस अक्षय तृतीया पर गोल्ड ने दिया 60% का बंपर मुनाफा, जानिए 1 साल में कहां से कहां तक पहुंचा सोने का भाव

    इस अक्षय तृतीया पर गोल्ड ने दिया 60% का बंपर मुनाफा, जानिए 1 साल में कहां से कहां तक पहुंचा सोने का भाव

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा लाखों का जुर्माना, नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

    राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा लाखों का जुर्माना, नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

    IPL 2024 में Prabhsimran-Iyer का धमाका, एक पारी से Orange Cap की रेस में मचाई खलबली

    IPL 2024 में Prabhsimran-Iyer का धमाका, एक पारी से Orange Cap की रेस में मचाई खलबली

    IPL 2026 में फ्लॉप क्यों हो रहे हैं जसप्रीत बुमराह? पांच मैच में 1 भी विकेट नहीं, ये है कारण

    IPL 2026 में फ्लॉप क्यों हो रहे हैं जसप्रीत बुमराह? पांच मैच में 1 भी विकेट नहीं, ये है कारण

    कांग्रेस पर भड़की कंगना रनोट:कहा- जब मुझे टिकट मिला, तब मेरी फोटो लगाकर इनके प्रवक्ता ने लिखा- बाजार में क्या भाव है

    कंगना ने कांग्रेस पर निशाना साधा:कहा- जब मुझे टिकट मिला, तब मेरे लिए इनके प्रवक्ता ने लिखा, मंडी में क्या भाव चल रहा है

    t20 world cup 2026 canada vs new zealand match fixing icc probe scandal

    t20 world cup 2026 canada vs new zealand match fixing icc probe scandal

    प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया:एक्टर पर भगवान राम और रामायण का मजाक उड़ाने का आरोप लगा

    प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया:एक्टर पर भगवान राम और रामायण का मजाक उड़ाने का आरोप लगा

    प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया:एक्टर पर भगवान राम और रामायण का मजाक उड़ाने का आरोप लगा

    प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया:एक्टर पर भगवान राम और रामायण का मजाक उड़ाने का आरोप लगा

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत का श्रेय कप्तान अय्यर ने खुद को दिया, फील्डिंग को लेकर पढ़ने लगे कसीदे

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत का श्रेय कप्तान अय्यर ने खुद को दिया, फील्डिंग को लेकर पढ़ने लगे कसीदे

    Rohit Sharma को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी कही ये बात

    Rohit Sharma को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी कही ये बात

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    राहुल गांधी पर क्यों भड़क गईं कंगना रनौत? बोलीं- ‘वह बचपन के Traumas से गुजर रहे, उन्हें सुनना Headache था’

    राहुल गांधी पर क्यों भड़क गईं कंगना रनौत? बोलीं- ‘वह बचपन के Traumas से गुजर रहे, उन्हें सुनना Headache था’

    ‘घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी का स्मरण करते हुए अंतरात्मा को सुनिए’, PM मोदी ने महिला आरक्षण पर सांसदों से की अपील

    ‘घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी का स्मरण करते हुए अंतरात्मा को सुनिए’, PM मोदी ने महिला आरक्षण पर सांसदों से की अपील

    Coimbatore South Assembly Seat 2026: कोयंबटूर साउथ सीट पर कड़ा मुकाबला, DMK और AIADMK के अलावा TVK और NTK भी दे रहीं टक्कर; समझें समीकरण

    Coimbatore South Assembly Seat 2026: कोयंबटूर साउथ सीट पर कड़ा मुकाबला, DMK और AIADMK के अलावा TVK और NTK भी दे रहीं टक्कर; समझें समीकरण

    राहुल गांधी बोले- ‘ऑपरेशन सिंदूर के जादूगर पकड़े गए हैं…’, लोकसभा में जमकर हुआ हंगामा, जानें पूरा मामला

    राहुल गांधी बोले- ‘ऑपरेशन सिंदूर के जादूगर पकड़े गए हैं…’, लोकसभा में जमकर हुआ हंगामा, जानें पूरा मामला

    राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में भारी हंगामा, LoP बोले- ‘ताकत घटने से सरकार डरी है, हम डिलिमिटेशन नहीं होने देंगे’

    राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में भारी हंगामा, LoP बोले- ‘ताकत घटने से सरकार डरी है, हम डिलिमिटेशन नहीं होने देंगे’

    महिला आरक्षण बिल पर सपा ने खेला मुस्लिम कार्ड

    महिला आरक्षण बिल पर सपा ने खेला मुस्लिम कार्ड

    सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को लगाई फटकार, अग्रिम जमानत देने से किया इनकार, जानें कोर्ट ने क्या कहा Supreme Court angry to Pawan Khera denies anticipatory bail what court said

    सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को लगाई फटकार, अग्रिम जमानत देने से किया इनकार, जानें कोर्ट ने क्या कहा Supreme Court angry to Pawan Khera denies anticipatory bail what court said

    नहीं देखेंगे तो पाप नहीं लगेगा! चोरों ने शनिदेव की आंखों पर बांध दिया काला कपड़ा, फिर चुराए सोने-चांदी के गहने

    नहीं देखेंगे तो पाप नहीं लगेगा! चोरों ने शनिदेव की आंखों पर बांध दिया काला कपड़ा, फिर चुराए सोने-चांदी के गहने

    ये है हथियारों का जखीरा, जो पाकिस्तानी आतंकवादियों से बरामद हुआ; AK-47s से लेकर AK-56 राइफल तक दिखेंगे

    ये है हथियारों का जखीरा, जो पाकिस्तानी आतंकवादियों से बरामद हुआ; AK-47s से लेकर AK-56 राइफल तक दिखेंगे

    parliament Session Today Live: संसद में महिलाओं को आरक्षण और परिसीमन पर वोटिंग आज, बिल वापस लेने की मांग कर रहा विपक्ष

    parliament Session Today Live: संसद में महिलाओं को आरक्षण और परिसीमन पर वोटिंग आज, बिल वापस लेने की मांग कर रहा विपक्ष

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Tunisha Sharma Death Case: Sheezan Khans Mother Allegations

by krutikadalvibiz
February 17, 2026
in Entertainment
250 2
0
Tunisha Sharma Death Case: Sheezan Khans Mother Allegations
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

47 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय

  • कॉपी लिंक

तुनिषा डेथ केस के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि कैसे 24 दिसंबर 2022 को टीवी शो के सेट पर फांसी लगा ली, जिसके बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान की गिरफ्तारी हुई। जांच में सामने आया कि मौत से ठीक पहले तुनिषा ने उस मेकअप रूम में शीजान से 15 मिनट बात की थी। तुनिषा की मां ने दावा किया कि शीजान ने अचानक तुनिषा से ब्रेकअप किया, उन्हें थप्पड़ मारा। वो उन्हें धोखा भी दे रहे थे। जांच के अनुसार, शीजान के मोबाइल से वाकई एक सीक्रेट गर्लफ्रेंड का खुलासा हुआ, जिनके साथ उनकी चैट डिलीट कर दी गई थी। इस बात पर भी सवाल उठे कि मौत से पहले तुनिषा ने अली नाम के जिस लड़के से वीडियो कॉल पर बात की थी वो कौन था। और फिर शीजान के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी मां ने एक्ट्रेस का गला घोटने की कोशिश की थी।

तुनिषा डेथ केस पार्ट-2 में जानिए आगे की कहानी-

तुनिषा की मां के शीजान के परिवार पर आरोप

शीजान की गिरफ्तारी के बाद तुनिषा की मां वनीता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शीजान का पहले ही एक लड़की से अफेयर था। इसके बावजूद उन्होंने तुनिषा से नजदीकियां बढ़ाईं। एक्ट्रेस की मौत से 3 महीने पहले शीजान पूरी तरह उन पर निर्भर थे।

शीजान के पास खुद की कार नहीं थी, वो तुनिषा की कार से आया-जाया करते थे। तुनिषा सेट पर घर से ही शीजान के लिए भी खाना ले जाती थीं। वो उनसे पैसे भी लिया करते थे।

तुनिषा की मां ने ये भी बताया कि बेटी ने उन्हें बताया था कि शीजान सेट पर ड्रग लेते थे। वो और उनका परिवार कई बार एक्ट्रेस को साथ में दरगाह ले जाते थे, जिसका सबूत वो तस्वीरें हैं, जिनमें एक्ट्रेस हिजाब में दिखी थीं।

दरअसल, शीजान की बहन फलक नाज भी तुनिषा की बेहद करीब थीं। तुनिषा उन्हें बड़ी बहन मानती थीं। यही वजह थी कि उनका शीजान के घर पर आना-जाना लगा रहता था। हालांकि तुनिषा की मां का कहना था कि वो लोग मिलकर तुनिषा को परिवार से दूर कर रहे थे।

शीजान की बहन फलक के साथ तुनिषा।

शीजान की बहन फलक के साथ तुनिषा।

मौत से पहले अली नाम के लड़के को किया वीडियो कॉल

9 जनवरी 2023 को शीजान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान एक्टर के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कोर्ट में कहा कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा अली नाम के एक लड़के को डेट कर रही थीं। वो अली से ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर पर मिली थीं। मौत से 2 दिन पहले तक तुनिषा लगभग हर दिन उनसे मिलती थीं।

वकील के अनुसार, तुनिषा 21, 22 और 23 दिसंबर को अली के साथ ही थीं। उनकी कॉल रिकॉर्डिंग से ये भी साफ है कि मौत से ठीक पहले तुनिषा ने अली से वीडियो कॉल पर बात की थी।

अली का नाम आने से केस को नया मोड़ मिला, लेकिन शीजान को तब भी बेल नहीं दी गई। अली को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

अली का नाम आने के बाद तुनिषा की मां ने सफाई में कहा कि अली, तुनिषा का पिछले 3 सालों से जिम ट्रेनर था। वो पिछले कुछ दिनों से बतौर दोस्त उससे मिलती थीं। वो एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार में भी आया था। एक्ट्रेस की मां ने कहा कि शीजान और उनका परिवार खुद पर लगे आरोपों से बचने के लिए उनकी बेटी का नाम बदनाम कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर से बातचीत में तुनिषा के मुंह बोले मामा पवन कुमार कहते हैं, ‘अली को मैं जानता हूं। वह बहुत अच्छा लड़का है। वह सिर्फ तुनिषा का दोस्त था। तुनिषा के कई दोस्त थे विशाल, सुमेद, अवनीत, जन्नत, और भी कई टीवी एक्टर्स। सबके साथ उसकी अच्छी बॉन्डिंग थी। अगर उसने किसी दोस्त से 10 मिनट पहले भी बात की हो, तो उससे क्या साबित होता है? अली के बयान हो चुके हैं। उसने साफ बताया है कि क्या बात हुई थी। उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।’

‘अगर शीजान खुद कहता है कि वह उससे प्यार करता था और आखिरी 15 मिनट वह उसके साथ था, तो उसे पता होना चाहिए कि क्या हुआ। अली से बात करके कोई अचानक आत्महत्या नहीं कर लेता, खासकर जब वह उससे महीनों में एक-दो बार ही बात करती थी।’

शीजान के परिवार ने मां पर लगाए आरोप

बार-बार बेल याचिका खारिज होने के बीच शीजान के परिवार ने वकील के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन पर लगे सभी आरोपों पर सफाई दी। साथ ही परिवार ने तुनिषा की मां पर संगीन आरोप लगाए। शीजान के परिवार के बयान के अनुसार, तुनिषा की मां वनीता संजीव कौशल नाम के शख्स के साथ रहती थीं, तो कथित तौर पर तुनिषा के सौतेले पिता थे। उनका तुनिषा से रिश्ता ठीक नहीं था। संजीव, एक बार जबरदस्ती तुनिषा को चंडीगढ़ ले जाना चाहते थे, जब एक्ट्रेस ने जाने से इनकार किया तो मां ने उनका गला दबाया और उनका मोबाइल तोड़ दिया।

मां वनीता के साथ तुनिषा की तस्वीर।

मां वनीता के साथ तुनिषा की तस्वीर।

शीजान के वकील के बयान के अनुसार, संजीव कौशल तुनिषा के सौतेले पिता थे। वो उन्हीं के साथ चंडीगढ़ में रहती थीं, लेकिन 2016 में संजीव कौशल ने उन्हें और मां को घर से निकाल दिया, जिसके बाद वो मुंबई आकर बस गए।

मुंबई में पवन कुमार सिंह तुनिषा के मैनेजर बने, जो तुनिषा के साथ बुरा सलूक करते थे और खुद को उनका मामा कहते थे।

तुनिषा ने सेट पर को-स्टार को दिखाई फांसी के फंदे की तस्वीर

शीजान के परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा कि 24 दिसंबर 2022 को आत्महत्या करने से ठीक एक दिन पहले 23 दिसंबर को तुनिषा ने को-स्टार पार्थ को हंसते हुए फांसी के फंदे की तस्वीर दिखाई थी। जैसे ही ये बात शीजान को पता चली, उन्होंने सबके सामने तुनिषा को डांटा। इसके बाद शीजान ने खुद तुनिषा की मां को कॉल कर इसकी जानकारी दी और उन्हें सेट पर बुलाया। हालांकि तुनिषा की मां ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो सेट पर शीजान को पैच-अप के लिए मनाने आई थीं। जिस एक्टर को तुनिषा ने वो फंदा दिखाया था, उन्हें भी पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।

तुनिषा की मां ने शीजान और उनकी बहनों पर ये भी आरोप लगाए थे कि वो उनकी बेटी को दरगाह ले जाते थे, हिजाब पहनाते थे और उसका धर्म बदलवाने की कोशिश कर रहे थे। इन आरोपों में शीजान की बहनों ने साफ कहा कि जो हिजाब की तस्वीरें वायरल की गई थीं, वो टीवी शो अलीबाबा के सेट की थीं। वायरल तस्वीरों में तुनिषा ने जो हिजाब पहना था, वो एपिसोड 21 का एक गेटअप था। सेट में गणेश चतुर्थी की पूजा थी तो तुनिषा ने उसी गेटअप में आरती की थी।

तुनिषा की मां उनकी कमाई पर पूरी तरह कंट्रोल रखती थीं और एक्ट्रेस 100 रुपए तक के लिए मोहताज थीं। परिवार ने एक्ट्रेस पर कई तरह की पाबंदियां लगा रखी थीं। उन्हें कहीं भी आने-जाने की मनाही थी। ऐसे में जब वो शीजान के परिवार से मिलीं तो अपनापन मिलने पर वो उनके साथ ज्यादा समय बिताने लगीं।

तुनिषा हर बात शीजान की बहनों और मां से शेयर करती थीं। वो शीजान की मां को अम्मा कहती थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान की मां कहकशा फैजी ने एक रिकॉर्डिंग भी सुनाई, जिसमें तुनिषा उनसे अपने दिल की बात कर रही थीं।

तुनिषा ने कॉल पर कहा था-

QuoteImage

आप मेरे लिए बहुत मायने रखते हो अम्मा, बहुत ज्यादा। आप जानते भी नहीं हो, इसलिए आपसे कह हर बात शेयर करने का मन करता है। इसलिए मेरे जहन में जो भी होगा, मैं आपको बताऊंगी। लेकिन पता नहीं, पता नहीं मुझे खुद क्या हो रहा है।

QuoteImage

तुनिषा ने दोस्त से मांगी थी उधार

तुनिषा की एक करीबी दोस्त एक्ट्रेस सोनिया सिंह ने भी बताया कि तुनिषा ने मौत से एक दिन पहले 24 दिसंबर को उन्हें कॉल किया था। उन्होंने कहा था- दीदी अगर मम्मी का कॉल आए तो आप कह देना कि मैं आपके साथ पानीपुरी खाने जा रही हूं और आप मुझे लेने आ रही हैं।

सोनिया ने कहा कि वो शूटिंग में व्यस्त थीं, तभी तुनिषा की मां का बार-बार उनके पास कॉल आने लगा। बिजी होने के चलते वो कॉल नहीं उठा सकीं। बाद में उन्होंने देखा कि उनके कॉल पर वनीता के कई मिस्ड कॉल थे।

सोनिया के बयान से साफ था कि तुनिषा की मां ने वाकई उन पर कई तरह की पाबंदियां लगाई थीं, ऐसे में उन्हें चंद देर के लिए घर से निकलने के लिए झूठ का सहारा लेना पड़ता था। सोनिया ने ये भी कहा कि उन्होंने एक बार कुछ रुपए उधार मांगे थे। वो चाहती थीं कि उधार के पैसे ऑनलाइन न देकर कैश दिए जाएं।

शीजान की बहन फलक नाज ने भी कहा कि लद्दाख में शूटिंग के समय तुनिषा की मां उन्हें लगातार कॉल करती थीं, जिससे तंग आकर वो फोन फेंक दिया करती थीं।

70 दिनों तक जेल में रहे शीजान खान

शीजान की कई बार जमानत याचिका खारिज हुईं। करीब 70 दिनों तक जेल में रहने के बाद 5 मार्च 2023 में उन्हें बेल मिली। थाणे सेंट्रल जेल के बाहर उनकी मां, बहनें देर तक इंतजार करती रहीं। बाहर आते ही वो सभी से गले मिले।

तुनिषा की मौत के बाद शो की शूटिंग रुकी, शो से निकाले गए शीजान

तुनिषा की मौत के बाद अलीबाबाः दास्तान-ए-काबुल की शूटिंग रोक दी गई। फिल्म फेडरेशन ने भी शो के मेकर्स के खिलाफ लापरवाही के आरोप में सख्त कार्रवाई की मांग की। तुनिषा ने महज एक एपिसोड ही शूट किया था। तुनिषा की मौत के 10 दिन बाद शो की शूटिंग दोबारा शुरू हुई। एक्ट्रेस मनुल चुडासमा ने तुनिषा को रिप्लेस किया। शीजान की जमानत याचिका बार-बार खारिज होने के चलते उन्हें शो से हटा दिया गया और उनकी जगह अभिषेक निगम की कास्टिंग हुई।

तुनिषा की मौत को आज करीब 3 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनके केस का फैसला अब तक नहीं आया। शीजान इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इस हादसे के बाद वो खतरों के खिलाड़ी-13, चांद जलने लगा, गुम हैं किसी के प्यार में और गंगा माई की बेटियां जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।

केस की मौजूदा स्थिति पर तुनिषा के मामा पवन कहते हैं, ‘हमें कानून पर पूरा भरोसा है। जब यह घटना हुई थी, तब भी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की थी। जो भी सबूत थे सीसीटीवी फुटेज आदि सब इकट्ठा किए गए। लेकिन आज भी एक बात साफ नहीं है आखिरी 15 मिनट में क्या हुआ था? जब तुनिषा और वह लड़का साथ थे, उन 15 मिनट में क्या बातचीत हुई, क्या घटना हुई यह अब तक स्पष्ट नहीं है। वह खुद भी कुछ बताता नहीं है। केस अभी ट्रायल में है। आगे कोर्ट में ही सब स्पष्ट होगा। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। कोर्ट जो फैसला करेगा, हम उसे मानेंगे। कोर्ट जो तय करेगा, वही सच माना जाएगा। लेकिन जब तक उसे (शीजान को) सजा नहीं मिलेगी, हम पीछे नहीं हटेंगे।’

शीजान की बहन शफक नाज कहती हैं, ‘जो भी सबूत हैं, वे कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं। अगर बेल मिली है, तो जरूर कोर्ट ने सब कुछ देखकर फैसला लिया होगा। एक बात जरूर कहूंगी कोई भी इंसान एक ही वजह से सुसाइड नहीं करता। कई बातें मिलकर किसी को उस फैसले तक ले जाती हैं। असल ट्रिगर क्या था, यह सवाल शायद तुनिषा के साथ ही चला गया।’

तुनिषा के परिवार की तरफ से केस लड़ रहे एडवोकेट तरुण शर्मा कहते हैं, ‘सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आता है कि शीजान तुनिषा के कमरे में जाता है। दोनों के बीच बातचीत होती है। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकल जाता है। फिर तुनिषा को शूट के लिए बुलाया जाता है, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती। दरवाजा तोड़ा जाता है और अस्पताल ले जाने तक उसकी मृत्यु हो चुकी होती है। अब उस कमरे में क्या कहा गया, क्या हुआ इन सब बातों पर ट्रायल में से पर्दा उठेगा।’

‘चार्जशीट फाइल हो चुकी है और वही इस केस की सबसे बड़ी ताकत है। इसमें व्हाट्सएप चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स, ऑडियो-वीडियो डेटा, मां की चैट्स, डॉक्टर का रेफरेंस, दवाइयों की तस्वीरें सब कुछ शामिल है। जिस दिन चार्जशीट का मटीरियल कोर्ट में विस्तार से खुलेगा, उस दिन कई परतें अपने आप खुल जाएंगी।’

पार्ट-1, एक्ट्रेस तुनिषा ने सेट पर लगाई फांसी:एक्स शीजान से 15 मिनट की थी बात, मां का आरोप- थप्पड़ मारा, मिस्ट्री बॉय का नाम आया

24 दिसंबर 2022

मुंबई के नयागांव के एक स्टूडियो में टीवी शो अलीबाबाः दास्तान ए काबुल, पार्ट- 1 की शूटिंग चल रही थी। शो की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा कॉल टाइम के मुताबिक करीब 8 बजे सेट पर पहुंची थीं। कई घंटों तक शूटिंग के बाद दोपहर करीब 3 बजे लंच ब्रेक हुआ। पूरी स्टारकास्ट वहीं मौजूद थी। सबने लंच किया और फिर ब्रेक लेकर अपनी-अपनी वैनिटी वैन में चले गए। पूरी कहानी पढ़िए…

(नोट- ये खबर तुनिषा के मामा पवन शर्मा, वकील तरुण शर्मा और शीजान की बहन शफक नाज के इंटरव्यू के आधार पर लिखी गई है।)

लेखक- ईफत कुरैशी

रिपोर्टर- वर्षा राय

……………………………………………….

अगले हफ्ते मंगलवार-बुधवार को बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-6 में पढ़िए शाइनी आहूजा रेप केस की कहानी। शाइनी आहूजा पर उनकी कामवाली बाई ने रेप के आरोप लगाए। एक्टर को दोषी भी पाया गया, हालांकि जांच में बाइयों के बड़े गैंग का खुलासा हुआ, जो हाईप्रोफाइल लोगों को ब्लैकमेल कर फंसाती थीं।

केस-6, एक्टर शाइनी आहूजा पर लगे रेप के आरोप: रोती-बिलखती पुलिस स्टेशन पहुंची नौकरानी, टेस्ट में एक्टर के खिलाफ मिले सबूत, फिर बयान से मुकरी पीड़िता

14 जून 2009

शाम का समय था। एक लड़की रोती-बिलखती हालत में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दाखिल हुई। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। लड़की को पुलिस स्टेशन में बैठाया गया। साथ मौजूद लोगों ने पुलिस पर दबाव देकर बोला- इसका रेप हुआ है। लड़की लगातार रोई जा रही थी। पुलिस ने पूछा कि किसने किया?

जवाब मिला- शाइनी आहूजा, बॉलीवुड एक्टर।

वहां मौजूद हर शख्स हैरान था। मामला हाई प्रोफाइल था, तो पुलिस ने भी बिना देरी किए शिकायत लिखना शुरू किया।

आसपास के लोगों ने लड़की का हौसला बढ़ाया और फिर उसने स्टेटमेंट देना शुरू किया, मेरा नाम माधुरी जोशी है, मैं 20 साल की हूं। शाइनी आहूजा के घर में मई से काम कर रही थी। मैं सुबह से शाम वहीं रहती थी। घर में दो मेड और थीं। उस दिन घर में कोई नहीं था। अचानक उन्होंने मुझे पकड़ लिया। मैंने बचने की कोशिश की तो मारा।

पूरी कहानी पढ़िए अगले मंगलवार, बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-6 में।

…………………………………………..

भास्कर की नई सीरीज बॉलीवुड क्राइम फाइल्स की ये कहानियां भी पढ़िए-

पार्ट-1, बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बोलीं- मैं बिकने नहीं आई:आखिरी कॉल में मां-बाप को गालियां दीं, फिर फंदे पर लटकी मिलीं

1 अप्रैल 2016, दोपहर करीब 12 बजे…

प्रत्युषा बनर्जी, बॉयफ्रेंड एक्टर-प्रोड्यूसर राहुल राज के साथ मुंबई के गोरेगांव की हार्मनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 703 में रहती थीं।

दोपहर में राहुल अपने काम से लोखंडवाला गए थे। कुछ देर बाद ही उन्होंने प्रत्युषा को कॉल किया तो वो जोर-जोर से रो रही थीं।

थोड़ी कहासुनी होने के बाद प्रत्युषा ने कहा- वोह, राहुल राज, इगो अपने पास रखो, क्योंकि कुछ ही घंटों में, शायद मिनटों में, किसी को इगो दिखाने के लिए नहीं बचेगा।

राहुल ने जवाब दिया- देखो, मैं तुमसे बस इतना बोल रहा हूं, खाली सुनो।

प्रत्युषा ने बात काटते हुए कहा- मैं तुमसे इतना बोल रही हूं…. मैंने तुमसे बहुत प्यार किया है। पूरी कहानी पढ़िए…

पार्ट-2, मौत से पहले प्रत्युषा बनर्जी ने करवाया अबॉर्शन:बॉयफ्रेंड की एक्स ने की थी मारपीट, पोस्टमॉर्टम में शरीर में मिली 100ml शराब

प्रत्युषा बनर्जी के दोस्तों ने जिस सलोनी शर्मा पर उनसे मारपीट के आरोप लगाए थे, उन्होंने पुलिस बयान में कबूला कि उन्होंने एक्ट्रेस को थप्पड़ मारा था, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वो और राहुल राज एक समय में रिलेशनशिप में थे, लेकिन प्रत्युषा की वजह से राहुल ने उन्हें छोड़ दिया। पूरी कहानी पढ़िए

……………………………………………………………………….

पार्ट-1, एक्ट्रेस के घर से लापता हुए कास्टिंग डायरेक्टर विवके ग्रोवर: एक कॉल से पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, कातिलों ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध

मई 2008 की बात है

उस दौर की सबसे मशहूर क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा के पास अमरनाथ ग्रोवर का कॉल आया। उन्होंने घबराती हुई आवाज में कहा, ‘जिग्ना जी, मैं अमरनाथ बोल रहा हूं, मेरा बच्चा गुम हो गया है, क्या आप इस पर स्टोरी करेंगी?’

जिग्ना जो बड़े-बड़े केस की रिपोर्टिंग करती थीं, उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं थी। उन्होंने जवाब दिया- ‘सर, ऐसे कई बच्चे गुम हो जाते हैं, लेकिन हम सब पर स्टोरी थोड़ी कर सकते।’ पूरी खबर पढ़िए…

पार्ट-2, लाश के सामने एक्ट्रेस ने बनाए शारीरिक संबंध: मॉल से खरीदी चाकू, लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, जानिए कैसे हुए हत्याकांड का खुलासा

मारिया की बिल्डिंग के गार्ड ने पूछताछ में बताया कि मारिया 7 मई 2008 की शाम कुछ भारी बैग्स ले जाती दिखी थीं, उस समय उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू भी साथ थे, जबकि पूछताछ में जेरोम ने कहा था कि वो मारिया की बिल्डिंग गए ही नहीं थे।

विवके की गुमशुदगी के करीब 2 हफ्ते बाद सख्ती करने पर मारिया ने कहा कि विवके की हत्या हो चुकी है। जेरोम ने विवके का कत्ल किया, फिर उन्होंने लाश के सामने एक्ट्रेस का रेप किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश के टुकड़े किए और उन्हें ठिकाने लगाया। पूरी कहानी पढ़िए…

…………………………………………………………….

पार्ट-1, फार्महाउस गया एक्ट्रेस का परिवार अचानक हुआ लापता: एक साल बाद खुदाई में सड़ते मिले 6 कंकाल, आतंकी बम ब्लास्ट से हुआ हत्याकांड का खुलासा

छुट्टी मनाने पूरा परिवार साथ जा रहा था। हंसी-खेल का माहौल था, सबने फार्महाउस में होने वाले मनोरंजन, गानों और कुछ न कुछ करने का पहले से मन बना रखा था। घर के 7 लोग, लैला, लैला की मां सेलिना, बहनें जारा, आफरीन (अजमीना), कजिन रेशमा और भाई इमरान और सौतेले पिता परवेज टाक 2 गाड़ियों में भरकर फार्महाउस के लिए रवाना हुए। पूरी खबर पढ़िए…

पार्ट-2, जमीन खोदकर निकाले गए एक्ट्रेस के परिवार के 6 कंकाल: एक साल पहले कुत्ते के साथ दफनाया, कातिल तसल्ली होने तक सिर कुचलता रहा

लैला खान छुट्टी मनाने फार्महाउस गईं और अचानक लापता हो गईं। जांच में सामने आया कि सिर्फ लैला ही नहीं, उनके परिवार के 6 और लोग लापता हैं। एक साल तक लैला की कोई खबर नहीं मिली और फिर कश्मीर में एक बम ब्लास्ट हुआ, उस जगह के पास ही लैला की मां के नाम पर रजिस्टर्ड कार मिली। जांच में एक्ट्रेस लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक की गिरफ्तारी हुई। परवेज जांच टीम को फार्महाउस ले गया, जहां एक-एक कर 6 कंकाल बरामद किए गए। इनमें परिवार के पालतू कुत्ते का भी कंकाल था।

10 जुलाई 2012 को परवेज टाक को सदर्न मुंबई किला कोर्ट में पेश कर क्राइम ब्रांच ने कस्टडी ली। मामला गंभीर था, तो जांच टीम सख्ती करने से नहीं चूकी। हाथ-पैर बांधकर परवेज टाक को तबीयत से पीटा गया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर फार्महाउस से कंकाल निकाले गए। इससे पहले ही उसने फरवरी 2011 की रात की पूरी कहानी सुना दी थी। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
Tags: Actor SheezaanActress Tunisha Sharma Death CaseActress Tunisha Sharma Suicide StoryAlibaba: Dastan-e-KabulallegationsBollywood Crime NewsBoyfriend Sheezan Khan AccusedCasedeathKhansMotherMumbai Nayagaon Studioollywood Crime FilessharmaSheezaan Khan BreakupSheezanSheezan KhanTunishaTunisha Sharma Death CaseTunisha Sharma Mother AllegationsTV Actress DeathTV Show Set Hanging
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

March 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
राहुल गांधी पर क्यों भड़क गईं कंगना रनौत? बोलीं- ‘वह बचपन के Traumas से गुजर रहे, उन्हें सुनना Headache था’

राहुल गांधी पर क्यों भड़क गईं कंगना रनौत? बोलीं- ‘वह बचपन के Traumas से गुजर रहे, उन्हें सुनना Headache था’

April 17, 2026
1 मई से इस कंपनी की कारें हो जाएंगी महंगी, 1 लाख रुपये तक ज्यादा चुकानी पड़ेगी कीमत

1 मई से इस कंपनी की कारें हो जाएंगी महंगी, 1 लाख रुपये तक ज्यादा चुकानी पड़ेगी कीमत

April 17, 2026
‘घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी का स्मरण करते हुए अंतरात्मा को सुनिए’, PM मोदी ने महिला आरक्षण पर सांसदों से की अपील

‘घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी का स्मरण करते हुए अंतरात्मा को सुनिए’, PM मोदी ने महिला आरक्षण पर सांसदों से की अपील

April 17, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In