• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 8, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Stock Market Today 8 September, 2026: शेयर बाजार में गिरावट जारी, 76,000 अंकों के नीचे आया सेंसेक्स

    जेफरीज इंडिया ने Polycab के लिए दी BUY रेटिंग, 34% तक के रिटर्न का अनुमान

    दुनिया के टॉप 100 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में भारत के 14 बिजनेस स्कूल शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

    बैंक कर्मचारियों के लिए PLI योजना को लागू करने का फैसला स्थगित, सरकार से की गई ये मांगें

    England से हार के बाद PCB का 'Clean Sweep' प्लान, Shoaib Akhtar बोले- 2 साल तक टीम से कोई उम्मीद नहीं

    South Africa दौरे के लिए Australia की 16-सदस्यीय Team घोषित, Cummins और Starc संभालेंगे गेंदबाजी की कमान

    England vs Pakistan: फ्लॉप शो के बाद PCB का बड़ा एक्शन, Mohammad Rizwan समेत 7 खिलाड़ियों की Team से छुट्टी

    Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, Kushagra ने भी जड़ा शतक; Duleep Trophy Final में East Zone का दबदबा

    pakistan captain faces major icc action for gestures made after dismissing shafali verma

    WTC पॉइंट्स दांव पर! Santner बोले – New Zealand में Team India बदला लेने को बेताब होगी

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    Stock Market Today 8 September, 2026: शेयर बाजार में गिरावट जारी, 76,000 अंकों के नीचे आया सेंसेक्स

    Stock Market Today 8 September, 2026: शेयर बाजार में गिरावट जारी, 76,000 अंकों के नीचे आया सेंसेक्स

    जेफरीज इंडिया ने Polycab के लिए दी BUY रेटिंग, 34% तक के रिटर्न का अनुमान

    जेफरीज इंडिया ने Polycab के लिए दी BUY रेटिंग, 34% तक के रिटर्न का अनुमान

    दुनिया के टॉप 100 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में भारत के 14 बिजनेस स्कूल शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

    दुनिया के टॉप 100 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में भारत के 14 बिजनेस स्कूल शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

    बैंक कर्मचारियों के लिए PLI योजना को लागू करने का फैसला स्थगित, सरकार से की गई ये मांगें

    बैंक कर्मचारियों के लिए PLI योजना को लागू करने का फैसला स्थगित, सरकार से की गई ये मांगें

    Union Bank में 444 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिलेंगे फायदे

    एयर इंडिया को सुरक्षा पर खास ध्यान देने की जरूरत, एन.चंद्रशेखरन बोले- लोगों का भरोसा हासिल करना बहुत जरूरी

    7 September, 2026 Stock Market Highlights: आईटी स्टॉक्स में भारी गिरावट, लाल निशान में बंद हुआ बाजार

    aadhaar photo update online process uidai rules

    20,000 रुपये तक महंगी होंगी मारुति की गाड़ियां, कंपनी ने मई के बाद तीसरी बार बढ़ाई कीमतें

    अगस्त में बिकीं कुल 24,23,201 गाड़ियां- सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की भी हिस्सेदारी बढ़ी

    अगस्त में बिकीं कुल 24,23,201 गाड़ियां- सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की भी हिस्सेदारी बढ़ी

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता:रामानंद सागर के पोते ने रामायण कास्टिंग पर उठाए सवाल, कहा- एनिमल कैरेक्टर का बोझ है

    Nora Fatehi Defamation Case | Dunes Aviation Files Suit in Gandhinagar

    Riya Ahir Bigg Boss Controversy

    Riya Ahir Bigg Boss Controversy

    Riya Ahir Bigg Boss Controversy

    Riya Ahir Bigg Boss Controversy

    England से हार के बाद PCB का 'Clean Sweep' प्लान, Shoaib Akhtar बोले- 2 साल तक टीम से कोई उम्मीद नहीं

    England से हार के बाद PCB का 'Clean Sweep' प्लान, Shoaib Akhtar बोले- 2 साल तक टीम से कोई उम्मीद नहीं

    South Africa दौरे के लिए Australia की 16-सदस्यीय Team घोषित, Cummins और Starc संभालेंगे गेंदबाजी की कमान

    South Africa दौरे के लिए Australia की 16-सदस्यीय Team घोषित, Cummins और Starc संभालेंगे गेंदबाजी की कमान

    England vs Pakistan: फ्लॉप शो के बाद PCB का बड़ा एक्शन, Mohammad Rizwan समेत 7 खिलाड़ियों की Team से छुट्टी

    England vs Pakistan: फ्लॉप शो के बाद PCB का बड़ा एक्शन, Mohammad Rizwan समेत 7 खिलाड़ियों की Team से छुट्टी

    Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, Kushagra ने भी जड़ा शतक; Duleep Trophy Final में East Zone का दबदबा

    Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, Kushagra ने भी जड़ा शतक; Duleep Trophy Final में East Zone का दबदबा

    pakistan captain faces major icc action for gestures made after dismissing shafali verma

    pakistan captain faces major icc action for gestures made after dismissing shafali verma

    Ranveer Singh Pralay Movie Look

    Ranveer Singh Pralay Movie Look

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    तेलंगाना विधानसभा में रो पड़े स्पीकर गड्डम प्रसाद, BRS नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप; CM ने बताया ‘काला दिन’

    देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक जारी हुई चेतावनी

    BRS ने CM रेवंत रेड्डी को क्यों दी जन आंदोलन की चेतावनी? विधानसभा के गेट पर धरना, सीएम के पुतले भी जलाए गए

    अरुणाचल प्रदेश में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

    नरेंद्र मोदी का करिश्मा फिर चर्चा में, लेकिन यूपी की जमीन पर कितना असर? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    186 यात्रियों की सांसें अटकीं! मलेशिया एयरलाइंस के विमान में इंजन नंबर-2 खराब, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

    सत्य निकेतन हादसे के बाद ओडिशा में एक्शन, कमजोर और जर्जर इमारतों पर होगी कार्रवाई

    फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने के मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी, देहरादून सीबीआई कोर्ट का फैसला

    4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 6 अक्टूबर को मतदान, जानें नंदीग्राम में कब पड़ेंगे वोट

    TMC सांसद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, कोलकाता से दिल्ली तक तलाशी

    TMC सांसद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, कोलकाता से दिल्ली तक तलाशी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

आइए, हम मिलकर भारत की नारी शक्ति को सशक्त करें; पढ़िए महिला आरक्षण पर PM मोदी का ब्लॉग

by Dainik Mirror
April 9, 2026
in Blog, Lifestyle
250 2
0
आइए, हम मिलकर भारत की नारी शक्ति को सशक्त करें; पढ़िए महिला आरक्षण पर PM मोदी का ब्लॉग
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महिला आरक्षण पर संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी नारी शक्ति देश की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। सितंबर 2023 में संसद ने सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। अब जरूरत है कि 2029 के लोकसभा चुनाव और आने वाले समय में राज्यों के विधानसभा चुनाव महिला आरक्षण के प्रावधानों के साथ कराए जाएं।

पढ़िए पीएम मोदी का ब्लॉग:-

21वीं सदी की विकास यात्रा में हमारा भारत एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण की ओर आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में हम अपने लोकतंत्र को और मजबूत करने वाली एक बड़ी पहल के साक्षी बनने वाले हैं। यह ऐसा अवसर है, जब समानता, समावेशन और जनभागीदारी के प्रति हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता एक नए रूप में सामने आएगी। यह ऐसा समय है, जब हमारे देश की संसद को एक महत्वपूर्ण दायित्व निभाना है। उसे ऐसा कदम आगे बढ़ाना है, जो हमारे लोकतंत्र को अधिक व्यापक एवं और अधिक प्रतिनिधिक बनाए। संसद का यह निर्णय महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई शक्ति देगा और लोकसभा और विधानसभाओं संस्थाओं में उनका उचित स्थान सुनिश्चित करेगा।

यह क्षण इसलिए भी विशेष है, क्योंकि यह ऐसे समय में आ रहा है जब देश का वातावरण उत्सव, नवीनता और सकारात्मकता से भरा हुआ है। आने वाले दिनों में भारत के अलग अलग हिस्सों में अनेक पर्व मनाए जाएंगे। असम के लोग रोंगाली बिहू मनाने वाले हैं, और ओडिशा में महा बिशुबा पणा संक्रांति का उत्सव मनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल में पोइला बैशाख के साथ बंगाली नववर्ष की शुरुआत होगी। केरलम में विषु पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। तमिलनाडु के लोग उत्सुकता से पुथांडु की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो पंजाब और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में लोगों को बैसाखी के पर्व का इंतजार है। हमारे ये पावन पर्व हर किसी में एक नई आशा का संचार करने वाले हैं। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में इन त्योहारों को मनाने वाले सभी लोगों को मैं हृदय से शुभकामनाएं देता हूं। मैं ये कामना करता हूं कि ये दिव्य और पावन अवसर हम सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएं।

इसी दौरान 11 अप्रैल से महात्मा फुले की 200वीं जयंती के समारोह भी शुरू होंगे। 14 अप्रैल को हम भारतवासी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती मनाएंगे। ये दोनों तिथियां हमें सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के उन मूल्यों की भी याद दिलाती हैं, जिन्होंने आधुनिक होते भारत की दिशा तय की हैं।

इन्हीं प्रेरणादायी अवसरों के बीच, 16 अप्रैल को संसद की ऐतिहासिक बैठक होगी। महिला आरक्षण को लागू करने से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा के बाद उसे पारित कराने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। इसे सिर्फ एक विधायी प्रक्रिया कहना इसके महत्व को कम करके आंकना होगा। यह भारतवर्ष की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

हमारी नारी शक्ति देश की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज देश के हर सेक्टर में नारी शक्ति मिसाल बन रही है। साइंस एंड टेक्नोलॉजी से लेकर एंटरप्रेन्योरशिप तक, खेल के मैदान से लेकर सशस्त्र बलों तक और संगीत से लेकर कला के क्षेत्र में महिलाएं अपनी सशक्त पहचान बना रही हैं। हमारी माताएं-बहनें और बेटियां देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

हमारे पारंपरिक मूल्य बताते हैं कि कोई भी समाज तभी प्रगति करता है, जब माताओं-बहनों को आगे बढ़ने के ज्यादा से ज्यादा मौके मिलते हैं। इसी सोच के साथ बीते 11 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करने पर जोर दिया गया है, इसके लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। शिक्षा तक बढ़ती पहुंच, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, वित्तीय समावेशन में बढ़ोतरी और बुनियादी सुविधाओं तक बेहतर पहुंच ने आर्थिक और सामाजिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी को मजबूती दी है। लेकिन ये भी सच्चाई है कि इन सारे प्रयासों के बावजूद भी राजनीति और विधायी संस्थाओं में महिलाओं प्रतिनिधित्व समाज में उनकी भूमिका के अनुरूप नहीं रहा है। इस कमी को अब दूर किया जाना चाहिए, क्योंकि जब महिलाएं प्रशासन चलाने और प्रशासनिक निर्णयों में हिस्सा लेती हैं, तो उनका अनुभव और विजन बहुत काम आता है। इससे चर्चा तो समृद्ध होती ही है, क्वालिटी ऑफ गवर्नेंस में सुधार भी होता है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना केवल प्रतिनिधित्व का विषय नहीं है, ये हमारे लोकतंत्र को अधिक संवेदनशील, अधिक संतुलित और अधिक उत्तरदायी बनाने का प्रयास है।

पिछले कई दशकों में लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाने के लिए बार-बार प्रयास हुए हैं। समितियां गठित की गईं, विधेयकों के मसौदे प्रस्तुत किए गए, लेकिन वे कभी पारित नहीं हो सके। फिर भी, इस बात पर व्यापक सहमति रही है कि विधायी निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए। सितंबर 2023 में संसद ने सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। यह मेरे जीवन के सबसे विशेष अवसरों में से एक रहा है। अब जरूरत है कि 2029 के लोकसभा चुनाव और आने वाले समय में राज्यों के विधानसभा चुनाव महिला आरक्षण के प्रावधानों के साथ कराए जाएं।

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने का यह अवसर हमारे संविधान की मूल भावना के साथ गहराई से जुड़ा है। हमारे संविधान निर्माताओं ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां समानता न केवल संविधान में निहित हो, बल्कि उसे व्यवहार में भी लाया जाए। विधायी संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना, उस परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। यह एक ऐसे समाज के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें राष्ट्र का भविष्य तय करने में प्रत्येक नागरिक की समान भूमिका हो।

अब इस निर्णय को और टाला नहीं जा सकता। दशकों से इसकी आवश्यकता को स्वीकार किया गया है। इस पर चर्चा हुई है, इसे बार बार दोहराया गया है। अगर अब भी हम इसे आगे टालते हैं, तो उसका अर्थ यही होगा कि हम उस असंतुलन को और लंबा खींच रहे हैं, जिसे हम पहचानते भी हैं और सुधारने की क्षमता भी रखते हैं। आज भारत पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इसलिए ये जरूरी है कि हमारी संस्थाएं सभी नागरिकों, विशेष रूप से हमारी आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करें। इससे न सिर्फ दशकों पुराना संकल्प पूरा होगा, बल्कि विकास की गति को बनाए रखने में भी बहुत मदद मिलेगी। यह हमारे लोकतंत्र को अधिक उत्तरदायी बनाने और भविष्य के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

यह समय सामूहिक संकल्प का है। यह किसी एक सरकार, एक दल या एक व्यक्ति का विषय नहीं है। यह पूरे राष्ट्र का विषय है। हमें मिलकर इस कदम के महत्व को समझना है और मिलकर ही इसे साकार करना है। यही हमारी नारी शक्ति के प्रति हमारा दायित्व भी है, इसलिए महिला आरक्षण बिल को पारित कराने के लिए सहमति बहुत जरूरी है। इसे बड़े राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर देखा जाना चाहिए। ऐसे अवसर हमें यह याद दिलाते हैं कि कुछ फैसले अपने समय से बड़े होते हैं। वे आने वाली पीढ़ियों की दिशा तय करते हैं। ये हमें याद दिलाते हैं कि लोकतंत्र की असली ताकत समय के साथ खुद को और अधिक न्यायपूर्ण और अधिक समावेशी बनाने की क्षमता में होती है।

संसद का यह ऐतिहासिक सत्र करीब आ चुका है। मैं सभी दलों के सांसदों से हमारी नारीशक्ति के लिए इस महत्वपूर्ण कदम का समर्थन करने का आग्रह करता हूं। हम जिम्मेदारी और दृढ़ संकल्प के साथ इस दायित्व को पूरा करें। आइए, हम अपने लोकतंत्र की सर्वोच्च परंपराओं के अनुरूप इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Tags: pm modi blogpm modi blog on women reservationwomen reservationwomen reservation in electionआइएआरकषणककरनरपढएपरपीएम मोदीपीएम मोदी का ब्लॉगपीएम मोदी महिला आरक्षणबलगभरतमदमलकरमहलमहिला आरक्षण पर पीएम मोदी का ब्लॉगशकतसशकतहम
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
तेलंगाना विधानसभा में रो पड़े स्पीकर गड्डम प्रसाद, BRS नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप; CM ने बताया ‘काला दिन’

तेलंगाना विधानसभा में रो पड़े स्पीकर गड्डम प्रसाद, BRS नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप; CM ने बताया ‘काला दिन’

September 8, 2026
Stock Market Today 8 September, 2026: शेयर बाजार में गिरावट जारी, 76,000 अंकों के नीचे आया सेंसेक्स

Stock Market Today 8 September, 2026: शेयर बाजार में गिरावट जारी, 76,000 अंकों के नीचे आया सेंसेक्स

September 8, 2026
रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता:रामानंद सागर के पोते ने रामायण कास्टिंग पर उठाए सवाल, कहा- एनिमल कैरेक्टर का बोझ है

रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता:रामानंद सागर के पोते ने रामायण कास्टिंग पर उठाए सवाल, कहा- एनिमल कैरेक्टर का बोझ है

September 8, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In