
करोड़ों की नकदी बरामद
तेलंगाना के हैदराबाद में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने टीजीएसपीडीसीएल के असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर (ADE) अम्बेडकर एरुगु के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एसीबी की छापेमारी में उनके और उनके रिश्तेदारों के घरों से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की गई है।
10 एकड़ जमीन पर बनाई कंपनी
एसीबी टीम की छापेमारी में 2.18 करोड़ रुपये नकद, एक फ्लैट, एक G+5 बिल्डिंग, 10 एकड़ जमीन पर एक कंपनी, 6 प्लॉट्स, एक फार्मलैंड के कागज मिले हैं। साथ ही दो फोर व्हीलर्स, सोने के जेवर और बैंक में जमा रुपयों का पता चला है।
आरोपी इंजीनियर को कोर्ट में किया गया पेश
अधिकारियों ने कहा, ‘तलाशी से पता चला कि इंजीनियर ने अपने पद का दुरुपयोग करके ये चल-अचल संपत्तियां बनाई हैं। तलाशी अभी भी जारी है।’ संपत्तियों का बाजार मूल्य उनके आधिकारिक मूल्य से कहीं ज़्यादा है। आरोपी इंजीनियर को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।







































