चेन्नई: तमिलनाडु की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। AIADMK कैंप में बड़ा डेवेलपमेंट है। आज की विधायक दल की बैठक टाल दी गई है। 47 MLA में अधिकांश TVK को सपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं। अप्रत्यक्ष तौर पर एडप्पाडी को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने जल्द फैसला नहीं लिया तो 30 से ज्यादा MLA पार्टी तोड़कर विजय को सपोर्ट कर देंगे।
इस बगावत का नेतृत्व C V षणमुगम कर रहे हैं। उनके घर पर कुछ देर में AIADMK MLA पहुंच सकते हैं ऐसी खबर है।
तमिलनाडु में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं?
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे और नतीजे 4 मई को आए। इन चुनावो में नई पार्टी टीवीके ने कमाल कर दिया और सबसे ज्यादा सीटें पाने वाली पार्टी बनी। टीवीके ने स्थापित पार्टियों को पीछे छोड़कर जनता का विश्वास जीता। तमिलनाडु में टीवीके को 108 सीटें मिलीं, वहीं डीएमके को 59 सीटें और एआईडीएमके को 47 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने 5 सीटें और PMK ने 4 सीटें हासिल की हैं।
तमिलनाडु की सियासत में क्या चल रहा है?
तमिलनाडु की सियासत में टीवीके सीटों की संख्या प्राप्त करने के मामले में सबसे आगे है। उसके पास 108 सीटें हैं लेकिन बहुमत नहीं है। ऐसे में उसे सरकार बनाने के लिए 118 सीटें चाहिए, यानी अभी उसे 10 विधायक और चाहिए, तभी वह सरकार बना सकती है। अब देखने वाली बात ये है कि टीवीके किसके साथ मिलकर सरकार बनाती है। एक तरफ कांग्रेस अपनी 5 सीटों के साथ समर्थन के लिए तैयार है तो वहीं दूसरी तरफ AIADMK के भी अधिकांश विधायक टीवीके का समर्थन करना चाहते हैं।
खबर ये भी बड़ी है कि AIADMK के नेताओं ने अप्रत्यक्ष तौर पर एडप्पाडी को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने जल्द फैसला नहीं लिया तो 30 से ज्यादा MLA पार्टी तोड़कर विजय को सपोर्ट कर देंगे। कुल मिलाकर हालात जो भी हों, थलपति विजय मजबूत स्थिति में हैं।






































