• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    हुंडई, मारुति, टाटा, टोयोटा या महिंद्रा? जून 2026 में किस ऑटो कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा कारें, देखें पूरा डेटा

    शेयर बाजार की शानदार वापसी! सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार बंद; ऑटो और FMCG सेक्टर में आई तेजी

    इंडिगो ने यात्रियों के लिए शुरू किया “इंडिगो लाइट” किराया विकल्प, एक टिकट पर 400 रुपये तक की होगी बचत

    37% के बंपर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ Advit Jewels का IPO, 212 गुना से ज्यादा मिला था सब्सक्रिप्शन

    MCC का मिला आजीवन सम्मान, Cheteshwar Pujara बोले- England लगता है दूसरा घर

    दिल्ली में लागू हुई नई EV Policy- जानें सब्सिडी और स्क्रैपिंग प्रोत्साहन का फायदा उठाने के लिए क्या हैं शर्तें

    ATF की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती, घरेलू एयरलाइन कंपनियों के खर्च में आएगी कमी

    शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार, गिरावट के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

    पटना मेट्रो का मलाही पकड़ी स्टेशन यात्रियों की सेवा के लिए तैयार, गुरुवार को होगा उद्घाटन

    प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर 31 जुलाई तक मिलेगी 10% की छूट, MCD ने बढ़ाई डेडलाइन

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता, इस कंपनी ने घटाई कीमतें- आज से लागू हुए नए रेट

    पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता, इस कंपनी ने घटाई कीमतें- आज से लागू हुए नए रेट

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    आमिर खान से भाई फैसल ने माफी मांगी:कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा, वो अपनी सुधारें, पुराने बयान पर पछतावा जाहिर किया, शादी की बधाई दी

    आमिर खान से भाई फैसल ने माफी मांगी:कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा, वो अपनी सुधारें, पुराने बयान पर पछतावा जाहिर किया, शादी की बधाई दी

    MCC का मिला आजीवन सम्मान, Cheteshwar Pujara बोले- England लगता है दूसरा घर

    MCC का मिला आजीवन सम्मान, Cheteshwar Pujara बोले- England लगता है दूसरा घर

    विवाद खड़े करना नेटफ्लिक्स की नई स्ट्रेटजी!:लॉक-अप में बैक-टु-बैक जारी विवाद, राम कपूर ने पार्टनर को धोखा देने की पैरवी की, सुनीता-आकांक्षा भी विवादित बयानों पर टिकीं

    माफी मांगने के लिए पैरों पर गिर गई थीं कश्मीरा:सुनीता आहूजा सुलह पर बोलीं- रो-रोकर माफी मांगी, कृष्णा बोले- हमारे बारे में बातें हो रही हैं

    Neha dhupia lashed out at papparazzi for taking back short, said stop it, after her video get viral

    ईशा सिंह 'जूही मुई' में ऑटिस्टिक किरदार निभा रहीं:प्रियंका चोपड़ा के 'बर्फी' वाले किरदार से तुलना पर बोलीं- वो मेरा ड्रीम रोल था

    Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Rajat Sharma’s Blog | राम मंदिर में चोरी की पूरी कहानी: कैसे हुई, कितना माल लूटा, आभूषण कहाँ गए

    नितिन नवीन के बयान पर रेवंत रेड्डी का पलटवार, तेलंगाना में हो गया 2028 की जंग का आगाज!

    राघव चड्ढा की बड़ी जीत! दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया से अपमानजनक कंटेट हटाने का दिया आदेश

    लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाली वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी, LOC से सूडान तक कर चुके हैं काम

    शहरों में तेजी से फैल रहा है ओजोन प्रदूषण, दिल्ली-NCR सबसे ज़्यादा प्रभावित, जानिए सेहत को कैसे पहुंचा रहा नुकसान?

    मानसून की एंट्री के साथ हिमाचल में शुरू हुआ मौत और तबाही का सिलसिला, 44 सड़कें बंद, 254 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप

    जिनके पास वोटर ID कार्ड होगा, उन्हें ही मिलेगा गारंटी स्कीम का फायदा, SIR को लेकर बोले CM डीके शिवकुमार

    तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आखिर क्या है विवाद?

    अब “JAI से VIJAY” के मंत्र पर आगे बढ़ेगी भारतीय सेना, जनरल धीरज सेठ ने आर्मी चीफ का पद संभालने के बाद दिया पहला संबोधन, जानें क्या बोले

    एक साथ एक्टिव हुए कई वेदर सिस्टम, अगले 5 दिन देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश के आसार, 23 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

    एक साथ एक्टिव हुए कई वेदर सिस्टम, अगले 5 दिन देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश के आसार, 23 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

नितिन नवीन के बयान पर रेवंत रेड्डी का पलटवार, तेलंगाना में हो गया 2028 की जंग का आगाज!

by Dainik Mirror
July 1, 2026
in Blog, Lifestyle
250 2
0
नितिन नवीन के बयान पर रेवंत रेड्डी का पलटवार, तेलंगाना में हो गया 2028 की जंग का आगाज!
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद: तेलंगाना की राजनीति में 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से माहौल गरमा गया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। दोनों दल एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं और आने वाले चुनाव को अपनी-अपनी राजनीतिक ताकत साबित करने का बड़ा मौका मान रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि यह टकराव अब केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि राज्य की भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने वाली लड़ाई बनता दिखाई दे रहा है।

नितिन नवीन ने बीजेपी की तरफ से खोला मोर्चा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने 3 दिन के तेलंगाना दौरे के दौरान दावा किया कि वर्ष 2028 में राज्य में बीजेपी की ‘डबल इंजन सरकार’ बनेगी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को तेलंगाना में लगभग 35 प्रतिशत वोट मिले, जो इस बात का संकेत है कि राज्य में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों पर लगातार आंदोलन करने और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने की अपील की।

नितिन नवीन ने कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने लंबे संघर्ष के बाद खुद को एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित किया, उसी तरह तेलंगाना में भी पार्टी जनता का विश्वास जीतकर सत्ता तक पहुंचेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के लगातार संघर्ष के कारण कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा। उनका कहना था कि तेलंगाना में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत राजनीतिक बदलाव का आधार बनेगी।

Telangana Politics, Revanth Reddy, Nitin Nabin, BJP Telangana

Image Source : PTIहैदराबाद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन।

बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना आज ‘दिल्ली का एटीएम’ बन गया है। उनका आरोप था कि राज्य का पैसा दिल्ली भेजा जा रहा है और कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादे पूरे करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता में आने के बाद सरकार से खर्च किए गए हर रुपये का हिसाब लेगी। साथ ही उन्होंने मुस्लिम आरक्षण का विरोध करते हुए कहा कि बीजेपी इस मुद्दे पर भी जनता के बीच जाएगी।

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार और अस्थिरता का माहौल था, लेकिन मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया और भारत को आत्मविश्वास से भरा देश बनाया। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने जैसे बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित तेलंगाना’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

रेवंत रेड्डी की तरफ से भी हुआ पलटवार

बीजेपी के इन दावों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बेहद आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने नितिन नवीन पर तंज कसते हुए कहा कि ‘हाल ही में एक शख्स यहां आया था, नवीन या जो भी उसका नाम है। वह कह रहा है कि अगली सरकार उनकी बनेगी। पश्चिम बंगाल में भी उन्होंने यही दावा किया था। वहां उन्हें सरकार बनाने में 15 साल लग गए। तेलंगाना की जनता भी उन्हें वैसा ही जवाब देगी। यहां के लोग जानते हैं कि ऐसे दावों का जवाब कैसे देना है।’

रेवंत रेड्डी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति और तेलंगाना की राजनीति अलग है। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा, 

‘अगर पश्चिम बंगाल में उनकी रणनीति किसी हद तक काम आई होगी तो तेलंगाना में ऐसा नहीं होगा। यहां कांग्रेस का संगठन पूरी तरह तैयार है और बीजेपी की हर राजनीतिक चाल का जवाब देगा।’

Telangana Politics, Revanth Reddy, Nitin Nabin, BJP Telangana

Image Source : PTIतेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नितिन नवीन के बयानों पर पलटवार किया है।

रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सीधे बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि आइए तुलना करते हैं बीआरएस के 10 साल, केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल और कांग्रेस सरकार के ढाई साल। उन्होंने पूछा कि मोदी ने हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन किसके खाते में पैसा आया? किसानों की आय दोगुनी करने और हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया था, लेकिन वे नौकरियां कहां हैं? उन्होंने कहा कि जनता अब वादों की नहीं बल्कि परिणामों की राजनीति चाहती है।

रेवंत रेड्डी ने बीजेपी पर यह आरोप भी लगाया कि वह हर चुनाव में केवल प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा दिखाकर वोट मांगती है। उन्होंने कहा कि चाहे वार्ड चुनाव हो, सरपंच का चुनाव हो या नगर पालिका का चुनाव, बीजेपी हर जगह मोदी के नाम पर वोट मांगती है, जबकि चुनाव स्थानीय नेताओं के काम और जनता की समस्याओं के आधार पर लड़ा जाना चाहिए।

बीजेपी ने एक बार फिर रेवंत रेड्डी को घेरा

रेवंत रेड्डी के बयान पर बीजेपी ने भी जोरदार पलटवार किया। तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान उनकी राजनीतिक अहंकार और बीजेपी के बढ़ते जनाधार से पैदा हुए डर को दिखाता है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने तेलंगाना को ‘कांग्रेस मुक्त तेलंगाना’ बनाने का आह्वान किया है और उनके दौरे के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं में जो उत्साह देखने को मिला, उसी से कांग्रेस सरकार घबराई हुई है।

रामचंद्र राव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बीजेपी अध्यक्ष के नाम का मजाक उड़ाना राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। उनका कहना था कि कांग्रेस समझ चुकी है कि राज्य में बीजेपी तेजी से मुख्य विपक्षी ताकत बन रही है और यही कारण है कि कांग्रेस नेतृत्व लगातार बीजेपी पर व्यक्तिगत हमले कर रहा है।

Telangana Politics, BJP Telangana

Image Source : ANIतेलंगाना बीजेपी चीफ एन. रामचंद्र राव।

कैसा नजर आ रहा है तेलंगाना का सियासी भविष्य?

कुल मिलाकर तेलंगाना की राजनीति अब नए दौर में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। एक तरफ बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले लगभग 35 प्रतिशत वोटों को आधार बनाकर 2028 में सत्ता परिवर्तन का दावा कर रही है और पश्चिम बंगाल की तरह लंबे संगठनात्मक संघर्ष का मॉडल अपनाने की बात कह रही है। दूसरी ओर कांग्रेस मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में बीजेपी के इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कह रही है कि तेलंगाना की जनता बाहरी राजनीतिक रणनीतियों से प्रभावित नहीं होगी।

आने वाले वर्षों में यह टकराव और तेज होने की संभावना है। बीजेपी सरकार की कथित विफलताओं, भ्रष्टाचार और चुनावी वादों को मुद्दा बनाएगी, जबकि कांग्रेस केंद्र सरकार के अधूरे वादों और अपने राज्य सरकार के कामकाज को सामने रखेगी। इसी बीच BRS भी अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश करेगी। ऐसे में 2028 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन की लड़ाई नहीं होगा, बल्कि यह तय करेगा कि तेलंगाना की राजनीति में आने वाले समय में किस दल की विचारधारा, संगठन और नेतृत्व जनता का सबसे अधिक विश्वास जीत पाता है।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- “राज्य को कांग्रेस का ATM बना दिया गया”

Tags: BJP TelanganaNitin Nabinrevanth reddyTelangana Assembly Election 2028Telangana Politicsआगजकगयजगतलगननतननवनपरपलटवरबयनमरडडरवतह
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Rajat Sharma’s Blog | राम मंदिर में चोरी की पूरी कहानी: कैसे हुई, कितना माल लूटा, आभूषण कहाँ गए

Rajat Sharma’s Blog | राम मंदिर में चोरी की पूरी कहानी: कैसे हुई, कितना माल लूटा, आभूषण कहाँ गए

July 1, 2026
हुंडई, मारुति, टाटा, टोयोटा या महिंद्रा? जून 2026 में किस ऑटो कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा कारें, देखें पूरा डेटा

हुंडई, मारुति, टाटा, टोयोटा या महिंद्रा? जून 2026 में किस ऑटो कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा कारें, देखें पूरा डेटा

July 1, 2026
नितिन नवीन के बयान पर रेवंत रेड्डी का पलटवार, तेलंगाना में हो गया 2028 की जंग का आगाज!

नितिन नवीन के बयान पर रेवंत रेड्डी का पलटवार, तेलंगाना में हो गया 2028 की जंग का आगाज!

July 1, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In