• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमतों में 183.50 रुपये की गिरावट- जानें किन लोगों को मिलेगी राहत

    LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमतों में 183.50 रुपये की गिरावट- जानें किन लोगों को मिलेगी राहत

    डीजल और एटीएफ एक्सपोर्ट पर टैक्स घटा, पेट्रोल निर्यात पर बढ़ी ड्यूटी; 1 जुलाई से नई दरें लागू

    डीजल और एटीएफ एक्सपोर्ट पर टैक्स घटा, पेट्रोल निर्यात पर बढ़ी ड्यूटी; 1 जुलाई से नई दरें लागू

    England T20 Team: हैरी ब्रूक को कप्तानी, Jos Buttler की जगह बची, Ben Duckett टीम से बाहर

    England T20 Team: हैरी ब्रूक को कप्तानी, Jos Buttler की जगह बची, Ben Duckett टीम से बाहर

    होर्मुज संकट में भी भारत में नहीं हुई पेट्रोल-डीजल की किल्लत! आखिर सरकार ने कैसे बचा ली देश की अर्थव्यवस्था? जानिए पूरी कहानी

    होर्मुज संकट में भी भारत में नहीं हुई पेट्रोल-डीजल की किल्लत! आखिर सरकार ने कैसे बचा ली देश की अर्थव्यवस्था? जानिए पूरी कहानी

    स्टॉक मार्केट लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 250 तो निफ्टी 80 अंक टूटा; TCS और Wipro में बिकवाली से बाजार धड़ाम!

    स्टॉक मार्केट लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 250 तो निफ्टी 80 अंक टूटा; TCS और Wipro में बिकवाली से बाजार धड़ाम!

    सरकार का बड़ा फैसला! 40 जरूरी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर 15 जुलाई तक नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी

    सरकार का बड़ा फैसला! 40 जरूरी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर 15 जुलाई तक नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी

    पुरानी पेट्रोल-डीजल कारों का क्या होगा? नई EV पॉलिसी के बाद क्या दूसरे राज्यों की गाड़ी दिल्ली में चल सकेंगी? आम जनता के सिर पर मंडरा रहे 5 बड़े सवाल

    पुरानी पेट्रोल-डीजल कारों का क्या होगा? नई EV पॉलिसी के बाद क्या दूसरे राज्यों की गाड़ी दिल्ली में चल सकेंगी? आम जनता के सिर पर मंडरा रहे 5 बड़े सवाल

    राजस्थान को रेलवे की बड़ी सौगात! खाटूशायमजी स्टेशन के साथ 5 नई रेल परियोजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार

    राजस्थान को रेलवे की बड़ी सौगात! खाटूशायमजी स्टेशन के साथ 5 नई रेल परियोजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार

    PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि तक, सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में लगातार 9वीं बार नहीं किया बदलाव

    PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि तक, सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में लगातार 9वीं बार नहीं किया बदलाव

    बाहरी संकटों का नहीं पड़ा असर! RBI ने भारतीय वित्तीय व्यवस्था को बताया मजबूत, निवेशकों के लिए आई राहत की खबर

    बाहरी संकटों का नहीं पड़ा असर! RBI ने भारतीय वित्तीय व्यवस्था को बताया मजबूत, निवेशकों के लिए आई राहत की खबर

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    iPhone, iPad यूजर्स के लिए Apple का रेड अलर्ट, खतरनाक AI हैकिंग से बचने का ये है एकमात्र तरीका

    iPhone, iPad यूजर्स के लिए Apple का रेड अलर्ट, खतरनाक AI हैकिंग से बचने का ये है एकमात्र तरीका

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    ईशा सिंह 'जूही मुई' में ऑटिस्टिक किरदार निभा रहीं:प्रियंका चोपड़ा के 'बर्फी' वाले किरदार से तुलना पर बोलीं- वो मेरा ड्रीम रोल था

    ईशा सिंह 'जूही मुई' में ऑटिस्टिक किरदार निभा रहीं:प्रियंका चोपड़ा के 'बर्फी' वाले किरदार से तुलना पर बोलीं- वो मेरा ड्रीम रोल था

    Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

    Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

    Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

    Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

    England T20 Team: हैरी ब्रूक को कप्तानी, Jos Buttler की जगह बची, Ben Duckett टीम से बाहर

    England T20 Team: हैरी ब्रूक को कप्तानी, Jos Buttler की जगह बची, Ben Duckett टीम से बाहर

    कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ बेंगलुरु में छेड़छाड़:युवक ने किया पीछा, पेंट में हाथ डालकर किए अश्लील इशारे; एक्ट्रेस ने हरकतों का वीडियो पोस्ट किया

    कन्नड़ एक्ट्रेस के साथ बेंगलुरु में छेड़छाड़:युवक ने किया पीछा, पेंट में हाथ डालकर किए अश्लील इशारे; एक्ट्रेस ने हरकतों का वीडियो पोस्ट किया

    India vs England T20I Prediction: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू की मांग और मुश्किल पिचों पर बल्लेबाजों की परीक्षा

    India vs England T20I Prediction: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू की मांग और मुश्किल पिचों पर बल्लेबाजों की परीक्षा

    Nargis Fakhri Enjoys Jaipurs Desi Style

    Nargis Fakhri Enjoys Jaipurs Desi Style

    Taimur Name Controversy | Saif Kareena Statements Comparison

    Taimur Name Controversy | Saif Kareena Statements Comparison

    'चौहान' के टीजर पर विवाद:'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

    'चौहान' के टीजर पर विवाद:'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

    कुणाल खेमू बोले- होस्टिंग मेरे लिए नया अनुभव:‘अलायंस’ में रियलिटी, रिश्ते और रणनीति का अनोखा मिश्रण दिखेगा

    कुणाल खेमू बोले- होस्टिंग मेरे लिए नया अनुभव:‘अलायंस’ में रियलिटी, रिश्ते और रणनीति का अनोखा मिश्रण दिखेगा

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    कर्नाटक में कांग्रेस विधायक पर चप्पल फेंकने से मचा बवाल, पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने की निष्पक्ष जांच की मांग

    कर्नाटक में कांग्रेस विधायक पर चप्पल फेंकने से मचा बवाल, पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने की निष्पक्ष जांच की मांग

    पीएम मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में सभी विभागों के सचिवों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत

    पीएम मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में सभी विभागों के सचिवों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत

    बुरे कर्म का बुरा नतीजा! झारखंड के यूट्यूबर की हत्या कर भाग रहे थे आरोपी, अचानक पलट गई कार, मुख्य आरोपी की मौत

    बुरे कर्म का बुरा नतीजा! झारखंड के यूट्यूबर की हत्या कर भाग रहे थे आरोपी, अचानक पलट गई कार, मुख्य आरोपी की मौत

    PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालातों पर हुई चर्चा

    PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालातों पर हुई चर्चा

    योगी फैक्टर से बदला यूपी का सियासी खेल! विपक्ष की बढ़ी बेचैनी? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    योगी फैक्टर से बदला यूपी का सियासी खेल! विपक्ष की बढ़ी बेचैनी? Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और एमपी समेत इन राज्यों में 2-3 दिन में आ जाएगा मॉनसून, होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ अलर्ट

    दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और एमपी समेत इन राज्यों में 2-3 दिन में आ जाएगा मॉनसून, होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ अलर्ट

    Rajat Sharma’s Blog | चम्पत राय: क्या ज़िद और अहंकार ने डुबोया?

    Rajat Sharma’s Blog | चम्पत राय: क्या ज़िद और अहंकार ने डुबोया?

    तेलंगाना राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- “राज्य को कांग्रेस का ATM बना दिया गया”

    तेलंगाना राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- “राज्य को कांग्रेस का ATM बना दिया गया”

    विजिलेंस की रेड में 2 अफसरों के ठिकानों से मिला खजाना, घर की हालत देख कोई सोच भी नहीं सकता था

    विजिलेंस की रेड में 2 अफसरों के ठिकानों से मिला खजाना, घर की हालत देख कोई सोच भी नहीं सकता था

    मर्डर केस की जांच की आड़ में नाबालिग लड़कों से गंदी हरकतें! आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    मर्डर केस की जांच की आड़ में नाबालिग लड़कों से गंदी हरकतें! आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

by Dainik Mirror
June 30, 2026
in Entertainment
235 17
0
Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

2 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
रिया चक्रवर्ती आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। यह जन्मदिन इसलिए खास है क्योंकि वह 7 साल बाद ऐक्टिंग में वापसी कर रही हैं। - Dainik Bhaskar

रिया चक्रवर्ती आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। यह जन्मदिन इसलिए खास है क्योंकि वह 7 साल बाद ऐक्टिंग में वापसी कर रही हैं।

एक समय था जब रिया चक्रवर्ती फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में थीं। उनसे जुड़ी खबरों में एक्टिंग कम और आरोप, बहस, ट्रोलिंग और जांच ज्यादा दिखाई देती थी। लेकिन इस कहानी की शुरुआत वहां से नहीं होती। इसकी शुरुआत एक ऐसी लड़की से होती है जो आर्मी परिवार से मुंबई आई थी और एक्ट्रेस बनना चाहती थी।

फिर रास्ते में रिजेक्शन मिला। यशराज की फिल्म हाथ से निकल गई। बॉलीवुड में फ्लॉप का ठप्पा लगा। महेश भट्ट के साथ रिश्तों पर सवाल उठे। फिर 2020 आया और जिंदगी पूरी तरह बदल गई। 27 दिन जेल, काम बंद हुआ, सोशल मीडिया ट्रायल, मानसिक संघर्ष और यह एहसास कि शायद अब कभी कैमरे के सामने लौटना नहीं होगा।

लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकी।

रिया ने नए सिरे से शुरुआत की। बिजनेस शुरू किया, अपना मंच बनाया और अब कई साल बाद फिर एक्टिंग में वापसी की तैयारी कर रही हैं। यह सिर्फ कमबैक नहीं, बल्कि दूसरे अध्याय की कहानी है।

रिया चक्रवर्ती के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

आर्मी परिवार की लड़की जिसने ग्लैमर इंडस्ट्री चुनी

1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु में जन्मीं रिया चक्रवर्ती एक आर्मी परिवार से आती हैं। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती भारतीय सेना में रहे। परिवार का बैकग्राउंड फिल्मी नहीं था। उन्होंने कम उम्र में तय कर लिया था कि उन्हें कैमरे के सामने काम करना है।

उन्होंने करियर की शुरुआत टीवी से की। 2009 में MTV Teen Diva में हिस्सा लिया। वह शो नहीं जीत सकीं, लेकिन रनरअप रहीं और यहीं से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने MTV में VJ के तौर पर काम शुरू किया और युवाओं के बीच पहचान बनाई।

यशराज की फिल्म से रिजेक्ट हुईं, फिर साउथ फिल्मों का रास्ता चुना

रिया ने इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए ऑडिशन दिए। यशराज की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए भी ऑडिशन दिया, लेकिन चयन नहीं हुआ। बाद में फिल्म हिट साबित हुई। यह शुरुआती रिजेक्शन था, लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता चुना। उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा’ से शुरुआत की और बाद में हिंदी फिल्मों की तरफ बढ़ीं।

बॉलीवुड में एंट्री मिली, लेकिन सफलता नहीं

रिया ने 2013 में ‘मेरे डैड की मारुति’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद ‘सोनाली केबल’, ‘बैंक चोर’, ‘जलेबी’ और ‘चेहरे’ में काम किया। उनका शुरुआती करियर संघर्षपूर्ण रहा। ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं। धीरे-धीरे धारणा बनी कि वह स्क्रीन पर अच्छी दिखती हैं लेकिन फिल्में सफल नहीं होतीं। ऐसे टैग लंबे समय तक असर डालते हैं।

‘जलेबी’ के बाद चर्चा बढ़ी, महेश भट्ट के साथ तस्वीरों पर सवाल उठे

रिया के करियर में ‘जलेबी’ एक अहम फिल्म मानी गई। यह फिल्म भट्ट कैंप से जुड़ी थी और इसी दौरान रिया और फिल्ममेकर महेश भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं और दावे होने लगे।

हालांकि रिया ने सार्वजनिक रूप से इन बातों को खारिज किया और कहा कि महेश भट्ट उनके लिए पिता समान हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा लंबे समय तक उनका पीछा करती रही।

फिर आया 2020… और जिंदगी दो हिस्सों में बंट गई

2020 में उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ आया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका नाम चर्चाओं में आ गया। उनके निजी रिश्ते बहस का हिस्सा बने। उन पर आरोप लगे, आर्थिक मामलों पर सवाल उठे और ड्रग्स एंगल की जांच हुई। रिया ने आरोपों से इनकार किया। लेकिन टीवी और सोशल मीडिया पर उनका नाम लगातार बना रहा।

जब खबरें करियर से बड़ी हो गईं

2020 में रिया सिर्फ अभिनेत्री नहीं रहीं। उनका नाम टीवी डिबेट और सोशल मीडिया बहस का हिस्सा बन गया। हर दिन नए दावे सामने आते रहे। उनके रिश्ते, बातचीत और फैसले चर्चा में थे। यह वह दौर था जब राय तेजी से बन रही थी। रिया ने कहा कि लोग उनकी बात सुनने से ज्यादा अपनी राय सही साबित करना चाहते थे।

क्या-क्या आरोप लगे और उस समय क्या हुआ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जांच कई स्तरों पर हुई। सार्वजनिक बहस में रिया पर कई तरह के आरोप लगाए गए। उन पर आर्थिक मामलों को लेकर सवाल उठे, ड्रग्स एंगल की जांच हुई और उनके रिश्ते को लेकर भी लगातार दावे किए गए। इन आरोपों और जांच के बीच रिया ने सार्वजनिक रूप से अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया।

मामले की जांच एजेंसियों और अदालतों की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में चलती रही। उस समय सार्वजनिक माहौल इतना तीखा था कि जांच और सार्वजनिक राय अक्सर एक-दूसरे में मिलती हुई दिखाई दे रही थी।

सोशल मीडिया पर उन्हें किन नामों से बुलाया गया

उस दौर का असर सिर्फ कानूनी नहीं था। सोशल मीडिया पर रिया को लेकर बेहद कठोर टिप्पणियां की गईं। उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहा गया। उन्हें ‘डायन’ कहा गया। कुछ लोगों ने उनके बारे में ‘काला जादू’ जैसी बातें भी फैलानी शुरू कर दीं। रिया ने आजतक से बातचीत में कहा था कि शुरुआत में इन बातों का असर होता था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने महसूस किया कि अगर हर आवाज को जवाब देने की कोशिश की जाए तो इंसान खुद को खो सकता है।

उन्होंने कहा था कि एक समय के बाद उन्होंने तय किया कि वह हर आरोप के साथ अपनी जिंदगी नहीं जोड़ेंगी।

रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में बंद थीं।

रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में बंद थीं।

गिरफ्तारी और 27 दिन जेल… जिंदगी का सबसे कठिन दौर

ड्रग्स से जुड़े मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई के दौरान रिया को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने लगभग 27 दिन जेल में बिताए। बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिली और वह बाहर आईं। कानूनी रूप से जमानत किसी मामले के अंतिम निष्कर्ष के बराबर नहीं होती, लेकिन उस समय यह उनके लिए निजी तौर पर बड़ा मोड़ था। जेल का अनुभव उनकी जिंदगी का सबसे कठिन अनुभव था।

जेल में कैसा था अनुभव

रिया ने बताया था कि जेल में रहना आसान नहीं था। उन्होंने कहा था कि वहां जाकर उन्हें लगा जैसे उनकी पहचान उनसे छीन ली गई हो। उन्होंने कहा- आप धीरे-धीरे अपने नाम से नहीं, एक नंबर से पहचाने जाने लगते हैं।

लेकिन इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसी चीजें भी देखीं जिन्होंने उनकी सोच बदल दी। उन्होंने कहा कि जेल में रहने वाली कई महिलाएं बहुत कम चीजों में भी खुशी ढूंढ लेती थीं। उन्हें महसूस हुआ कि बाहर की दुनिया में लोग बहुत कुछ होने के बाद भी असंतुष्ट रहते हैं।

बेल मिलने के बाद नागिन डांस क्यों किया

रिया ने एक इंटरव्यू में जेल से जुड़ा एक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने वहां कुछ महिलाओं से मजाक में कहा था कि अगर उन्हें जमानत मिली तो वह उनके साथ नागिन डांस करेंगी। जब जमानत मिली तब उनका भाई बाहर नहीं आया था, इसलिए उनके लिए वह पल भावनात्मक भी था।

उन्होंने बताया कि जाते समय उन्होंने वह वादा निभाया। यह बात बाद में काफी चर्चा में रही क्योंकि लोग उस कहानी के पीछे की भावनात्मक स्थिति को जानना चाहते थे।

क्या सच में सुसाइड के विचार आए थे

आज तक से बातचीत में रिया ने कहा था कि उस समय वह मानसिक रूप से बहुत कठिन दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा कि लगातार आरोप, ट्रोलिंग और परिवार पर पड़ रहे असर की वजह से उनके मन में ऐसे विचार आए कि क्या अब सब खत्म कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा था कि वह टूट गई थीं और उन्हें लगने लगा था कि लोग उन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभाला और जिंदगी को नए नजरिए से देखना शुरू किया।

परिवार पर इसका कितना असर पड़ा

रिया ने बाद में कहा कि इस पूरे दौर का असर सिर्फ उन पर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि उनके भाई शोविक के करियर और आगे की योजनाओं पर भी असर पड़ा। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को सामाजिक और पेशेवर दोनों तरह के दबाव झेलने पड़े।

उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि मुश्किल समय में उन्हें अपने दोस्तों की अहमियत समझ आई, क्योंकि कुछ दोस्त उनके पिता के साथ समय बिताते रहे ताकि परिवार अकेला महसूस न करे।

पांच साल बाद जांच कहां पहुंची

मार्च 2025 में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। जांच में उनके खिलाफ अभियोजन योग्य साक्ष्य नहीं मिले और मौत को आत्महत्या बताया गया। यह लंबे विवाद के बाद अहम मोड़ था।

तब तक उनका करियर बदल चुका था। कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी थी। करियर वहीं नहीं लौटता जहां रुका था। उन्हें काम मिलना लगभग बंद हो गया था और लगा कि शायद दोबारा अभिनय नहीं कर पाएंगी। यहीं से शुरू हुआ उनका ‘चैप्टर 2’।

जब लगा कि अब काम नहीं मिलेगा… तब शुरू हुआ ‘चैप्टर 2’

इतने लंबे विवाद, जांच, ट्रोलिंग और करियर रुकने के बाद सवाल था- अब आगे क्या?

रिया ने कहा कि एक समय फिल्मों में काम मिलना लगभग बंद हो गया था। CNBC-TV18 के इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके और भाई के करियर पर असर पड़ा। काम रुक गया था और भाई की पढ़ाई व योजनाएं प्रभावित हुईं। ऐसे में उन्होंने नया रास्ता चुना।

एक ब्रांड शुरू किया… और उसका नाम रखा ‘चैप्टर 2: ड्रिप’

रिया ने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ स्ट्रीटवियर ब्रांड ‘चैप्टर 2: ड्रिप’ शुरू किया। नाम एक संदेश था। यह सिर्फ बिजनेस नहीं था, बल्कि नई शुरुआत की सोच थी। उन्होंने कहा कि वह खुद को समाज का ‘ब्लैक शीप’ महसूस करती थीं, लेकिन इसे उन्होंने नई शुरुआत में बदला।

डिजिटल दुनिया में बनाया अपना नया मंच

फिल्मों से दूरी के दौरान उन्होंने पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ शुरू किया। इस शो में बातचीत फिल्मों और प्रमोशन से हटकर जिंदगी, दूसरी शुरुआत, करियर, रिश्तों और मानसिक संघर्षों पर केंद्रित रही। उनके शो में कई चर्चित चेहरे आए। लेकिन लोगों का ध्यान इस बात पर ज्यादा गया कि लंबे समय बाद रिया पहली बार ऐसी बातचीत करती दिखीं जहां वह अपनी सफाई नहीं दे रही थीं। वह सुन रही थीं। बात कर रही थीं। और धीरे-धीरे खुद को फिर से पेश कर रही थीं।

रोडीज ने दिखाया उनका नया सार्वजनिक चेहरा

इसके बाद रिया एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर के तौर पर नजर आईं। यह सिर्फ टीवी पर लौटना नहीं था। यह सार्वजनिक रूप से फिर सामने आने का फैसला था। वह प्रतिभागियों से संघर्ष, हार और दोबारा उठने की बातें करती दिखीं। कई लोगों ने इसे उनकी इमेज बदलने की कोशिश कहा। कुछ लोगों ने इसे उनकी सामान्य जिंदगी में वापसी की शुरुआत माना। लेकिन इस दौरान एक बात साफ दिखी- रिया अब पहले जैसी नहीं थीं।

रिया की आखिरी फिल्म ‘चेहरे’ 2021 में रिलीज हुई थी, जिसकी शूटिंग 2019 में हुई थी।

रिया की आखिरी फिल्म ‘चेहरे’ 2021 में रिलीज हुई थी, जिसकी शूटिंग 2019 में हुई थी।

फिर आया वह पल… जब उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगा था कि मैं फिर एक्टिंग करूंगी

हाल ही में रिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह शूट की तैयारी करती दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें सेट पर गए हुए सात साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा- मैं अब भी वही लड़की हूं जो 17 साल की उम्र में एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगा था कि शायद अब वह दोबारा अभिनय नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि जिंदगी आगे बढ़ गई थी, लेकिन उनका एक हिस्सा वहीं रुक गया था। इंतजार करता हुआ।

हंसल मेहता की सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ से एक्टिंग में वापसी

रिया निर्देशक हंसल मेहता की आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज ‘ ‘फैमिली बिजनेस’’ के जरिए अभिनय में वापसी कर रही हैं। इस सीरीज में अनिल कपूर, विजय वर्मा, नंदीश संधू, नेहा धूपिया, राइमा सेन, आकाश खुराना, कंवलजीत सिंह, टीना देसाई, रोहन मेहरा, कमल सदाना और मधु शाह हैं। इसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

____________________________________

यह खबर भी पढ़ें.. करिश्मा कपूर@52, जया बच्चन ने सरेआम बहू कहा:कपूर खानदान की पहली एक्ट्रेस, हनीमून पर पति ने दोस्तों के साथ सोने को कहा

90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वालीं करिश्मा कपूर आज 52 साल की हो चुकी हैं। 65 से ज्यादा फिल्मों और अनगिनत हिट्स के दम पर सुपरस्टार बनीं करिश्मा को कपूर खानदान की रीत बदलने का क्रेडिट भी दिया जाता है। उनसे पहले कपूर खानदान की महिलाओं पर फिल्मों से जुड़ने पर पाबंदी थी।पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: BirthdayChakrabortyFactsInterestingMTV IndiaRAJPUTRheaRhea ChakrabortyRhea Chakraborty AgeRhea Chakraborty BirthdayRhea Chakraborty BrotherRhea Chakraborty MoviesRhea Chakraborty Net WorthSushantSUSHANT SINGH RAJPUT
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमतों में 183.50 रुपये की गिरावट- जानें किन लोगों को मिलेगी राहत

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमतों में 183.50 रुपये की गिरावट- जानें किन लोगों को मिलेगी राहत

July 1, 2026
ईशा सिंह 'जूही मुई' में ऑटिस्टिक किरदार निभा रहीं:प्रियंका चोपड़ा के 'बर्फी' वाले किरदार से तुलना पर बोलीं- वो मेरा ड्रीम रोल था

ईशा सिंह 'जूही मुई' में ऑटिस्टिक किरदार निभा रहीं:प्रियंका चोपड़ा के 'बर्फी' वाले किरदार से तुलना पर बोलीं- वो मेरा ड्रीम रोल था

July 1, 2026
Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

Rhea Chakraborty Birthday Interesting Facts; Sushant Rajput

June 30, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In