कोलकाताः केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता अमित शाह ने कोलकात में प्रेस कांफ्रेस की। अमित शाह ने कहा बंगाल में कल पहले चरण में भारी मतदान हुआ। इसके लिए चुनाव आयोग और बंगाल पुलिस को बधाई देना चाहता हूं। अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में बीजेपी को भारी बढ़त मिली है। इसका मुझे फीडबैक मिला है। अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी पहले चरण में 152 सीटों में से 110 सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण को मिलाकर हम बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।







































