
भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि 14 और 15 सितंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
इन राज्यों में भी होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। 15-17 सितंबर के दौरान झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 14 और 15 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी बारिश हो सकती है। 15-19 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
झारखंड के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड में 18 सितंबर तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। IMD के रांची कार्यालय ने साहिबगंज, देवघर, गोड्डा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, दुमका, गिरिडीह, हज़ारीबाग, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा सहित कई ज़िलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में 18 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक भारी बारिश, गरज के साथ छींटे और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।
लातूर में भारी बारिश का रेड अलर्ट
वहीं, महाराष्ट्र के लातूर जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं राहत और बचाव दल भी प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिए गए हैं। बता दें कि लातूर में बारिश ने कहर मचा दिया है। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरों में पानी भर गया है और लोगों का सामान पानी में डूब गया है। लातूर के अलग-अलग इलाकों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। घरों में पानी घुसने से महिलाएं खुद पानी बाहर निकालने पर मजबूर हैं।
(पीटीआई इनपुट के साथ)







































