• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, November 6, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    मुंबई एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर बड़ा फैसला, मार्च 2027 से 12 विदेशी एयरलाइंस को नहीं मिलेगी जगह

    मुंबई एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर बड़ा फैसला, मार्च 2027 से 12 विदेशी एयरलाइंस को नहीं मिलेगी जगह

    cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

    cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

    धनतेरस पर सोने की गहने खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, मेकिंग चार्ज में बचा सकते हैं हजारों रुपये

    धनतेरस पर सोने की गहने खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, मेकिंग चार्ज में बचा सकते हैं हजारों रुपये

    धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना ₹2000 और चांदी ₹3000 तक हुई सस्ती; जानें 24K और 22K का ताजा भाव

    धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना ₹2000 और चांदी ₹3000 तक हुई सस्ती; जानें 24K और 22K का ताजा भाव

    New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway

    New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway

    धनतेरस पर फ्लैट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक ऊपर तो निफ्टी में मामूली गिरावट; IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी

    धनतेरस पर फ्लैट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक ऊपर तो निफ्टी में मामूली गिरावट; IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी

    Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

    Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

    IPL 2027 Trade में CSK से जुड़े Liam Livingstone, SRH में गए खलील और एलिस

    IPL 2027 Trade में CSK से जुड़े Liam Livingstone, SRH में गए खलील और एलिस

    csk trade liam livingstone and jack edwards from srh ahead of ipl 2027

    csk trade liam livingstone and jack edwards from srh ahead of ipl 2027

    दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, 13 दिसंबर को होने वाला India vs Sri Lanka 1st ODI विशाखापत्तनम शिफ्ट

    दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, 13 दिसंबर को होने वाला India vs Sri Lanka 1st ODI विशाखापत्तनम शिफ्ट

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    मुंबई एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर बड़ा फैसला, मार्च 2027 से 12 विदेशी एयरलाइंस को नहीं मिलेगी जगह

    मुंबई एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर बड़ा फैसला, मार्च 2027 से 12 विदेशी एयरलाइंस को नहीं मिलेगी जगह

    धनतेरस पर सोने की गहने खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, मेकिंग चार्ज में बचा सकते हैं हजारों रुपये

    धनतेरस पर सोने की गहने खरीदने से पहले जान लें ये ट्रिक, मेकिंग चार्ज में बचा सकते हैं हजारों रुपये

    धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना ₹2000 और चांदी ₹3000 तक हुई सस्ती; जानें 24K और 22K का ताजा भाव

    धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना ₹2000 और चांदी ₹3000 तक हुई सस्ती; जानें 24K और 22K का ताजा भाव

    धनतेरस पर फ्लैट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक ऊपर तो निफ्टी में मामूली गिरावट; IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी

    धनतेरस पर फ्लैट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक ऊपर तो निफ्टी में मामूली गिरावट; IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी

    IndiGo के बेड़े में शामिल होंगे 14 नए A321 XLR विमान, कम ईंधन खर्च और छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम; बदलेगा भारत में हवाई यात्रा का नक्शा

    IndiGo के बेड़े में शामिल होंगे 14 नए A321 XLR विमान, कम ईंधन खर्च और छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम; बदलेगा भारत में हवाई यात्रा का नक्शा

    यूरोप के पोर्ट और एनर्जी कारोबार में अडानी की एंट्री, ₹22000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी Evos; 5 देशों में फैला है नेटवर्क

    यूरोप के पोर्ट और एनर्जी कारोबार में अडानी की एंट्री, ₹22000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी Evos; 5 देशों में फैला है नेटवर्क

    धनतेरस पर आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? देख लें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    धनतेरस पर आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? देख लें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    धनतेरस से पहले झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 अंक उछला; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जमकर हुई खरीदारी

    धनतेरस से पहले झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 अंक उछला; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जमकर हुई खरीदारी

    यूपी को मिली 3650 करोड़ की सौगात, नितिन गडकरी ने किया 8 नेशनल हाइवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास; जौनपुर समेत 5 जिलों की बदलेगी तस्वीर

    यूपी को मिली 3650 करोड़ की सौगात, नितिन गडकरी ने किया 8 नेशनल हाइवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास; जौनपुर समेत 5 जिलों की बदलेगी तस्वीर

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, धामी सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी; 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, धामी सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी; 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

    cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

    Vijay & Trisha Attend Chennai Wedding Reception

    Vijay & Trisha Attend Chennai Wedding Reception

    New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway

    New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway

    ऐश्वर्या-अभिषेक हाथों में हाथ थामे दिवाली पार्टी में पहुंचे:रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं मलाइका, बैकलेस लुक में दिखीं करीना; देखें मनीष मल्होत्रा की पार्टी की तस्वीरें

    ऐश्वर्या-अभिषेक हाथों में हाथ थामे दिवाली पार्टी में पहुंचे:रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं मलाइका, बैकलेस लुक में दिखीं करीना; देखें मनीष मल्होत्रा की पार्टी की तस्वीरें

    Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

    Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

    Ramayan Movie Box Office Opening

    Ramayan Movie Box Office Opening

    IPL 2027 Trade में CSK से जुड़े Liam Livingstone, SRH में गए खलील और एलिस

    IPL 2027 Trade में CSK से जुड़े Liam Livingstone, SRH में गए खलील और एलिस

    संजय गुप्ता का ओटीटी प्रोजेक्ट रह गया अधूरा:‘स्कैंडल’ में अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और नसीरुद्दीन शाह, सीक्वल में आर्यन खान की कहानी की थी तैयारी

    Himesh Reshammiya & Salman Khan Feud Controversy

    Himesh Reshammiya & Salman Khan Feud Controversy

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए दिल्ली-मुंबई में रेलवे स्टेशन पर उमड़ा हुजूम, बढ़ाई गई RPF की तैनाती; AI कैमरे से की जा रही निगरानी

    दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए दिल्ली-मुंबई में रेलवे स्टेशन पर उमड़ा हुजूम, बढ़ाई गई RPF की तैनाती; AI कैमरे से की जा रही निगरानी

    ‘अर्नब’ तूफान ने उजाड़ दिया परिवार, एक ही घर के 5 लोगों की मौत, 7 दिन बाद मलबे से बरामद हुई लाशें

    ‘अर्नब’ तूफान ने उजाड़ दिया परिवार, एक ही घर के 5 लोगों की मौत, 7 दिन बाद मलबे से बरामद हुई लाशें

    UGC के विवादित नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को बताया; समीक्षा के लिए बनाने जा रही कमेटी

    UGC के विवादित नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को बताया; समीक्षा के लिए बनाने जा रही कमेटी

    गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादस, भागीरथी नदी में गिरी इनोवा, 4 की मौत, 1 घायल, 2 अब भी लापता

    गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादस, भागीरथी नदी में गिरी इनोवा, 4 की मौत, 1 घायल, 2 अब भी लापता

    दिवाली पर तमिलनाडु की विजय सरकार का तोहफा, 100 रुपये में दे रही 10 सब्जियों की स्पेशल किट

    दिवाली पर तमिलनाडु की विजय सरकार का तोहफा, 100 रुपये में दे रही 10 सब्जियों की स्पेशल किट

    टीचर मां के ट्रांसफर के लिए मुख्यमंत्री के सामने फूट-फूटकर रोई बेटी, घर के पास ही पोस्टिंग की लगाई गुहार; VIDEO

    टीचर मां के ट्रांसफर के लिए मुख्यमंत्री के सामने फूट-फूटकर रोई बेटी, घर के पास ही पोस्टिंग की लगाई गुहार; VIDEO

    भारत ने किया ‘प्रलय’ क्वाजी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, इसकी खूबी दुश्मन को करेगी परेशान; देखें वीडियो

    भारत ने किया ‘प्रलय’ क्वाजी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, इसकी खूबी दुश्मन को करेगी परेशान; देखें वीडियो

    Jantar Mantar Protest: CJP नेता सौरव और रांका क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए, SC ने छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मांगी रिपोर्ट

    Jantar Mantar Protest: CJP नेता सौरव और रांका क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए, SC ने छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मांगी रिपोर्ट

    रामलीला मैदान की रैली में शामिल नहीं हुए तो गिरी गाज, यूथ कांग्रेस के 200 से अधिक पदाधिकारी निलंबित

    रामलीला मैदान की रैली में शामिल नहीं हुए तो गिरी गाज, यूथ कांग्रेस के 200 से अधिक पदाधिकारी निलंबित

    हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द; BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लिया उनका सर्टिफिकेट

    हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द; BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लिया उनका सर्टिफिकेट

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

मूवी रिव्यू-'रामायण पार्ट वन':रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म

by Dainik Mirror
November 5, 2026
in Entertainment
247 6
0
मूवी रिव्यू-'रामायण पार्ट वन':रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेटिंग:3.5 / 5 ड्यूरेशन: 3 घंटे 15 मिनट एक तरफ अयोध्या के राजकुमार राम, जिनके लिए मर्यादा सबसे बड़ा धर्म है। दूसरी तरफ लंका का राजा रावण, जिसके पास ज्ञान भी है, शक्ति भी और तीनों लोकों पर राज करने का अहंकार भी। इन दोनों के आमने-सामने आने से पहले की कहानी को करीब 4000 करोड़ रुपये के विशाल सिनेमाई कैनवास पर उतारना आसान काम नहीं है। खासकर तब, जब कहानी सिर्फ मनोरंजन नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था से भी जुड़ी हो। नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट वन’ इसी जिम्मेदारी के साथ पर्दे पर आती है। रणबीर कपूर राम के रूप में गंभीर और गरिमामय नजर आते हैं, तो यश का रावण अवतार अपने रौब से अलग पहचान बनाता है। फिल्म में अयोध्या की भव्यता है, लंका का वैभव है और एक ऐसे युद्ध की तैयारी है, जिसका इंतजार हर दर्शक को है। लेकिन इस महागाथा का पहला अध्याय आखिर कितना असर छोड़ता है? इसकी कहानी में आगे बढ़ते हैं। कहानी: रावण के दस सिरों से शुरू होती है सत्ता और अहंकार की दास्तान दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की शुरुआत राम से नहीं, बल्कि रावण से होती है। कहानी पहले लंका के उस राजा की दुनिया में ले जाती है, जिसके पास अपार शक्ति है, ज्ञान है और अपनी तपस्या से हासिल किए गए वरदानों का घमंड भी। रावण (यश) कठोर तपस्या करके भगवान ब्रह्मा को प्रसन्न करता है और वरदान हासिल करता है। इसके बाद उसकी महत्वाकांक्षा बढ़ती जाती है। वह इंद्र को पराजित करता है और अपने सौतेले भाई कुबेर से लंका का अधिकार हासिल कर लेता है। फिल्म रावण के उदय के साथ उसके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाती है। रावण को दशानन क्यों कहा जाता है और उसके दस सिरों की पौराणिक पहचान क्या है, इस पहलू को भी कहानी में जगह मिलती है। यहां रावण सिर्फ एक शक्तिशाली राजा नहीं, बल्कि ज्ञान, तपस्या और अहंकार का ऐसा संगम है, जिसकी महत्वाकांक्षा की कोई सीमा नहीं। इसके बाद कहानी अयोध्या की ओर मुड़ती है। भगवान विष्णु के अवतार राम (रणबीर कपूर) का जन्म राजा दशरथ के घर होता है। उनका बचपन, ऋषि विश्वामित्र के साथ यात्रा, मिथिला में सीता (साई पल्लवी) के स्वयंवर में शिव धनुष तोड़ना और विवाह जैसे प्रसंग दिखाए जाते हैं। सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन राजमहल की राजनीति कहानी की दिशा बदल देती है। कैकेयी (लारा दत्ता) अपने दो वरदान मांगती हैं और राम को चौदह वर्षों का वनवास मिलता है। राम के साथ सीता और लक्ष्मण (रवि दुबे) भी वन की ओर निकल पड़ते हैं। वनवास के दौरान शूर्पणखा (रकुल प्रीत सिंह) का प्रसंग आता है। इसके बाद मारीच का स्वर्ण मृग वाला मायाजाल कहानी को उस मोड़ पर ले जाता है, जहां राम और लक्ष्मण आश्रम से दूर चले जाते हैं। साधु के वेश में पहुंचा रावण सीता का हरण कर लेता है। सीता को बचाने के लिए जटायु रावण से युद्ध करता है। घायल जटायु राम को सीता के अपहरण की जानकारी देता है और अंतिम सांस लेता है। यहीं फिल्म का पहला भाग एक बड़े भावनात्मक मोड़ पर पहुंचता है। फिल्म का पोस्ट क्रेडिट सीन भी खास है। इसमें हनुमान जी (सनी देओल) की झलक दिखाई जाती है। उन्हें पीछे और साइड से उड़ते हुए दिखाया गया है। इस दौरान ‘जय श्री राम’ का उद्घोष सुनाई देता है, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया जाता। यह छोटा सा दृश्य आगे आने वाली कहानी की एक झलक देता है। पहले भाग में रावण का उदय, राम का वनवास और सीता हरण तक की कहानी दिखाई गई है। अब हनुमान जी की लंका यात्रा, अशोक वाटिका, रामसेतु और लंका युद्ध जैसे बड़े प्रसंगों के लिए दूसरे भाग का इंतजार करना होगा। एक्टिंग: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र अवतार भगवान राम का किरदार निभाना किसी भी अभिनेता के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। रणबीर कपूर इस भूमिका में संयम और गंभीरता लेकर आते हैं। उनके चेहरे पर शालीनता और व्यवहार में मर्यादा दिखाई देती है। वह राम को जरूरत से ज्यादा नाटकीय बनाने के बजाय सहज और गरिमामय रखने की कोशिश करते हैं। साई पल्लवी (सीता) अपनी स्वाभाविक अदाकारी और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से किरदार में सहजता लाती हैं। रवि दुबे (लक्ष्मण) के अभिनय में भाई के प्रति समर्पण और रक्षक का भाव दिखाई देता है। यश (रावण) की बात करें तो उनका अंदाज अलग ही है। रौबदार व्यक्तित्व, दमदार आवाज, आंखों में अहंकार और पर्दे पर उनकी मौजूदगी रावण के किरदार को प्रभावशाली बनाती है। उनकी एंट्री और बड़े दृश्यों में उनका अंदाज खास ध्यान खींचता है। वह रावण के राजसी ठाठ, शक्ति और क्रोध को अपने अभिनय से सामने लाते हैं। यश के रूप में रावण का यह अवतार फिल्म के सबसे यादगार आकर्षणों में शामिल है। अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी), शिबा चड्ढा (मंथरा) और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) भी अपनी भूमिकाओं में नजर आते हैं। वहीं सनी देओल की हनुमान के रूप में झलक अगले भाग को लेकर उत्सुकता बढ़ाती है। डायरेक्शन: नितेश तिवारी का सबसे बड़ा सिनेमाई इम्तिहान ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले नितेश तिवारी के लिए ‘रामायण’ बिल्कुल अलग तरह की चुनौती है। यहां कहानी के साथ करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है और दर्शकों की अपेक्षाएं भी बेहद बड़ी हैं। फिल्म को रावण के उदय से शुरू करना निर्देशक का दिलचस्प फैसला है। इससे राम और रावण के संसार को अलग-अलग स्थापित करने का मौका मिलता है। अयोध्या से लेकर लंका तक का विस्तार और पौराणिक संसार को पर्दे पर रचने की कोशिश उनके बड़े विजन को दिखाती है। हालांकि, कुछ जगहों पर कहानी की भावनाओं को और ठहराव दिया जा सकता था। कई संवाद ऐसे हैं, जहां किरदारों की विशालता के हिसाब से शब्दों में वैसा वजन महसूस नहीं होता। रामायण के किरदारों से निकलने वाले संवाद सिर्फ जानकारी नहीं देते, बल्कि याद भी रह जाते हैं। इस मामले में फिल्म कुछ और दमदार हो सकती थी। स्क्रीनप्ले: पहला अध्याय, बड़ी कहानी की भूमिका रामायण की घटनाएं दर्शकों को पहले से मालूम हैं, लेकिन उन्हें किस क्रम में और किस अंदाज में पेश किया जाता है, यही स्क्रीनप्ले की असली चुनौती है। फिल्म रावण की पृष्ठभूमि से शुरुआत करके राम के जन्म, विवाह, वनवास और सीता हरण तक पहुंचती है। इस दौरान दोनों संसारों को जोड़ने की कोशिश की गई है। कहानी का दायरा पहले भाग में सीमित रखा गया है, ताकि आगे होने वाले संघर्ष के लिए जमीन तैयार हो सके। 3 घंटे 15 मिनट की लंबाई के बावजूद कुछ हिस्सों में कहानी की रफ्तार धीमी पड़ती है। कुछ घटनाओं को और कसावट के साथ पेश किया जा सकता था। फिल्म का अंत भी किसी पारंपरिक विजयी क्लाइमैक्स की तरह नहीं, बल्कि आगे की बड़ी लड़ाई की शुरुआत के संकेत के साथ होता है। VFX और टेक्निकल पहलू: लंका की भव्यता से लेकर युद्ध के संसार तक यहां फिल्म अपने सबसे मजबूत पक्ष पर नजर आती है। अयोध्या का राजसी वैभव, लंका का विशाल साम्राज्य, महल, प्राकृतिक दृश्य और पौराणिक संसार को जिस पैमाने पर तैयार किया गया है, वह प्रभावित करता है। VFX का इस्तेमाल कई दृश्यों में शानदार है। फिल्म का विजुअल स्केल भारतीय सिनेमा की तकनीकी महत्वाकांक्षा को दिखाता है। प्रोडक्शन डिजाइन, कॉस्ट्यूम, सिनेमैटोग्राफी और एक्शन कोरियोग्राफी भी इस विशाल संसार को विश्वसनीय बनाने में योगदान देते हैं। हालांकि, कुछ राक्षसों और मायावी प्राणियों को दिखाने वाले दृश्यों में VFX थोड़ा कमजोर पड़ता है। उनके लुक और मूवमेंट में कहीं-कहीं कृत्रिमता महसूस होती है। लेकिन यह कुछ हिस्सों तक सीमित है। ओवरऑल फिल्म का विजुअल ट्रीटमेंट शानदार है और बड़े पर्दे पर इसका अनुभव खास बनता है। म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर: रहमान और जिमर से कुछ ऐसी धुन की उम्मीद थी जो याद रह जाए ए.आर. रहमान और हंस जिमर जैसे दिग्गज संगीतकारों का एक साथ आना अपने आप में बड़ी खबर थी। ऐसे में उम्मीद थी कि रामायण को ऐसा संगीत मिलेगा, जो सिर्फ दृश्यों का साथ नहीं देगा, बल्कि खुद कहानी का हिस्सा बन जाएगा। राम की एंट्री पर कोई ऐसी धुन सुनाई दे, जो उनके किरदार की गरिमा और दिव्यता का एहसास कराए। रावण के आते ही बैकग्राउंड में ऐसा संगीत बजे, जो उसके रौद्र व्यक्तित्व को और विशाल बना दे। लेकिन फिल्म में कोई ऐसा यादगार थीम म्यूजिक सुनाई नहीं देता, जो थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी जेहन में बना रहे। कुछ दृश्यों में बैकग्राउंड स्कोर अपनी मौजूदगी दर्ज कराता है, लेकिन कुल मिलाकर संगीत वह जादू नहीं पैदा कर पाता जिसकी इस महागाथा से उम्मीद थी। इतने बड़े नामों के साथ यह उम्मीद करना गलत भी नहीं था कि फिल्म का संगीत भी इसके VFX जितना ही भव्य और यादगार होगा। इस मोर्चे पर थोड़ी निराशा हाथ लगती है। फाइनल वर्डिक्ट: भव्यता का नया पैमाना, लेकिन हर जगह नहीं जगा पाई जादू ‘रामायण पार्ट वन’ भारतीय सिनेमा की एक बड़ी महत्वाकांक्षी कोशिश है। रणबीर कपूर राम के रूप में गंभीरता और मर्यादा लेकर आते हैं, जबकि यश अपने रावण अवतार से खास छाप छोड़ते हैं। शानदार VFX, विशाल प्रोडक्शन डिजाइन और पौराणिक संसार की भव्यता फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं। कुछ हिस्सों में कहानी की धीमी रफ्तार, संवादों का अपेक्षित प्रभाव न छोड़ पाना और यादगार थीम म्यूजिक की कमी इसके अनुभव को थोड़ा कम जरूर करते हैं। राक्षसों के VFX में भी कुछ जगह सुधार की गुंजाइश है। फिर भी फिल्म में बड़े पर्दे पर देखने लायक बहुत कुछ है। खासकर यश का रावण और फिल्म का विशाल विजुअल संसार। पहला अध्याय खत्म होते-होते दर्शकों के सामने सबसे बड़ा सवाल छोड़ जाता है कि अब राम और रावण के बीच होने वाला महायुद्ध पर्दे पर कितना विराट होगा।

Tags: bollywood newsMovie ReviewRamayan 2026Ramayan Part OneRamayan ReviewRanbir KapoorVFXYashऔरककसछयजनएडयलगथडदखपरटफकफलमभवयतममरयदमवयशरदररपरवय039रमयणवन039रणबरसगतह
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए दिल्ली-मुंबई में रेलवे स्टेशन पर उमड़ा हुजूम, बढ़ाई गई RPF की तैनाती; AI कैमरे से की जा रही निगरानी

दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए दिल्ली-मुंबई में रेलवे स्टेशन पर उमड़ा हुजूम, बढ़ाई गई RPF की तैनाती; AI कैमरे से की जा रही निगरानी

November 6, 2026
मुंबई एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर बड़ा फैसला, मार्च 2027 से 12 विदेशी एयरलाइंस को नहीं मिलेगी जगह

मुंबई एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर बड़ा फैसला, मार्च 2027 से 12 विदेशी एयरलाइंस को नहीं मिलेगी जगह

November 6, 2026
cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

cricket australia appoints michael hussey as coaching consultant across formats

November 6, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In