• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    22 July, 2026 Stock Market Updates: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

    सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया स्टैंडर्ड चार्टर्ड के खिलाफ 23 साल पुराना मामला, 3 दशक पुराने ट्रांजैक्शन से जुड़ा था केस

    1 अगस्त को भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, न्योता देने आज दिल्ली आएंगे चंद्रबाबू नायडू

    TVS और Bajaj Auto के तिमाही नतीजों ने किया कमाल! रिकॉर्ड रेवेन्यू के साथ मुनाफे में बंपर बढ़ोतरी

    IKEA का दिल्ली-NCR में 6 स्टोर खोलने का प्लान, साकेत में 30 जुलाई को खुलेगा दूसरा आउटलेट

    Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

    Vindhya Expressway बदलेगा यूपी के 4 बड़े शहरों की किस्मत! 36 महीनों में बनकर तैयार होगा 333 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे

    15 सितंबर से बदल रहे अमेरिकी स्टूडेंट वीजा के नियम! जानें भारतीय छात्रों पर क्या होगा असर?

    England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

    5 साल में ₹1.42 लाख करोड़ का हुआ बैंक फ्रॉड, सिर्फ 4.5% रकम ही हो सकी रिकवर; संसद में सामने आई रिपोर्ट

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों का बड़ा पलायन! 18 महीनों में निकाले ₹4.58 लाख करोड़, सरकार ने जारी किए आंकड़े

    no more wall mounted black tvs smart mirror tvs are elevating home style and functionality

    no more wall mounted black tvs smart mirror tvs are elevating home style and functionality

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Amitabh Bachchan Health Update | Actor Denies ICU & Surgery Rumors

    छात्रों पर हुई बर्बरता देख भावुक नसीरुद्दीन शाह:कहा- जाहिल देश चलाए, तो चाहेगा पूरा देश जाहिल बने; शबाना आजमी को प्रोटेस्ट में आया था अस्थमा अटैक

    हरियाणा के सिंगर छात्रों के समर्थन में उतरे:एमसी स्क्वायर-ढांडा ने अपने नए गाने रोके; गुलजार-देवा बोले- PM छात्रों की बात सुनिए

    कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई

    कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई

    Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

    Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

    England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

    England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

    Amitabh Bachchan Hospital Surgery ICU Blog Post

    Kunika Sadanand Delhi CJP Protest Controversy

    नसीरुद्दीन शाह CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर नहीं पहुंचे:दावा गलत, मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है वायरल वीडियो

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    एंटी-सबमरीन वॉरफेयर में बढ़ी भारत की ताकत, नेवी में कमीशन हुआ ‘मालवन’; 80% स्वदेशी पार्ट्स से है बना

    सिक्किम टनल हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत, फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    बस स्टैंड से खड़ी बस चुराकर भागा चोर, भागते वक्त पुलिस की गाड़ी समेत कई वाहनों को मारी टक्कर; वीडियो वायरल

    भाजपा आज कर सकती है देशभर में प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी

    आंध्र प्रदेश में फिर Covid-19 की दस्तक, 7 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 26

    CM थलापति विजय की पार्टी TVK की बड़ी मांग, “NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों को मिले पूरा हक”

    असम में बाढ़ की वजह से हाहाकार, 24 घंटों में 21 और लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    दिल्ली में प्रदर्शन के बीच सरकार ने की बड़ी पहल, सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का 32वां दिन आज, अभिजीत दीपके बोले- अब सरकार से बातचीत करने नहीं जाएंगे

    CJP ने जंतर-मंतर पर फिर शुरू किया प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ाई

    CJP ने जंतर-मंतर पर फिर शुरू किया प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ाई

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

रजत शर्मा का ब्लॉग | अमेरिका-ईरान डील से इज़रायल नाराज़ क्यों?

by Dainik Mirror
June 16, 2026
in Blog, Lifestyle
250 2
0
रजत शर्मा का ब्लॉग | अमेरिका-ईरान डील से इज़रायल नाराज़ क्यों?
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ईरान और अमेरिका के बीच जिनीवा में शुक्रवार को फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर दस्तखत होगा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे. डी. वांस और ईरान की संसद के स्पीकर मुहम्मद बाग़ेर गालिबफ समझौते पर दस्तखत करेंगे। दोनों देशों के बीच MOU पर डिजिटल हस्ताक्षर पहले ही हो चुके हैं। शुक्रवार तक होर्मुज़ पूरी तरह खुल जाएगा और सबसे पहले भारी तेल टैंकरों को जाने की इजाज़त दी जाएगी। अगले 60 दिन तक ईरान कोई टोल नहीं लेगा और ऐसी उम्मीद है कि इस बात को अंतिम समझौते में भी शामिल किया जाएगा। दूसरी तरफ अमेरिकी नौसेना ईरान की नाकेबंदी खत्म कर देगी।

उधर इजराइल ने साफ कह दिया है कि वह लेबनान में कब्जा किये गये इलाकों से अपनी सेना को नहीं हटाएगा। 28 फ़रवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में दो हज़ार से ज़्यादा बड़े वाणिज्यिक जहाज़ फंसे हुए हैं। इन पर लगभग 20 हज़ार नाविक हैं। डील होने के बाद अब सारे जहाज़ यहां से निकलेंगे। अमेरिका और  ईरान के बीच समझौता हो जाएगा, लेकिन सवाल ये है कि इज़रायल का क्या होगा? इज़रायल के सबसे बड़े अखबार ने हैडलाइन बनाई, ‘Bad deal’।

दरअसल इजरायल के कहने पर ईरान के खिलाफ जंग शुरू हुई थी, पर ट्रंप ने बातचीत से नेतन्याहू को बाहर रखा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ खुल जाएगा, ईरान के ऐटमी प्रोग्राम पर बात होगी पर इसमें इज़रायल को क्या मिला? इज़रायल की मुख्य मांग तो ये थी कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल खत्म हो। इज़रायल चाहता था कि ईरान हिज्बुल्लाह जैसे संगठनों को समर्थन देना बंद करने की गारंटी दे लेकिन इसका तो डील में कहीं कोई जिक्र नहीं है।

इज़रायल में चुनाव होने वाले हैं, विरोधी दलों के नेता नेतन्याहू पर वार करेंगे, उन्हें ट्रंप का गुलाम कहेंगे, इसीलिए नेतन्याहू को कुछ तो करना पड़ेगा। अब इजरायल के एक्सपर्ट्स को लगता है कि ये डील कामयाब होने के लिए इज़रायल की सहमति ज़रूरी है। पिक्चर अभी बाकी है।

भगवान राम के पैसे चुराने वालों ने महापाप किया

अयोध्या में राम मंदिर में दानराशि की चोरी के आरोपों की जांच लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत के नेतृत्व में तीन सदस्यों वाली एसआईटी कर रही है। एसआईटी में लखनऊ रेंज पुलिस के आईजी किरन ए और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन हैं। एसआईटी को ये पता लगाना है कि कितने की चोरी हुई, मंदिर में हुए पाप में कितने लोग शामिल थे और इसकी जानकारी ट्रस्ट के सदस्यों को थी या नहीं।

मेरे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक चढ़ावे में चोरी का शक तो काफी पहले जताया गया था क्योंकि गिनती में जो लोग शामिल थे, उनकी संपत्ति अचानक बढ़ गई। जो पहले ऑटो रिक्शा चलाता था, वो करोड़पति हो गया। जो मेडिकल स्टोर चलाता था, उसने बड़ी-बड़ी इमारतें बनवा ली लेकिन शिकायतों पर ट्रस्ट के लोगों ने ध्यान नहीं दिया। पता लगा है कि ट्रस्ट के कुछ लोगों ने प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर इसी प्रक्रिया में हेराफेरी की। ट्रस्ट को इसकी जानकारी मिल गई लेकिन FIR दर्ज नहीं करवाई, सिर्फ 4 लोगों से पूछताछ की। इसके बाद इन लोगों से 2 करोड़ रुपये बरामद भी हुए।

हैरानी की बात ये है कि जिस कर्मचारी ने चढ़ावे की चोरी की शिकायत सबसे पहले की थी, उसे नौकरी से निकाल दिया गया। अब वो शख्स गायब है। जिन लोगों पर चढावे में चोरी का आरोप लगा है, उनमें से किसी का अमानीगंज में आलीशान मकान है, जो ऑटो चलाता था, वो SUV खरीद कर घूमने लगा, दुर्गापुरी में आलीशान घर बनाया जहां हॉस्टल चल रहा है, एयरपोर्ट के पास एक हॉस्टल और अयोध्या के कई रेस्त्रां बनवाए। एक और शख्स जिसका वेतन तीस हजार रुपये था,  उसने आलीशान मकान और फार्महाउस बना लिया। जो 5 महीने पहले कार मैकैनिक था, उसके घर से दस-बारह लाख रुपये मिले, जो गोबर के ढेर में छुपाए गए थे।

देश में बहुत से मंदिरों में रोज करोड़ों रुपये के चढ़ावे होते हैं, लेकिन कभी चढ़ावे में चोरी के आरोप नहीं लगे। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में इस साल 337 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया, पर कभी चोरी के आरोप नहीं लगे। शिरडी साईंबाबा के मंदिर में हफ्ते में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को चढ़ावे की गिनती होती है। कभी चोरी के आरोप नहीं लगे। वहां सोना, चांदी, हीरे की जांच के लिए जौहरी बुलाए जाते हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर में हर रोज ढाई करोड़ से 6 करोड़ रुपये के बीच चढ़ावा आता है। वहां भी कभी चढावे की चोरी नहीं हुई।

जिन लोगों ने राम मंदिर में चढ़ावे की धनराशि चोरी की है, उन्होंने महापाप किया है। उन्होंने प्रभु राम के करोड़ों भक्तों की श्रद्धा को चोट पहुंचाई है। लोगों की आस्था का अपमान किया है। ये लोग पकड़े जाएंगे। इतने सबूत हैं कि ये पापी बच नहीं पाएंगे। लेकिन उन लोगों का भी कसूर कम नहीं है जो ट्रस्ट को चलाते हैं। ये कैसे महारथी हैं, जिन्हें चोरी का पता ही नहीं चला? उनके अपने करीबी लोगों ने मकान बना लिए, जायदाद  खरीद ली और राम मंदिर के मैनेजमेंट को कानों-कान खबर ही नहीं हुई। और जब पता चला तो मामले को रफा-दफा करने की कोशिश हुई। अगर तिरूपति में, शिरडी में, सांवलिया सेठ मंदिर में करोड़ों के चढ़ावे की मॉनिटरिंग  हो सकती है, तो राम मंदिर में ये व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

मुझे लगता है कि राम जन्मभूमि से जुड़े हुए जो भी पदाधिकारी हैं, वे भी इस पाप के भागीदार हैं, गुनहगार हैं। उनके पास प्रशासनिक क्षमता और दूरदृष्टि की कमी है। रामलला के मंदिर की जिम्मेदारी ऐसे लापरवाह लोगों के पास नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

असली वजह: सांसदों ने ममता का साथ क्यों छोड़ा?

बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के ग्रुप ने नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया में विलय कर लिया, काकोली घोष दस्तीदार को पार्टी अध्यक्ष चुन लिया और इसकी सूचना चुनाव आयोग को दे दी। NCPI का नाम कल तक कोई नहीं जानता था, इस पार्टी का कोई विधायक या सांसद नहीं है, लेकिन चौबीस घंटे में ये पार्टी लोकसभा में पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया 2022 में बनी, बंगाल में रजिस्टर्ड है, पार्टी का चुनाव चिह्न सात किरणों वाली Pen की Nib है। तृणमूल के सांसद ममता का साथ छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो गए। इसका एक मतलब ये लगाया गया है कि इन सांसदों को 5-5 करोड़ रुपये देकर खरीदा गया। ऐसी बातों के कोई सबूत नहीं होते, पर इन्हें सच मान लिया जाता है। इस मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि न किसी ने पैसा मांगा, न किसी ने पैसा दिया।

जो लोग इस ऑपरेशन में शामिल हैं, उनसे मुझे पता चला कि बंगाल के सांसदों ने रुपये पैसे की कोई मांग नहीं की। उनकी मांग तो ये थी कि उनके चुनावक्षेत्र में विकास की गारंटी दी जाए। ममता के शासनकाल में सांसदों के केंद्रीय मंत्रियों से मिलने पर पाबंदी थी। सांसदों के बोलने पर भी रोक थी। अभिषेक बनर्जी तृणमूल संसदीय दल के नेता थे लेकिन पिछले कई साल से उन्होंने अपने ही सांसदों से मिलना जुलना बंद कर दिया था। ज्यादातर फैसले I-PAC वाले किया करते थे। वही पार्टी के फ्रंट बने हुए थे। अभिषेक बनर्जी के फेवरेट थे।

इन सांसदों के लिए तृणमूल छोड़ने की इतनी वजह काफी थी। शुभेंदु अधिकारी इस दर्द को समझते हैं। उन्होंने TMC के इन सांसदों को विकास के लिए होने वाली मीटिंग्स में बुलाना शुरू किया। सांसदों को खुलकर बोलने की आज़ादी दी, उनके क्षेत्र में काम के लिए फंड दिया। इसलिए बिना खर्चे पानी में काम हो गया। (रजत शर्मा)

देखें: ‘आज की बात, रजत शर्मा के साथ’ 15 जून, 2026 का पूरा एपिसोड

Tags: Rajat SharmaRajat Sharma BlogRajat Sharma Blog LatestRajat Sharma Blog on IsrealRajat Sharma on US-Iran dealअमरकईरनइजरयलककयडलनरजबलगरजतरजत शर्मा ब्लॉगरजत शर्मा ब्लॉग अमेरिका-ईरान डीलशरमस
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
एंटी-सबमरीन वॉरफेयर में बढ़ी भारत की ताकत, नेवी में कमीशन हुआ ‘मालवन’; 80% स्वदेशी पार्ट्स से है बना

एंटी-सबमरीन वॉरफेयर में बढ़ी भारत की ताकत, नेवी में कमीशन हुआ ‘मालवन’; 80% स्वदेशी पार्ट्स से है बना

July 22, 2026
सिक्किम टनल हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत, फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिक्किम टनल हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत, फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

July 22, 2026
बस स्टैंड से खड़ी बस चुराकर भागा चोर, भागते वक्त पुलिस की गाड़ी समेत कई वाहनों को मारी टक्कर; वीडियो वायरल

बस स्टैंड से खड़ी बस चुराकर भागा चोर, भागते वक्त पुलिस की गाड़ी समेत कई वाहनों को मारी टक्कर; वीडियो वायरल

July 22, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In