• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 14, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे

    England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे

    Women's T20 Asia Cup: भारतीय गेंदबाज Kranti Gaur पर 10 प्रतिशत जुर्माना, Pakistan पर भी एक्शन

    Women's T20 Asia Cup: भारतीय गेंदबाज Kranti Gaur पर 10 प्रतिशत जुर्माना, Pakistan पर भी एक्शन

    खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर हुई 4.82 प्रतिशत- चांदी, अदरक, लहसुन, प्याज की कीमतों में दिखी जोरदार तेजी

    खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर हुई 4.82 प्रतिशत- चांदी, अदरक, लहसुन, प्याज की कीमतों में दिखी जोरदार तेजी

    40 रुपये से लेकर 85 रुपये तक के भाव पर बिक रही चीनी, जानें आपके राज्य में कहां तक आया भाव

    40 रुपये से लेकर 85 रुपये तक के भाव पर बिक रही चीनी, जानें आपके राज्य में कहां तक आया भाव

    भारत ने जब्त किया पाकिस्तान का 3,62,000 किलो खजूर, पहचान छिपाकर UAE के रास्ते पहुंचा था महाराष्ट्र

    भारत ने जब्त किया पाकिस्तान का 3,62,000 किलो खजूर, पहचान छिपाकर UAE के रास्ते पहुंचा था महाराष्ट्र

    मदनपुर खादर में बंद हुआ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा, कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से आने-जाने की सलाह

    मदनपुर खादर में बंद हुआ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा, कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से आने-जाने की सलाह

    प्रयागराज, बनारस, बलिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह के रास्ते झांसी से आसनसोल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

    प्रयागराज, बनारस, बलिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह के रास्ते झांसी से आसनसोल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

    पाकिस्तान में 370 रुपये के पार पहुंची पेट्रोल की कीमतें, अब 1 लीटर तेल पर 100 रुपये की सब्सिडी देगी सरकार

    पाकिस्तान में 370 रुपये के पार पहुंची पेट्रोल की कीमतें, अब 1 लीटर तेल पर 100 रुपये की सब्सिडी देगी सरकार

    अगस्त में बढ़कर 9.92% हुई थोक महंगाई दर, पेट्रोलियम और बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    अगस्त में बढ़कर 9.92% हुई थोक महंगाई दर, पेट्रोलियम और बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    103 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, पिछले हफ्ते 9 प्रतिशत चढ़ा था भाव

    103 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, पिछले हफ्ते 9 प्रतिशत चढ़ा था भाव

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर हुई 4.82 प्रतिशत- चांदी, अदरक, लहसुन, प्याज की कीमतों में दिखी जोरदार तेजी

    खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर हुई 4.82 प्रतिशत- चांदी, अदरक, लहसुन, प्याज की कीमतों में दिखी जोरदार तेजी

    40 रुपये से लेकर 85 रुपये तक के भाव पर बिक रही चीनी, जानें आपके राज्य में कहां तक आया भाव

    40 रुपये से लेकर 85 रुपये तक के भाव पर बिक रही चीनी, जानें आपके राज्य में कहां तक आया भाव

    epfo launches whatsapp channel for members to check pf details

    epfo launches whatsapp channel for members to check pf details

    भारत ने जब्त किया पाकिस्तान का 3,62,000 किलो खजूर, पहचान छिपाकर UAE के रास्ते पहुंचा था महाराष्ट्र

    भारत ने जब्त किया पाकिस्तान का 3,62,000 किलो खजूर, पहचान छिपाकर UAE के रास्ते पहुंचा था महाराष्ट्र

    मदनपुर खादर में बंद हुआ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा, कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से आने-जाने की सलाह

    मदनपुर खादर में बंद हुआ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा, कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से आने-जाने की सलाह

    प्रयागराज, बनारस, बलिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह के रास्ते झांसी से आसनसोल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

    प्रयागराज, बनारस, बलिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह के रास्ते झांसी से आसनसोल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

    पाकिस्तान में 370 रुपये के पार पहुंची पेट्रोल की कीमतें, अब 1 लीटर तेल पर 100 रुपये की सब्सिडी देगी सरकार

    पाकिस्तान में 370 रुपये के पार पहुंची पेट्रोल की कीमतें, अब 1 लीटर तेल पर 100 रुपये की सब्सिडी देगी सरकार

    अगस्त में बढ़कर 9.92% हुई थोक महंगाई दर, पेट्रोलियम और बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    अगस्त में बढ़कर 9.92% हुई थोक महंगाई दर, पेट्रोलियम और बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    103 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, पिछले हफ्ते 9 प्रतिशत चढ़ा था भाव

    103 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, पिछले हफ्ते 9 प्रतिशत चढ़ा था भाव

    डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन से रूस की रिफाइनरियों पर हमले रोकने को कहा, बोले- ईंधन की कमी हो रही

    डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन से रूस की रिफाइनरियों पर हमले रोकने को कहा, बोले- ईंधन की कमी हो रही

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

    Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

    England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे

    England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे

    Women's T20 Asia Cup: भारतीय गेंदबाज Kranti Gaur पर 10 प्रतिशत जुर्माना, Pakistan पर भी एक्शन

    Women's T20 Asia Cup: भारतीय गेंदबाज Kranti Gaur पर 10 प्रतिशत जुर्माना, Pakistan पर भी एक्शन

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द करने की मांग थी; जज बोले- ये महाराष्ट्र का मामला

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द करने की मांग थी; जज बोले- ये महाराष्ट्र का मामला

    Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026

    Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026

    Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026

    Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026

    गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे

    गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे

    Amal Mallik Clarifies Salman Khan Controversy

    Amal Mallik Clarifies Salman Khan Controversy

    सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा की पूजा:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना रहे मौजूद, पत्नी ने बताया गोविंदा क्यों नहीं पहुंचे

    सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा की पूजा:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना रहे मौजूद, पत्नी ने बताया गोविंदा क्यों नहीं पहुंचे

    हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला

    हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में किया सरेंडर, सलाखों के पीछे पहुंचे; 2013 रेप केस में मिली है 10 साल की सजा

    तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में किया सरेंडर, सलाखों के पीछे पहुंचे; 2013 रेप केस में मिली है 10 साल की सजा

    ‘वैश्विक झगड़ों के बाद भी भारत ने बनाई आम सहमति’, BRICS Summit की सफलता पर बोले जयशंकर

    ‘वैश्विक झगड़ों के बाद भी भारत ने बनाई आम सहमति’, BRICS Summit की सफलता पर बोले जयशंकर

    राहुल गांधी बोले- 80% भारतीय मांसाहारी, आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने याद दिलाया- ‘मैंने तो एपीजे अब्दुल कलाम को वेज ही खिलाया था’

    राहुल गांधी बोले- 80% भारतीय मांसाहारी, आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने याद दिलाया- ‘मैंने तो एपीजे अब्दुल कलाम को वेज ही खिलाया था’

    ‘वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं है, बच्चा अपनी मातृभाषा में ही भारत को समझ सकता है’, मुंबई में बोले अमित शाह

    ‘वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं है, बच्चा अपनी मातृभाषा में ही भारत को समझ सकता है’, मुंबई में बोले अमित शाह

    लद्दाख की खत्म हो रही झील को बचाने के लिए की गई अनोखी पहल, बेकार बह रहे पानी का होगा इस्तेमाल

    लद्दाख की खत्म हो रही झील को बचाने के लिए की गई अनोखी पहल, बेकार बह रहे पानी का होगा इस्तेमाल

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने फिर तैयार किए आतंकी ठिकाने, सामने आया Exclusive Video

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने फिर तैयार किए आतंकी ठिकाने, सामने आया Exclusive Video

    चीन ने LAC पर सेना की तैनाती में कमी की लेकिन खतरा बरकरार, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

    चीन ने LAC पर सेना की तैनाती में कमी की लेकिन खतरा बरकरार, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

    पांच गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद होटल में घुसी बस, चूल्हे से लगी आग, 50 लोग घायल

    पांच गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद होटल में घुसी बस, चूल्हे से लगी आग, 50 लोग घायल

    गुजरात-महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    गुजरात-महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    गोवा में आम आदमी पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के मिलकर लड़ेगी चुनाव, अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन का किया ऐलान

    गोवा में आम आदमी पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के मिलकर लड़ेगी चुनाव, अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन का किया ऐलान

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

रजत शर्मा का ब्लॉग | NEET पेपर लीक: ज़िम्मेदारी कौन तय करेगा?

by Dainik Mirror
May 30, 2026
in Blog, Lifestyle
250 2
0
रजत शर्मा का ब्लॉग | NEET पेपर लीक: ज़िम्मेदारी कौन तय करेगा?
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि National Testing Agency (NTA)  की परीक्षा प्रणाली में कुछ कमियां हैं, CBSE के OSM पेपर चैकिंग सिस्टम में कुछ खामियां रह गई थी, सरकार पूरे सिस्टम को दुरूस्त कर रही है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जो गड़बड़ी हुई, शिक्षामंत्री होने के नाते वो उसकी जिम्मेदारी लेते हैं और यकीन दिलाते हैं कि भविष्य में गड़बड़ी नहीं होगी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सख्त सवाल पूछे। कोर्ट ने पूछा कि जो कदम अब उठाए जा रहे हैं, वो पहले क्यों नहीं उठाए गए? अगर गड़बड़ी हुई तो क्या सरकार ने लापरवाही करने वालों की जिम्मेदारी फिक्स की? अगर अब तक गड़बड़ी करने वालों की पहचान ही नहीं हुई है तो फिर ये गारंटी कैसे दी जा सकती है कि फिर पेपर लीक नहीं होगा?

सरकार की तरफ से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद इस मामले पर नजर रख रहे हैं, पेपर सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे, इसके लिए वायु सेना की मदद लेने पर भी विचार किया जा रहा है, IIT के एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है, पेपर सैट करने से लेकर परीक्षा कराने और आन्सर शीट्स की चेकिंग तक पूरे सिस्टम को टेक्नोलॉजी driven बनाने की कोशिश की जा रही है, human interference जीरो रहेगा, और गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं बचेगी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर एक परीक्षा कराने के लिए प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़े तो ये पूरे सिस्टम के लिए शर्मनाक है।

सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई, पूछा, आख़िर बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? पिछली बार जो पेपर लीक हुआ था उसके बाद सरकार और  NTA ने लीक रोकने के लिए क्या कदम उठाए? किसकी ज़िम्मेदारी तय की गई है? दोषियों पर क्या कार्रवाई की? या  जांच के नाम पर सिर्फ़ लीपापोती की जा रही है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये मसला लाखों बच्चों के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। नीट पेपर लीक होने के बाद डॉक्टर्स एसोसिएशन समेत कई संस्थाओं ने NTA को खत्म करके परीक्षा का नया सिस्टम बनाने की मांग की थी।

2015 से लेकर अब तक मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर 5 बार लीक हो चुका है, NTA बनने के बाद तीन बार NEET का पेपर लीक हो गया, इसीलिए NTA की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार ने पेपर सैट करने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पेपर पहुंचाने के पूरे सिस्टम में जहां जहां कमियां नजर आईं, उन्हें दुरुस्त किया है, पहली बार NEET का पेपर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में वायुसेना की मदद लेने का फैसला किया गया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कुछ सुझाव दिए हैं, उन पर भी अमल हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की बात सही है कि अगर एक परीक्षा पेपर को लीक होने से बचाने के लिए प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़े तो ये सब के लिए शर्म की बात है। अगर सिस्टम इतना कमजोर है कि पेपर परीक्षा केंद्रों  तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए वायु सेना की मदद लेनी पड़े तो ये चिंता की बात है। शिक्षा मंत्री की ये बात सही है कि अगर पेपर सैट करने वाले ही पेपर लीक करने लगे, अगर अनुवाद करने वाले लालच में अंधे हो जाएं, तो क्या किया जा सकता है? लेकिन क्या करना है, कैसे करना है, इसकी जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री की है। बेईमानी और लूट करने वालों के पाप का खामियाजा परीक्षा देने वाले 22 लाख छात्र क्यों भुगतें? एक-एक छात्र के साथ पूरा परिवार मेहनत करता है, करोड़ों लोगों को  जो परेशानी हुई, उसकी भरपाई सिस्टम कैसे करेगा?

CBSE: टेक्नोलोजी का सोच समझ कर इस्तेमाल करें

NTA के साथ साथ CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं। लाखों छात्रों ने गलत मार्किंग, कॉपी बदलने और नंबर्स के ग़लत टोटल को लेकर शिकायतें की हैं। चार लाख बच्चों ने अपनी ऑन्सर शीट की कॉपी के लिए अप्लाई किया। आन्सर शीट की कॉपी के लिए एप्लाई करने की लास्ट डेट 24 मई थी, लेकिन CBSE की website hang कर गई, फीस का पेमेंट नहीं हुआ। शुक्रवार को CBSE ने ऐलान किया कि जो बच्चे आंसर शीट की कॉपी के लिए या फिर रि-इवैल्युएशन के लिए एप्लाई करना चाहते हैं, वो 1 जून से CBSE की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए dedicated portal एक जून से काम करना शुरू कर देगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि, CBSE के पोर्टल में टेक्निकल ग्लिच आ रहे थे, पेमेंट गेटवे भी हैक हो गया था, इसीलिए छात्रों को परेशानी हुई। लेकिन अब CBSE ने सिस्टम सुधार लिया है, चार सरकारी बैंकों के साथ पेमेंट क्लियर करने का एग्रीमेंट हो गया है। जिन छात्रों ने एप्लाई किया, पोर्टल पर अपनी डिटेल अपलोड कर दी, वो पेमेंट गेटवे पर जाकर अटक गए। ऐसी शिकायतें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, अहमदाबाद सहित कई शहरों से आईं। इस साल CBSE बारहवीं की परीक्षा देने वाले चार लाख से ज़्यादा बच्चों ने कम अंक आने की शिकायतें की, 11 लाख से ज़्यादा स्कैन्ड आंसरशीट  CBSE से मांगी थी। अब तक CBSE 8 लाख से ज़्यादा कॉपी भेज पाया है।

मुश्किल ये है कि जिन बच्चों को कॉपी मिल चुकी है, वो भी परेशान हैं। छात्रों की शिकायत है कि उन्हें कई विषयों में कम नंबर मिले। CBSE 10वीं और 12वी के छात्रों  की कॉपियां ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से जांचे या मैन्युअली शिक्षकों से जंचवाए, लेकिन मार्किंग सही होनी चाहिए। ऐसा कैसे हो सकता है कि बच्चे साल भर पढ़ाई करें, ईमानदारी से इम्तहान दें और जब रिजल्ट आए तो सिर पकड़ कर बैठ जाएं, आन्सर शीट की कॉपी और री-इवैल्यूवेशन के लिए एप्लाई करते रहें? ये लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। CBSE कोई पहली बार परीक्षा तो करवा नहीं रहा। अगर उसे ऑन स्क्रीन मार्किंग का सिस्टम लागू करना था तो पूरी तैयारी भी करनी चाहिए थी।

अगर ये सिस्टम अमेरिका और यूरोप में कामयाब है तो हमारे यहां भी सफल होगा, ये कैसे मान लिया गया? हमारे यहां सिर्फ नोएडा में जितने बच्चे बारहवीं की परीक्षा देते हैं, उतने जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे पूरे देश में नहीं होते। इसीलिए OSM को लागू करने से पहले उसकी क्षमता को भी टेस्ट करना चाहिए था। मुझे लगता है कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल काम को जल्दी और आसान करने के लिए होना चाहिए, टेंशन बढ़ाने के लिए नहीं। हर मामले में ये तर्क सही नहीं हो सकता कि ये सिस्टम दुनिया भर में सफल है, तो हमारे यहां भी होगा। CBSE चाहे तो यूपी बोर्ड से कुछ मदद ले सकता है। CBSE में 12वीं के कुल 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि यूपी बोर्ड में 24 लाख 86 हज़ार छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा दी। मैन्युअली कॉपियां चेक हुईं, CBSE से पहले रिजल्ट आ गया और कहीं कोई शिकायत नहीं आई।

बिहार: टेंडर माफिया पर कार्रवाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आजकल योगी की राह पर चल रहे हैं। अपराधियों और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं। पटना में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने सरकारी टेंडरों में हेराफेरी का घोटाला उजागर किया है। टेंडर में घोटालों के ज़रिए करोड़ों की काली कमाई करने वाले शख्स ऋषु रंजन सिन्हा  को गिरफ्तार किया है।  ये शख्स अफसरों के साथ मिलीभगत करके सरकारी टेंडर मैनेज करता था, जिसको टेंडर दिलाता था उससे नौ परसेंट कमीशन लेता था जिसमें से पांच परशेंट हिस्सा अफसरों को मिलता था। ऋषु रंजन के घर से करीब 2 करोड़ रुपये के सोने और ज़ेवरात, भारी मात्रा में कैश बरामद हुए।

ऋषु रंजन सिन्हा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ED भी जांच कर रही है। सबसे ज्यादा ठेके जल संसाधन, नगर विकास और भवन निर्माण विभाग से दिलाए, इसलिए अब इन विभागों की भी जांच की जा रही है। पता ये भी लगा है कि कुछ अफसरों ने फ्रांस, UAE और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में प्रॉपर्टी खरीदी है। इन सारी प्रॉप्रटीज को ऋषु सिन्हा ही मैनेज करता था। ऋषु ने पिछले कई सालों में 58 करोड़ रुपए से ज्यादा की 61 प्रॉपर्टी खरीदीं। बिहार में टेंडर माफिया नया नहीं है। समस्या ये है कि ऊपर से लेकर नीचे तक सब मिले रहते हैं, इसलिए कोई एक्शन नहीं होता। अगर अब सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया है, हिम्मत दिखाई है तो इसमें तेरा-मेरा नहीं होना चाहिए, एक्शन सबके खिलाफ होना चाहिए, चाहे वो किसी जाति या दल या धर्म का हो। (रजत शर्मा)

देखें: ‘आज की बात, रजत शर्मा के साथ’ 29 मई 2026 का पूरा एपिसोड

Tags: NEETRajat SharmaRajat Sharma BlogRajat Sharma Blog LatestRajat Sharma Blog on NEET ExamRajat Sharma on CBSE 12th OSMककनकरगजममदरतयपपरबलगरजतरजत शर्मा ब्लॉगरजत शर्मा ब्लॉग नीट एग्जामलकशरम
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

September 14, 2026
तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में किया सरेंडर, सलाखों के पीछे पहुंचे; 2013 रेप केस में मिली है 10 साल की सजा

तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में किया सरेंडर, सलाखों के पीछे पहुंचे; 2013 रेप केस में मिली है 10 साल की सजा

September 14, 2026
England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे

England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे

September 14, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In