भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कुल 12 एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 11 जुलाई को 2 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी और 12 जुलाई को 10 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे ने इन सभी 12 एग्जाम स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की है।
11 जुलाई को चलाई जाने वाली एग्जाम स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
- ट्रेन नंबर- 03201, पटना-छपरा एग्जाम स्पेशल ट्रेन पटना से 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.00 बजे छपरा पहुंचेगी। ये ट्रेन पाटलिपुत्र, छपरा ग्रामीण के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर- 03202, पटना-भभुआ रोड एग्जाम स्पेशल ट्रेन पटना से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.00 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी। ये ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलाई जाएगी।
12 जुलाई को चलाई जाने वाली एग्जाम स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
- ट्रेन नंबर- 03203, बक्सर-पटना एग्जाम स्पेशल ट्रेन बक्सर से 06.30 बजे प्रस्थान करेगी और 09.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। ये ट्रेन डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहटा एवं दानापुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर- 03204, बख्तियारपुर-राजगीर एग्जाम स्पेशल ट्रेन बख्तियारपुर से 07.15 बजे प्रस्थान करेगी और 09.15 बजे राजगीर पहुंचेगी। ये ट्रेन बिहारशरीफ, पावापुरी रोड, नालंदा के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर- 03205, राजगीर-बख्तियारपुर एग्जाम स्पेशल ट्रेन राजगीर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और 16.45 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी। ये गाड़ी नालंदा, पावापुरी रोड, बिहारशरीफ के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर- 03206, किउल-गया एग्जाम स्पेशल ट्रेन किउल से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और 17.30 बजे गया पहुंचेगी। ये ट्रेन शेखपुरा, वारसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर- 03207, नवादा-गया एग्जाम स्पेशल ट्रेन नवादा से 13.45 बजे प्रस्थान करेगी और 17.45 बजे गया पहुंचेगी। ये गाड़ी तिलैया, वजीरगंज के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर- 03208, नवादा-झाझा एग्जाम स्पेशल ट्रेन नवादा से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और 17.45 बजे झाझा पहुंचेगी। ये ट्रेन वरसलीगंज, शेखपुरा, किउल, जमुई के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर- 03209, बक्सर-दानापुर एग्जाम स्पेशल ट्रेन बक्सर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और 17.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। ये गाड़ी डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहटा के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर- 03210, पटना-बक्सर एग्जाम स्पेशल ट्रेन पटना से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी और 20.00 बजे बक्सर पहुंचेगी। ये एग्जाम स्पेशल ट्रेन दानापुर, बिहटा, आरा, बिहिया एवं डुमरांव के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर- 03211, गया-किउल एग्जाम स्पेशल ट्रेन गया से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी और 21.45 बजे किउल पहुंचेगी। ये गाड़ी वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारसलीगंज, शेखपुरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- ट्रेन नंबर- 03212, झाझा-पटना एग्जाम स्पेशल ट्रेन झाझा से 18.00 बजे प्रस्थान करेगी और 22.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। ये स्पेशल ट्रेन जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना सिटी के रास्ते चलाई जाएगी।
पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से इन एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें
हरिद्वार से वेरावल और दिल्ली से अशोक नगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें- चेक करें टाइम और स्टॉपेज








































