Gold and Silver Price on MCX: सोना और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सोना और चांदी, दोनों कीमती धातु लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में, खबर लिखे जाने तक सोने की कीमतें 0.36 प्रतिशत टूटकर कारोबार कर रहा था। जबकि, चांदी के भाव में 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिली।
MCX पर आज किस भाव हो रहा कारोबार
शुक्रवार को सुबह लगभग 10.10 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 516 रुपये (0.36 प्रतिशत) फिसलकर के साथ 1,44,784 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 410 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो गुरुवार को 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,45,061 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,44,603 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।
चांदी की कीमतों में बेहद मामूली गिरावट
आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 231 रुपये (0.10 प्रतिशत) की साधारण नरमी के साथ 2,26,146 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 9 रुपये के बेहद मामूली नुकसान के साथ 2,26,368 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो गुरुवार को 2,26,377 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,26,990 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,25,871 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।
सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भारी गिरावट
गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 350 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सत्र में (बुधवार) 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, गुरुवार को चांदी की कीमतें 7800 रुपये की भारी-भरकम गिरावट के साथ 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बुधवार को सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,39,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
ये भी पढ़ें-
जोरदार उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 654 और निफ्टी में 162 अंकों की तेजी






































