
ट्रैफिक एडवाइजरी
नई दिल्लीः दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और नोएडा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि कई जगहों पर गुरुवार रात से ही कई सड़कें बंद कर दी जाएंगी। जबकि कुछ जगहों पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू होगा।
दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में यातायात परामर्श जारी किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री इस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना के कारण, सुबह 6:00 बजे से आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा।
दिल्ली में इन जगहों पर होगा डायवर्जन
- हकीकत नगर नाला रोड
- किंग्सवे कैंप चौक
- भामा शाह चौक पर यू-टर्न
- मॉडल टाउन-II, मॉडल टाउन-III, H-पॉइंट
- नानक प्याऊ गुरुद्वारा
- स्टेडियम रोड, जीटीके रोड टी-पॉइंट
इन सड़कों पर जाने से बचें
- मॉल रोड (छत्रसाल स्टेडियम से सटा रिंग रोड)
- स्टेडियम रोड
- ब्रह्मा कुमारी मार्ग
- भामा शाह रोड
- पुराना जीटी करनाल रोड






































