• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे

    England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे

    Women's T20 Asia Cup: भारतीय गेंदबाज Kranti Gaur पर 10 प्रतिशत जुर्माना, Pakistan पर भी एक्शन

    Women's T20 Asia Cup: भारतीय गेंदबाज Kranti Gaur पर 10 प्रतिशत जुर्माना, Pakistan पर भी एक्शन

    खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर हुई 4.82 प्रतिशत- चांदी, अदरक, लहसुन, प्याज की कीमतों में दिखी जोरदार तेजी

    खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर हुई 4.82 प्रतिशत- चांदी, अदरक, लहसुन, प्याज की कीमतों में दिखी जोरदार तेजी

    40 रुपये से लेकर 85 रुपये तक के भाव पर बिक रही चीनी, जानें आपके राज्य में कहां तक आया भाव

    40 रुपये से लेकर 85 रुपये तक के भाव पर बिक रही चीनी, जानें आपके राज्य में कहां तक आया भाव

    भारत ने जब्त किया पाकिस्तान का 3,62,000 किलो खजूर, पहचान छिपाकर UAE के रास्ते पहुंचा था महाराष्ट्र

    भारत ने जब्त किया पाकिस्तान का 3,62,000 किलो खजूर, पहचान छिपाकर UAE के रास्ते पहुंचा था महाराष्ट्र

    मदनपुर खादर में बंद हुआ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा, कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से आने-जाने की सलाह

    मदनपुर खादर में बंद हुआ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा, कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से आने-जाने की सलाह

    प्रयागराज, बनारस, बलिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह के रास्ते झांसी से आसनसोल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

    प्रयागराज, बनारस, बलिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह के रास्ते झांसी से आसनसोल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

    पाकिस्तान में 370 रुपये के पार पहुंची पेट्रोल की कीमतें, अब 1 लीटर तेल पर 100 रुपये की सब्सिडी देगी सरकार

    पाकिस्तान में 370 रुपये के पार पहुंची पेट्रोल की कीमतें, अब 1 लीटर तेल पर 100 रुपये की सब्सिडी देगी सरकार

    अगस्त में बढ़कर 9.92% हुई थोक महंगाई दर, पेट्रोलियम और बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    अगस्त में बढ़कर 9.92% हुई थोक महंगाई दर, पेट्रोलियम और बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    103 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, पिछले हफ्ते 9 प्रतिशत चढ़ा था भाव

    103 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, पिछले हफ्ते 9 प्रतिशत चढ़ा था भाव

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर हुई 4.82 प्रतिशत- चांदी, अदरक, लहसुन, प्याज की कीमतों में दिखी जोरदार तेजी

    खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर हुई 4.82 प्रतिशत- चांदी, अदरक, लहसुन, प्याज की कीमतों में दिखी जोरदार तेजी

    40 रुपये से लेकर 85 रुपये तक के भाव पर बिक रही चीनी, जानें आपके राज्य में कहां तक आया भाव

    40 रुपये से लेकर 85 रुपये तक के भाव पर बिक रही चीनी, जानें आपके राज्य में कहां तक आया भाव

    epfo launches whatsapp channel for members to check pf details

    epfo launches whatsapp channel for members to check pf details

    भारत ने जब्त किया पाकिस्तान का 3,62,000 किलो खजूर, पहचान छिपाकर UAE के रास्ते पहुंचा था महाराष्ट्र

    भारत ने जब्त किया पाकिस्तान का 3,62,000 किलो खजूर, पहचान छिपाकर UAE के रास्ते पहुंचा था महाराष्ट्र

    मदनपुर खादर में बंद हुआ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा, कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से आने-जाने की सलाह

    मदनपुर खादर में बंद हुआ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा, कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से आने-जाने की सलाह

    प्रयागराज, बनारस, बलिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह के रास्ते झांसी से आसनसोल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

    प्रयागराज, बनारस, बलिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह के रास्ते झांसी से आसनसोल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

    पाकिस्तान में 370 रुपये के पार पहुंची पेट्रोल की कीमतें, अब 1 लीटर तेल पर 100 रुपये की सब्सिडी देगी सरकार

    पाकिस्तान में 370 रुपये के पार पहुंची पेट्रोल की कीमतें, अब 1 लीटर तेल पर 100 रुपये की सब्सिडी देगी सरकार

    अगस्त में बढ़कर 9.92% हुई थोक महंगाई दर, पेट्रोलियम और बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    अगस्त में बढ़कर 9.92% हुई थोक महंगाई दर, पेट्रोलियम और बिजली की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    103 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, पिछले हफ्ते 9 प्रतिशत चढ़ा था भाव

    103 डॉलर के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, पिछले हफ्ते 9 प्रतिशत चढ़ा था भाव

    डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन से रूस की रिफाइनरियों पर हमले रोकने को कहा, बोले- ईंधन की कमी हो रही

    डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन से रूस की रिफाइनरियों पर हमले रोकने को कहा, बोले- ईंधन की कमी हो रही

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

    Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

    Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

    Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

    England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे

    England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे

    Women's T20 Asia Cup: भारतीय गेंदबाज Kranti Gaur पर 10 प्रतिशत जुर्माना, Pakistan पर भी एक्शन

    Women's T20 Asia Cup: भारतीय गेंदबाज Kranti Gaur पर 10 प्रतिशत जुर्माना, Pakistan पर भी एक्शन

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द करने की मांग थी; जज बोले- ये महाराष्ट्र का मामला

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की:अजय देवगन, शाहरुख को जारी नोटिस रद्द करने की मांग थी; जज बोले- ये महाराष्ट्र का मामला

    Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026

    Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026

    Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026

    Sonu Sood Ganesh Chaturthi 2026

    गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे

    गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे

    Amal Mallik Clarifies Salman Khan Controversy

    Amal Mallik Clarifies Salman Khan Controversy

    सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा की पूजा:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना रहे मौजूद, पत्नी ने बताया गोविंदा क्यों नहीं पहुंचे

    सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा की पूजा:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना रहे मौजूद, पत्नी ने बताया गोविंदा क्यों नहीं पहुंचे

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में किया सरेंडर, सलाखों के पीछे पहुंचे; 2013 रेप केस में मिली है 10 साल की सजा

    तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में किया सरेंडर, सलाखों के पीछे पहुंचे; 2013 रेप केस में मिली है 10 साल की सजा

    ‘वैश्विक झगड़ों के बाद भी भारत ने बनाई आम सहमति’, BRICS Summit की सफलता पर बोले जयशंकर

    ‘वैश्विक झगड़ों के बाद भी भारत ने बनाई आम सहमति’, BRICS Summit की सफलता पर बोले जयशंकर

    राहुल गांधी बोले- 80% भारतीय मांसाहारी, आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने याद दिलाया- ‘मैंने तो एपीजे अब्दुल कलाम को वेज ही खिलाया था’

    राहुल गांधी बोले- 80% भारतीय मांसाहारी, आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने याद दिलाया- ‘मैंने तो एपीजे अब्दुल कलाम को वेज ही खिलाया था’

    ‘वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं है, बच्चा अपनी मातृभाषा में ही भारत को समझ सकता है’, मुंबई में बोले अमित शाह

    ‘वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं है, बच्चा अपनी मातृभाषा में ही भारत को समझ सकता है’, मुंबई में बोले अमित शाह

    लद्दाख की खत्म हो रही झील को बचाने के लिए की गई अनोखी पहल, बेकार बह रहे पानी का होगा इस्तेमाल

    लद्दाख की खत्म हो रही झील को बचाने के लिए की गई अनोखी पहल, बेकार बह रहे पानी का होगा इस्तेमाल

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने फिर तैयार किए आतंकी ठिकाने, सामने आया Exclusive Video

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने फिर तैयार किए आतंकी ठिकाने, सामने आया Exclusive Video

    चीन ने LAC पर सेना की तैनाती में कमी की लेकिन खतरा बरकरार, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

    चीन ने LAC पर सेना की तैनाती में कमी की लेकिन खतरा बरकरार, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

    पांच गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद होटल में घुसी बस, चूल्हे से लगी आग, 50 लोग घायल

    पांच गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद होटल में घुसी बस, चूल्हे से लगी आग, 50 लोग घायल

    गुजरात-महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    गुजरात-महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    गोवा में आम आदमी पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के मिलकर लड़ेगी चुनाव, अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन का किया ऐलान

    गोवा में आम आदमी पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के मिलकर लड़ेगी चुनाव, अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन का किया ऐलान

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

हर उम्र के आदमी ने गिरी हुई भाषा बोली:स्टूडेंट प्रोटेस्ट में अभद्र भाषा इस्तेमाल होने भड़के अनुपम खेर, कहा- प्रधानमंत्री पर कही गई बातें सुन मन व्यथित हुआ

by Dainik Mirror
July 27, 2026
in Entertainment
250 2
0
हर उम्र के आदमी ने गिरी हुई भाषा बोली:स्टूडेंट प्रोटेस्ट में अभद्र भाषा इस्तेमाल होने भड़के अनुपम खेर, कहा- प्रधानमंत्री पर कही गई बातें सुन मन व्यथित हुआ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


स्टूडेंट प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हुई भाषा की जमकर आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में मर्यादा न रखे जाने पर निंदा की और कहा कि हर वर्ग के इंसान ने शब्दों की मर्यादा तोड़ दी। अनुपम खेर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, ‘लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हमारी आवाज है। लेकिन उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती हमारी भाषा है। असहमति जरूरी है। सवाल पूछना भी जरूरी है। सरकारों को जवाबदेह बनाना भी जरूरी है। लेकिन अगर हम अपनी भाषा की मर्यादा खो देंगे, तो हमारी बात की ताकत भी कम हो जाएगी। यह वीडियो किसी व्यक्ति के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। यह उस संस्कृति के पक्ष में है जहां विचारों का संघर्ष हो सकता है, लेकिन शब्दों का पतन नहीं। मतभेद रखें, लेकिन मर्यादा भी रखें। क्योंकि एक सभ्य समाज की पहचान केवल उसके विचारों से नहीं, बल्कि उन्हें व्यक्त करने के तरीके से भी होती है। जय हिन्द। वंदे मातरम।’ वीडियो में उन्होंने कहा, ‘आंदोलन खत्म हो गया, बहुत सी बातें स्पष्ट हो गईं। ये भी साबित हो गया कि छात्र अपनी बात ईमानदारी से रखता है, तो लोकतंत्र उसे सुनता है।’ आगे उन्होंने कहा, ‘इस पूरे आंदोलन में एक घटना ने हम सबको भीतर तक दुखी किया है। कैमरों के सामने मंचों के सामने जिस तरह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, उसे देखकर मन व्यथित हुआ। ये किसी एक व्यक्ति का नहीं उस संस्कृति का प्रश्न है जिसे हम आने वाली पीढ़ी के लिए छोड़कर जाना चाहते हैं।’ आगे एक्टर ने कहा, ‘हम किसी भी नेता से असहमत हो सकते हैं, उनकी नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, उनसे सवाल पूछ सकते हैं, यही लोकतंत्र की आत्मा है। लेकिन जब तर्क समाप्त हो जाते हैं और गालियां शुरू हो जाती हैं, तो बहस नहीं बचती, सिर्फ शोर बचता है। श्री नरेंद्र मोदी पिछले 30 सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं, देश की जनता ने उन्हें बार-बार अपना विश्वास दिया है। हम उनके हर निर्णय से सहमत हों, ये आवश्यक नहीं है, लेकिन किसी भी निर्वाचित मंत्री के पद की गरिमा का सम्मान करना हम सबका दायित्व है।’ आगे अनुपम खेर कहते हैं, ‘दुख ये नहीं कि उनका विरोध हुआ। दुख इस बात का है कि विरोध की भाषा इतनी छोटी हो गई। ये केवल युवाओं तक सीमित नहीं था। हर वर्ग के लोग इस गिरती हुई भाषा का हिस्सा बने। जब बड़े ही मर्यादा भूल जाएं, तो आने वाली पीढ़ि से इसकी अपेक्षा कैसे कर सकते हैं। लोकतंत्र से सवाल अवश्य पूछे, लेकिन शब्दों को इतना गरीब न होने दें कि वो बात से पहले हमारा चरित्र बता दें, क्योंकि देश की पहचान लोगों और उनकी भाषा से होती है।’ कई सेलेब्स ने किया स्टूडेंट प्रोटेस्ट का समर्थन सलमान खान, प्रीति जिंटा, दीया मिर्जा समेत कई बड़े कलाकारों ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का खुलकर समर्थन किया, वहीं प्रकाश राज, शबाना आजमी, आएशा खान, इमरान खान, मुनव्वर फारूकी समेत कई सेलेब्स प्रोटेस्ट का हिस्सा भी बने। 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सामने आने के बाद कई सेलेब्स ने इसे लोकतंत्र की जीत कहा। आलिया भट्ट, शबाना आजमी, प्रकाश राज, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, तिलोत्तमा शोम, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, ईशान खट्टर, अभिषेक बनर्जी, वीर दास, समय रैना, विजय वर्मा, रीमा कागती और जोया अख्तर समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को बधाई दी। प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मेरे प्यारे साथियों, आपको बहुत-बहुत बधाई। सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को भी बधाई, जो युवाओं के साथ मजबूती से खड़े रहे। आपने साबित कर दिया कि सरकार को भी घुटनों पर झुकाया जा सकता है।” वीर दास ने छात्रों के नाम संदेश लिखते हुए कहा, “आपने उस छोटी-सी बात को फिर से जीवित कर दिया, जिसे हम स्कूल की किताबों में पढ़कर भूल गए थे। प्यारे बच्चों, आगे चाहे जो भी हो, जीत आपकी है। अब जाइए और इस जीत का जश्न मनाइए।” कॉमेडियन समय रैना ने छात्रों के समर्थन में संक्षिप्त पोस्ट करते हुए लिखा, “छात्रों को और ताकत मिले।” उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। अभिषेक बनर्जी बोले- एकजुट रहेंगे तो मजबूत रहेंगे अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलते हुए लिखा, “मैंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। नई पीढ़ी को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही एक बात हमेशा याद रखिए- अगर हम एकजुट रहेंगे तो मजबूत रहेंगे, बंट जाएंगे तो हार जाएंगे।” प्रियंका चोपड़ा ने नई पीढ़ी को बताया जीत का हकदार प्रियंका चोपड़ा ने भी इस घटनाक्रम पर खुशी जताई और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाली नई पीढ़ी की तारीफ की। प्रियंका ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे की एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, “देशभर में 30 दिन तक चले छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक की 26 दिन की कठिन भूख हड़ताल के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।” इस पोस्ट पर उन्होंने ताली बजाने वाला, भावुक चेहरा, काला चश्मा और लाल दिल वाला इमोजी लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद प्रियंका ने इंडिया कल्चरल हब की एक और पोस्ट शेयर की, जिस पर लिखा था, “यह जीत नई पीढ़ी की है।” प्रियंका ने इसके बाद सोनम वांगचुक की एक तस्वीर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। हालांकि, इस तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ भी नहीं लिखा।
आलिया बोलीं- Gen Z ने इतिहास रच दिया
आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जेन-जी सामने आई, बाकी इतिहास बन गया।” रीमा कागती और जोया अख्तर ने की छात्रों की तारीफ
फिल्ममेकर रीमा कागती ने छात्रों की सराहना करते हुए लिखा, “जेन-जी, तुम उम्मीद की सुनामी हो।” वहीं जोया अख्तर ने लिखा, “लोकतंत्र वह शासन व्यवस्था है, जिसमें सत्ता जनता के हाथों में होती है।” भूमि, हुमा और ईशान ने बताया लोकतंत्र की जीत
भूमि पेडनेकर ने कहा कि इस आंदोलन ने पूरे देश को प्रेरित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे शिक्षा व्यवस्था समेत अन्य संस्थानों में भी व्यापक सुधार होंगे। हुमा कुरैशी, जो कुछ दिन पहले अपने भाई साकिब सलीम के साथ जंतर-मंतर पहुंची थीं, उन्होंने लिखा, “देश के युवाओं को सलाम।” वहीं अभिनेता ईशान खट्टर ने इसे भारत और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने लिखा, “करोड़ों लोगों की सामूहिक संवेदनशीलता ने वर्षों की उदासीनता को बहा दिया। मुझे बेहद गर्व है। यही वह भारत है, जिसमें मैं बड़ा हुआ हूं। मां तुझे सलाम।” शबाना आजमी बोलीं- यह सिर्फ शुरुआत है
पीटीआई से बातचीत में शबाना आजमी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “मुझे अपने युवाओं पर बहुत गर्व है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि हमारा संविधान हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसके लिए मैं उनका दिल से धन्यवाद करती हूं।” शबाना ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत की दिशा में पहला कदम है, लेकिन आंदोलन यहीं नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब तक शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं होते और छात्रों की सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह संघर्ष जारी रहना चाहिए।” विजय वर्मा, सान्या मल्होत्रा और आयशा खान ने भी किया समर्थन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेता विजय वर्मा, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा,आयशा खान समेत कई कलाकारों और डिजिटल क्रिएटर्स ने भी छात्रों की चिंताओं का समर्थन किया। इन सभी ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों की आवाज सुने जाने की जरूरत पर जोर दिया। रिद्धि डोगरा ने लोकतंत्र पर लिखा लंबा नोट
रिद्धि डोगरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लोकतंत्र की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, ‘लोकतंत्र किसी एक पल में नहीं बना। यह समय के साथ उन लोगों की वजह से बना, जिन्होंने कभी परवाह करना नहीं छोड़ा। आज का दिन याद दिलाता है कि आपकी आवाज में ताकत है। उम्मीद है कि आप इसका इस्तेमाल सहानुभूति, समझदारी और उम्मीद के साथ करेंगे। भारत का भविष्य आपका है।’ विजय वर्मा ने दो पोस्ट शेयर कर सरकार पर कसा तंज
विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर लगातार दो पोस्ट शेयर किए। पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘दो भाई, दोनों तबाही। सचमुच गज्जू जी नाकामी को हाथ हिलाकर अलविदा कह रहे हैं।’ इसके बाद दूसरे पोस्ट में उन्होंने फिल्मी अंदाज में लिखा, ‘अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना।’ विजय के इन पोस्ट को सोशल मीडिया पर सरकार पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। स्वरा भास्कर और तिलोत्तमा शोम ने छात्रों को दी बधाई, इस्तीफे को बताया आंदोलन की जीत धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर और तिलोत्तमा शोम ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। छात्र आंदोलन के समर्थन में पहले दिन से सक्रिय रहीं स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जंतर-मंतर से छात्रों के जश्न का वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। छात्रों की बहुत बड़ी जीत है ये।’ वहीं, अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए छात्रों के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने लिखा, ‘भारत के युवाओं का बहुत-बहुत आभार।’

Tags: Abusive LanguageActor StatementAnupam Khercontroversylatest newsPM Narendra Modistudent protestVIRAL VIDEOअनपमअभदरआदमइसतमलउमरककहखरगईगरनपरपरटसटपरधनमतरबतबलसटडटभडकभषममनवयथतसनहआहईहनहर
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

September 14, 2026
Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

Isha Koppikar Ganesh Chaturthi 2026 Interview

September 14, 2026
तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में किया सरेंडर, सलाखों के पीछे पहुंचे; 2013 रेप केस में मिली है 10 साल की सजा

तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में किया सरेंडर, सलाखों के पीछे पहुंचे; 2013 रेप केस में मिली है 10 साल की सजा

September 14, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In