देश के एक प्रतिष्ठित बैंक ने 1.2 बिलियन डॉलर यानी लगभग 10,650 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन वाले फिनेटक स्टार्टअप के फाउंडर का होम लोन ऐप्लिकेशन रिजेक्ट कर दिया। जी हां, स्टॉक ट्रेडिंग और इन्वेंस्टिंग प्लेटफॉर्म धन की फाउंडर कंपनी Raise Financial Services के फाउंडर और सीईओ प्रवीण जाधव को होम लोन ऐप्लिकेशन रिजेक्ट कर दिया गया है। ये जानकारी खुद प्रवीण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
बैंक ने क्यों रिजेक्ट किया प्रवीण जाधव का होम लोन ऐप्लिकेशन
प्रवीण ने बताया कि वो एक स्टार्टअप के फाउंडर हैं, इसलिए बैंक ने होम लोन ऐप्लिकेशन रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि बैंक ने ऑन्त्रेप्रेन्यॉर्स को ‘हाई-रिस्क कैटेगरी’ में रखा था, जिसकी वजह से उनके ऐप्लिकेशन को रिजेक्ट कर दिया गया। इस पूरे वाक्से में सबसे खास बात ये है कि जिस बैंक ने उनका ऐप्लिकेशन रिजेक्ट किया, उसी बैंक ने कुछ समय पहले ही उन्हें टॉप फिनटेक इनोवेटर के तौर पर सम्मानित किया था।
रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा
प्रवीण ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”फाउंडर की जिंदगी मुश्किल होती है। एक बड़े प्राइवेट बैंक ने मेरा होम लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया, सिर्फ इसलिए कि मैं एक फाउंडर हूं।” हालांकि, प्रवीण ने बैंक का नाम नहीं बताया, जिसने उनका होम लोन ऐप्लिकेशन रिजेक्ट किया है।
800 से ज्यादा सिबिल स्कोर और 25 साल से ज्यादा समय का रिश्ता भी नहीं आया काम
प्रवीण ने बताया कि जिस बैंक ने उन्हें होम लोन देने से मना कर दिया, वो उस बैंक के 25 साल से भी ज्यादा पुराने ग्राहक रहे हैं। उन्होंने कहा, “इस बैंक के साथ मेरा रिश्ता लोन की वैल्यू से 5-6 गुना ज्यादा का है।” इतना ही नहीं, उनका सिबिल स्कोर भी 800 से ज्यादा है।
फिनटेक कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में जुटाया था 120 मिलियन डॉलर का फंड
बताते चलें कि रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने पिछले साल अक्टूबर में हॉर्नबिल कैपिटल की अगुवाई में सीरीज B राउंड में 120 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया था। इस फंडिंग राउंड के बाद ही मुंबई की इस फिनटेक कंपनी की वैल्यूएशन 1.2 बिलियन डॉलर हो गई थी और इसी के साथ ये यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गई थी।
ये भी पढ़ें
SBI Home Loan: क्या आपको मिल सकता है 50 लाख रुपये का लोन, जानें कितनी होनी चाहिए सैलरी






































