5 October, 2026 Stock Market Highlights: घरेलू शेयर बाजार आज एक बड़ी राहत देते हुए बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुआ। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में आईटीसी, एटरनल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस समेत कई शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। हालांकि, सोमवार को एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बताते चलें कि आज बाजार ने बढ़त लेकर ही कारोबार शुरू किया था।
0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 472.77 अंकों (0.66 प्रतिशत) की तेजी के साथ 72,382.47 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 133.80 अंकों (0.60 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 22,555.75 अंकों पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हुए बंद
आज सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।
आईटीसी के शेयरों में जोरदार तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक का शेयर आज सबसे ज्यादा 3.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
एटरनल, भारती एयरटेल समेत इन शेयरों ने हरे निशान में बंद किया कारोबार
सोमवार को सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज एटरनल के शेयर 2.50 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.38 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.28 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.13 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.11 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.72 प्रतिशत, एलएंडटी 1.48 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.45 प्रतिशत, टाइटन 1.43 प्रतिशत, टीसीएस 1.40 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.07 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.92 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.87 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.82 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.73 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.66 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.52 प्रतिशत, इंडिगो 0.28 प्रतिशत और बीईएल के शेयर 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।
लाल निशान में बंद हुए एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा समेत ये स्टॉक्स
वहीं दूसरी ओर, आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.99 प्रतिशत, सन फार्मा 1.55 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.50 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.43 प्रतिशत, ट्रेंट 0.86 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.83 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.61 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.05 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
ये भी पढ़ें







































