उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह सूची BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने जारी की है।
BJP ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है। वहीं, मौजूदा राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है।
बीजेपी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट-
- धर्मपाल सिंह
- राधाकांत ओझा
- प्रकाश पाल
- विद्यासागर सोनकर
- गोपी कृष्णा पाण्डेय
- प्रियंका सिंह रावत
- राम प्रताप सिंह चौहान
- श्रुति गंगवार
हरदीप सिंह पुरी को नहीं मिला टिकट
बीजेपी की सूची में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम नहीं है। इससे उन चर्चाओं पर विराम लग गया है, जिनमें उन्हें उत्तर प्रदेश से दोबारा राज्यसभा भेजे जाने की संभावनाओं पर चर्चा हो रही थी। उत्तर प्रदेश से जिन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें हरदीप सिंह पुरी के अलावा अरुण सिंह और नीरज शेखर के नाम भी शामिल हैं।
खबर अपडेट हो रही है…







































