2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन कमाई के मामले में यह हाल ही में रिलीज हुई अन्य फिल्मों से आगे बनी हुई है। फिल्म अब तक 61.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन (रविवार) को 4.50 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 61.85 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं 21 नवंबर को रिलीज हुई ‘मस्ती 4’ ने अब तक 8.59 करोड़ रुपए और 120 बहादुर ने 10.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

‘दे दे प्यार दे 2’ का 10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन- 8.75 करोड़ दूसरा दिन- 12.25 करोड़ तीसरा दिन 13.75 करोड़ चौथा दिन- 4.25 करोड़ पांचवां दिन- 5.25 करोड़ छठा दिन- 3.50 करोड़ सातवां दिन- 3.35 करोड़ आठवां दिन- 2.25 करोड़ नौवां दिन- 4 करोड़ दसवां दिन- 4.50 करोड़
टोटल कलेक्शन- 61.85 करोड़ रुपए

14 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता, जावेद जाफरी और मीजान जाफरी भी हैं। फिल्म की कहानी 52 साल के तलाकशुदा एनआरआई इन्वेस्टर आशीष मेहरा (अजय देवगन) की है, जिससे 27 साल की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) प्यार करने लगती है।






































