
सांसद अवधेश प्रसाद ने किए अयोध्या राम मंदिर के दर्शन। (फाइल फोटो)
अयोध्या (यूपी): श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वास्तुकला पर समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “मैंने अपने परिवार के साथ प्रभु श्री राम मंदिर का दर्शन किया और पूजा की और प्रभु श्री राम की जनता को नए साल की बधाई दिया…राम मंदिर का निर्माण बहुत अच्छा हुआ है प्रभु श्री राम का मंदिर हजारों-हजारों साल ये मंदिर रहे। अभी मंदिर को पूरी तरह से बनने में कम से कम एक साल लगेगा। मं
दिर की दीवारों को हमने देखा किस तरह से चित्रकारी हुई इसमें हमारे मजदूरों का बहुत बड़ा योगदान है और हमारे देश के मजदूरों तथा कारीगरों की बहुत बड़ी भूमिका रही है लेकिन जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए वो उन्हें नहीं मिल रहा है…
मैं सरकार से मांग करता हूं कि जिन कारीगरों और मजदूरों ने इस मंदिर को बहुत मेहनत से बनाया है उनको सम्मानित किया जाए। उनकी एक सूची लगाई जाए जिससे देश और दुनिया के लोग जब राम मंदिर के दर्शन करने आए तो वो देखे किन मजदूरों, कलाकारों , कारीगरों ने इसमें योगदान दिया है तो इससे उनका मनोबल बढ़ता रहेगा…”







































