
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वितरित किए नियुक्ति पत्र।
पीएम मोदी ने 61000 से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18वें रोजगार मेले के अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन विशेष है। आज के दिन ही हमारे संविधान ने जन गण मन को राष्ट्रीयगान और वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया था। आज के दिन देश के 61000 से ज्यादा नौजवान जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। आज आप सबको सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। ये एक तरह से नेशन बिल्डिंग का इंविटेशन लेटर है। ये विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है। आप में बहुत सारे साथी देश की सुरक्षा को मजबूत करेंगे। हमारे एजुकेशन और हेल्थ केयर सिस्टम को और सशक्त करेंगे। मैं आप सभी युवाओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
खबर अपडेट की जा रही है…
यह भी पढ़ें-
आज बारिश होगी या नहीं? कितना गिरा तापमान, जानें दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और पटना में मौसम का अलर्ट






































