
लग्जरी कारों की दुनिया में लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) एक ऐसा नाम है, जो न सिर्फ अपनी मजबूती बल्कि अपने रसूख के लिए भी जानी जाती है। आज के समय में हर कार लवर का सपना होता है कि उसके गैरेज में एक डिफेंडर खड़ी हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिफेंडर को घर लाने के लिए आपकी जेब कितनी भारी होनी चाहिए? अक्सर लोग कार की एक्स-शोरूम कीमत देखकर उसे खरीदने का मन बना लेते हैं, लेकिन डिफेंडर जैसी लग्जरी ऑफ-रोडर के मामले में गणित थोड़ा अलग है। आइए समझते हैं कि इसे खरीदने के लिए आपकी मासिक सैलरी कितनी होनी चाहिए।
डिफेंडर की कीमत और शुरुआती गणित
भारत में लैंड रोवर डिफेंडर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹97 लाख से शुरू होकर ₹2.30 करोड़ (Defender 130) तक जाती है। अगर हम इसके सबसे फेमस मॉडल Defender 110 की बात करें, तो ऑन-रोड आते-आते इसकी कीमत करीब ₹1.15 करोड़ से ₹1.25 करोड़ तक पहुंच जाती है। लग्जरी कारों के लिए फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपकी कार की कीमत आपकी सालाना आय के 50% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, ताकि आपका इन्वेस्टमेंट सेफ सुरक्षित रहे।
EMI का पूरा हिसाब-किताब
मान लीजिए आप ₹1.20 करोड़ की डिफेंडर खरीदने जा रहे हैं।
- डाउनपेमेंट: अगर आप 20% यानी ₹24 लाख का डाउनपेमेंट करते हैं।
- लोन राशि: बाकी बचे ₹96 लाख का आप लोन लेते हैं।
- ब्याज दर और समय: 9% की ब्याज दर पर यदि आप 5 साल (60 महीने) के लिए लोन लेते हैं।
इस स्थिति में आपकी मासिक किस्त (EMI) लगभग ₹2,00,000 के आसपास बनेगी। यानी सिर्फ कार की किस्त चुकाने के लिए ही आपके पास मोटी रकम होनी चाहिए।
कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी?
बैंक और फाइनेंशियल एडवाइजर 50/30/20 का नियम का सुझाव देते हैं। इसके हिसाब से आपकी कार की EMI आपकी इन-हैंड सैलरी के 15% से 20% से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर आपकी EMI ₹2 लाख है, तो आपकी मासिक इन-हैंड सैलरी कम से कम ₹8 लाख से ₹10 लाख होनी चाहिए। यदि आप बिजनेस करते हैं, तो आपका सालाना टर्नओवर और प्रॉफिट इतना होना चाहिए कि कार की किस्त आपकी लाइफस्टाइल पर बोझ न बने।
सिर्फ EMI ही नहीं, मेंटेनेंस भी है भारी
डिफेंडर को खरीदना एक बात है और उसे पालना दूसरी। इसकी एक सामान्य सर्विस की लागत ₹60,000 से ₹1,00,000 के बीच आती है। इसके अलावा, इसका सालाना इंश्योरेंस ही ₹3 लाख से ₹5 लाख तक जा सकता है। साथ ही, इसका माइलेज (6-9 kmpl) होने के कारण फ्यूल का खर्च भी काफी ज्यादा रहता है।






































