
Breaking News
करीब सौ देशों को हमारे देश में बने डिफेंस प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। हमारा यह लक्ष्य है कि इस साल हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट तीस हज़ार करोड़ रुपये और साल 2029 तक पचास हज़ार करोड़ रुपए पहुँच जाये। मुझे पूरा विश्वास है, हम यह लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगे। आज भारत का defence export, 2014 की तुलना में, लगभग 35 गुना बढ़ चुका है। साल 2013-14 में भारत से होने वाला डिफेंस एक्सपोर्ट केवल 686 करोड़ का था वह आज 2024-25 में बढ़ कर 23,622 करोड़ तक पहुँच गया है:
पहले हम अपनी रक्षा जरूरतों के लिए पूरी तरह से विदेशों पर निर्भर थे, लेकिन आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूँ कि भारत डिफेंस के मामले में बड़ी तेज़ी से Self-reliance की तरफ़ बढ़ रहा है और इतना ही नहीं भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट्स भी बढ़ रहा है। पिछले ग्यारह वर्षों में देश का डिफेंस बजट, जो 2013-14 में ₹2,53,346 करोड़ था, वह बढ़कर लगभग तीन गुना यानि 2024-25 में ₹6,21,940.85 करोड़ तक पहुँच गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो यह डिफेंस बजट और भी बढ़ने वाला है
जहां 2014 में हमारा domestic defence production लगभग 40 हजार करोड़ रूपये था, वहीं आज हमारा domestic defence production 1.50 लाख करोड़ रूपए के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर चुका है:
किसी भी देश की प्रगति उसकी सुरक्षा से सीधे जुड़ी होती है। यानी हमारा देश प्रगति करे, इसके लिए आवश्यक है कि हम हर ओर से सुरक्षित महसूस करें। पर अगर हमारी सुरक्षा खुद दूसरों के हाथ में हो, हम बाहर से imported defence equipments पर निर्भर हों, तो ऐसी सुरक्षा पर कहीं न कहीं सवालिया निशान लग जाता है। इसलिए हमारे लिए यह ज़रूरी रहा है, कि हम अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं आगे आएँ और इस देश में defence manufacturing capabilities को बनाने और बढ़ाने में इन्वेस्ट करें
आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि अभी कुछ दिन पहले हमने HAL को क़रीब 66,000 करोड़ रुपये की लागत से 97 तेजस फाइटर प्लेन्स बनाने का नया ऑर्डर दिया है। इसके पहले भी HAL को 48,000 करोड़ रुपए की लागत से 83 एयरक्राफ्ट बनाने का order दिया गया था:। Foreign Companies के equipments की जिस quality से हम प्रभावित होते हैं, वह quality एक दिन में नहीं बनी। उसमें भी बड़ा समय लगा और उन्हें अपने देश का बराबर support मिला। हमारे HAL का ही उदाहरण लीजिए, इसने भी पहले दिन ही ‘तेजस’ का निर्माण नहीं कर लिया। पर हमारे समर्थन और हमारी Armed Forces के बढ़ते भरोसे ने HAL को ‘तेजस’ के निर्माण की ओर आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान की।हमारा तेजस एयरक्राफ्ट भारत की indeginous डिफेंस कैपेबिलिटीज़ का शानदार उदाहरण बनने वाला है। ऐसा नहीं है कि हमें इस काम में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा है, मगर हमने यह तय किया है कि हम हर समस्या का समाधान निकालेंगे और भारत में फाइटर एयरक्राफ्ट बनाने की पूरी कैपेबैलिटी ज़रूर खड़ी करेंगे
आज हम Fifth Generation fighter aircraft बनाने की दिशा में भी आगे कदम बढ़ा चुके हैं। हम एयरक्राफ्ट का इंजन भी भारत में ही बनाने की तरफ़ बढ़ चुके हैं। हम लोग फ़्रेंच कंपनी Safaran के साथ इंजन मेकिंग का काम भारत में शुरू करने जा रहे हैं। हम private sector को एक suitable growth environment प्रदान कर रहे हैं। इसके अनुसार, हमने strategic partnership Model के माध्यम से fighters’ planes, helicopter, Tank और Submarines सहित Mega Defence Programme के निर्माण के अवसर खोले हैं, जो आने वाले वर्षों में हमारी private companies को Global Giants बनने में मदद करेगें
हम यह अच्छी तरह समझते हैं, कि निजी क्षेत्र में defence research और development को स्थापित करने में समय लगेगा। इस प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए, हमने DRDO के माध्यम से free of cost, ‘Transfer of Technology’ के अवसर खोले हैं। यह defence technology sector में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है
जब हम self-reliance यानि आत्मनिर्भरता की बात करते हैं तो हम सिर्फ़ भारतीय कंपनियों की बात नहीं करते हैं। दुनिया की जितनी भी बड़ी बड़ी डिफेंस कंपनीज़ हैं उन सबके लिए आज मौक़ा है, भारत में invest करने का, यहाँ डिफेंस equipment के Coproduction का
मैं, हमारी universities के Vice chancellors, Deans और प्रोफेसर्स से यह कहना चाहूँगा, कि हम क्या ऐसे structural changes कर सकते हैं, हम ऐसे क्या Incentives दे सकते हैं, कि दुनिया भर में फैला हुआ, हमारा Indian talent, हमारे पास, हमारे लिए काम करने आए। क्या हम ऐसी कोई व्यवस्था कर सकते हैं, कि हमारा Indian talent, जो बाहर के देशों में काम कर रहा है, अगर उसे वहां कोई असुविधा हो, तो वह किसी और दूसरे देश में, या दूसरी कंपनी में जाने की बजाय, हमारे देश में आए। उससे हमारे research and development तथा innovation ecosystem को जो sudden boost मिलेगा, वह कहीं न कहीं, हमें और भी अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा





































