• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    यूपी रेरा के रडार पर 76 प्रोजेक्ट्स, तगड़े एक्शन की तैयारी- जानें क्या है पूरा मामला

    यूपी रेरा के रडार पर 76 प्रोजेक्ट्स, तगड़े एक्शन की तैयारी- जानें क्या है पूरा मामला

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की तारीखों का हुआ ऐलान, राज्य की विनिर्माण क्षमता को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की तारीखों का हुआ ऐलान, राज्य की विनिर्माण क्षमता को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म

    सरकार भरेगी कृषि ऋण का आधा ब्याज, इस राज्य के किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

    सरकार भरेगी कृषि ऋण का आधा ब्याज, इस राज्य के किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

    HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की नैतिक चिंताओं का नहीं मिला सबूत, 3 महीने तक चली कानूनी समीक्षा

    HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की नैतिक चिंताओं का नहीं मिला सबूत, 3 महीने तक चली कानूनी समीक्षा

    ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

    ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

    डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है ये IPO, बाजार में सोमवार को होनी है लिस्टिंग

    डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है ये IPO, बाजार में सोमवार को होनी है लिस्टिंग

    यूपी में 75,000 एकड़ जमीन, योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से की मौके का फायदा उठाने की अपील

    यूपी में 75,000 एकड़ जमीन, योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से की मौके का फायदा उठाने की अपील

    IND vs IRE: दूसरे T20 में Ireland से बदला लेने उतरेगी Team India, Shreyas Iyer के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा

    IND vs IRE: दूसरे T20 में Ireland से बदला लेने उतरेगी Team India, Shreyas Iyer के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा

    गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने जमा कराया फाइनल DPR

    गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने जमा कराया फाइनल DPR

    Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

    Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    यूपी रेरा के रडार पर 76 प्रोजेक्ट्स, तगड़े एक्शन की तैयारी- जानें क्या है पूरा मामला

    यूपी रेरा के रडार पर 76 प्रोजेक्ट्स, तगड़े एक्शन की तैयारी- जानें क्या है पूरा मामला

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की तारीखों का हुआ ऐलान, राज्य की विनिर्माण क्षमता को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की तारीखों का हुआ ऐलान, राज्य की विनिर्माण क्षमता को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म

    सरकार भरेगी कृषि ऋण का आधा ब्याज, इस राज्य के किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

    सरकार भरेगी कृषि ऋण का आधा ब्याज, इस राज्य के किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

    HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की नैतिक चिंताओं का नहीं मिला सबूत, 3 महीने तक चली कानूनी समीक्षा

    HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की नैतिक चिंताओं का नहीं मिला सबूत, 3 महीने तक चली कानूनी समीक्षा

    डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है ये IPO, बाजार में सोमवार को होनी है लिस्टिंग

    डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है ये IPO, बाजार में सोमवार को होनी है लिस्टिंग

    यूपी में 75,000 एकड़ जमीन, योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से की मौके का फायदा उठाने की अपील

    यूपी में 75,000 एकड़ जमीन, योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से की मौके का फायदा उठाने की अपील

    गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने जमा कराया फाइनल DPR

    गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने जमा कराया फाइनल DPR

    Google AI का बड़ा अपडेट: अब आपकी Photos-Voice पर भी रहेगी नजर, Privacy पर उठे सवाल

    Google AI का बड़ा अपडेट: अब आपकी Photos-Voice पर भी रहेगी नजर, Privacy पर उठे सवाल

    Air India बढ़ा सकती है फ्लाइट्स की संख्या, ATF की कीमतें तय करेंगी आगे का प्लान

    Air India बढ़ा सकती है फ्लाइट्स की संख्या, ATF की कीमतें तय करेंगी आगे का प्लान

    गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर से सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, इन जिलों को भी होगा फायदा

    गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर से सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, इन जिलों को भी होगा फायदा

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    हर्षाली ने 20 बार सलमान के हाथ पर थूका था:फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक्टर मनोज बख्शी ने शूटिंग का किस्सा शेयर किया

    हर्षाली ने 20 बार सलमान के हाथ पर थूका था:फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक्टर मनोज बख्शी ने शूटिंग का किस्सा शेयर किया

    Shilpa Shetty on Shah Rukh Khans Push

    Shilpa Shetty on Shah Rukh Khans Push

    शाहरुख के धक्का देने के बाद क्यों मुस्कुराती रहीं शिल्पा?:32 साल बाद एक्ट्रेस ने पहली बार बताई 'बाजीगर' के सीन के पीछे की कहानी

    शाहरुख के धक्का देने के बाद क्यों मुस्कुराती रहीं शिल्पा?:32 साल बाद एक्ट्रेस ने पहली बार बताई 'बाजीगर' के सीन के पीछे की कहानी

    'लापता लेडीज' एक्टर बोला- डायरेक्टर ने मारने की धमकी दी:रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

    'लापता लेडीज' एक्टर बोला- डायरेक्टर ने मारने की धमकी दी:रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

    Rohit Shetty Threat | Lawrence Gang Demands ₹20 Crore

    Rohit Shetty Threat | Lawrence Gang Demands ₹20 Crore

    Rohit Shetty Threat | Lawrence Gang Demands ₹20 Crore

    Rohit Shetty Threat | Lawrence Gang Demands ₹20 Crore

    Welcome To The Jungle Starcast Rapid Fire

    Welcome To The Jungle Starcast Rapid Fire

    'मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा':सैफ अली खान बोले- हमलावर को माफ करना चाहता हूं, लेकिन हमला भूलना आसान नहीं

    'मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा':सैफ अली खान बोले- हमलावर को माफ करना चाहता हूं, लेकिन हमला भूलना आसान नहीं

    ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

    ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

    Aligarh Haveli Grab Allegations | Chandrachur Singh Ancestral Property Fake Will

    Aligarh Haveli Grab Allegations | Chandrachur Singh Ancestral Property Fake Will

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    बैरा स्यूल नदी में गिरी अल्टो कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    बैरा स्यूल नदी में गिरी अल्टो कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    प्राइवेट टूर ऑपरेटर के जरिए कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान, जारी की एडवाइजरी

    प्राइवेट टूर ऑपरेटर के जरिए कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान, जारी की एडवाइजरी

    तिरुमला मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी, पूजा-अर्चना के बाद कराया मुंडन; दान करेंगे 25 इलेक्ट्रिक बसें, ड्राइवरों का खर्च भी उठाएगी रिलायंस

    तिरुमला मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी, पूजा-अर्चना के बाद कराया मुंडन; दान करेंगे 25 इलेक्ट्रिक बसें, ड्राइवरों का खर्च भी उठाएगी रिलायंस

    ‘नालंदा विश्वविद्यालय ने शास्त्रार्थ की परंपरा को जीवित किया’, मन की बात के 135वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी

    ‘नालंदा विश्वविद्यालय ने शास्त्रार्थ की परंपरा को जीवित किया’, मन की बात के 135वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी

    9 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, यूपी में दो दिन तक जारी रहेगा हीटवेव का कहर

    9 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, यूपी में दो दिन तक जारी रहेगा हीटवेव का कहर

    VIDEO: लड़की को जबरन अपने साथ ले जा रहा था नागेंद्र, कार के धमाके में जिंदा जलकर हो गई मौत

    VIDEO: लड़की को जबरन अपने साथ ले जा रहा था नागेंद्र, कार के धमाके में जिंदा जलकर हो गई मौत

    कर्नाटक में कांग्रेस विधायक पर चला जूता, VIDEO भी सामने आया

    कर्नाटक में कांग्रेस विधायक पर चला जूता, VIDEO भी सामने आया

    तोड़-मोड़कर पेश किया जा रहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर दिया गया बयान, केंद्र सरकार ने दी सफाई

    तोड़-मोड़कर पेश किया जा रहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर दिया गया बयान, केंद्र सरकार ने दी सफाई

    जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र, 6.2 तीव्रता दर्ज

    जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र, 6.2 तीव्रता दर्ज

    Rajat Sharma’s Blog | राम मंदिर: पापियों की संपत्ति जब्त करके पाई-पाई वसूली जाय

    Rajat Sharma’s Blog | राम मंदिर: पापियों की संपत्ति जब्त करके पाई-पाई वसूली जाय

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Sai Pallavi Birthday Interesting Facts; Ramayana Sita

by Dainik Mirror
May 8, 2026
in Entertainment
235 17
0
Sai Pallavi Birthday Interesting Facts; Ramayana Sita
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रामायण में माता सीता के किरदार में नजर आने वालीं साई पल्लवी आज 34 साल की हो चुकी हैं।

साई पल्लवी कभी एक डांस रियलिटी शो की आम सी कंटेस्टेंट हुआ करती थीं। बचपन में वो कंगना रनोट की फिल्म में बतौर जूनियर आर्टिस्ट भी नजर आईं।

आज अपने हुनर और सादगी से साई पल्लवी साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक नजर उनके बचपन, करियर और बेहतरीन किस्सों पर-

फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर को समझ लिया स्टॉकर

9 मई 1992

साई पल्लवी का जन्म तमिलनाडु के कोएम्बटूर में हुआ। पिता एक्साइज ऑफिसर और एक फुटबॉल प्लेयर थे और मां राधा एक डांसर थीं। बचपन में साई भी अच्छी बैडमिंटन प्लेयर थीं।

साई पल्लवी के बचपन की चुनिंदा तस्वीरें।

साई पल्लवी के बचपन की चुनिंदा तस्वीरें।

साई महज 13 साल की उम्र में फिल्म कस्तूरी मान (2005) में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2008 की तमिल फिल्म धाम धूम में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया। वो उस वक्त छठी क्लास में थीं। इस फिल्म से कंगना रनोट ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था।

धाम धूम में कंगना के साथ साई पल्लवी।

धाम धूम में कंगना के साथ साई पल्लवी।

मां के नक्शेकदम पर चलते साई को डांस में रुचि होने लगी। टीनएज में उन्होंने तमिल डांस शो उंगालिल यार उधुता प्रभु देवा (कौन बनेगा अगला प्रभू देवा) (2008) में हिस्सा लिया। शो के एक एपिसोड में सामंथा रुथप्रभू साई के डांस से इंप्रेस हुई थीं और जमकर तारीफ की थी। तब से ही साई को थोड़ी-बहुत पहचान मिलने लगी।

डांस रियलिटी शो में साई की तारीफ करती हुईं सामंथा।

डांस रियलिटी शो में साई की तारीफ करती हुईं सामंथा।

कौन बनेगा अगला प्रभू देवा में अगर साई फाइनलिस्ट होतीं, तो उन्हें प्रभू देवा से मिलने का मौका मिलता, लेकिन सेमी फिनाले में ही शो से बाहर होने पर वो प्रभु देवा से नहीं मिल सकीं। लेकिन संयोग से सालों बाद प्रभू देवा ने उनके लिए डांस कोरियोग्राफ किया, जिसने बड़ा रिकॉर्ड कायम किया।

साई वो डांस रियलिटी शो तो नहीं जीत सकीं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उस समय साउथ के डायरेक्टर अल्फोंस पुथ्रेन अपनी एक फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे कि तभी एक दिन फेसबुक पर उनकी नजर एक डांस वीडियो पर पड़ी।

डांस रियलिटी शो से साई पल्लवी की तस्वीर।

डांस रियलिटी शो से साई पल्लवी की तस्वीर।

वो वीडियो साई पल्लवी के डांस क्लिप का था। उन्हें साई इतनी पसंद आई कि वो जैसे-तैसे उनका नंबर ढूंढने लगे। एक रोज कॉल कर अल्फोंस ने साई को फिल्म ऑफर कर दी।

शौकिया तौर पर डांस रियलिटी शो करने वालीं साई को असल में डॉक्टर बनना था। उनकी एक कजिन डॉक्टरी पढ़ने जॉर्जिया जा रही थी, तो साई ने भी वहीं एडमिशन ले लिया। यही वजह रही कि उन्होंने डायरेक्टर अल्फोंस की फिल्म भी ठुकरा दी।

साई छुट्टियों में भारत आती थीं और बाकी समय जॉर्जिया में रहती थीं। साउथ रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई शुरुआत में जॉर्जिया नहीं जाना चाहती थीं, तब उनकी मां ने कहा था कि अगर वो नहीं गईं, तो उनकी कजिन वहां गोरी हो जाएंगी, अच्छी अंग्रेजी सीखेंगी और उन्हें अच्छे रिश्ते भी मिलेंगे। इसी लालच में मां ने उन्हें जॉर्जिया जाने के लिए राजी किया।

जब साई के फाइनल ईयर के एग्जाम नजदीक आए तो वो पढ़ाई पर फोकस करने के लिए कोएम्बटूर आ गईं। ये वही समय था, 6 साल पहले साई को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर अल्फोंस ने फिल्म प्रेमम शुरू की। इस फिल्म में वो असिन को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन फिर मलयाली बोलने वाली एक्ट्रेस की चाह में उन्होंने असिन का नाम ड्रॉप कर दिया।

एक रोज उन्हें फिर साई पल्लवी का ख्याल आया और उन्होंने झट से साई को कॉल कर प्रेमम फिल्म ऑफर कर दी। पढ़ाई पर फोकस कर रहीं साई इस कॉल से डर गईं। उन्हें लगा कि कहीं कोई उन्हें स्टॉक तो नहीं कर रहा, जो बार-बार ऐसे कॉल करता है। साई ने पहले तो कॉल पर जमकर बातें सुनाईं और फिर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाना चाहा। खुशकिस्मती से डायरेक्टर ने अपनी पूरी प्रोफाइल और फिल्म के बारे में बताकर ये गलतफहमी दूर कर दी।

इसके बाद साई ने मलयाली फिल्म प्रेमम में काम करने के लिए हामी भर दी। साल 2014 में 5 लोग खासकर साई का ऑडिशन लेने उनके होमटाउन पहुंचे थे।

ऑडिशन सफल रहा और उन्हें फिल्म प्रेमम में एक लेक्चरर मलार का रोल मिला। फिल्म साइन करने से पहले साई ने 3 शर्तें रखीं। पहली शर्त- शूटिंग कॉलेज की छुट्टियों में ही होगी, दूसरी शर्त- वो फिल्म में वही कपड़े पहनेंगी, जिनमें वो सहज रहें और तीसरी शर्त- वो फिल्म में मेकअप नहीं करेंगी।

आमतौर पर हर एक्ट्रेस चाहती है कि वो कैमरे पर बेदाग और परफेक्ट दिखे, जिसके लिए मेकअप का इस्तेमाल करना बेहद आम बात है। तब करीब 22 साल की साई पल्लवी के चेहरे पर कई मुहांसे थे। कोई भी लड़की इन्हें फिल्म में छिपाना चाहती, लेकिन साई ने मेकअप न करने का फैसला किया।

छुट्टियों में ही साई ने पूरी फिल्म शूट की और फिर जॉर्जिया जाकर एग्जाम दिए।

साई पल्लवी की पहली फिल्म प्रेमम 29 मई 2015 को रिलीज हुई थी।

साई पल्लवी की पहली फिल्म प्रेमम 29 मई 2015 को रिलीज हुई थी।

फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए साई जॉर्जिया से भारत आईं। जैसे ही थिएटर में फिल्म खत्म हुई, पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म के लिए न्यूकमर साई पल्लवी को 1-2 नहीं बल्कि पूरे 6 डेब्यू अवॉर्ड मिले थे। उनके बिना मेकअप काम करने की भी काफी चर्चा रही।

2021 की फिल्म के गाने प्रनवआलय इकलौता गाना है, जिसमें साई पल्लवी ने मेकअप किया था।

2021 की फिल्म के गाने प्रनवआलय इकलौता गाना है, जिसमें साई पल्लवी ने मेकअप किया था।

फिल्म प्रेमम की बदौलत साई पल्लवी को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। 2015 में वो दुलकर सलमान के साथ मलयाली फिल्म काली में नजर आईं। ये फिल्म भी हिट रही और साई पल्लवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला।

मलयाली फिल्मों में स्टारडम हासिल करने के बाद साई ने 2017 में तेलुगु फिल्म फिदा की, जो ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में साई पल्लवी की परफॉर्मेंस को 100 ग्रेटेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डीकेड्स में शामिल किया है। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला।

आगे उन्होंने मिडल क्लास अब्बाई, मारी 2, एथिरन, लव स्टोरी जैसी बेहतरीन फिल्में करते हुए खुद को साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल किया।

साई पल्लवी से जुड़े ये किस्से और विवाद भी पढ़िए-

लव लेटर लिखने पर घर में हुई पिटाई

नेटफ्लिक्स के शो माय विलेज में साई पल्लवी ने बचपन से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार 7वीं क्लास में एक लड़के ने उनके बैग में लव लेटर रख दिया था। शाम को जब उनके पिता ने उनका बैग चेक किया तो उसमें लेटर निकला। ये देखकर उन्हें पिता की खूब मार पड़ी थी।

प्रभु देवा से मिलने का पुराना सपना हुआ पूरा, 10 साल बाद उन्हीं के साथ बनाया इतिहास

साई पल्लवी ने डांस रियलिटी शो कौन बनेगा अगला प्रभु देवा किया था। फाइनलिस्ट को प्रभु देवा से मिलने का मौका मिलता, लेकिन साई पल्लवी सेमी फिनाले में ही बाहर हो गईं और प्रभू देवा से नहीं मिल सकीं। जब उन्हें 2018 की फिल्म मारी 2 मिली तो इसका एक गाना राऊडी बेबी प्रभु देवा और जानी मास्टर ने मिलकर कोरियोग्राफ किया था।

संयोग ये रहा कि इस गाने की शूटिंग उसी स्टूडियो में हुई, जहां उस डांस रियलिटी शो की शूटिंग होती थी।

प्रभु देवा द्वारा कोरियोग्राफ किया गया ये गाना काफी हिट रहा। ये गाना 12 जनवरी 2019 में यूट्यूब पर अपलोड हुआ। ये पहला साउथ इंडियन गाना है, जिसके यूट्यूब पर 1.5 बिलियन व्यूज हैं।

मारी 2 फिल्म के गाने राउडी बेबी यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया साउथ सॉन्ग है।

मारी 2 फिल्म के गाने राउडी बेबी यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया साउथ सॉन्ग है।

किसिंग सीन होने पर ठुकराई विजय देवरकोंडा की फिल्म

साल 2018 में साई पल्लवी ने विजय देवरकोंडा के साथ डेब्यूटेंट डायरेक्टर भरत कम्मा के साथ फिल्म साइन की थी। इस फिल्म का पहला पोस्टर 9 मई 2018 में विजय के बर्थडे के दिन जारी हुई। हालांकि जब साई को पता चला कि उन्हें फिल्म में विजय के साथ किसिंग सीन देना होगा, तो उन्हें ये फिल्म ठुकरा दी।

कश्मीरी पंडितों पर दिए गए बयान पर हुआ विवाद

फिल्म विराट पर्वन के प्रमोशनल इवेंट में साई के एक बयान से विवाद हो गया। दरअसल, उन्होंने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की तुलना गो तस्करी के आरोपियों की लिंचिंग से की है और कहा कि हिंसा कोई भी करे वह गलत है। साई ने कहा था, ‘कश्मीर फाइल्स में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों का नरसंहार दिखाया है। अगर आप इसे धर्म की लड़ाई की तरह देख रहे हैं तो उस घटना के बारे में क्या कहेंगे जिसमें गायों से भरा ट्रक लेकर जा रहे मुस्लिम ड्राइवर को पीटा गया और जय श्री राम के नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया। मेरे हिसाब से इन दोनों में कोई फर्क नहीं है।’

विवाद होने पर साई पल्लवी ने माफी मांगी और कहा कि वो सिर्फ हिंसा की निंदा कर रही थीं। उनके बयान को गलत तरह पेश किया गया।

भारतीय सेना का अपमान करने के आरोप लगे

2022 में साई का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग भारतीय सेना को आतंकवादी मानते हैं, ठीक वैसे ही जैसे हम पाकिस्तानियों को मानते हैं। साई का वीडियो वायरल होने के बाद साई पल्लवी को बॉयकॉट करने के आरोप लगे।

बिकिनी में फेक फोटोज वायरल होने पर विवाद हुआ

बीते साल साई पल्लवी के बाद साई ने असल तस्वीरें पोस्ट कर साफ किया कि पहले वायरल हुईं फोटोज मॉर्फ्ड थीं। इस बीच रिपोर्ट रही कि रामायण के मेकर्स ने विवाद से बचने के लिए साई और उनके परिवार से लो-प्रोफाइल रखने की अपील की है।

2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम का एड ठुकराया

साई पल्लवी को एक बार फेयरनेस क्रीम का एड मिला था। इस एंडोर्समेंट के लिए साई को 2 करोड़ रुपए फीस ऑफर हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने ये कहते हुए ऑफर ठुकरा दिया कि वो नेचुरल ब्यूटी पसंद करती हैं।

साई पल्लवी को मिले 34 अवॉर्ड

साई पल्लवी ने 11 साल के एक्टिंग करियर में अब तक 54 नॉमिनेशन में 34 अवॉर्ड हासिल किए हैं। उनके पास 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ, 3 साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवर्ड मिले हैं। उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एक्ट्रेस को गवर्नमेंट ऑफ तमिलनाडु की तरफ से कलाईममानी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एक दिन से किया बॉलीवुड डेब्यू, जल्द रामायण में नजर आएंगी

साई पल्लवी ने साउथ सिनेमा स्टारडम हासिल करने के बाद इस साल आई आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म एक दिन से बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में उनके साथ जुनैद खान नजर आए हैं।

जल्द ही वो पैन इंडिया मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण में नजर आएंगी। फिल्म में उन्होंने माता सीता का रोल निभाया है, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।

………………………………………………

फिल्मी हस्तियों से जुड़ी ये स्टोरीज भी पढ़ें-

विजय का लेडी लक, जिसके बर्थडे पर चुनाव जीते: तमिलनाडु का रिजल्ट आते ही विजय के घर पहुंचीं तृषा, एक्टर का हो चुका तलाक

तमिलनाडु चुनाव में थलापति विजय की पार्टी TVK की जीत में उनकी ‘लेडी लक’ तृषा कृष्णन को अहम माना जा रहा है। 4 मई को ‘लेडी लक’ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का जन्मदिन था, जिनका नाम विजय से जुड़ता रहा है। तृषा तमिलनाडु चुनाव का रिजल्ट आने से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचीं, दर्शन किए और फिर विजय के घर पहुंचीं।

51 साल के विजय आज तमिल फिल्मों के सबसे बड़े स्टार हैं तो तृषा कृष्णन क्वीन ऑफ साउथ इंडिया कही जाती हैं। दोनों करीब 5 फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिनमें से 2023 में रिलीज सुपरहिट फिल्म लियो भी शामिल है। यह वही वक्त था जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम तलाक के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही थीं। पूरी खबर पढ़िए…

पुण्यतिथि: ऋषि कपूर को सलमान के पिता ने धमकाया:राज कपूर ने सिगरेट पीने पर पीटा, दाऊद के साथ चाय पी, कभी अमिताभ का अवॉर्ड खरीदा

30 अप्रैल 2020, 6 साल पहले सुबह खबर आई कि ऋषि कपूर अब नहीं रहे। कुछ दिन पहले तक वो गंभीर हालत होने के बावजूद हॉस्पिटल स्टाफ को हंसाते तो कभी गाना सुना रहे थे। दैनिक भास्कर से बात करते हुए ऋषि कपूर की इकलौती बेटी रिद्धिमा कहती हैं, ‘सब अचानक हुआ, वो बहुत डरावना दिन था। अचानक एक खालीपन आ गया। एक सूनापन, उनकी जिंदगी उनकी मौजूदगी लार्जर देन लाइफ थी।’ पूरी स्टोरी पढ़ें… ……………………………………………….

विनोद खन्ना की पुण्यतिथि, पिता ने पिस्तौल तानी:अमिताभ ने फेंका ग्लास, तो टांके आए: महेश भट्ट को धमकाया, आखिरी ख्वाहिश थी- पाकिस्तान जाना

लंबी कद-काठी, गोरी रंगत और गहरी आंखें। 18 साल की उम्र में कॉलेज के दिनों में कई लड़कियां विनोद खन्ना के लुक की तारीफ करती नहीं थकती थीं। सबका एक ही सुझाव था, ‘हीरो जैसे लगते हो, फिल्मों में जाओ’, लेकिन विनोद के पिता चाहते थे कि बेटा पढ़ाई पूरी कर खानदानी टेक्सटाइल बिजनेस संभाले। विनोद का बागी रवैया तभी शुरू हो गया था, जब उन्होंने पिता के कहने पर कॉमर्स के बजाय साइंस चुना।

एक रोज उनकी कॉलेज पार्टी में कुछ फिल्मी हस्तियां पहुंचीं, जिनमें उस दौर के नामी हीरो सुनील दत्त और उनकी दोस्त अंजू महेंद्रू भी थीं। वो देखना चाहते थे कि टीनएजर्स किस तरह पार्टी करते थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Tags: Background DancerBirthdayFactsInterestingPallaviRamayanaRamayana Part-1Ramayana SitaSaiSai PallaviSai Pallavi BirthdaySai Pallavi Natural BeautySai Pallavi Senthamarai KannanSitaSouth Top Actress
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
बैरा स्यूल नदी में गिरी अल्टो कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

बैरा स्यूल नदी में गिरी अल्टो कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

June 28, 2026
प्राइवेट टूर ऑपरेटर के जरिए कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान, जारी की एडवाइजरी

प्राइवेट टूर ऑपरेटर के जरिए कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान, जारी की एडवाइजरी

June 28, 2026
हर्षाली ने 20 बार सलमान के हाथ पर थूका था:फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक्टर मनोज बख्शी ने शूटिंग का किस्सा शेयर किया

हर्षाली ने 20 बार सलमान के हाथ पर थूका था:फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक्टर मनोज बख्शी ने शूटिंग का किस्सा शेयर किया

June 28, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In