नई दिल्ली: इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो “आप की अदालत” में बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने सवालों के खुलकर जवाब दिए और ये भी बताया कि वह अपने बेटों को क्या बनाना चाहते हैं।
बॉबी देओल ने अपने बेटे के बारे में बताया कि वह बहुत टैलेंटेड हैं और उन्हें फिल्मों का बहुत शौक है। फिल्म कैसे बनती है, कैसे एडिट होती है, कैसे उसमें साउंड इफेक्ट डालते हैं, कैसे डबिंग करते हैं, उसने खुद अपने आपको ये सब सिखाया है।
बॉबी देओल ने बताया कि उनके बेटे ने अपने शरीर पर बहुत काम किया है। अभी वो 21 साल का है। उसने यूट्यूब वीडियो देखकर खुद को डांस में ट्रेन किया। उसने बहुत मेहनत की। कोविड में उसके साथ एक डर बैठ गया, मास्क उतारने का। काफी टाइम तक ऐसा था। मेरे दोस्त अविनाश ने मुझसे कहा कि इसे मुझको संभालने दे और इसे मेरे पास भेजो। उसने एक साथ उसके साथ फोटोग्राफी की। मैं जो भी फोटो अपनी इंस्टाग्राम पर डालता हूं, मैं उसका नाम नीचे डालता हूं। बेटे ने अपना इंस्टाग्राम बंद कर दिया क्योंकि उसको फॉलोअर नहीं चाहिए। मेरी ज्यादातर फोटो उसी ने खीची हैं।
कॉपी अपडेट हो रही है…






































