रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की और मंदिर में सुबह होने वाली सुप्रभात सेवा में भाग लिया। अपनी इस धार्मिक यात्रा के हिस्से के रूप में अनंत अंबानी ने भगवान वेंकटेश्वर को अपने बाल भी अर्पित किए (मुंडन कराया)।
दर्शन के बाद, मंदिर के अंदर स्थित रंगनायकुला मंडपम में वैदिक विद्वानों ने उन्हें ‘वेद आशीर्वादम’ (वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आशीर्वाद) दिया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन (TTD) के अधिकारियों ने उन्हें श्रीवारी तीर्थ प्रसादम भेंट किया और पारंपरिक रेशमी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अनंत अंबानी ने कराया मुंडन
TTD को 25 इलेक्ट्रिक बसों का दान
इस अवसर पर अनंत अंबानी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज मंदिर प्रशासन को 27.5 करोड़ रुपये की लागत वाली 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करेगी।
अनंत अंबानी ने तिरुपति बालाजी में की पूजा-अर्चना
इसके साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन बसों को चलाने के लिए जरूरी 50 ड्राइवरों की सैलरी और अन्य भत्ते भी रिलायंस इंडस्ट्रीज ही उठाएगी। तिरुमला में इस इलेक्ट्रिक बस फ्लीट के सुचारू संचालन के लिए कंपनी वहां ईवी (EV) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने में भी पूरा सहयोग देगी।







































