Stock Market Today 10 July, 2026: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स ने 653.81 अंकों (0.85 प्रतिशत) की तेज बढ़त लेकर 77,395.63 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 161.90 अंक (0.68%) की तेजी के साथ 24,124.70 अंकों पर कारोबार शुरू किया। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी 50, दोनों ही प्रमुख इंडेक्स पर लिस्ट ज्यादातर कंपनी के शेयरों ने बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की।
निफ्टी 50 की 50 में से 47 कंपनी के शेयरों ने हरे निशान में की ओपनिंग
आज सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और सिर्फ 1 कंपनी- अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 47 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 3 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की दूसरे सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.17 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। जबकि, दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्टाटेक सीमेंट के शेयर आज 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
आईटी शेयरों में तेजी
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टीसीएस के शेयर 3.04 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.72 प्रतिशत, ट्रेंट 1.36 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.34 प्रतिशत, इंडिगो 1.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.18 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.14 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.07 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.06 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
1.00 प्रतिशत से कम तेजी के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर
इनके अलावा एटरनल के शेयर 0.96 प्रतिशत, एलएंडटी 0.92 प्रतिशत, टाइटन 0.71 प्रतिशत, एसबीआई 0.71 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.66 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.60 प्रतिशत, आईटीसी 0.60 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.57 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.54 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.54 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.50 प्रतिशत, बीईएल 0.48 प्रतिशत, सन फार्मा 0.47 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.30 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.22 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
ये भी पढ़ें-






































