एक दीवाने की दीवानियत फिल्म का सक्सेस मनाने एक्टर हर्षवर्धन राणे जयपुर के राजमंदिर पहुंचे, यहां दीवाने के लिए ऑडियंस की दीवानियत खास अंदाज में नजर आई। फैंस के बीच हर्षवर्धन का जोश देखते ही बनता था। वे अपनी कार की छत पर चढ़ गए और करीब 10 मिनट तक हाथ ह
.
राजमंदिर की बालकनी से हर्षवर्धन ने फिल्म की सफलता पर ऑडियंस से कहा- आप जैसी ऑडियंस ने बॉलीवुड से नेपोटिज्म शब्द मिटा दिया है। इस दिवाली दो नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड वाले एक्टर्स की फिल्में लगी हैं। मेरी और आयुष्मान खुराना की। आप लोग हमें ऐसे ही प्यार दीजिए और आयुष्मान को भी सपोर्ट कीजिए। हर्षवर्धन के साथ एक्ट्रेस सोनम बाजवा, एक्टर शाद रंधावा और डायरेक्टर मिलाप जावेरी भी मौजूद रहे। फिल्म के को-प्रोड्यूसर राघव शर्मा पूरे इवेंट की व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए।

हर्षवर्धन के साथ एक्ट्रेस सोनम बाजवा, एक्टर शाद रंधावा और डायरेक्टर मिलाप जावेरी भी मौजूद रहे।
यूसुफ ने संभाली हर्षवर्धन राणे की सुरक्षा आलिया भट्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज यूसुफ ने अभिनेता हर्षवर्धन राणे की सुरक्षा का जिम्मा संभाला। अहमदाबाद और कोटा से होते हुए हर्षवर्धन का यह इंडिया टूर जयपुर पहुंचा, जहां उनका स्वागत किसी सुपरस्टार की तरह हुआ।
प्रशंसकों से हर्षवर्धन राणे का वादा जयपुर में प्रशंसकों को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा, “जब ‘सनम तेरी कसम’ री-रिलीज हुई थी, तो आपने टिकट खरीदकर उसे हिट बनाया। अब इस फिल्म को भी आप लोगों ने प्यार से टिकट खरीदकर हिट कर दिया। एक हफ्ते पहले जब मैं राजमंदिर आया था, तब मैंने वादा किया था कि अगर आप लोग टिकट लेकर फिल्म देखोगे तो मैं जयपुर जरूर आऊंगा। आपने वादा निभाया, मैंने भी निभाया।”
फिल्म की टीम ने ऑडियंस से मुलाकात की हर्षवर्धन राणे और उनकी टीम को शाम 6:30 बजे वर्ल्ड ट्रेड पार्क (WTP) स्थित सिनेपोलिस पहुंचना था, लेकिन कोटा से देरी होने के कारण वे पहले राजमंदिर पहुंचे। जयपुर में लगभग 3.5 घंटे की देरी के बाद टीम रात 10 बजे WTP पहुंची। टीम के आने तक आधे से ज्यादा दर्शक जा चुके थे, जिसके बाद सिनेपोलिस टीम ने अगले शो का इंतजार कर रही ऑडियंस को ऑडी में बिठाया और फिर फिल्म की टीम ने ऑडियंस से मुलाकात की।






































