आज अमृतसर में आदि वाल्मीकि अंबेडकर संगठन ने अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म “महा वाल्मीकि” के ट्रेलर पर आपत्ति जताई है। जिसमें वह भगवान वाल्मीकि जी की भूमिका निभा रहे हैं। संगठन ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर कमिश्नर को एक मांग पत्र सौंपा।
.
संगठन नेता सुमित काली का कहना है कि ट्रेलर में भगवान वाल्मीकि जी की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है। जिससे वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की है कि ट्रेलर को तुरंत यूट्यूब से हटाया जाए और फिल्म पर रोक लगाई जाए।

आदि वाल्मीकि अंबेडकर संगठन नेता और टीम।
वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व होना चाहिए
नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सेंसर बोर्ड में वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व होना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की गलतियां न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे कड़ा संघर्ष करेंगे।
इतिहास से जुड़ी गलत जानकारी
इसके साथ ही संगठन ने गूगल पर भगवान वाल्मीकि जी के इतिहास से जुड़ी गलत जानकारी को हटाने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर (DC) और अन्य अधिकारियों को भी मांग पत्र सौंपेंगे।
संगठन ने यह स्पष्ट किया है कि समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की ऐतिहासिक या धार्मिक विकृति को सहन नहीं किया जाएगा।






































