Amul milk price hike: आम आदमी की रसोई पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड्स में शामिल अमूल (Amul) ने देशभर में अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि नई दरें 14 मई, 2026 की सुबह से प्रभावी होंगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब लोग पहले से ही खाने-पीने की चीजों और ईंधन की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं। दूध की कीमतों में इस इजाफे का सीधा असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा।





































