• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 2, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    डीजल की खुदरा और थोक कीमतों में ₹50 तक का अंतर, कुछ पंप डीलरों ने बिक्री पर लगाई सीमा, सरकार ने साफ किया रुख

    डीजल की खुदरा और थोक कीमतों में ₹50 तक का अंतर, कुछ पंप डीलरों ने बिक्री पर लगाई सीमा, सरकार ने साफ किया रुख

    England ODI Squad में Adil Rashid और Sam Curran की वापसी, Jofra Archer को आराम

    England ODI Squad में Adil Rashid और Sam Curran की वापसी, Jofra Archer को आराम

    आज ₹5000 सस्ती हुई चांदी, इस हफ्ते भाव में ₹10,000 की गिरावट- चेक करें सोने की ताजा कीमतें

    आज ₹5000 सस्ती हुई चांदी, इस हफ्ते भाव में ₹10,000 की गिरावट- चेक करें सोने की ताजा कीमतें

    बनारस से प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, नासिक, कल्याण के रास्ते मुंबई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन- देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

    बनारस से प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, नासिक, कल्याण के रास्ते मुंबई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन- देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

    GST कलेक्शन से सरकार के खाते में आए ₹2.03 लाख करोड़, सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़ा संग्रह

    GST कलेक्शन से सरकार के खाते में आए ₹2.03 लाख करोड़, सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़ा संग्रह

    prasidh krishna ruled out of third odi as anshul kamboj joins india squad

    prasidh krishna ruled out of third odi as anshul kamboj joins india squad

    बिजली बिल से होगी ट्रैफिक चालान की वसूली? सुप्रीम कोर्ट ने लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन रीन्यूअल रोकने के दिए निर्देश

    बिजली बिल से होगी ट्रैफिक चालान की वसूली? सुप्रीम कोर्ट ने लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन रीन्यूअल रोकने के दिए निर्देश

    ishan kishan hits unbeaten 80 as india enters asian games cricket final

    ishan kishan hits unbeaten 80 as india enters asian games cricket final

    3 अक्टूबर से शुरू होगी उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    3 अक्टूबर से शुरू होगी उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    Team India ने Asian Games 2026 में T20I में 100 से अधिक रनों से जीत का बनाया नया World Record

    Team India ने Asian Games 2026 में T20I में 100 से अधिक रनों से जीत का बनाया नया World Record

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    स्टॉक मार्केट में नहीं थम रही तबाही- मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टाटा स्टील के शेयर क्रैश

    स्टॉक मार्केट में नहीं थम रही तबाही- मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टाटा स्टील के शेयर क्रैश

    गडकरी ने दिया नॉर्थ-ईस्ट को बड़ा तोहफा, ₹1176 करोड़ की लागत से तीस्ता नदी के ऊपर बनेगा 6-लेन ब्रिज; सिलिगुड़ी-सिक्किम तक सफर होगा आसान

    गडकरी ने दिया नॉर्थ-ईस्ट को बड़ा तोहफा, ₹1176 करोड़ की लागत से तीस्ता नदी के ऊपर बनेगा 6-लेन ब्रिज; सिलिगुड़ी-सिक्किम तक सफर होगा आसान

    ”अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश”- जानें क्या है वायरल दावे का सच

    ”अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश”- जानें क्या है वायरल दावे का सच

    ऑटो सेक्टर ने सितंबर में मचाया धमाल, हुंडई की रिकॉर्ड बिक्री; महिंद्रा की 15% और JSW MG की 19% बढ़ी सेल्स

    ऑटो सेक्टर ने सितंबर में मचाया धमाल, हुंडई की रिकॉर्ड बिक्री; महिंद्रा की 15% और JSW MG की 19% बढ़ी सेल्स

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

    Ayushmann Khurrana Success Story; RJ MTV VJ Indian Idol Rejection

    Ayushmann Khurrana Success Story; RJ MTV VJ Indian Idol Rejection

    England ODI Squad में Adil Rashid और Sam Curran की वापसी, Jofra Archer को आराम

    England ODI Squad में Adil Rashid और Sam Curran की वापसी, Jofra Archer को आराम

    prasidh krishna ruled out of third odi as anshul kamboj joins india squad

    prasidh krishna ruled out of third odi as anshul kamboj joins india squad

    ishan kishan hits unbeaten 80 as india enters asian games cricket final

    ishan kishan hits unbeaten 80 as india enters asian games cricket final

    Team India ने Asian Games 2026 में T20I में 100 से अधिक रनों से जीत का बनाया नया World Record

    Team India ने Asian Games 2026 में T20I में 100 से अधिक रनों से जीत का बनाया नया World Record

    shubman gill and rohit sharma guide india to historic odi run chase

    shubman gill and rohit sharma guide india to historic odi run chase

    जयपुर एयरपोर्ट पर साथ दिखे एक्ट्रेस पलक तिवारी-एक्टर इब्राहिम:एक गाड़ी में रणथंभौर के लिए हुए रवाना; फैन से मिलिंद सोमन बोले- 20 पुशअप करो

    जयपुर एयरपोर्ट पर साथ दिखे एक्ट्रेस पलक तिवारी-एक्टर इब्राहिम:एक गाड़ी में रणथंभौर के लिए हुए रवाना; फैन से मिलिंद सोमन बोले- 20 पुशअप करो

    बाली में नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट:दावा- चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

    बाली में नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट:दावा- चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    राफेल को लेकर अच्छी खबर, 114 फाइटर जेट की खरीद पर जल्द होगी डील, स्वदेशी हथियार भी किए जाएंगे शामिल

    राफेल को लेकर अच्छी खबर, 114 फाइटर जेट की खरीद पर जल्द होगी डील, स्वदेशी हथियार भी किए जाएंगे शामिल

    BJP ने किया कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन में पेपर लीक का दावा, कहा- 30 से 40 लाख में हुआ पेपर का सौदा

    BJP ने किया कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन में पेपर लीक का दावा, कहा- 30 से 40 लाख में हुआ पेपर का सौदा

    CJI और दूसरे जजों के बीच ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर नहीं हो रही कोई बैठक, सुप्रीम कोर्ट ने किया साफ

    CJI और दूसरे जजों के बीच ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर नहीं हो रही कोई बैठक, सुप्रीम कोर्ट ने किया साफ

    पूर्वोत्तर के इस राज्य में हुआ बड़ा सियासी फेरबदल, एक पार्टी के सभी 5 विधायक सत्तारूढ़ दल में शामिल

    पूर्वोत्तर के इस राज्य में हुआ बड़ा सियासी फेरबदल, एक पार्टी के सभी 5 विधायक सत्तारूढ़ दल में शामिल

    ‘ज्ञानेश कुमार BJP की कठपुतली, उन्हें जाना होगा’, ममता ने बोला हमला तो अधीर ने दे दिया ऑफर

    ‘ज्ञानेश कुमार BJP की कठपुतली, उन्हें जाना होगा’, ममता ने बोला हमला तो अधीर ने दे दिया ऑफर

    कर्नाटक में SIR पर घमासान! फॉर्म-7 के मुद्दे पर धरने पर बैठे CM डीके शिवकुमार; EC ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए

    कर्नाटक में SIR पर घमासान! फॉर्म-7 के मुद्दे पर धरने पर बैठे CM डीके शिवकुमार; EC ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए

    रजत शर्मा का ब्लॉग | जांबाज़ कैप्टन स्मित को दुनिया का सलाम

    रजत शर्मा का ब्लॉग | जांबाज़ कैप्टन स्मित को दुनिया का सलाम

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में नई याचिका दायर, की गई उनके 14 फैसलों की रद्द करने की मांग

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में नई याचिका दायर, की गई उनके 14 फैसलों की रद्द करने की मांग

    “रक्तदान करें, जिंदगी बचाएं” CM थलापति विजय की युवाओं से बड़ी अपील, बोले- जरूरतमंदों के लिए आगे आएं

    “रक्तदान करें, जिंदगी बचाएं” CM थलापति विजय की युवाओं से बड़ी अपील, बोले- जरूरतमंदों के लिए आगे आएं

    कौन हैं 174 लोगों की जान बचाने वाले स्मित मच्छार, माता पिता, पत्नी का क्या नाम है? जानें सबकुछ

    कौन हैं 174 लोगों की जान बचाने वाले स्मित मच्छार, माता पिता, पत्नी का क्या नाम है? जानें सबकुछ

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Ayushmann Khurrana Success Story; RJ MTV VJ Indian Idol Rejection

by Dainik Mirror
October 1, 2026
in Entertainment
247 5
0
Ayushmann Khurrana Success Story; RJ MTV VJ Indian Idol Rejection
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

2 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
कभी रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट रहे आयुष्मान ने रिजेक्शन और उतार-चढ़ाव के बावजूद जोखिम उठाए और अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड में खास मुकाम बनाया। - Dainik Bhaskar

कभी रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट रहे आयुष्मान ने रिजेक्शन और उतार-चढ़ाव के बावजूद जोखिम उठाए और अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड में खास मुकाम बनाया।

आयुष्मान खुराना आज बॉलीवुड के उन एक्टर्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी अलग तरह की फिल्मों से इंडस्ट्री में पहचान बनाई। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। चंडीगढ़ से निकले आयुष्मान ने थिएटर किया, रेडियो जॉकी बने, एमटीवी पर वीजे रहे और कई ऑडिशन दिए। उन्हें इंडियन आइडल-2 में भी रिजेक्शन मिला।

2012 में ‘विक्की डोनर’ से फिल्मी करियर शुरू हुआ। पहली फिल्म हिट हुई, लेकिन इसके बाद लगातार तीन फिल्में नहीं चलीं। फिर ‘दम लगा के हईशा’ से करियर ने दोबारा रफ्तार पकड़ी। इसके बाद ‘बरेली की बर्फी’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘अंधाधुन’, ‘बधाई हो’, ‘आर्टिकल 15’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘बाला’ जैसी फिल्मों ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

आज की सक्सेस स्टोरी में आयुष्मान खुराना के करियर और निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…

चंडीगढ़ में हुआ जन्म, पिता ज्योतिषी

आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के सेंट जॉन्स हाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई की और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

उनके पिता पी. खुराना जाने-माने ज्योतिषी थे, जबकि मां पूनम खुराना ने हिंदी में एमए किया था। परिवार का माहौल पढ़ाई, साहित्य और कला से जुड़ा रहा। आयुष्मान ने कॉलेज के दिनों में थिएटर किया और दो थिएटर ग्रुप भी बनाए।

डॉक्टर बनने का सपना था, डेंटिस्ट की सीट भी मिली थी

एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले आयुष्मान ने डॉक्टर बनने का सपना देखा था। उन्होंने 11वीं में साइंस ली थी और कर्नाटक के एक डेंटल कॉलेज में उन्हें सीट भी मिल गई थी।

लेकिन तभी उनका रुझान थिएटर की तरफ बढ़ा। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई छोड़कर आर्ट्स और थिएटर चुना। डीएवी कॉलेज में उन्होंने थिएटर ग्रुप बनाए और स्ट्रीट प्ले किए। थिएटर में काम करते हुए आयुष्मान ने सामाजिक मुद्दों को समझा। यही अनुभव आगे चलकर उनकी फिल्मों के विषयों में भी दिखाई दिया।

रोडीज जीते, लेकिन तुरंत मुंबई नहीं आए

2004 में आयुष्मान ने एमटीवी रोडीज सीजन-2 जीता। इसके बाद उन्हें पहचान मिलने लगी, लेकिन उन्होंने तुरंत मुंबई जाकर फिल्मों में किस्मत नहीं आजमाई। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने रेडियो में काम शुरू किया। बाद में वे एमटीवी के वीजे बने और कई शो होस्ट किए।

फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान ने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे सितारों का इंटरव्यू भी लिया था। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इन सितारों से बातचीत ने उन्हें समझने में मदद की कि स्टार भी आम इंसानों की तरह होते हैं।

पिता ने कहा- अभी मुंबई जाओ, वरना दो साल नौकरी नहीं मिलेगी

आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह दो महीने का ब्रेक लेकर एक्टिंग की तैयारी करना चाहते थे। लेकिन उनके पिता ने उन्हें तुरंत मुंबई जाने के लिए कहा। आयुष्मान के मुताबिक, उनके पिता ने कहा था कि अगर अभी नहीं गए तो दो साल तक नौकरी नहीं मिलेगी। इसके बाद वह मुंबई आ गए।

शुरुआती दिनों में उनके पास रहने की जगह भी नहीं थी। वह अपने डॉक्टर दोस्त के साथ केईएम हॉस्पिटल के हॉस्टल में रहे और ऑडिशन देते रहे।

ट्रेन में गाने से कमाए पैसे

फिल्म स्टार बनने से बहुत पहले आयुष्मान और उनके दोस्त ट्रेनों में परफॉर्म करते थे। उन्होंने बताया था कि कॉलेज के दौरान वे पश्चिम एक्सप्रेस में दोस्तों के साथ चढ़ते और अलग-अलग कोच में गाना-परफॉर्म करना शुरू कर देते थे।

यात्रियों से मिलने वाले पैसे इकट्ठा किए जाते थे और आयुष्मान के मुताबिक, इतनी कमाई हो जाती थी कि दोस्तों ने उससे गोवा ट्रिप तक स्पॉन्सर की थी।

इंडियन आइडल से भी हुए रिजेक्ट

आयुष्मान का स्ट्रगल सिर्फ एक्टिंग ऑडिशन तक सीमित नहीं था। उन्होंने इंडियन आइडल-2 में भी हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह मुंबई राउंड तक पहुंचे थे और वहां उन्हें रिजेक्शन मिला। उनके मुताबिक, मुंबई आने से पहले भी उन्हें कई रिजेक्शन मिल चुके थे।

2012 में ‘विक्की डोनर’ पहली ही फिल्म ने बदल दी जिंदगी

2012 में आयुष्मान ने शूजित सरकार की ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म का विषय उस दौर के लिए काफी असामान्य था और आयुष्मान ने स्पर्म डोनर का किरदार निभाया। फिल्म सफल रही और आयुष्मान को रातोंरात पहचान मिली। उन्हें फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू के साथ प्लेबैक सिंगिंग के लिए भी अवॉर्ड मिला।

लेकिन पहली फिल्म की सफलता के बाद उनका सफर उतना आसान नहीं रहा, जितना बाहर से दिखाई देता था।

पहली फिल्म के बाद लगातार तीन फ्लॉप, करियर पर लगा ब्रेक

‘विक्की डोनर’ के बाद आयुष्मान की ‘नौटंकी साला!’, ‘बेवकूफियां’ और ‘हवाईजादा’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। खुद आयुष्मान ने माना कि ‘विक्की डोनर’ के बाद वह काफी कन्फ्यूज थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि किस तरह की फिल्में करनी चाहिए। उन्होंने बाद में बताया कि तीन लगातार फिल्मों के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बाद उनका नजरिया बदला।

‘दम लगा के हईशा’ ने फिर बदली कहानी

2015 में आई ‘दम लगा के हईशा’ आयुष्मान के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट बनी। फिल्म में उन्होंने ऐसे लड़के का किरदार निभाया जो पढ़ाई में कमजोर है और जिसकी शादी उससे ज्यादा पढ़ी-लिखी और वजनदार लड़की से हो जाती है। फिल्म की कहानी आम बॉलीवुड रोमांस से अलग थी और आयुष्मान की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। आयुष्मान बताते हैं कि ‘दम लगा के हईशा’ के आने के बाद उनके करियर की दिशा बदल गई।

फिर शुरू हुआ अलग कहानियों का दौर

इसके बाद आयुष्मान ने एक के बाद एक ऐसे विषय चुने, जिनसे मुख्यधारा के कई अभिनेता दूरी बनाते रहे। ‘बरेली की बर्फी’ में छोटे शहर की कहानी, ‘शुभ मंगल सावधान’ में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसा संवेदनशील विषय, ‘अंधाधुन’ में ब्लाइंड पियानो प्लेयर, ‘बधाई हो’ में उम्रदराज माता-पिता की प्रेग्नेंसी, ‘आर्टिकल 15’ में जातिगत भेदभाव, ‘ड्रीम गर्ल’ में फोन पर लड़की की आवाज निकालने वाला युवक और ‘बाला’ में समय से पहले बाल झड़ने की समस्या जैसे विषय सामने आए।

यहीं से आयुष्मान की एक अलग तरह की फिल्मी पहचान बनने लगी। आयुष्मान कहते हैं कि उनका पूरा करियर रिस्क से बना है और वह सामान्य कमर्शियल फिल्म में खुद को आसानी से नहीं देख पाते।

‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ ने स्टारडम मजबूत किया

2018 आयुष्मान के करियर के सबसे महत्वपूर्ण सालों में रहा। ‘अंधाधुन’ ने उन्हें अभिनेता के तौर पर नई ऊंचाई दी, जबकि ‘बधाई हो’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। ‘अंधाधुन’ ने भारत के अलावा चीन में भी जबरदस्त कारोबार किया। वहीं ‘बधाई हो’ ने भारत में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया।

इसी दौर में आयुष्मान ने साबित किया कि कम बजट और असामान्य विषय वाली फिल्में भी दर्शकों तक पहुंच सकती हैं।

पत्नी ताहिरा ने स्क्रिप्ट चुनने में निभाई अहम भूमिका

आयुष्मान और ताहिरा कश्यप की मुलाकात किशोरावस्था में हुई थी और दोनों ने 2008 में शादी की। ताहिरा लेखक, निर्देशक और क्रिएटिव प्रोफेशनल हैं। आयुष्मान कई बार बता चुके हैं कि फिल्म साइन करने से पहले वह ताहिरा की राय लेते हैं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वह ताहिरा को भी देते हैं। दोनों स्क्रिप्ट पर विस्तार से चर्चा करते हैं और मतभेद होने पर उसके फायदे-नुकसान देखते हैं।

आयुष्मान ने ताहिरा को अपना ‘लाइफ कोच’ भी बताया है।

सफलता के बाद भी फ्लॉप का दौर आया

आयुष्मान के करियर में सिर्फ सफलता नहीं रही। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘अनेक’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘एन एक्शन हीरो’ जैसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी उनके सफल दौर में मिली थी। इससे साफ हुआ कि अलग विषय चुनने का मतलब हर बार बॉक्स ऑफिस सफलता की गारंटी नहीं है।

लेकिन आयुष्मान ने अपने करियर की दिशा पूरी तरह नहीं बदली। उन्होंने अलग जॉनर और नए किरदार आजमाने जारी रखे।

‘हर फिल्म रिस्क थी, इसलिए अब डर नहीं सकता’

आयुष्मान के करियर की खास बात यही है कि उन्होंने शुरुआत ही एक रिस्की विषय से की थी। उनके शब्दों में- तक पहुंचा हूं, तो मैं डर नहीं सकता हूं। मेरी हर फिल्म रिस्क थी, शायद बाकी एक्टर्स के मुकाबले। मैं रिस्क लेकर यहां तक पहुंचा हूं, तो मैं डर नहीं सकता हूं।”

यही सोच उनके करियर में बार-बार दिखाई देती है। कभी स्पर्म डोनर, कभी नपुंसकता से जूझता युवक, कभी अंधा पियानो प्लेयर, कभी जातिगत भेदभाव के खिलाफ खड़ा पुलिस अफसर और कभी माता-पिता की प्रेग्नेंसी से परेशान बेटा।

40 की उम्र के बाद भी प्रयोग जारी

आयुष्मान ने उम्र बढ़ने के साथ अपने करियर का दायरा भी बढ़ाया है। ‘डॉक्टर जी’ और ‘एन एक्शन हीरो’ के बाद उन्होंने अलग जॉनर आजमाए। 2025 में वह ‘थामा’ में नजर आए, जो मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा थी। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे।

2026 में भी उनका प्रयोग जारी है। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘उड़ता तीर’ शामिल हैं। ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर को रिलीज होगी। वहीं राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी। इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है।

एक्टिंग के साथ सिंगिंग में भी बनाई पहचान

आयुष्मान खुराना की पहचान सिर्फ एक्टर के तौर पर नहीं है। वह अच्छे सिंगर भी हैं और कॉलेज के दिनों से संगीत उनके करियर का हिस्सा रहा है। उन्होंने डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान अपने दोस्त रोचक कोहली के साथ मिलकर ‘पानी दा रंग’ गाना लिखा और कंपोज किया था। यह गाना उन्होंने 2003 में लिखा था, लेकिन इसे रिलीज होने का मौका करीब 9 साल बाद मिला।

2012 में फिल्म ‘विक्की डोनर’ से आयुष्मान ने बॉलीवुड डेब्यू किया और इसी फिल्म के गाने ‘पानी दा रंग’ को अपनी आवाज भी दी। उन्होंने गाना सिर्फ गाया नहीं, बल्कि रोचक कोहली के साथ इसे कंपोज भी किया था। गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि आयुष्मान को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर मिला।

इसके बाद आयुष्मान ने ‘नौटंकी साला’, ‘बेवकूफियां’ जैसी फिल्मों के लिए भी प्लेबैक सिंगिंग की। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह खुद को ‘एक्टर-सिंगर’ मानते हैं और म्यूजिक को अपने करियर का समानांतर हिस्सा समझते हैं।

आयुष्मान की संगीत की ट्रेनिंग भी रही है। उन्होंने बताया था कि वह बचपन से गाते थे और उन्हें वोकल ट्रेनिंग मिली थी, हालांकि यह ट्रेनिंग औपचारिक तरीके से नहीं हुई थी। उनके पिता भी संगीत में रुचि रखते थे और बांसुरी बजाते थे।

____________________________________

पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़ें..

पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

दिल्ली के मिडिल क्लास, आर्मी-मर्चेंट नेवी बैकग्राउंड वाले परिवार से निकले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कभी खुलकर नहीं कहा था कि उन्हें एक्टर बनना है। स्कूल-कॉलेज में एमबीए और कॉर्पोरेट नौकरी का प्लान था, लेकिन अंदर छिपा एक्टर मॉडलिंग के रास्ते सामने आया। 21 साल की उम्र में मुंबई पहुंचे तो फिल्म साइन होने के बावजूद प्रोजेक्ट बंद हो गया।पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: AyushmannAyushmann KhurranaAyushmann Khurrana Success StoryIdolIndianIndian Idol RejectionKhurranaMTVMTV VJRejectionStorySuccessVicky Donor
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
राफेल को लेकर अच्छी खबर, 114 फाइटर जेट की खरीद पर जल्द होगी डील, स्वदेशी हथियार भी किए जाएंगे शामिल

राफेल को लेकर अच्छी खबर, 114 फाइटर जेट की खरीद पर जल्द होगी डील, स्वदेशी हथियार भी किए जाएंगे शामिल

October 2, 2026
Ayushmann Khurrana Success Story; RJ MTV VJ Indian Idol Rejection

Ayushmann Khurrana Success Story; RJ MTV VJ Indian Idol Rejection

October 1, 2026
'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

October 1, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In