• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 8, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    cheteshwar pujara predicts major squad changes for kkr and rcb in ipl 2027

    cheteshwar pujara predicts major squad changes for kkr and rcb in ipl 2027

    Hardik Pandya ने Chhoti Diwali पर Mahika Sharma और बेटे के साथ साझा कीं तस्वीरें

    Hardik Pandya ने Chhoti Diwali पर Mahika Sharma और बेटे के साथ साझा कीं तस्वीरें

    KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया

    KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया

    शिपिंग रिस्क और भारी किराये ने बढ़ाई टेंशन, इंडियन ऑयल खरीदेगा कच्चे तेल और LPG ले जाने वाले बड़े जहाज

    शिपिंग रिस्क और भारी किराये ने बढ़ाई टेंशन, इंडियन ऑयल खरीदेगा कच्चे तेल और LPG ले जाने वाले बड़े जहाज

    SBI ने अमेरिका के टेक्सस में खोली पहली ब्रांच, बैंकिंग सब्सिडरी SBIC का किया विस्तार

    SBI ने अमेरिका के टेक्सस में खोली पहली ब्रांच, बैंकिंग सब्सिडरी SBIC का किया विस्तार

    कैंसर की 137 दवाओं की कीमतों में भारी गिरावट, 9 नवंबर से लागू होंगे नए रेट- देखें पूरी लिस्ट

    कैंसर की 137 दवाओं की कीमतों में भारी गिरावट, 9 नवंबर से लागू होंगे नए रेट- देखें पूरी लिस्ट

    Muhurat Trading में बाजार ने की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 271 और निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ खुले

    Muhurat Trading में बाजार ने की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 271 और निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ खुले

    Asia Cup के लिए India A में बदलाव: Ayush Badoni शामिल, Rinku Singh बने उपकप्तान

    Asia Cup के लिए India A में बदलाव: Ayush Badoni शामिल, Rinku Singh बने उपकप्तान

    कर्नाटक के बाद अब केरलम में भी होगी E20 पेट्रोल की जांच, राज्य सरकार ने दिए आदेश

    कर्नाटक के बाद अब केरलम में भी होगी E20 पेट्रोल की जांच, राज्य सरकार ने दिए आदेश

    स्टॉक मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग आज, चेक करें पूरा शेड्यूल- मंगलवार को बंद रहेंगे बाजार

    स्टॉक मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग आज, चेक करें पूरा शेड्यूल- मंगलवार को बंद रहेंगे बाजार

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    क्वालिटी टेस्ट में पास हुए देशभर से लिए गए E20 पेट्रोल के 893 सैंपल, तेल कंपनियों ने कर्नाटक के दावों को दी चुनौती

    क्वालिटी टेस्ट में पास हुए देशभर से लिए गए E20 पेट्रोल के 893 सैंपल, तेल कंपनियों ने कर्नाटक के दावों को दी चुनौती

    यूपी के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 63% महंगाई भत्ता, 4 महीने के एरियर का कैसे होगा हिसाब- जानें

    यूपी के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 63% महंगाई भत्ता, 4 महीने के एरियर का कैसे होगा हिसाब- जानें

    धनतेरस पर भारतीयों ने खरीदा ₹6,00,00,00,00,000 का सोना, पिछले साल की तुलना में 20% तक बढ़ी बिक्री

    धनतेरस पर भारतीयों ने खरीदा ₹6,00,00,00,00,000 का सोना, पिछले साल की तुलना में 20% तक बढ़ी बिक्री

    बड़ी तैयारी में फोर्स मोटर्स, अगले साल लॉन्च होगा इलेक्ट्रिक ट्रैवलर- अर्बनिया का इलेक्ट्रिक वैरिएंट लाने की भी तैयारी

    बड़ी तैयारी में फोर्स मोटर्स, अगले साल लॉन्च होगा इलेक्ट्रिक ट्रैवलर- अर्बनिया का इलेक्ट्रिक वैरिएंट लाने की भी तैयारी

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    cheteshwar pujara predicts major squad changes for kkr and rcb in ipl 2027

    cheteshwar pujara predicts major squad changes for kkr and rcb in ipl 2027

    Hardik Pandya ने Chhoti Diwali पर Mahika Sharma और बेटे के साथ साझा कीं तस्वीरें

    Hardik Pandya ने Chhoti Diwali पर Mahika Sharma और बेटे के साथ साझा कीं तस्वीरें

    KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया

    KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया

    'रामायण' की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग

    कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

    कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

    Asia Cup के लिए India A में बदलाव: Ayush Badoni शामिल, Rinku Singh बने उपकप्तान

    Asia Cup के लिए India A में बदलाव: Ayush Badoni शामिल, Rinku Singh बने उपकप्तान

    सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

    सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

    तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग  रोकी गई

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    दीयों की रोशनी से जगमगाया देश, दिवाली की धूम; देखिए कोने-कोने से आईं शानदार तस्वीरें

    दीयों की रोशनी से जगमगाया देश, दिवाली की धूम; देखिए कोने-कोने से आईं शानदार तस्वीरें

    लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे PM मोदी, 99वें जन्मदिन की दी बधाई, भावुक हुईं बेटी प्रतिभा

    लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे PM मोदी, 99वें जन्मदिन की दी बधाई, भावुक हुईं बेटी प्रतिभा

    “दो दिवाली परिवार से दूर मनाई”, Diwali पर अभिजीत दीपके का छलका दर्द; शेयर किया भावुक संदेश

    “दो दिवाली परिवार से दूर मनाई”, Diwali पर अभिजीत दीपके का छलका दर्द; शेयर किया भावुक संदेश

    ‘अब्दुल एक दिन यूपी का सीएम और देश का पीएम भी बनेगा’, AIMIM के वारिस पठान का बयान

    ‘अब्दुल एक दिन यूपी का सीएम और देश का पीएम भी बनेगा’, AIMIM के वारिस पठान का बयान

    कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में 75% की गिरावट, एक साल में 386 करोड़ रुपये कम हुए

    कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में 75% की गिरावट, एक साल में 386 करोड़ रुपये कम हुए

    Diwali Celebrations Live: देशभर में दिवाली की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर PM मोदी तक ने दी दीपावली की बधाई, जानें अन्य बड़े नेताओं ने क्या कहा

    Diwali Celebrations Live: देशभर में दिवाली की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर PM मोदी तक ने दी दीपावली की बधाई, जानें अन्य बड़े नेताओं ने क्या कहा

    ‘खतरा अभी टला नहीं, जंगलों से नक्सली मिट गए, दिमागी नक्सली मौजूद’, बस्तर में जवानों के बीच बोले पीएम मोदी

    ‘खतरा अभी टला नहीं, जंगलों से नक्सली मिट गए, दिमागी नक्सली मौजूद’, बस्तर में जवानों के बीच बोले पीएम मोदी

    किसानों के बीच दीपावली मनाने पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी ने की तारीफ

    किसानों के बीच दीपावली मनाने पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी ने की तारीफ

    जाजपुर में भयंकर अग्निकांड! एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो मासूम बच्चे भी शामिल; एक ही हालत गंभीर

    जाजपुर में भयंकर अग्निकांड! एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो मासूम बच्चे भी शामिल; एक ही हालत गंभीर

    बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, लिखा- वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं

    बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, लिखा- वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Bollywood Controversies 2025; Saif Ali Khan Attack Deepika Padukone | PAK Actors Ban | पैपराजी पर दिए बयान से विवादों में रहीं जया बच्चन: सैफ पर हुआ हमला, दीपिका दो फिल्मों से हुईं बाहर, जानिए 2025 के बड़े विवाद

by krutikadalvibiz
December 29, 2025
in Entertainment
245 8
0
Bollywood Controversies 2025; Saif Ali Khan Attack Deepika Padukone | PAK Actors Ban | पैपराजी पर दिए बयान से विवादों में रहीं जया बच्चन: सैफ पर हुआ हमला, दीपिका दो फिल्मों से हुईं बाहर, जानिए 2025 के बड़े विवाद
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2025 में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स फिल्मों से इतर विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे। गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबर हो, सैफ अली पर हुआ हमला हो, दीपिका का फिल्म स्पिरिट से बाहर होना हो या परेश रावल का फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ना और फिर वापसी चलिए आपको बताते हैं साल 2025 के उन बड़े बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े विवादों के बारे में, जिन्होंने इस साल चर्चा बटोरी।

जनवरी: एक्टर सैफ अली खान पर हमला

15 जनवरी की देर रात मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर एक अज्ञात घुसपैठिये ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना रात के लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुई, जब एक संदिग्ध चोर चोरी के इरादे से उनके 11वीं मंजिल स्थित फ्लैट में दाखिल हुआ।

सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर अपने कमरे में सो रहे थे, तभी उन्हें अपने छोटे बेटे जहांगीर (जेह) की नैनी एलियामा फिलिप्स की चीखें सुनाई दीं। जब सैफ मदद के लिए दौड़े, तो उन्होंने देखा कि एक नकाबपोश हमलावर ने उनके बेटे और नैनी को डराया हुआ था और कथित तौर पर 1 करोड़ रुपए की मांग कर रहा था।

सैफ ने जब नैनी को बचाने और हमलावर को रोकने की कोशिश की, तो उनके बीच हाथापाई हुई, जिसके दौरान हमलावर ने सैफ पर चाकू से छह बार वार किए।

सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए 10 टीमें गठित की थीं।

सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए 10 टीमें गठित की थीं।

हमले में सैफ की गर्दन, हाथ और पीठ पर गंभीर घाव आए थे। सबसे गंभीर चोट उनकी रीढ़ (thoracic spine) के पास लगी थी, जहां चाकू का एक 2.5 इंच लंबा टुकड़ा अंदर ही टूट गया था। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम (डॉ. नीरज उत्तमानी और डॉ. नितिन डांगे) ने उनकी दो इमरजेंसी सर्जरी कीं। पांच दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 21 जनवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

इस मामले में 19 जनवरी को मुख्य आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (उर्फ विजय दास) के रूप में हुई।

फरवरी: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद

फरवरी में फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में आ गया। विवाद की शुरुआत शो में गेस्ट जज रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा एक कंटेस्टेंट से उसके माता-पिता और उनके प्राइवेट लाइफ को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछे जाने से हुई। इसके अलावा शो के दौरान स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों और दिव्यांगों पर मजाक भी किए गए।

इस कंटेंट को अश्लील बताते हुए 10 फरवरी को गुवाहाटी पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया, शो के होस्ट समय रैना और अन्य पैनलिस्ट्स आशीष चंचलानी, अपूर्वा मुखीजा और जसप्रीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

मामले के तूल पकड़ने के बाद 12 फरवरी को समय रैना ने हालात की गंभीरता का हवाला देते हुए यूट्यूब से शो के सभी एपिसोड हटा दिए। शो भी बंद हो गया। 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग की।

26 अक्टूबर को स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिव्यांगजनों से माफी मांगी थी।

26 अक्टूबर को स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिव्यांगजनों से माफी मांगी थी।

मार्च से मई के बीच कानूनी कार्रवाई जारी रही। 3 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने शालीनता बनाए रखने की शर्त पर रणवीर को द रणवीर शो दोबारा शुरू करने की अनुमति दी। 6 मार्च को रणवीर और अपूर्वा राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। अप्रैल में महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने सभी पैनलिस्ट्स ने बयान दर्ज कराए, जबकि मई में सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों, विशेषकर एसएमए से जुड़ी टिप्पणियों पर फिर से सख्त रुख अपनाते हुए क्रिएटर्स को तलब किया।

उदित नारायण किसिंग कन्ट्रोवर्सी

फरवरी में सिंगर उदित नारायण एक वीडियो के कारण विवादों में घिर गए थे, जिसमें वे एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला फैन को चूमते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उदित नारायण अपना सुपरहिट गाना ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गा रहे थे। इस दौरान एक महिला फैन सेल्फी लेने मंच पर आई और उनके गाल पर किस किया, जिसके जवाब में गायक ने उनके होठों पर किस कर लिया।

विवाद बढ़ने पर उदित नारायण ने इसे फैंस की दीवानगी और शुद्ध स्नेह (Pure Love) बताया। उन्होंने साफ किया कि यह वीडियो लगभग दो साल पुराना (ऑस्ट्रेलिया कॉन्सर्ट का) है और इसे अब उनकी इमेज खराब करने के लिए वायरल किया गया है।

मार्च: कुणाल कामरा विवादों में घिरे

मार्च में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा विवादों में घिर गए। विवाद की शुरुआत कुणाल के स्टैंड-अप एक्ट ‘नया भारत’ से हुई। इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुणाल ने फिल्म दिल तो पागल है के गाने भोली सी सूरत का पैरोडी वर्जन गाया। इसमें उन्होंने बिना नाम लिए, लेकिन संकेतों के साथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गद्दार और दलबदलू जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

कुणाल ने अपना वीडियो द हैबिटेट स्टूडियो में शूट किया था।

कुणाल ने अपना वीडियो द हैबिटेट स्टूडियो में शूट किया था।

23 मार्च की रात शिंदे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता मुंबई के खार स्थित द हैबिटेट स्टूडियो में घुस गए। वहां कुर्सियां, लाइटें और साउंड सिस्टम तोड़ दिए गए। इसके बाद स्टूडियो को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। तोड़फोड़ के मामले में कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इस पूरी घटना को लेकर कुणाल कामरा ने माफी मांगने से इनकार किया।

अप्रैल: पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन की मांग की गई

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। इस घटना के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) और अन्य फिल्म संगठनों ने पाकिस्तानी कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। सरकार ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में ब्लॉक कर दिए।

फिल्म अबीर गुलाल से पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे थे। यह फिल्म पहले 9 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन हमले के बाद उठे भारी विरोध के कारण इसे भारत में बैन कर दिया गया।

फिल्म को 12 सितंबर को भारत और पाकिस्तान को छोड़कर दुनिया भर के 75 से अधिक देशों (लगभग 1,000 स्क्रीन्स) में रिलीज किया गया।

फिल्म को 12 सितंबर को भारत और पाकिस्तान को छोड़कर दुनिया भर के 75 से अधिक देशों (लगभग 1,000 स्क्रीन्स) में रिलीज किया गया।

दिलजीत दोसांझ और ‘सरदार जी 3’ विवाद

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग पर भी विवाद हुआ। जून में ट्रेलर रिलीज होते ही नेटिजन्स ने दिलजीत को ‘देशद्रोही’ तक कह दिया।

दिलजीत और फिल्म के प्रोड्यूसर ने साफ किया था कि फिल्म की शूटिंग फरवरी (हमले से पहले) हुई थी। हालांकि, विरोध के कारण फिल्म की भारत में रिलीज रोक दी गई।

फिल्म सरदार जी 3, 27 जून को केवल विदेशों में रिलीज हुई, जहां इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, लेकिन भारत में यह आज भी बैन है।

फिल्म सरदार जी 3, 27 जून को केवल विदेशों में रिलीज हुई, जहां इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, लेकिन भारत में यह आज भी बैन है।

बयान से विवादों में घिरे अनुराग कश्यप

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप अप्रैल में ब्राह्मण समुदाय पर दिए विवादित बयान के कारण सुर्खियों में रहे। उन्होंने फिल्म फुले को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए ब्राह्मण समुदाय के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

अनुराग कश्यप के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘Boycott Anurag Kashyap’ ट्रेंड होने लगा। ब्राह्मण समाज के कई संगठनों ने इसे जातिवादी टिप्पणी बताते हुए उनके खिलाफ मुंबई और लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किए।

अनुराग कश्यप के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज की गई थी। वहीं, उनके पुतले को इंदौर की खान नदी में बहाया गया था।

अनुराग कश्यप के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज की गई थी। वहीं, उनके पुतले को इंदौर की खान नदी में बहाया गया था।

विवाद बढ़ने के बाद कश्यप ने सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समुदाय से माफी भी मांगी और कहा कि गुस्से में शब्दों की मर्यादा भूल गए थे।

मई: दीपिका को फिल्म स्पिरिट से बाहर किया गया

मई में कथित 8 घंटे शिफ्ट की मांग करने पर दीपिका को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर कर दिया गया। दावा किया गया था कि शिफ्ट के अलावा उन्होंने 25 प्रतिशत फीस बढ़ाने और प्रॉफिट शेयर की भी मांग की। इससे बॉलीवुड में बड़ी बहस छिड़ गई।

दीपिका ने कथित तौर पर बेटी दुआ के जन्म के बाद वर्क प्रायोरिटीज में बदलाव किया, ताकि वे अपने परिवार को पर्याप्त समय दे सकें।

दीपिका ने कथित तौर पर बेटी दुआ के जन्म के बाद वर्क प्रायोरिटीज में बदलाव किया, ताकि वे अपने परिवार को पर्याप्त समय दे सकें।

8 घंटे की कथित वर्क शिफ्ट को लेकर दीपिका ने CNBC-TV18 को दिए इंटरव्यू में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि अपनी सीमाओं को तय करना अड़ियल कहलाना है, तो उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि कई पुरुष सुपरस्टार वर्षों से 8 घंटे ही काम कर रहे हैं, लेकिन तब कोई विवाद नहीं होता।

साथ ही सितंबर में वैजयंती मूवीज ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि दीपिका कल्कि 2 का हिस्सा नहीं होंगी।

बाबिल खान का इमोशनल वीडियो

एक्टर बाबिल खान भी मई में चर्चा मे आए थे। दरअसल 4 मई की सुबह बाबिल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई इमोशनल वीडियो शेयर किए। इन वीडियो में वे फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दिए और उन्होंने बॉलीवुड को “सबसे फेक इंडस्ट्री” (fakest industry) और “बेहद क्रूर” (so, so rude) कहा था।

वीडियो में उन्होंने अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, राघव जुयाल और अरिजीत सिंह जैसे कई कलाकारों के नाम लिए थे। शुरुआती तौर पर ऐसा लगा कि वे उनकी आलोचना कर रहे हैं।

बाबिल खान एक्टर इरफान खान के बेटे और एक एक्टर हैं, जिन्होंने 'कला' और 'द रेलवे मेन' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

बाबिल खान एक्टर इरफान खान के बेटे और एक एक्टर हैं, जिन्होंने ‘कला’ और ‘द रेलवे मेन’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

इस ‘लाइव’ ब्रेकडाउन के तुरंत बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया, जिससे उनके फैंस के बीच उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर चिंता बढ़ गई।

उसी दिन (4 मई की शाम) बाबिल के परिवार और टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने साफ किया कि बाबिल का एक “मुश्किल दिन” (difficult day) था और उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया। सफाई में कहा गया कि बाबिल वास्तव में इन कलाकारों की “प्रशंसा” कर रहे थे और उन्हें इंडस्ट्री में पॉजिटिव चेंज लाने वाला बता रहे थे।

परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ी थी

18 मई को एक्टर परेश रावल ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वे फिल्म हेरा फेरी 3 से अलग हो रहे हैं। परेश के अचानक बाहर निकलने से फिल्म के प्रोड्यूसर और लीड एक्टर अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स ने परेश रावल को 25 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस भेजा था। मेकर्स का दावा था कि परेश ने 27 मार्च को कॉन्ट्रैक्ट (टर्म शीट) साइन किया था और 11 लाख रुपए का साइनिंग अमाउंट भी लिया था।

हालांकि, शुरुआती तल्खी के बाद यह विवाद सुलझ गया और फिल्म में परेश रावल की वापसी हुई।

सितंबर में आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई कि परेश रावल (बाबूराव), अक्षय कुमार (राजू) और सुनील शेट्टी (श्याम) की तिकड़ी फिर से साथ आ रही है।

सितंबर में आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई कि परेश रावल (बाबूराव), अक्षय कुमार (राजू) और सुनील शेट्टी (श्याम) की तिकड़ी फिर से साथ आ रही है।

जून: संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद

बिजनेसमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। इसके बाद उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया।

मुख्य विवाद का केंद्र उनकी वसीयत रही है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा और कियान ने दावा किया कि उन्हें वसीयत में कहीं शामिल नहीं किया गया। उनका आरोप है कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने वसीयत में छेड़छाड़ और जालसाजी की है, ताकि वे पूरी संपत्ति अपने कब्जे में ले सकें।

दिल्ली हाई कोर्ट ने 24 दिसंबर को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायालय आगे की तारीख पर अंतिम आदेश सुनाएगा।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं।

जुलाई: विवादों में आई थी फिल्म उदयपुर फाइल्स

फिल्म उदयपुर फाइल्स विवादों में आई थी। यह विवाद मुख्य रूप से जून 2022 में उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के चित्रण को लेकर था। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि फिल्म में एक विशेष समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे सामाजिक तनाव बढ़ सकता है।

जुलाई में कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई थी। बाद में सेंसर बोर्ड के 50 से ज्यादा बदलावों के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आपत्तियों को खारिज कर दिया। आखिरकार 8 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म को रिलीज की अनुमति दे दी थी।

फिल्म उदयपुर फाइल्स में एक्टर विजय राज ने कन्हैया लाल साहू का मुख्य किरदार निभाया था।

फिल्म उदयपुर फाइल्स में एक्टर विजय राज ने कन्हैया लाल साहू का मुख्य किरदार निभाया था।

अगस्त: शिल्पा-राज पर धोखाधड़ी के आरोप लगे

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पर अगस्त में 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे।

बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने आरोप लगाया कि शिल्पा और राज ने उनकी कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ (एक होम शॉपिंग चैनल) में निवेश के बहाने उनसे 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की।

कोठारी ने दावा किया कि इस निवेश का उपयोग बिजनेस को एक्सपेंड करने के बजाय कपल ने अपने निजी खर्चों और अन्य देनदारियों को चुकाने के लिए किया। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) इस मामले की जांच कर रही है।

शिल्पा-राज ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

शिल्पा-राज ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

गोविंदा-सुनीता की तलाक की खबरें

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक को लेकर अगस्त महीने में चर्चाएं तेज हुईं। दरअसल, 22 अगस्त को हाउटरफ्लाई की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुनीता आहूजा ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

रिपोर्ट के अनुसार यह याचिका हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia) और (ib) के तहत दायर की गई थी, जिसमें एडल्ट्री, क्रूरता और डेजरशन को आधार बताया गया।

हालांकि, इन दावों को शुरुआत में ही गोविंदा के परिवार और करीबी लोगों ने पूरी तरह खारिज कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद, तमाम अटकलों के बीच 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा और सुनीता एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने इन खबरों को मीडिया का प्रोपगेंडा बताते हुए अफवाहों पर विराम लगाया।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 11 मार्च, 1987 को हुई थी।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 11 मार्च, 1987 को हुई थी।

सितंबर: समीर वानखेड़े ने मानहानि का केस दायर किया

सितंबर में अधिकारी समीर वानखेड़े ने आर्यन खान की निर्देशित पहली वेब सीरीज ‘द बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ के निर्माताओं और प्लेटफॉर्म के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को समीर वानखेड़े ने कॉर्डेलिया क्रूज केस में अक्टूबर 2021 में गिरफ्तार किया था।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को समीर वानखेड़े ने कॉर्डेलिया क्रूज केस में अक्टूबर 2021 में गिरफ्तार किया था।

समीर वानखेड़े का आरोप कि इस सीरीज में एक किरदार को पूरी तरह से उनकी पर्सनैलिटी और करियर पर आधारित दिखाया गया है। उनका आरोप है कि सैटायर के नाम पर पर्सनल बदला निकाला गया और उन्हें जानबूझकर नेगेटिव दिखाया गया ताकि उनकी इमेज खराब हो।

आर्यन खान सीरीज में एक्टर आशीष कुमार का रोल समीर वानखेड़े की तरह दिखता है।

आर्यन खान सीरीज में एक्टर आशीष कुमार का रोल समीर वानखेड़े की तरह दिखता है।

अक्टूबर: द ताज स्टोरी विवादों में आई

एक्टर परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन रिलीज से पहले ही यह विवादों में घिर गई। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर पर आपत्ति जताई गई। आरोप लगे कि फिल्म ताजमहल के इतिहास को लेकर विवादित दावे करती है।

कुछ प्रोमोशनल कटेंट में ताजमहल के गुंबद के भीतर शिव प्रतिमा का संकेत दिखाया गया, जिससे लोगों की नाराजगी बढ़ गई। इसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गईं। याचिकाकर्ताओं ने फिल्म को झूठे और मनगढ़ंत तथ्यों पर आधारित बताया।

हालांकि, 29 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल चुका है और अदालत सुपर सेंसर बोर्ड नहीं है।

फिल्म में परेश रावल ने विष्णु दास नाम के एक टूर गाइड की मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म में परेश रावल ने विष्णु दास नाम के एक टूर गाइड की मुख्य भूमिका निभाई है।

नवंबर: रणवीर सिंह विवादों में फंसे

नवंबर में गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान रणवीर सिंह एक बड़े विवाद में फंस गए। स्टेज पर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की तारीफ की। हालांकि, इस दौरान रणवीर ने ‘कांतारा’ के दैव प्रदर्शन की नकल की और उन्हें फीमेल घोस्ट बताया।

तुलुनाडु के लोगों और कई हिंदुओं ने इसे पवित्र दैव परंपरा का अपमान माना, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। उनके खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हुए।रणवीर के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई।

बढ़ते विवाद के बाद, रणवीर सिंह ने दिसंबर में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी अज्ञानता वश थी और वे स्थानीय आस्था का सम्मान करते हैं।

बढ़ते विवाद के बाद, रणवीर सिंह ने दिसंबर में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी अज्ञानता वश थी और वे स्थानीय आस्था का सम्मान करते हैं।

स्मृति और पलाश की शादी हुई कैंसिल

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को सांगली में होने वाली थी, लेकिन उसी दिन स्मृति के पिता को दिल का दौरा पड़ने जैसे लक्षण दिखाई दिए, जिसके कारण शादी स्थगित करनी पड़ी।

इसके बाद सोशल मीडिया पर पलाश की कथित चैट्स को लेकर धोखा देने की अफवाहें फैलीं, हालांकि उनकी पुष्टि नहीं हुई। इन सभी घटनाक्रमों के बाद 7 दिसंबर को स्मृति और पलाश दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि शादी रद्द कर दी गई है।

स्मृति और पलाश ने जुलाई 2024 में उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था।

स्मृति और पलाश ने जुलाई 2024 में उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था।

जया ने पैपराजी से रिश्ते को जीरो बताया

साल खत्म होते-होते जया बच्चन पैपराजी को दिए बयान को लेकर विवादों में घिर गईं। 30 नवंबर को बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में जया ने कहा था कि पैपराजी के साथ उनका रिश्ता जीरो है।

जया के इस बयान के बाद कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया, जबकि कुछ ने इसे सही नहीं माना।

जया ने पैपराजी के पहनावे की आलोचना करते हुए उन्हें “गंदे पैंट पहनने वाले और हाथ में मोबाइल लेकर घूमने वाले लोग” कहा।

जया ने पैपराजी के पहनावे की आलोचना करते हुए उन्हें “गंदे पैंट पहनने वाले और हाथ में मोबाइल लेकर घूमने वाले लोग” कहा।

इस बयान के विरोध में फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इसे एलिटिज्म बताते हुए कहा कि पैपराजी भी मेहनती प्रोफेशनल्स हैं।

वहीं, जया का समर्थन करते हुए गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि वह बहुत बड़ी हस्ती हैं। अगर उन्हें यह पसंद नहीं है, तो पैपराजी को ऐसा नहीं करना चाहिए।

दिसंबर: विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी गिरफ्तार

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को 7 दिसंबर में राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर करीब 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। यह मामला उदयपुर के बिजनेसमैन और इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया की शिकायत पर दर्ज हुआ।

आरोप है कि विक्रम भट्ट ने डॉ. मुर्डिया की दिवंगत पत्नी पर बायोपिक सहित चार फिल्में बनाने का वादा किया था। निवेश के बदले 200 करोड़ रुपए के मुनाफे का लालच दिया गया।

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।

खबरें और भी हैं…
Tags: actorsAliAttackbanBollywoodBollywood Controversies 2025bollywood newsBollywood Scandals 2025controversiesDeepikaindiaKhanpadukonePakSaifSaif Ali Khan AttackYear End 2025कजनएजयददएदपकपपरजपरफलमबचचनबडबयनबहरमरहववदससफहआहईहमल
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
दीयों की रोशनी से जगमगाया देश, दिवाली की धूम; देखिए कोने-कोने से आईं शानदार तस्वीरें

दीयों की रोशनी से जगमगाया देश, दिवाली की धूम; देखिए कोने-कोने से आईं शानदार तस्वीरें

November 8, 2026
लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे PM मोदी, 99वें जन्मदिन की दी बधाई, भावुक हुईं बेटी प्रतिभा

लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे PM मोदी, 99वें जन्मदिन की दी बधाई, भावुक हुईं बेटी प्रतिभा

November 8, 2026
cheteshwar pujara predicts major squad changes for kkr and rcb in ipl 2027

cheteshwar pujara predicts major squad changes for kkr and rcb in ipl 2027

November 8, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In