![]()
ठहाकों के साथ मनाई जा रही उत्तराखंड की रजत जयंती।
देहरादून में हंसी का महाकुंभ सजने जा रहा है। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर राजधानी में पहली बार देश का सबसे बड़ा कॉमेडी फेस्टिवल ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’ आयोजित होगा। यह तीन दिवसीय फेस्ट 1, 2 और 3 नवंबर 2025 को नींबूवाला स्थित आईएचएम कैंपस में ह
.
कॉमेडी के सुपरस्टार एक मंच पर
आयोजक भरत कुकरेती ने बताया कि इस भव्य महोत्सव में भारतीय कॉमेडी की सबसे बड़ी हस्तियां मंच साझा करेंगी। सुनील ग्रोवर, जाकिर ख़ान, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, चिंकी-मिंकी, गोपाल दत्त और परितोष त्रिपाठी जैसे सितारे लाइव परफॉर्मेंस देंगे। सबसे खास बात यह है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ की पूरी टीम पहली बार एक साथ किसी फेस्ट में नजर आएगी।
सुनील ग्रोवर अपनी मिमिक्री और हास्य अंदाज से दर्शकों को लोटपोट करेंगे, वहीं कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने ‘धरम-सनी’ एक्ट से माहौल में जान डाल देंगे। जाकिर खान अपनी शायरी और ‘सख्त लौंडा’ अंदाज में दून वासियों को दिल से हसाएंगे।
गोपाल दत्त म्यूजिकल कॉमेडी के रंग बिखेरेंगे, जबकि जुड़वां जोड़ी चिंकी-मिंकी अपनी एनर्जी से दर्शकों को चौंकाएंगी। राजीव ठाकुर के शार्प वन-लाइनर्स और परितोष त्रिपाठी की हास्य कविताएं फेस्ट की रौनक बढ़ाएंगी।
सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
फेस्टिवल का उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस मौके पर उत्तराखंड से जुड़ी प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियों सुधांशु पांडे, शिवांगी जोशी, वरुण बडोला, हिमानी शिवपुरी, बृजेंद्र काला, स्वाति सेमवाल, अभिलाष थपलियाल, प्रियांशु पैन्युली, सुनीता राजवार और हेमंत पांडे को भी सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन की झलकियां और टीम
‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’ का आइडिया और क्यूरेशन भरत कुकरेती का है, जिन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे मशहूर कार्यक्रमों को लिखा और निर्देशित किया है। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मिश्रा और अविनाश मिश्रा की अनुभवी टीम कर रही है, जो उत्तराखंड में बड़े आयोजनों के लिए जानी जाती है।







































