• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 4, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Rohit Sharma के आलोचकों को जवाब, BCCI ने कहा- शानदार खेल रहे, अफवाहें न फैलाएं

    Mithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली Indian Player बनीं

    Mohammad Rizwan और Imam-ul-Haq पर गिरी गाज, PCB के कड़े रुख से Pakistan Cricket में मचा भारी हड़कंप

    South Africa में Towhid Hridoy का ऐतिहासिक Triple Century, 350* रन बनाकर तोड़ा Tamim Iqbal का Record

    Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी

    भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अटका आखिरी पेंच, पीयूष गोयल ने बताया कब फाइनल होगा समझौता

    शेयर बाजार में फिर छाए बिकवाली के बादल! सेंसेक्स में आई बड़ी गिरावट, पर अडानी का ये स्टॉक दो दिन में 3% भागा

    सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, 1% से ज्यादा उछले भाव; जानें आज 24 कैरेट ग्लोड का क्या है रेट?

    बंगाल में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर धंसी मिट्टी, 4 ट्रेनें कैंसिल और 13 का बदला रूट; देखें लिस्ट

    rohit sharma unhappy with selectors retirement directive battle lines drawn over 2027 world cup

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अटका आखिरी पेंच, पीयूष गोयल ने बताया कब फाइनल होगा समझौता

    भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अटका आखिरी पेंच, पीयूष गोयल ने बताया कब फाइनल होगा समझौता

    शेयर बाजार में फिर छाए बिकवाली के बादल! सेंसेक्स में आई बड़ी गिरावट, पर अडानी का ये स्टॉक दो दिन में 3% भागा

    शेयर बाजार में फिर छाए बिकवाली के बादल! सेंसेक्स में आई बड़ी गिरावट, पर अडानी का ये स्टॉक दो दिन में 3% भागा

    सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, 1% से ज्यादा उछले भाव; जानें आज 24 कैरेट ग्लोड का क्या है रेट?

    सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, 1% से ज्यादा उछले भाव; जानें आज 24 कैरेट ग्लोड का क्या है रेट?

    बंगाल में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर धंसी मिट्टी, 4 ट्रेनें कैंसिल और 13 का बदला रूट; देखें लिस्ट

    बंगाल में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर धंसी मिट्टी, 4 ट्रेनें कैंसिल और 13 का बदला रूट; देखें लिस्ट

    कार-बाइक इंडस्ट्री को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी ने बताया कैसे भारत बनेगा ग्लोबल ऑटो हब

    4 सितंबर को यूपी-बिहार समेत देश के 15 से ज्यादा राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    सफेद नंबर प्लेट वाली टू-व्हीलर से चला सकेंगे Bike Taxi, नितिन गडकरी ने किया ऐलान; राज्य सरकारों से की परमिट देने की अपील

    शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 300 अंक तो निफ्टी 100 अंक चढ़ा; अडानी पोर्ट्स का स्टॉक भागा

    SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: 4 सितंबर को UPI सर्विस रहेगी डाउन, इस टाइम पर भूलकर भी न करें लेन-देन

    Uber करने जा रहा छंटनी, कंपनी करीब 3400 कर्मचारियों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता

    Uber करने जा रहा छंटनी, कंपनी करीब 3400 कर्मचारियों को दिखा सकती है बाहर का रास्ता

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Gandhari Movie Review | Taapsee Pannu Ishwak Singh Performance Analysis

    Huma Qureshi Struggle Success Story; Body-Shaming Rejection

    अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ

    Rishi Kapoor & Dawood Ibrahim Dubai Meeting

    Rishi Kapoor & Dawood Ibrahim Dubai Meeting

    Rohit Sharma के आलोचकों को जवाब, BCCI ने कहा- शानदार खेल रहे, अफवाहें न फैलाएं

    Rohit Sharma के आलोचकों को जवाब, BCCI ने कहा- शानदार खेल रहे, अफवाहें न फैलाएं

    Mithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली Indian Player बनीं

    Mithali Raj से आगे निकलीं Smriti Mandhana, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली Indian Player बनीं

    Mohammad Rizwan और Imam-ul-Haq पर गिरी गाज, PCB के कड़े रुख से Pakistan Cricket में मचा भारी हड़कंप

    Mohammad Rizwan और Imam-ul-Haq पर गिरी गाज, PCB के कड़े रुख से Pakistan Cricket में मचा भारी हड़कंप

    South Africa में Towhid Hridoy का ऐतिहासिक Triple Century, 350* रन बनाकर तोड़ा Tamim Iqbal का Record

    South Africa में Towhid Hridoy का ऐतिहासिक Triple Century, 350* रन बनाकर तोड़ा Tamim Iqbal का Record

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम का ताजा हाल

    केरल में ईसाई धर्मगुरु का विवादित बयान, कहा- ‘HIV टेस्ट के बाद ही चर्च में हो शादी’

    पीएम मोदी ने GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर दी बधाई, देश के लिए बताया गर्व का पल

    दोहा-बेंगलुरु IndiGo फ्लाइट में क्रू मेंबर की तबीयत बिगड़ी, मस्कट डायवर्ट हुई उड़ान

    असम में कांग्रेस का बड़ा कदम! किया अखिल गोगोई के रायजोर दल से नाता तोड़ने का ऐलान

    तमिलनाडु में सस्ता बिक रहा प्याज, इन दुकानों से खरीद सकते हैं 35 रुपये में एक किलो

    कांग्रेस अध्यश्र मल्लिकार्जुन खरगे का हल्द्वानी ‘शुद्धीकरण’ विवाद अब पहुंचा हाई कोर्ट, मामले ने पकड़ा कानूनी तूल

    मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष के घर के पास धमाका, पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद, सर्च ऑपरेशन जारी

    मिशन मथुरा से यूपी चुनाव में BJP का नया दांव, हिंदुत्व के साथ विकास भी बनेगा चुनौती; Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    “हर सवाल का जवाब दूंगा, उठकर मत जाना”, विधानसभा में भिड़े सीएम विजय और उदयनिधि

    “हर सवाल का जवाब दूंगा, उठकर मत जाना”, विधानसभा में भिड़े सीएम विजय और उदयनिधि

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Gandhari Movie Review | Taapsee Pannu Ishwak Singh Performance Analysis

by Dainik Mirror
September 4, 2026
in Entertainment
250 2
0
Gandhari Movie Review | Taapsee Pannu Ishwak Singh Performance Analysis
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

13 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक
फिल्म गांधारी, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। - Dainik Bhaskar

फिल्म गांधारी, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

कास्ट- तापसी पन्नू, इश्वाक सिंह, मीता वशिष्ठ, छाया कदम, चंदन रॉय, प्रशांत नारायण

डायरेक्टर- देवाशीष मखीजा

ड्यूरेशन- 1 घंटा 56 मिनट

रेटिंग- 1.5/5

एक मां की बेटी गायब हो जाए, तो उसका दर्द कितना बड़ा होगा, यह समझने के लिए किसी भारी-भरकम डायलॉग की जरूरत नहीं होती। बस उस मां का चेहरा काफी है। ‘गांधारी’ के पास यही सबसे मजबूत हथियार था, एक मां, उसकी खोई हुई बेटी और उसे वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जाने का जुनून।

लेकिन फिल्म ने इस सीधे और दमदार आइडिया को इतना घुमाया, इतना सजाया और इतने ट्विस्ट डाल दिए कि आखिर में मां की कहानी कम और स्क्रीनप्ले की कसरत ज्यादा नजर आने लगती है।

तापसी पन्नू पूरी ताकत से बानी का किरदार निभाती हैं। वह दौड़ती हैं, लड़ती हैं, मार खाती हैं और फिर उठकर लड़ती हैं। फिल्म उनसे हर तरह का इमोशन निकलवाना चाहती है। दिक्कत सिर्फ इतनी है कि जिस कहानी के लिए वह इतना सब कर रही हैं, वही कहानी बार-बार उनके पैरों में आकर गिर जाती है।

कैसी है फिल्म की कहानी?

बानी (तापसी पन्नू) और गोकुल (इश्वाक सिंह) अपनी बेटी के साथ सफर पर हैं। सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन अचानक बेटी गायब हो जाती है। इसके बाद शुरू होती है एक मां की तलाश।

जॉयपुरा नाम के छोटे शहर में पहुंचने के बाद बानी को एहसास होता है कि मामला सिर्फ एक बच्ची के गायब होने का नहीं है। इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क है और शहर में कई चेहरे ऐसे हैं, जिन पर भरोसा करना मुश्किल है।

बानी की आंखों की रोशनी भी चली जाती है। लेकिन यहीं से फिल्म का सबसे दिलचस्प आइडिया सामने आता है, वह अपनी हालत को छिपाकर खुद को अंधा दिखाने लगती है, ताकि उन लोगों तक पहुंच सके जो उसकी बेटी के गायब होने के पीछे हैं।

कहानी में बाल तस्करी, पुलिस, स्थानीय लोगों की मिलीभगत, धार्मिक प्रतीक और कई रहस्यमय किरदार जुड़ते जाते हैं।

मीता वशिष्ठ, छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, जतिन सरना, चंदन रॉय और प्रशांत नारायण जैसे कलाकार कहानी में मौजूद हैं, लेकिन इतने सारे किरदारों के बीच असली कहानी कई बार पीछे छूट जाती है।

फिल्म लगातार आपको चौंकाने की कोशिश करती है। समस्या यह है कि कुछ देर बाद ट्विस्ट चौंकाने के बजाय थकाने लगते हैं।

कैसी है स्टारकास्ट की एक्टिंग?

तापसी पन्नू ने बानी के किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया है। एक्शन सीक्वेंस में उनकी मेहनत साफ दिखाई देती है। वह किरदार की शारीरिक और भावनात्मक मुश्किलों से पूरी तरह गुजरती नजर आती हैं।

लेकिन अभिनय तभी असर करता है, जब कहानी उसे सहारा दे। यहां कई जगह तापसी जितना ज्यादा भाव देने की कोशिश करती हैं, फिल्म उतनी ही बनावटी लगने लगती है।

इश्वाक सिंह ठीक हैं, लेकिन उनके किरदार को ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं मिला। जतिन सरना, मीता वशिष्ठ, छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी और चंदन रॉय जैसे अच्छे कलाकार भी स्क्रीनप्ले की कमजोरी के आगे ज्यादा असर नहीं छोड़ पाते।

प्रशांत नारायण को स्क्रीन पर बहुत कम वक्त मिलता है, लेकिन उनकी मौजूदगी बाकी कलाकारों के मुकाबले ज्यादा प्रभावशाली लगती है।

कैसा है फिल्म का डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले?

देवाशीष मखीजा की ‘जोरम’ जैसी फिल्म देखने के बाद ‘गांधारी’ से उम्मीद काफी ज्यादा थी। लेकिन यहां निर्देशक अपनी ही कहानी को संभाल नहीं पाए। फिल्म की शुरुआत एक गंभीर क्राइम थ्रिलर की तरह होती है। फिर यह मां की तलाश बनती है, फिर बदले की कहानी और कुछ देर बाद एक्शन फिल्म।

एक मां अपनी बेटी को बचाने के लिए लड़ रही है, इससे ज्यादा सीधी और इमोशनल कहानी क्या होगी? लेकिन फिल्म को शायद सरल रहना मंजूर नहीं था।

स्क्रीनप्ले हर कुछ मिनट में नया मोड़ लाता है। कुछ ट्विस्ट काम करते हैं, लेकिन ज्यादातर सिर्फ कहानी को और उलझाते हैं।

सबसे बड़ी परेशानी बानी का बदलाव है। शुरुआत में वह एक परेशान मां है, लेकिन बाद में फिल्म उसे लगभग सुपर-वुमन बना देती है। वह अकेले कई लोगों से भिड़ती है, मार खाती है और फिर उसी ताकत से वापस खड़ी हो जाती है। पर्दे पर यह देखने में जोश जरूर देता है, लेकिन कहानी के भीतर इसका सफर पूरी तरह विश्वसनीय नहीं लगता।

फिल्म में कई प्रतीक और रूपक भी हैं। ‘गांधारी’ का नाम खुद महाभारत की उस महिला से जुड़ा है, जिसने अपने नेत्रहीन पति के साथ रहने के लिए अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली थी। फिल्म इस संदर्भ को अपनी कहानी से जोड़ने की कोशिश करती है, लेकिन कई जगह यह जुड़ाव स्वाभाविक कम और जबरदस्ती का ज्यादा लगता है।

एडिटिंग भी कहानी को बचाने के बजाय और परेशान करती है। समय में आगे-पीछे जाना, अचानक फ्लैशबैक और लगातार खुलते राज कहानी को तेज तो बनाते हैं, लेकिन इमोशन को सांस लेने की जगह नहीं देते।

और फिर आते हैं एक्शन सीन। कुछ सीक्वेंस अच्छे हैं, लेकिन फिल्म कई जगह यथार्थ से इतनी दूर निकल जाती है कि दर्शक किरदार के दर्द से जुड़ने के बजाय अगला स्टंट देखने लगता है।

कैसा है फिल्म का म्यूजिक?

संगीत और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के तनाव को बढ़ाने की कोशिश करते हैं। कुछ जगह माहौल बनता है, लेकिन कई बार संगीत खुद दृश्य से ज्यादा जोर से बोलने लगता है।

‘बिटिया’ जैसे भावनात्मक हिस्से कहानी के मूड के साथ चलते हैं, लेकिन संगीत फिल्म की सबसे बड़ी कमी को नहीं ढक पाता, कमजोर कहानी।

फाइनल वर्डिक्टः फिल्म देखें या नहीं?

‘गांधारी’ में आइडिया खराब नहीं है। बल्कि आइडिया काफी अच्छा है। एक मां अपनी बेटी को बचाने के लिए अपनी कमजोरी को हथियार बना ले, यह कहानी दर्शकों को बांध सकती थी।

लेकिन फिल्म ने इस कहानी को इतना घुमा दिया कि भावनाएं रास्ते में कहीं छूट गईं।

तापसी पन्नू ने मेहनत की, एक्शन किया और किरदार को पूरी ताकत दी। लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले, जरूरत से ज्यादा ट्विस्ट, असमान टोन और कई जगह बनावटी लगने वाला ड्रामा फिल्म को संभाल नहीं पाता।

‘गांधारी’ में मां का गुस्सा बहुत है, लेकिन कहानी में दम कम। तापसी लड़ती बहुत हैं, पर फिल्म खुद से ही हार जाती है।

………………………………………………

फिल्म गांधारी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-

नेटफ्लिक्स पर कहानी चोरी का आरोप:राइटर बोले- चोरी कर बनाई गई तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’; कंपनी को भेजा लीगल नोटिस

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘गांधारी’ के 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्क्रीनराइटर कल्याण बंदी ने नेटफ्लिक्स इंडिया और उसकी कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल पर कहानी चोरी का आरोप लगाया है।

कल्याण का दावा है कि उन्होंने साल 2019 में ‘गांधारी’ नाम की अपनी कहानी मोनिका शेरगिल को ईमेल की थी, जिसे तब रिजेक्ट कर दिया गया था। अब उसी टाइटल और कॉन्सेप्ट पर फिल्म बनाई जा रही है। कल्याण ने नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भी भेजा है, लेकिन कंपनी ने 11 महीने से इसका कोई जवाब नहीं दिया है। पूरी खबर पढ़िए…

Tags: analysisBollywood Movie ReviewDevasheesh MakhijaGandhariGandhari FilmGandhari Movie ReviewIshwakIshwak SinghLatest Bollywood ReviewmoviePannuperformancereviewSinghTaapseeTaapsee PannuTaapsee Pannu New Movie
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम का ताजा हाल

यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम का ताजा हाल

September 4, 2026
केरल में ईसाई धर्मगुरु का विवादित बयान, कहा- ‘HIV टेस्ट के बाद ही चर्च में हो शादी’

केरल में ईसाई धर्मगुरु का विवादित बयान, कहा- ‘HIV टेस्ट के बाद ही चर्च में हो शादी’

September 4, 2026
पीएम मोदी ने GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर दी बधाई, देश के लिए बताया गर्व का पल

पीएम मोदी ने GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर दी बधाई, देश के लिए बताया गर्व का पल

September 4, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In