- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Golden Globe Award 2026: Priyanka Chopra Became The Award Presenter, Owen Cooper Cried After Receiving The Award For Adolescence, Leonardo’s Film Has Received 3 Awards So Far.
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन आज कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में हो रहा है। यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं और उन्होंने टेलीविजन ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट मेल एक्टर की अनाउंसमेंट की। 2025 की चर्चित लिमिटेड सीरीज एडोलसेंस के लिए 16 साल के ओवन कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का गोल्डन ग्लोब दिया गया, जबकि इसी सीरीज के लिए स्टीफन ग्राहम बेस्ट एक्टर रहे। अब तक सबसे ज्यादा 4 अवॉर्ड लियोनार्डो डीकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनादर को मिले हैं।
देखिए गोल्डन ग्लोब विनर्स की लिस्ट और सेरेमनी से जुड़ी खास झलक-

इंटरनेशनल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब के रेड कार्पेट पर पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं।

रेड कार्पेट पर प्रियंका पति निक की बो ठीक करती दिखीं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रेड कार्पेट पर साथ पहुंचे थे।

प्रियंका चोपड़ा ने के-पॉप आर्टिस्ट लीसा के साथ बेस्ट बेस्ट ड्रामा कैटेगरी के बेस्ट मेल एक्टर की अनाउंसमेंट की।

साल 2025 में आई नेटफ्लिक्स की लिमिटेड सीरीज के लिए एक्टर ओवन कूपर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

एडोलसेंस के लिए ही लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में एक्टर स्टीफन ग्राहम बेस्ट एक्टर रहे।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड रिसीव करते हुए स्टीफन ग्राहम।

लियोनार्डो डीकैप्रिया भी गोल्डन अवॉर्ड सेरेमनी में मौजूद रहे।

लियोनार्डो डीकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ने बेस्ट मोशन पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर (पॉल थॉमस), बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (टेयाना टेलर) के 4 अवॉर्ड जीते।

काइली जेनर बॉयफ्रेंड टिमोथी चालामेट के साथ अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बनीं।

टिमोथी को फिल्म मार्टी सुप्रीम के लिए मोशन पिक्चर कैटेगरी में बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

अवॉर्ड जीतने के बाद टिमोथी चालामेट ने काइली जेनर को किस किया।

गोल्डन ग्लोब 2026 के विनर्स की लिस्ट
बेस्ट मोशन पिक्चर म्यूजिक/कॉमेडी – वन बैटल आफ्टर अनादर
बेस्ट मोशन पिक्चर ड्रामा- हैमनेट
बेस्ट एक्टर इन मोशन पिक्चर ड्रामा- वैग्नर मोरा (फिल्म- द सीक्रेट एजेंट)
बेस्ट एक्ट्रेस इन मोशन पिक्चर ड्रामा- जैसी बकली (फिल्म- एगनेस शेक्सपियर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन मोशन पिक्चर- स्टेलन स्कार्सगार्ड (फिल्म- सेंटिमेंट वैल्यू)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन मोशन पिक्चर- टेयाना टेलर (फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनादर)
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस (फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनादर)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस (फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनादर)
बेस्ट एक्टर इन मोशन पिक्चर, म्यूजिक/कॉमेडी- टिमोथी चालामेट (फिल्म- मार्टी सुप्रीम)
बेस्ट एक्ट्रेस इन मोशन पिक्चर, म्यूजिक/कॉमेडी- रोज बायरन (इफ आई हेड लेग्स आई वुड किक यू)

नेटफ्लिक्स की लिमिटेड सीरीज को मिले 4 अवॉर्ड
बेस्ट लिमिटेड सीरीज
बेस्ट एक्टर इन ए लिमिटेड सीरीज- स्टीफन ग्राहम
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ऑन टेलीविजन- ओवन कूपर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस ऑन टेलीविजन- एरिन डोरोथी






































