गुरुग्राम में फिल्म के नाम के विरोध में अहीर समाज के लोगों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ के नाम को लेकर हरियाणा में विवाद गहरा गया है। गुरुग्राम में अहीर समाज ने रविवार को फिल्म का नाम बदलकर ‘120 वीर अहीर’ करने की मांग पर महापंचायत की। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे (
.
अहीर समाज का कहना है कि ‘120 बहादुर’ नाम उनकी वीरता और इतिहास को सही ढंग से नहीं दर्शाता है। फिल्म 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई में अहीर रेजिमेंट के 120 सैनिकों के शौर्य की कहानी पर आधारित है, इसलिए फिल्म का नाम ‘120 वीर अहीर’ होना चाहिए।

गुरुग्राम में दिल्ली जयपुर हाईवे पर धरने पर बैठे समाज के लोग।
अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए क्या है पूरा मामला…
- खेड़की दौला टोल टैक्स प्लाजा पर महापंचायत : अहीर समाज के नेताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो समाज कड़ा रुख अपनाएगा। इसे लेकर रविवार को खेड़की दौला टोल टैक्स प्लाजा के पास 200 गांवों की एक महापंचायत बुलाई गई। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में अहीर समाज के लोग शामिल हुए।
- लोग बोले- फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित : महापंचायत में शामिल अहीर समाज के लोगों ने कहा कि फिल्म का मौजूदा शीर्षक उनकी जातीय पहचान को नहीं दर्शाता। फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है और इसमें अहीर समाज के वीरों की शौर्य गाथा दिखाई गई है। शीर्षक में ‘अहीर’ शब्द जोड़ना उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाएगा।

गुरुग्राम में फिल्म का नाम बदलने को लेकर हुई महापंचायत में उमड़ी भीड़।
- नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला : महापंचायत में सर्वसम्मति से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला लिया गया। जिसके बाद अहीर समाज के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। समाज के लोगों ने ‘120 वीर अहीर’ के नारे लगाए।
- हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन: जाम के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। उन्होंने कहा कि जब तक फिल्म का नाम नहीं बदला जाता, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खोल दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

फिल्म 120 बहादुर का पोस्टर और उसके विरोध में जाम लगाते हुए लोग।
अब फिल्म 120 बहादुर के बारे में जानिए…
21 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म फिल्म ‘120 बहादुर’ का डायरेक्शन रजनीश घई ने किया है। इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मेजर शैतान सिंह भाटी को 1963 में मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह का रोल कर रहे फिल्म के टीजर में 1962 की रेजांग-ला की लड़ाई दिखाई गई है। फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लद्दाख, राजस्थान और मुंबई में हुई है। फिल्म को करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में शूट किया गया है, जहां तापमान कई बार -5 से लेकर -10 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता था। टीजर में एक लाइन गूंजती है- ‘हम पीछे नहीं हटेंगे’।
————–
ये खबर भी पढ़ें…
रेजांग-ला शहीदों का 63 साल बाद तर्पण:युद्ध में 124 वीरों ने 1300 चीनी सैनिक ढेर किए

1962 के भारत-चीन युद्ध में लेह-लद्दाख के पहाड़ी दर्रे रेजांग-ला में शहीद में हुए 114 शहीदों का 63 साल बाद तर्पण किया गया है। इसके लिए रेजांग-ला पराक्रम यात्रा निकाली गई, जो 6500 किलोमीटर का सफर तय करके रेजांग-ला के अहीर धाम में पहुंची और गंगाजल अर्पित कर तर्पण किया। (पढ़ें पूरी खबर)







































