बुधवार को रेसलर पूजा ढांडा ने मेहंदी की रस्म के दौरान डांस किया।
हरियाणा की इंटरनेशनल रेसलर पूजा ढांडा की आज (13 नवंबर) को शादी है। दंगल फिल्म का ऑफर ठुकरा चुकीं और नेशनल लेवल टूर्नामेंट के फाइल ने बबीता फोगाट तो पटखनी दे चुकीं पूजा हिसार के तोशाम रोड स्थित ताज पैलेस में बरवाला के घिराए गांव के बिजनेसमैन अभिषेक बू
.
इससे पहले बुधवार (12 नवंबर) को पूजा ढांडा की मेहंदी रस्म और लेडीज संगीत कार्यक्रम हुआ। पूजा ने इस मौके पर डांस किया। उन्होंने हाथों में मेहंदी से अभिषेक की दुल्हनिया लिखवाया। यह उनकी अरेंज मैरिज है। पूजा के पिता अजमेर ढांडा ने रिश्ता तय किया था।
इससे पहले 23 फरवरी को रोके की रस्म (रिश्ता पक्का) हुई थी। पूजा फिलहाल हिसार के सुंदर नगर में रह रही हैं और हिसार में बतौर सीनियर कुश्ती ट्रेनर अपनी सेवाएं दे रही हैं। पूजा ने सगाई के बाद राजस्थान में अलग-अलग डेस्टिनेशन पर प्री-वेडिंग शूट भी करवाया है। इंस्टाग्राम हैंडल पर पूजा ने सभी वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं।

पूजा की 11 नवंबर को हल्दी की रस्म हुई थी। इस अवसर पर पूरा परिवार मौजूद रहा था।
दंगल मूवी का ऑफर मिला मगर ठुकराया पिता अजमेर ढांडा पशुपालन विभाग से ड्राइवर रिटायर्ड हुए थे। हिसार के महावीर स्टेडियम से पूजा ने कुश्ती की शुरुआत की थी। आज वह इस स्टेडियम में बच्चों को कुश्ती की ट्रेनिंग देती हैं। पूजा की मां कमलेश ढांडा गृहिणी हैं। पूजा ढांडा ने यूथ ओलिंपिक में भारत के लिए रजत पदक भी जीता था।
इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने दंगल फिल्म का ऑफर ठुकराया था। पूजा को आमिर खान की दंगल फिल्म में बबीता फोगाट का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन इंजरी के चलते मना करना पड़ा। पूजा ने बबीता को हराकर ही पहली नेशनल चैंपियनशिप जीती थी।
पूजा की मेहंदी के PHOTOS…






रेसलर पूजा ढांडा की पूरी कहानी पढ़ें…
- जूडो से की शुरुआत, बाद में कुश्ती में आई: हिसार जिले के गांव बुडाना की रहने वाली पूजा शुरुआती दिनों में अपने पिता अजमेर ढांडा के साथ दौड़ने जाया करती थीं। वहीं से खेल को लेकर इनमें रुचि बढ़ती गई। आगे चलकर इन्होंने खेल को ही अपना करियर बनाया। पूजा ढांडा ने जूडो से अपने खेल जीवन की शुरुआत की। जूडो में पूजा ने नेशनल लेवल पर कई मेडल अपने नाम किए। साथ ही इंटरनेशनल लेवल पर भी 3 मेडल हासिल किए हैं।
- रेसलर बिश्नोई ने जूडो छोड़ रेसलिंग करने के लिए कहा: 2009 एशियन जूडो चैंपियनशिप के दौरान रेसलर कृपा शंकर बिश्नोई से पूजा की मुलाकात हुई। कृपा शंकर ने पूजा को जूडो के बजाय कुश्ती करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद 2010 यूथ ओलिंपिक गेम्स के 60 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए पूजा ने सिल्वर मेडल जीता।

पूजा ढांडा की बिजनेसमैन अभिषेक के साथ 7 अगस्त को सगाई हुई थी। – फाइल फोटो
- ओलिंपिक मेडलिस्ट को दो बार हराया: पूजा ने ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हेलन मारोलिस को 2 बार पटखनी दी थी। 2018 में प्रो रेसलिंग लीग में पूजा ढांडा ने पंजाब रॉयल्स की ओर से खेलते हुए हेलन को 2 हफ्तों में 2 बार मात दी। इसके बाद हेलन भी पूजा की फैन हो गई थीं। पूजा ने बताया कि हारने के बाद हेलन ने कहा था “मैं तुम्हारी फैन बन गई हूं। यह सुनकर मैं आसमान में उड़ने लगी थी। मैंने हमेशा हेलन से प्रेरणा ली है और उन्हें 2 बार हराना मतलब अपना सपना पूरा करना था।”
- इंजरी के कारण सफर आसान नहीं रहा: 2014 में चोट लगने के चलते उन्हें 2016 में रियो ओलिंपिक से बाहर होने पड़ा। इसके साथ ही वह 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप से वह बाहर हो गईं। इसके बाद 2017 में पूजा ने इंजरी को पीछे छोड़ा और नेशनल चैंपियन बनीं। 2019 में भारत सरकार ने पूजा को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया।






































