• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    India-New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा लागू, भारत के सभी सामानों को मिलेगी 100% टैरिफ छूट

    Indian Women League का नया सत्र 13 नवंबर से, Kolkata और Bengaluru में मैच

    अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX का 1 शेयर देंगे इलॉन मस्क, आगे और भी बड़े ऐलान होने की संभावनाएं

    Rajasthan के Sachin Yadav और Karan Lamba ने ठोके 194 रन Railways के खिलाफ 338 रन की साझेदारी

    IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें बैंक खाते में कब आएंगे पैसे

    WPL 2027 Auction कोच्चि में 28 अक्टूबर को, Sophia Dunkley और Sophie Molineux की बेस प्राइस 50 लाख

    BSE और NSE ने जारी किया मुहूर्त ट्रेडिंग का दिन और समय, जानें किस दिन रहेगी बाजार की छुट्टी

    1.50 लाख रुपये के पार पहुंची सोने की कीमतें, जानें आज कहां पहुंचा चांदी का भाव

    ऑनलाइन बिक रहे थे अमोनियम नाइट्रेट, बारूद जैसे विस्फोटक, CCPA के रडार पर इंडियामार्ट, ट्रेडइंडिया जैसे 7 प्लेटफॉर्म

    हाजीपुर, आरा, बक्सर, प्रयागराज, कटनी, इटारसी के रास्ते पुणे और मुजफ्फरपुर के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, चेक करें टाइम टेबल

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    महीनों बंद पड़े Geyser को शुरू करने से पहले 4 जरूरी बातें परखना न भूलें

    Jio Platforms IPO ने बाजार में मचाई हलचल, जानें किस सेक्टर की कौन-सी कंपनियां करने जा रहीं निवेश

    Tech Tips: एक ईयरबड की आवाज हो गई कम? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

    Tech Tips: एक ईयरबड की आवाज हो गई कम? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat

    Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat

    Indian Women League का नया सत्र 13 नवंबर से, Kolkata और Bengaluru में मैच

    Indian Women League का नया सत्र 13 नवंबर से, Kolkata और Bengaluru में मैच

    Rajasthan के Sachin Yadav और Karan Lamba ने ठोके 194 रन Railways के खिलाफ 338 रन की साझेदारी

    Rajasthan के Sachin Yadav और Karan Lamba ने ठोके 194 रन Railways के खिलाफ 338 रन की साझेदारी

    WPL 2027 Auction कोच्चि में 28 अक्टूबर को, Sophia Dunkley और Sophie Molineux की बेस प्राइस 50 लाख

    WPL 2027 Auction कोच्चि में 28 अक्टूबर को, Sophia Dunkley और Sophie Molineux की बेस प्राइस 50 लाख

    टाइगर श्रॉफ के समर्थन में आए विद्युत जामवाल:बोले- तुम सबसे निडर हो, मुंबई पुलिस सुनिश्चित करे कि ऐसी घटना दोबारा न हो

    रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

    रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

    मिजोरम के Chinmay Sutar ने Ranji Trophy में नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

    Rajinikanth Jailer 2 Box Office Record

    Rajinikanth Jailer 2 Box Office Record

    महानवमी पर दुर्गा पूजा पंडाल में जुटे बॉलीवुड सितारे:आलिया भट्ट-इम्तियाज अली ने भी किए मां दुर्गा के दर्शन, काजोल बेटी न्यासा के साथ पहुंचीं

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    एक्टर प्रकाश राज का ऐलान- “SIR के खिलाफ 23 अक्टूबर को पूरे राज्य में जनता मार्च निकाला जाएगा”

    SIR पर विवाद के बीच विदेश दौरे पर निकले राहुल गांधी, भाजपा बोली- ‘ये फिर चिल्लाते हैं कि वोट चोरी हो गया’

    राहुल गांधी को अपने ही नेता ने दिखा दिया आईना, आनंद शर्मा बोले- ‘लोकतांत्रिक देश में रिजीम चेंज या तख्तापलट जैसी कोई चीज नहीं होती’

    भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन को जमकर सुनाया, कहा- ‘पाकिस्तान के नैरेटिव को सपोर्ट करना ईमानदारी पर सवाल खड़े कर रहा’

    रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से मिला जमीयत उलमा-ए-हिंद का प्रतिनिधिमंडल

    असम में दुर्गा पूजा पंडाल से लौटते समय ट्रक में घुसी कार, कार सवार 3 लोगों की मौत

    बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने कांग्रेस का थामा हाथ, BJP से लड़ चुके चुनाव

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा कौन है अनिल पंडित? अमेरिका में बैठकर भारत में वारदातें करवाने का आरोप, टाइगर श्रॉफ पर हमले में भी नाम

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

    IAF ने रात में चलाया एयरलिफ्ट मिशन, लेह से दिल्ली पहुंचाया गंभीर रूप से बीमार मरीज

    IAF ने रात में चलाया एयरलिफ्ट मिशन, लेह से दिल्ली पहुंचाया गंभीर रूप से बीमार मरीज

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Haryana Youtuber Murder Mystery; Ravina Husband | Wife Lover | यूट्यूबर, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या: शव नाले में फेंका, इंस्टाग्राम रील्स बनी मौत की वजह; टैटू ने सुलझाई गुत्थी

by krutikadalvibiz
October 11, 2025
in Entertainment
250 2
0
Haryana Youtuber Murder Mystery; Ravina Husband | Wife Lover | यूट्यूबर, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या: शव नाले में फेंका, इंस्टाग्राम रील्स बनी मौत की वजह; टैटू ने सुलझाई गुत्थी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

29 मार्च 2025 की बात है…

हरियाणा के झज्जर जिले के भिवानी गांव में एक नाले से सड़ी-गली लाश बरामद होती है। शव इस कदर गल चुका था कि पहचानना भी मुश्किल था कि ये इंसान कौन था, लेकिन जब छानबीन हुई और शव की कलाई पर बने एक टैटू और कपड़ों की पहचान की गई, तो तस्वीर साफ हुई- ये लाश भिवानी के रहने वाले प्रवीन की थी।

मामला सीधे हत्या का लग रहा था, लेकिन सवाल ये था कि कौन इतनी बेरहमी से हत्या कर सकता है? जैसे ही पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, शक की सुई सबसे पहले प्रवीन की पत्नी रवीना की ओर घूमी जो सोशल मीडिया पर रील्स और यूट्यूब पर शॉर्ट फिल्मों में काम करती थी।

लेकिन एक बड़ा सवाल ये था जब प्रवीन को अपनी पत्नी के रील बनाने से कोई आपत्ति नहीं थी, तो फिर रवीना पर शक क्यों? क्या सिर्फ सोशल मीडिया की दीवानगी किसी को हत्यारा बना सकती है? या इसके पीछे कोई और ही साजिश थी?

हालांकि वक्त बीतता गया, लेकिन फिर एक दिन एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई, जिसने पूरे केस की परतें खोल दीं।

इंस्टाग्राम रील में नाचती रवीना।

इंस्टाग्राम रील में नाचती रवीना।

आज अनसुनी दास्तान के 3 चैप्टर्स में पढ़िए एक ऐसी यूट्यूबर की कहानी, जिसने रील्स के चक्कर में पति को मार डाला…

हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में रवीना अपने माता-पिता, एक छोटी बहन और छोटे भाई के साथ पली-बढ़ी थी। पिता पावर प्लांट में नौकरी करते थे और मां गृहिणी थीं। रवीना तीनों भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घर का माहौल ठीक-ठाक था, जैसा आम घरों में होता है।

रवीना ने 10वीं तक पढ़ाई की। फिर एक दिन भिवानी के पास गुर्जरों की ढाणी से एक रिश्ता आया। लड़के का नाम प्रवीन था। उसने 12वीं पास की थी और गांव में ऑटो चलाता था। लड़का सीधा-सादा और मेहनती था। घरवाले अच्छे थे और पक्का मकान भी था। दोनों परिवारों को रिश्ता ठीक लगा तो शादी हो गई।

शादी के कुछ साल बाद रवीना ने एक बेटे को जन्म दिया। आज वो बेटा 7 साल का है। शादी के बाद रवीना ने आगे की पढ़ाई और सिलाई में डिप्लोमा भी किया। वह काम करती और घर भी संभालती थी। जिंदगी बिल्कुल साधारण थी, लेकिन चल रही थी।

रवीना अपने पति प्रवीन के साथ।

रवीना अपने पति प्रवीन के साथ।

लेकिन फिर आया कोरोना का वक्त जब सब कुछ थम गया। उसी दौरान रवीना को इंस्टाग्राम पर रील देखने की आदत लग गई। पहले-पहल वो घंटों बस रील्स देखा करती थी। फिर एक दिन यूं ही मोबाइल से खुद का वीडियो बनाकर रील अपलोड कर दी। और फिर धीरे-धीरे रील बनाना उसका शौक बन गया।

कुछ ही समय में उसने डांस वाली रील्स डालनी शुरू कीं। रवीना दिखने में अच्छी थी, यही वजह रही कि उसकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ने लगी। अब रवीना को जानने वाले सिर्फ गांव वाले नहीं थे, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उसके फॉलोअर्स बढ़ रहे थे।

लेकिन जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों ने रवीना की रील्स देखीं तो उन्होंने प्रवीन को टोकना शुरू कर दिया। हालांकि प्रवीन को पत्नी के रील बनाने से कोई एतराज नहीं था। उसने कभी रोक-टोक नहीं की, लेकिन जैसे-जैसे रवीना की पॉपुलैरिटी बढ़ती गई, उसे हरियाणवी शॉर्ट फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। शूटिंग के लिए वह कई बार दो-दो तीन-तीन दिन घर से बाहर रहने लगी।

अब प्रवीन को ये सब अखरने लगा। फिर एक दिन उसने रवीना से साफ-साफ कह दिया कि रील्स और फिल्म्स छोड़ दो। पति की बात सुनकर रवीना ने सब कुछ छोड़ दिया।

जब रवीना यूट्यूब पर शॉर्ट फिल्मों में काम करती थी, उसी दौरान उसकी मुलाकात सुरेश नाम के एक आदमी से हुई थी। सुरेश हिसार के हांसी तहसील के प्रेम नगर गांव का रहने वाला था। दोनों ने साथ में शूट किए थे, इसलिए एक-दूसरे को थोड़ा-बहुत जानते थे।

जब रवीना ने रील्स और फिल्मों में काम करना छोड़ दिया, तब सुरेश ने उससे संपर्क किया और दोबारा रील्स और शॉर्ट फिल्मों में काम करने के लिए कहा। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ती गई। पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। बात यहीं नहीं रुकी, रवीना और सुरेश के बीच अवैध संबंध भी बन गए।

हालांकि सुरेश पहले से शादीशुदा था। अब रवीना कई बार बिना बताए घर से गायब रहने लगी। यह बात प्रवीन को खटकने लगी। घर में अब आए दिन झगड़े होने लगे । 23 मार्च 2025 को जब रवीना प्रवीन से मिलने घर गई थी, उस समय प्रवीन घर पर नहीं था। जब वह आया तो घर पर उसे देखकर गुस्सा हो गया। इस दौरान दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई और फिर रवीना ने प्रवीन को मारने का प्लान बना डाला।

एक सीन में रवीना और उसका बॉयफ्रेंड सुरेश।

25 मार्च को जब रवीना को मौका मिला तो उसने अपने बॉयफ्रेंड सुरेश को फोन कर घर पर बुलाया और फिर चुन्नी से सोते हुए प्रवीन का गला दबा दिया। वह छटपटाने लगा तो सुरेश ने उसके हाथ-पैर कसकर पकड़ लिए। थोड़ी ही देर में प्रवीन ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।

प्लान के मुताबिक मौत के बाद दोनों ने इसे हादसा बनाने की तैयारी की। प्रवीन के शव को नाले में फेंक दिया, ताकि यह हत्या नहीं बल्कि हादसा लगे। जब तक लाश किसी को मिलेगी तो फूलकर गल चुकी होगी तो उसकी पहचान नहीं होगी। अगर पहचाना भी गया तो इसे हादसा मान लिया जाएगा, क्योंकि प्रवीन को शराब पीने की आदत थी।

हालांकि ऐसा भी दावा किया जाता है कि 25 मार्च को प्रवीन ने पत्नी रवीना को प्रेमी सुरेश के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिस कारण दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ और प्रवीन की हत्या कर दी गई।

प्रेमी के साथ मिलकर रवीना ने पति की लाश इस नाले में फेंकी थी।

फिर घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपने-अपने घर लौट गए। अगले दिन रवीना मायके चली गई। 28 मार्च को जब वह वापस ससुराल लौटी, तो घरवाले प्रवीन की तलाश कर रहे थे। रवीना ने भी खुद को निर्दोष दिखाते हुए रोते हुए पति को ढूंढने का नाटक किया।

उधर, 29 मार्च को गांव के पास नाले से तेज बदबू आने लगी। आसपास के लोगों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नाले की जांच की गई, तो वहां से एक सड़ी-गली लाश बरामद हुई।

शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान पाना मुश्किल हो गया। पोस्टमॉर्टम कराया गया, लेकिन शरीर पूरी तरह सड़ जाने के कारण उससे भी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई।

शव के हाथ पर एक टैटू बना हुआ था, जो काफी हद तक सही हालत में था। पुलिस ने उसी टैटू के आधार पर मृतक की तस्वीर खींचकर आसपास के थानों और चौकियों में सर्कुलेट कर दी।

30 मार्च को प्रवीन के परिवार वाले थाने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने शव की तस्वीर देखी, टैटू और कपड़े पहनने के अंदाज से पहचान लिया कि यह शव उनके बेटे प्रवीन का ही है, जो 25 मार्च से लापता था।

शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। रवीना भी सबके सामने बिलख-बिलख कर रोने लगी, लेकिन परिवार के मन में कहीं न कहीं सवाल उठने लगे थे। प्रवीन तो इतना नहीं पीता था कि खुद ही नाले में गिर जाए, फिर वो वहां गया क्यों? यही सवाल उन्हें अंदर से खटक रहा था। इसलिए अब उन्होंने सिर्फ पुलिस पर भरोसा करने के बजाय खुद भी छानबीन शुरू कर दी।

परिवार के कुछ लोगों ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। और तभी उन्हें ऐसा सुराग मिला जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। एक फुटेज में दिखा कि घर के पास एक बाइक सवार आदमी बार-बार चक्कर काट रहा है। फिर दूसरी फुटेज में वही आदमी एक महिला के साथ दिखाई दिया। उन दोनों के बीच में कुछ सफेद चादर में लिपटा हुआ सामान था जिसे देखकर किसी का भी शक गहराता।

सीसीटीवी फुटेज में जो बाइक सवार नजर आया, उसके हुलिए को देखकर परिवार को सीधे रवीना और सुरेश पर शक हो गया। उन्हें अब यकीन हो चला था कि प्रवीन की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी।

वारदात वाली रात को दोनों आरोपी बाइक से जाते दिखे थे।

परिवार ने बिना देर किए पुलिस को सारी जानकारी दे दी और वो फुटेज भी सौंप दी। पुलिस ने जब दोनों को उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में रवीना ने कहा था-

QuoteImage

23 मार्च को प्रवीन और मेरी लड़ाई हुई। उसी समय गुस्से में मैंने प्रवीन को मारने का प्लान बनाया। मेरी सास का निधन हो चुका है। ससुर सुभाष हलवाई है, जो अक्सर बाहर रहते हैं। झगड़े के दिन भी वह बाहर थे। प्रवीन के 2 और भाई हैं। उनका मकान 2 मंजिला है। नीचे के हिस्से में प्रवीन का छोटा भाई संदीप रहता है। जिसकी पंचकूला में ड्यूटी है। उसकी पत्नी यहीं रहती है। प्रवीन का बड़ा भाई भी अपने परिवार के साथ बाहर रहता है। मैं पति प्रवीन के साथ ऊपर के कमरे में रहती थी। इस 2 मंजिला घर में केवल तीन ही लोग थे। इसलिए हत्या के लिए यह सबसे सटीक मौका लगा और फिर मैंने अपने बॉयफ्रेंड को बुलाकर हत्या कर दी

QuoteImage

खबरें और भी हैं…
Tags: HaryanahusbandHusband Vs Wife LoverLoverMurderMysterynstagram ReelsPraveen WifeRavinaReels Murder CaseswifeYouTuberYoutuber Raveenaइसटगरमकगतथजसनटटननलपतपरमफकबनममतमलकरयटयबररलसवजहशवसथसलझईहतय
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat

Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat

October 19, 2026
एक्टर प्रकाश राज का ऐलान- “SIR के खिलाफ 23 अक्टूबर को पूरे राज्य में जनता मार्च निकाला जाएगा”

एक्टर प्रकाश राज का ऐलान- “SIR के खिलाफ 23 अक्टूबर को पूरे राज्य में जनता मार्च निकाला जाएगा”

October 19, 2026
SIR पर विवाद के बीच विदेश दौरे पर निकले राहुल गांधी, भाजपा बोली- ‘ये फिर चिल्लाते हैं कि वोट चोरी हो गया’

SIR पर विवाद के बीच विदेश दौरे पर निकले राहुल गांधी, भाजपा बोली- ‘ये फिर चिल्लाते हैं कि वोट चोरी हो गया’

October 19, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In