भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं इस दौरान भारत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, जेमिमा रोड्रिगज पूरी तरह से सीरीज से बाहर हो गई हैं।





































