3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच’ के अगले एपिसोड में एक्ट्रेस अनन्या पांडे और फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान आएंगी। ये एपिसोड 6 नवंबर को रिलीज होगा। इससे पहले मेकर्स ने इसका एक प्रोमो वीडियो शेयर किया।
वीडियो की शुरुआत में फराह, अनन्या की तरफ इशारा करती हैं और मजाक में कहती हैं, “ये मेरी बेटी हो सकती थी, क्योंकि मुझे चंकी पांडे पर बहुत क्रश था।” उनके इस बात पर सब हंस पड़ते हैं।
इसके बाद अनन्या अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक किस्सा बताते हुए कहती हैं, “मैं बहुत कॉन्फिडेंट थी, लेकिन मैं सेट से रोते हुए चली गई थी।” इस पर फराह कहती हैं, “जिस भी हीरोइन को मैं रुलाती हूं, वो बाद में बड़ी स्टार बनती है।”
काजोल इस दौरान अपनी चुलबुले अंदाज में बोलती हैं, “मुझसे झूठ बोलो बेबी, मुझसे झूठ बोलो।” काजोल की इस बात से फिर से प्रोमो में हंसी का माहौल बन जाता है।

बातचीत के दौरान अनन्या कहती हैं, “हमारी जेनरेशन पहली है जो मेंटल हेल्थ पर फोकस करती है।” फराह फौरन मजाक करते हुए कहती हैं, “जब भी किसी को किसी चीज से निकलना होता है, वो बोलता है मेंटल हेल्थ इश्यू है।”
वीडियो के आखिर में फराह, ट्विंकल को लेकर कहती हैं, “मुझे याद है, तुम अपने बॉयफ्रेंड के साथ फ्रंट रो में बैठी थीं, जिस पर हम सब मर रहे थे।”
इस पर काजोल बोलती हैं, “रुको जरा” अनन्या पूछती हैं, “कौन था वो?” ट्विंकल हंसते हुए जवाब देती हैं, “मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी।”
बता दें कि काजोल और ट्विंकल का शो ‘टू मच’ 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इससे पहले इस शो में सलमान खान-आमिर खान, वरुण धवन-आलिया भट्ट, अक्षय कुमार-सैफ अली खान, गोविंदा-चंकी पांडे, जाह्नवी कपूर-करण जौहर और सोनाक्षी सिन्हा-मनीष मल्होत्रा जैसे सितारे आ चुके हैं।







































