• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Rajinikanth के बड़े फैन Sanju Samson ने परिवार और टीम संग देखी Jailer 2

    Rajinikanth के बड़े फैन Sanju Samson ने परिवार और टीम संग देखी Jailer 2

    1 नवंबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में BS-6 से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री

    1 नवंबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में BS-6 से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ICC ने Shafali Verma को लगाई फटकार, आचार संहिता तोड़ने पर मिला Demerit Point

    ICC ने Shafali Verma को लगाई फटकार, आचार संहिता तोड़ने पर मिला Demerit Point

    21 अक्टूबर को खुलेगा पारस हेल्थकेयर का आईपीओ, चेक करें शेयरों का प्राइस रेंज और बाकी जरूरी डिटेल्स

    21 अक्टूबर को खुलेगा पारस हेल्थकेयर का आईपीओ, चेक करें शेयरों का प्राइस रेंज और बाकी जरूरी डिटेल्स

    लखनऊ एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट, विंटर शेड्यूल के तहत डेली फ्लाइट मूवमेंट में भी होगी बढ़ोतरी

    लखनऊ एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट, विंटर शेड्यूल के तहत डेली फ्लाइट मूवमेंट में भी होगी बढ़ोतरी

    PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

    PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

    भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 26% की भारी गिरावट, जानें किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा मोबाइल

    भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 26% की भारी गिरावट, जानें किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा मोबाइल

    252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

    252 रुपये पर पहुंचा GMP Price, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर मिले मजबूत लिस्टिंग गेन के संकेत

    shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

    shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

    Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग

    Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    आखिर कैसे टेलीकॉम दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर 1 बना Jio, मार्केट में एक बड़ी ताकत बनकर उभरी कंपनी

    आखिर कैसे टेलीकॉम दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर 1 बना Jio, मार्केट में एक बड़ी ताकत बनकर उभरी कंपनी

    Jio ने विकसित और विकासशील बाजारों को बनाया लक्ष्य, स्वदेशी टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के जरिए पूरी दुनिया में डंका बजाने की तैयारी

    Jio ने विकसित और विकासशील बाजारों को बनाया लक्ष्य, स्वदेशी टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के जरिए पूरी दुनिया में डंका बजाने की तैयारी

    टेलीकॉम बाजार में 14वें नंबर पर प्रवेश करने से लेकर मार्केट लीडर बनने तक, जियो का भारत का टेक पावरहाउस बनने तक का सफर

    टेलीकॉम बाजार में 14वें नंबर पर प्रवेश करने से लेकर मार्केट लीडर बनने तक, जियो का भारत का टेक पावरहाउस बनने तक का सफर

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Rajinikanth के बड़े फैन Sanju Samson ने परिवार और टीम संग देखी Jailer 2

    Rajinikanth के बड़े फैन Sanju Samson ने परिवार और टीम संग देखी Jailer 2

    ICC ने Shafali Verma को लगाई फटकार, आचार संहिता तोड़ने पर मिला Demerit Point

    ICC ने Shafali Verma को लगाई फटकार, आचार संहिता तोड़ने पर मिला Demerit Point

    Tiger Shroff Health Update | Juhu Firing Incident Recovery

    Tiger Shroff Health Update | Juhu Firing Incident Recovery

    Tiger Shroff Health Update | Juhu Firing Incident Recovery

    Tiger Shroff Health Update | Juhu Firing Incident Recovery

    Deepika Padukone Ranveer Singh Reveal Second Daughter Devi Name & Photo

    Deepika Padukone Ranveer Singh Reveal Second Daughter Devi Name & Photo

    Salman Khan Bigg Boss Break Rumours After Mumbai Tiger Shroff Attack

    Salman Khan Bigg Boss Break Rumours After Mumbai Tiger Shroff Attack

    गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान:बोलीं- मां की याद आ रही, वीडियो कॉल पर दर्शन करवाना चाहती थीं

    गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान:बोलीं- मां की याद आ रही, वीडियो कॉल पर दर्शन करवाना चाहती थीं

    Sonu Nigam Bengaluru Concert Controversy

    Sonu Nigam Bengaluru Concert Controversy

    Sonu Nigam Bengaluru Concert Controversy

    Sonu Nigam Bengaluru Concert Controversy

    shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

    shreyas iyer aims to regain t20i batting rhythm against new zealand

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर दिल्ली में किया रावण दहन, बोलीं- ‘भारत भगवान राम के आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है’

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर दिल्ली में किया रावण दहन, बोलीं- ‘भारत भगवान राम के आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है’

    ‘राहुल गांधी के वियतनाम से लौटने पर होगा रिजीम चेंज…’, संजय राउत ने जारी किया बयान

    ‘राहुल गांधी के वियतनाम से लौटने पर होगा रिजीम चेंज…’, संजय राउत ने जारी किया बयान

    शोरूम से निकलते ही बेकाबू हुई नई कार, बैरिकेडिंग तोड़ बाइक को उड़ाया; CCTV में कैद हुआ हादसा

    शोरूम से निकलते ही बेकाबू हुई नई कार, बैरिकेडिंग तोड़ बाइक को उड़ाया; CCTV में कैद हुआ हादसा

    तो क्या टाइगर श्रॉफ नहीं थे शूटर्स का निशाना? आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

    तो क्या टाइगर श्रॉफ नहीं थे शूटर्स का निशाना? आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर किया रावण दहन, PM मोदी बोले– ‘देश के दुश्मनों से मिलकर लड़ना होगा’

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर किया रावण दहन, PM मोदी बोले– ‘देश के दुश्मनों से मिलकर लड़ना होगा’

    TMC से दूरी के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का तोहफा! 500 वर्गमीटर मुफ्त जमीन देने का प्रस्ताव

    TMC से दूरी के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का तोहफा! 500 वर्गमीटर मुफ्त जमीन देने का प्रस्ताव

    फेमस वरकला बीच पर ब्रिटिश महिला के साथ जबरदस्ती, कपड़े खींचे और फाड़ दिए गए

    फेमस वरकला बीच पर ब्रिटिश महिला के साथ जबरदस्ती, कपड़े खींचे और फाड़ दिए गए

    भारत पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मुंबई और जामनगर का करेंगे दौरा,एस जयशंकर से होगी मुलाकात

    भारत पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मुंबई और जामनगर का करेंगे दौरा,एस जयशंकर से होगी मुलाकात

    Tiger Shroff Attack Case: अनिल पंडित, रणदीप मलिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सीक्रेट कैबिनेट में कौन कौन हैं

    Tiger Shroff Attack Case: अनिल पंडित, रणदीप मलिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सीक्रेट कैबिनेट में कौन कौन हैं

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Kareena Kapoor Birthday Interesting Facts; Saif Ali Khan | Shahid Kapoor | करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा: शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस

by krutikadalvibiz
September 20, 2025
in Entertainment
245 7
0
Kareena Kapoor Birthday Interesting Facts; Saif Ali Khan | Shahid Kapoor | करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा: शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
करीना कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। - Dainik Bhaskar

करीना कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं।

चाहे स्टाइलिश ‘पू’ हो या चुलबुली ‘गीत’ करीना कपूर ने अपने हर किरदार को खास बना दिया है। जहां उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में आने का सपना देखते थे, वहीं करीना ने पहले वकालत का रास्ता चुना था। हालांकि एक्टिंग के प्रति झुकाव के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं।

करीना पिछले 25 साल से फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए, जिन्होंने सभी को चौंका दिया। चाहे वो किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकराना हो या फिर अपने बच्चों के नामों को लेकर लिया गया बेबाक फैसला। एक्ट्रेस अपने हर निर्णय में बेहद स्पष्ट और साहसी रही हैं।

आज करीना कपूर खान के 45वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके कुछ ऐसे ही बेबाक फैसलों के बारे में…

करीना कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो पीढ़ियों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद करीना हीरोइन नहीं बल्कि वकील बनना चाहती थीं। इतना ही नहीं, वह अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जाकर पढ़ना चाहती थीं।

शुरुआत में उनकी मां उन्हें अकेले US भेजने के खिलाफ थीं, लेकिन करीना ने सबको राजी कर लिया। वो 3 महीने के समर कोर्स के लिए वहां गई थीं। हार्वर्ड जाने वालीं करीना कपूर खानदान की पहली लड़की थीं, जिनकी चर्चा पूरे खानदान में हुई थी। यहां तक कि पिता रणधीर कपूर हर किसी को कॉल कर बताते थे कि उनकी बेटी हार्वर्ड में पढ़ाई कर रही है।

हार्वर्ड से लौटने के बाद करीना ने वकालत करने की सोची और मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में एडमिशन ले लिया। वो आम बच्चों की तरह कॉलेज जाती थीं, हालांकि इस पर पूरे परिवार को एतराज था। करिश्मा कपूर उस समय तक फिल्मों में आ चुकी थीं और कपूर खानदान का बड़ा नाम था, इसके बावजूद करीना ने आम लोगों की तरह कॉलेज में रहने का फैसला किया, लेकिन एक्टिंग की ओर झुकाव के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और फिल्मों में आने का फैसला किया।

मैगजीन द वीक से बातचीत में करीना ने कहा, मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैं वकील बनने के इरादे से हार्वर्ड के समर स्कूल में गई थी। मेरे पास उस कैंपस की एक तस्वीर भी है। मैंने सच में सोचा था कि मैं वकील बनूंगी। मैं एक अजीब से दौर से गुजरी, लेकिन जब आपके अंदर एक्टिंग का कीड़ा हो, तो आप उससे बच नहीं सकते।

हार्वर्ड स्कूल में ली गई करीना की तस्वीर।

हार्वर्ड स्कूल में ली गई करीना की तस्वीर।

जब करीना 15 साल की थीं, तब उन्हें अपने स्कूल का एक लड़का बहुत पसंद था, लेकिन जैसे ही उनकी मां बबीता को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने करीना का फोन छीनकर अपने पास रख लिया। एक दिन जब बबीता डिनर के लिए बाहर गई हुई थीं तब करीना ने चाकू की मदद से उनके कमरे का ताला तोड़ा और फोन निकालकर उस लड़के से मिलने चली गईं। इस हरकत से बबीता बहुत नाराज हुईं। इसके बाद उन्होंने करीना को सजा के तौर पर बोर्डिंग स्कूल भेज दिया।

करीना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इन सालों में उन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्मों में काम किया और खुद को एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस बनाया। करीना ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन नजर आए थे। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन करीना की खूबसूरती और एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा।

दिलचस्प बात यह है कि करीना को इससे पहले ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो ना… प्यार है का ऑफर मिला था, जिसकी उन्होंने शूटिंग भी की, लेकिन फिर ठुकरा दिया।

दरअसल, जब राकेश रोशन को पता चला कि करीना फिल्मों में आना चाहती हैं, तो वो फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर उनके घर पहुंच गए। करिश्मा और करीना के लिए बबीता ही फैसले लिया करती थीं, ऐसे में राकेश ने उनसे बातचीत की और बबीता भी मान गईं।

फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले करीना ने किशोर नमित की एक्टिंग स्कूल जॉइन कर ली। फिल्म की शूटिंग वर्सोवा के कॉन्वेंट विला में शुरू हो गई। शूटिंग में बबीता और करिश्मा भी करीना के साथ जाया करती थीं।

पहला शेड्यूल गाने की शूटिंग का था और कुछ सीन हो गए थे, लेकिन फिर अगले दिन बबीता ने राकेश को कॉल किया और कहा कि अच्छा होगा अगर वो गाने से पहले फिल्म के दूसरे सीन शूट कर लें, क्योंकि करीना डांस से ज्यादा एक्टिंग में कंफर्टेबल हैं। राकेश ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि गाने के लिए बहुत तैयारी की जा चुकी है। इस मतभेद के कारण बबीता कपूर ने तय किया कि करीना इस फिल्म में काम नहीं करेंगी और करीना ने भी फिल्म छोड़ दी।

करीना ने अपने करियर में सिर्फ ‘कहो ना प्यार है’ ही नहीं, बल्कि कई बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठुकराया है, जिनमें शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो, संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म राम-लीला, रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस, जोया अख्तर की मल्टीस्टारर फिल्म दिल धड़कने दो, कंगना रनोट की क्वीन और सलमान खान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम शामिल हैं।

पिता रणधीर कपूर, मां बबीता और बहन करिश्मा के साथ करीना।

पिता रणधीर कपूर, मां बबीता और बहन करिश्मा के साथ करीना।

करीना कपूर साल 2001 में फिल्म अजनबी में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर बिपाशा भी थीं और यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। लीड हीरो अक्षय और बॉबी थे, लेकिन फिल्म के शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

दरअसल, सेट पर बॉबी देओल की पत्नी तान्या बिपाशा के कॉस्ट्यूम का ख्याल रखती थीं। ऐसे में करीना को लगने लगा कि बिपाशा को ज्यादा अटेंशन मिल रही है। इसी के चलते दोनों के बीच कोल्ड वॉर रही और सेट पर बहस होने लगी।

जब ये बात बबीता को पता चली तो वो तान्या पर चिल्लाने लगीं। जवाब में तान्या ने भी पलटकर जवाब दे दिया। करीना से मां की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने तान्या से झगड़ा शुरू कर दिया। बहस के दौरान करीना ने बिपाशा को काली बिल्ली कहा और उन्हें थप्पड़ मार दिया। जब बॉबी देओल ने बीच-बचाव किया तो करीना उन पर भी बरस पड़ीं।

तान्या करीना से इस कदर नाराज हुईं कि उन्होंने करीना को थप्पड़ लगा दिया। सेट पर हुए झगड़े के बाद करीना फिल्म छोड़ना चाहती थीं, लेकिन नुकसान के डर से उन्होंने ऐसा नहीं किया।

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू के दौरान करीना ने कहा था कि उन्हें बॉबी की पत्नी तान्या पसंद नहीं हैं। उसने मेरी मां से बदतमीजी की, जो मुझे पसंद नहीं आया। बिपाशा में भी कॉन्फिडेंट की कमी है।

करीना को सुधीर मिश्रा की फिल्म चमेली ऑफर हुई। इसमें उनका किरदार सेक्सवर्कर का था, लेकिन करीना ने इसे करने से साफ मना कर दिया और कहा कि वह एक सेक्सवर्कर के रोल में कंफर्टेबल नहीं होंगी। हालांकि कुछ समय बाद जब सुधीर मिश्रा ने करीना को दोबारा अप्रोच किया तो करीना फिल्म में काम करने के लिए मान गईं।

इस रोल की तैयारी के लिए करीना मुंबई के कई रेड लाइट एरिया में गईं और वहां की औरतों की तरह हावभाव और कपड़े पहनना सीखा। ये फिल्म करीना के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर की तरफ से स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला। इसके बाद करीना युवा, देव, फिदा और ऐतराज जैसी फिल्मों में नजर आईं।

करीना और शाहिद कपूर आज अपने-अपने लाइफ पार्टनर के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। करीना सैफ अली खान की पत्नी हैं, जबकि शाहिद मीरा राजपूत के साथ शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब करीना और शाहिद की लव स्टोरी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में रहती थी।

इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म फिदा के सेट पर हुई थी। करीना शाहिद से पहली बार मिलते ही उन्हें पसंद करने लगी थीं और उन्होंने ही पहले प्रपोज किया था। करीना के लगातार कॉल और मैसेज के बाद शाहिद ने उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों को अक्सर साथ देखा जाने लगा और उन्होंने पब्लिकली अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया।

हालांकि इस रिश्ते में एक दौर ऐसा भी आया जब उनका एक प्राइवेट वीडियो (MMS) इंटरनेट पर लीक हो गया, जो काफी सुर्खियों में रहा, लेकिन फिर फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान ही उनका ब्रेकअप हो गया।

ब्रेकअप की वजहें पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना की मां बबीता कपूर और बहन करिश्मा कपूर इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। वहीं, शाहिद के एक करीबी दोस्त ने दावा किया था कि करीना का अपने एक को-स्टार के साथ अफेयर था, जिसके चलते उन्होंने शाहिद से रिश्ता तोड़ दिया। यह बात एक इंटरव्यू में DNA को बताई गई थी।

ब्रेकअप के बाद करीना की जिंदगी में सैफ अली खान की एंट्री हुई। फिल्म ओमकारा की शूटिंग के दौरान दोनों ने साथ में कुछ सीन किए, लेकिन ‘टशन’ की शूटिंग के वक्त दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। वे सेट से समय निकालकर साथ वॉक पर जाते और एक-दूसरे का साथ पसंद करने लगे।

हालांकि शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। फिर एक फैशन शो के दौरान जब वे पहली बार एक ही कार से पहुंचे, तो सैफ ने मीडिया के सामने यह स्वीकार किया कि वह करीना को डेट कर रहे हैं।

जब इनकी शादी की खबरें सामने आईं, तो कुछ संगठनों ने इसे लव जिहाद का नाम देने की कोशिश की। इस पर करीना ने साफ कहा था, मैं लव जिहाद में नहीं, प्यार में यकीन करती हूं। प्यार को आप किसी धर्म से नहीं जोड़ सकते। जब दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो मजहब बीच में नहीं आता। इसके बाद करीना और सैफ ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली। आज कपल के दो बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं।

बेटे तैमूर, जहांगीर और पति सैफ के साथ करीना कपूर।

बेटे तैमूर, जहांगीर और पति सैफ के साथ करीना कपूर।

सैफ अली खान से शादी के बाद करीना ने बेटे तैमूर को जन्म दिया था, लेकिन जैसे ही उन्होंने बेटे के नाम की घोषणा की तो पूरे देश में इस पर विवाद शुरू हो गया। दरअसल, तैमूर नाम इतिहास में एक आक्रमणकारी शासक से जुड़ा हुआ है और इसी कारण सैफ-करीना की जमकर आलोचना की गई। इस विवाद ने करीना को काफी डरा दिया था।

एक ऑनलाइन सेशन वी द वुमन में बातचीत के दौरान करीना ने कहा, मैं इस अनुभव को कभी नहीं भूल सकती, क्योंकि यह बहुत डरावना था। एक मां और एक इंसान के रूप में मैं बहुत डर गई थी। आखिर मैं अपने बच्चे का नाम क्या रखती हूं, यह पूरी तरह मेरा और मेरे परिवार का फैसला है। इसमें दूसरों को दखल देने का कोई हक नहीं है।

करीना ने बताया कि डिलीवरी के महज 8 घंटे बाद एक लोकप्रिय व्यक्ति उन्हें और उनके बेटे को देखने अस्पताल पहुंचे थे। बधाई देने के बाद उस व्यक्ति ने कहा- तुम्हारे पास सब कुछ है, फिर तुम अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रखोगी? मैं उस समय बहुत ही भावुक स्थिति में थी और वाकई रोने लगी थी।

करीना ने आगे बताया, यह नाम हिंदू हो या मुस्लिम, इससे फर्क नहीं पड़ता। सैफ मुस्लिम हैं, तो क्या हुआ? हमारा बेटा एलेक्सा, एलेक्जेंडर या कुछ और भी हो सकता था। हम अपने बेटे का वही नाम रखना चाहते थे जो हमें पसंद आए। 300 साल पहले कोई योद्धा तैमूर था, तो उससे हमें क्या फर्क पड़ता है?

देश में आज भी 100 से ज्यादा लोगों का नाम तैमूर है। इस नाम का अर्थ है ‘आयरन’ यानी ‘लोहा’, जो शक्ति का प्रतीक है और यही हमें पसंद आया। इतना ही नहीं कपल को उनके दूसरे बेटे जेह यानी जहांगीर के नाम पर भी ट्रोल किया गया था।

करीना कपूर खान ने मां बनने के बाद न सिर्फ फिल्मों का चयन बदल दिया, बल्कि अपनी जिंदगी और लाइफस्टाइल में भी कई बड़े बदलाव किए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस बदलाव के पीछे उनके पति सैफ अली खान का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने न केवल करीना को प्रेरित किया, बल्कि उन्हें प्रेग्नेंसी के बाद दोबारा काम पर लौटने के लिए पूरा समर्थन भी दिया।

करीना ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में वह साल में 4-5 फिल्में करती थीं, लेकिन अब उनकी प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं। मां बनने के बाद उन्होंने तय किया कि अब वह कम, लेकिन बेहतर और सोच-समझकर काम करेंगी।

NOD मैगजीन से बातचीत में करीना ने कहा, अब मैंने रोल्स के पीछे भागना बंद कर दिया है। मैं देखती हूं कि युवा एक्ट्रेसेस एक फिल्म खत्म करके तुरंत दूसरी शुरू कर देती हैं। मैं खुश हूं कि मेरी जिंदगी का वो दौर बीत चुका है। अब मैं तय करती हूं कि कब और कितना काम करना है। किसी अवॉर्ड शो में जाने के लिए मैं अपने बच्चों को अकेला छोड़ना पसंद नहीं करती।

करीना ने यह भी बताया कि उन्होंने लाइफस्टाइल में भी कई बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा, अब मैं सुबह जल्दी उठती हूं और वर्कआउट करती हूं। खुद के लिए समय निकालती हूं। हम शाम 6 बजे तक डिनर कर लेते हैं और रात 9:30 बजे तक घर की सारी लाइटें बंद हो जाती हैं।

पसंद नहीं तो मत देखो ना हमारी फिल्म- करीना

सिर्फ अपने फैसलों ही नहीं, बल्कि करीना अपने बोल्ड अंदाज के कारण भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दरअसल, बॉलीवुड में ‘नेपो किड्स’ को लेकर चर्चा अक्सर गर्म रहती है। ऐसा ही कुछ उस वक्त हुआ जब आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड का सामना कर रही थी।

इस दौरान करीना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नेपोटिज़्म को लेकर इंटरव्यू देती नजर आईं। वीडियो में करीना कहती हैं, हमें स्टार किसी और ने नहीं दर्शकों ने बनाया है। ऑडियंस ने ही नेपोटिज्म से जुड़े एक्टर्स को स्टार बनाया है। आप जा रहे हो ना फिल्म देखने? तो मत जाओ। किसी ने जबरदस्ती नहीं की है। सच कहूं तो मुझे यह पूरी नेपोटिज्म वाली चर्चा बहुत अजीब लगती है।

——————

बॉलीवुड की यह खबर भी पढ़ें..

महेश भट्ट @77, खाते समय मां ने कसा तंज:भूखे पेट नौकरी की तलाश में निकले, 15 की उम्र से आज भी काम कर रहे

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट आज 77 साल के हो गए हैं। आशिकी, सारांश और सड़क जैसी हिट फिल्में देने वाले भट्ट का निजी जीवन भी हमेशा चर्चा में रहा। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: AliBipashaBirthdayFactsfamilyInterestingKapoorKareenaKareena BirthdayKareena Kapoor FatherKareena Kapoor Khan filmographyKareena Red Light AreaKhanLove Jihad ControversyRandhir KapoorSaifShahidShahid Kapoor Love Storyएकटरसककमरकरन45जरजहदटरडतडतलदखनपटजमपयरपरफगरफलमबलममतलनलववलववदशद
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

October 20, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर दिल्ली में किया रावण दहन, बोलीं- ‘भारत भगवान राम के आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर दिल्ली में किया रावण दहन, बोलीं- ‘भारत भगवान राम के आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है’

October 20, 2026
‘राहुल गांधी के वियतनाम से लौटने पर होगा रिजीम चेंज…’, संजय राउत ने जारी किया बयान

‘राहुल गांधी के वियतनाम से लौटने पर होगा रिजीम चेंज…’, संजय राउत ने जारी किया बयान

October 20, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In